शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

हापुड़ः दो नेताओं की हुई घर वापसी

अतुल त्यागी


दो नेताओं की हुई घर वापसी सपा


हापुड़। समाजवादी पार्टी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य अनिल आजाद व सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल कुरैशी के निष्कासन को समाजवादी पार्टी की प्रदेश हाई कमान ने रद्द कर दिया है। यहां शुक्रवार को आयोजित एक सभा में सपा से निष्कासित उक्त दोनों नेताओं को सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने निष्कासन रद्द का पत्र सौंपा और समाजवादी पार्टी में उनका स्वागत किया। सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने विश्वास व्यक्त किया है कि उक्त दोनों नेताओं की घर वापसी से जनपद हापुड़ में सपा संगठन को बल मिलेगा और जनपद की तीनों विधान सभा सीटों पर आगामी चुनाव में सपा विजयी होगी। उन्होंने आरोप लगाया की प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई बढऩे से लोगों का मोह भाजपा से टूट गया है। समाजवादी पार्टी ने घर वापसी के बाद उक्त नेताओं ने कहा कि उनकी निष्ठा समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों व नीतियों में है। घर वापसी पर वे गर्व महसूस कर रहे है। इस मौके पर सपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


यूपीः नए संक्रमितों ने सारे रिकॉर्ड किए ध्वस्त

लखनऊ। यूपी में नए कोरोना मरीजों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। नए आए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 4658 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 61 लोगों की मौत हुई है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख आठ हजार 974 हो गई है जिसमें 63,402 मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं।          


क्रिकेट टूर्नामेंट में आतंकियों ने की फायरिंग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में टेस्ट और टी20 मैचों की  सीरीज खेलने गई है, जहां दोनों के बीच मैनचेस्टर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले ने पाकिस्तान क्रिकेट को एक बार फिर शर्मसार किया है, दरअसल पाकिस्तान में खेल जा रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट में आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस घरेलु टूर्नामेंट में कई पत्रकार और लोकल राजनेता भी मौजूद थे, खबरों के अनुसार वहां बड़ी तादाद में दर्शक भी मौजूद थे। जैसा हम सब जानते हैं कि पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों के कारण हमेशा से ही निशाने पर रहा है, और 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए हमले के बाद तो कई देशों ने वहां का दौरा करने से ही मना कर दिया है।
हमले के समय कई दर्शक थे मौजूद अमन क्रिकेट टूर्नामेंट खैबर पख्तूनख्वा के जिले ओराक्जई क्षेत्र में आयोजित हो रहा था, इस मैच में लोकल नेता हाजी कासिम भी मौजूद थे। यह टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला था, इसी वजह से यहां अन्य मुकाबलों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी।
मैच के आरम्भ होने से पूर्व ही घाटियों से आतंकवादियों ने गोलियां बरसा दी, जिस वजह से मैच शुरू भी नहीं हो सका। इस हमले में किसी भी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई।           


टिक-टोक-मैसेंजिंंग एप किए हस्ताक्षर

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चीनी स्वामित्व वाले टिकटॉक और मैसेजिंग एप वीचैट के खिलाफ गुरुवार देर रात दो कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह आदेश 45 दिनों के अंदर लागू हो जाएगा। यह किसी भी अमेरिकी कंपनी या व्यक्ति को बाइटडांस, टिकटॉक की चीनी मूल कंपनी या वीचैट के साथ लेन-देन करने से रोकता है। इसका मतलब है कि ये कंपनियां अमेरिका में एप्पल के एप स्टोर या गूगल के प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं देंगी। इस आदेश के बाद से अमेरिका और बीजिंग के रिश्तों में पहले से जारी तल्खियां और बढ़ गई हैं। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। माइक्रोसॉफ्ट ने इस बात की पुष्टि की कि वह ट्रंप के साथ बातचीत के बाद टिकटॉक खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है। टिकटॉक के आदेश के अनुसार, ‘यह डाटा संग्रह, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को अमेरिकियों की व्यक्तिगत और मालिकाना जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देता है। यह संभावित रूप से चीन के संघीय कर्मचारियों और ठेकेदारों को स्थान ट्रैक करने, ब्लैकमेल के लिए व्यक्तिगत जानकारी का डोजियर बनाने और कॉरपोरेट जासूसी का संचालन करने की अनुमति देता है।’ टिकटॉक के प्रवक्ता हिलेरी मैकक्यूइड ने कहा कि कंपनी आदेश को देख रही है और जल्द ही इसपर टिप्पणी करेगी। सोमवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था कि टिकटॉक को 15 सितंबर तक यूएस के संचालन को रोकने के लिए बाध्य किया जाएगा, यदि इसे किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बिक्री होती है, तो आय का हिस्सा अमेरिकी करदाताओं को जाना चाहिए। ट्रंप ने संभावित टिकटॉक बिक्री की बात पर कहा, 'उस कीमत का एक बहुत बड़ा हिस्सा संयुक्त राज्य के खजाने में आना चाहिए। अमेरिका में प्रतिपूर्ति या भुगतान किया जाना चाहिए क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका के बिना उनके पास कुछ भी नहीं है।' राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘यह थोड़ा सा मकान मालिक-किराएदार की तरह है। पट्टे के बिना, किराएदार के पास कुछ भी नहीं है।’ माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है और बातचीत को खत्म करने की समयसीमा 15 सितंबर तय की गई है। भारत टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है। भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए यह प्रतिबंध लगाया था। भारत ने 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत के इस कदम का ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी सांसदों ने स्वागत किया था।         


पाक ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

श्रीनगर। पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ के बालाकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना की ओर से इसका करारा जवाब दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना पाकिस्तान द्वावा मेंढर और बालाकोट क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन करने के एक दिन बाद हुई। सेना ने कहा कि उसने पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है क्योंकि उन्होंने फायरिंग के लिए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया और मोर्टार से गोले दागे हैं।


पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करीब रक्षा चौकियों और असैन्य इलाकों को निशाना बनाता रहा है। कुछ गोले रिहायशी मकानों के पास गिरे हैं। नियंत्रण रेखा के आस-पास रहने वाले लोगों को पाकिस्तानी गोलाबारी का खामियाजा भुगतना पड़ता है और कई बार वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं।          


स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का स्थान बदला

रांची। झारखंड में इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम मोरहाबादी में नहीं होकर डोरंडा के जैप-1 मैदान में होगा। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार झारखंड सरकार ने इस वर्ष आगंतुकों की संख्या सीमित रखने का निर्णय लिया है। राज्य एवं जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन आगंतुकों की संख्या सीमित रखते हुए किया जाएगा। मुख्य सचिव गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों तथा संक्रमण से ठीक हुए कुछ व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाए। लोगों को आमंत्रित करते समय ध्यान रखा जाए कि कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति भाग नहीं लें। निर्देश दिया कि आमंत्रित सभी आगंतुकों द्वारा मास्क एवं सामाजिक दूरी मानदंड आदि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था करते हुए कुर्सियों के बीच दो गज की दूरी के मानदंड का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। कार्यक्रम स्थलों पर डबल सीटर सोफा नहीं लगाया जाएगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी मुख्य समारोह स्थल पर सैनिटाइजेशन, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, एंबुलेंस आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराएंगे। मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, जैप, जिला पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं होमगार्ड के जवान परेड में सम्मिलित होंगे। मुख्य सचिव ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि सभी अपने जिले में अवस्थित स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही, मुख्य समारोह स्थल तक जाने वाले सभी मार्गो एवं पूरे शहर की साफ सफाई भी सुनिश्चित कराएंगे। समीक्षा में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव, रांची डीसी-एसएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।         


घटिया व कमजोर प्रशासन की हकीकत

घटिया और कमजोर प्रशासन की हकीकत 
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत किस हद तक घटिया और निकम्मी हो सकती है ? शायद इसका आपको अनुमान भी नहीं है। संविधान को समर्पित अधिकारियों की निष्ठा इतनी कमजोर हो सकती है ? इसके लिए आपको थोड़ा आश्चर्य तो होगा ही। जनपद में सारे गैरकानूनी धंधे खुलेआम चल रहे हैं। हालांकि यह कोई बड़ी बात नहीं है। विशेष बात यह है कि जनपद में पुलिस की व्यवस्था हैरान करने वाली है। पुलिस के संरक्षण में अपराध और अपराधी मस्त हैं। इसके बाद पुलिस के द्वारा सड़कों पर जांच-पड़ताल के नाम पर खूब खसोट की गई है।अभी भी लूट खसोट का ये खेल जारी है। बिना मास्क और हेलमेट आदि के नाम पर खूब उत्पात मचाया जा रहा है।
गरीब-मजदूर लोगों को खूब सताया जा रहा है। 
जबकि गत 5 अगस्त को 'भूमि-पूजन' के नाम पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सारे नियम और कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर, यह साबित किया है कि जनपद की पुलिस, कानून व्यवस्था और 'कसम-धरम' खाने वाले कानून के नुमाइंदों का कोई वजूद नहीं है। किसी अधिकारी, कर्मचारी की इतनी औकात नहीं है। या यूं कहिए विधायक के सामने पतलून खसकाने के अलावा दूसरा कर्तव्य नहीं है। जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था इतनी घटिया और कमजोर है। ऐसी व्यवस्था पर कोरी लानत है। जो अधिकारी गधे चराने के लायक नहीं है। एयर कंडीशनर ऑफिस में बैठ कर कुर्सी तोड़ रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमाई की मोटी-मोटी तनख्वाह डकार रहे हैं। स्वाभिमान नाम की कोई चीज नहीं है। ये जिल्लत भरी जिंदगी के अलावा और कुछ भी नहीं है। विधायक के खिलाफ कोई प्रावधान-कानून नहीं है ? हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित करना। जिसमें 'सामाजिक-दूरी' सहित लागू दिशा-निर्देश का उल्लंघन किया गया है। बिना मास्क के रैली निकालना, संक्रमण को बढ़ावा देना नहीं है ?           


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...