शनिवार, 1 अगस्त 2020

क्रेन के नीचे दबकर 10 लोगों की मौत

विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन हादसा में 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी सुरेश बाबू ने मामले की पुष्टि की। हादसे का विडियो भी सामने आया है। विडियो में दिख रहा है कि शिपयार्ड में लगा क्रेन अचानक नीचे गिर जाता है। क्रेन के नीचे दबने से लोगों की मौत हो गई।


वहीं मंत्री अवंति श्रीनिवास ने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी क्रेन के पास कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक क्रेन टूटकर नीचे गिर गया। क्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर 10 मजदूरों की मौत हो गई। एक घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के वक्त क्रेन से लोडिंग का ट्रायल किया जा रहा था। क्रेन के चपेट में आए अन्य मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने का काम जारी है।                


गोद लिए गांव की दुर्दशा, ग्रामीण परेशान

सांसद की गोद में खेल रहे गांव की दुर्दशा से ग्रामीण परेशान


कौशाम्बी। सांसद विनोद सोनकर के गोद में शमशाबाद गांव खेल रहा है, लेकिन फिर भी इस गांव के ग्रामीण परेशान हैं। गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने से पूरा गांव नरक में तब्दील हो गया है। विकास के मामले में सांसद ने शमशाबाद गांव को कई वर्षों पूर्व गोद लिया था, लेकिन सांसद के गोद लेने के बाद भी शमशाबाद गांव का विकास नहीं हो सका। वही केंद्र कि मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है। 


लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में भी शमशाबाद गांव का विकास नहीं हो सका है। पहली बारिश में ही पूरे गांव की गली और सड़कें कीचड़ और गंदगी जलभराव से बजबजा रही हैं। ग्रामीणों को गांव से निकलने में तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है, लेकिन गोद लिए गांव की दुर्दशा सुधारने की ओर सांसद विनोद सोनकर ने भी प्रयास नहीं किया है। इस गांव को गोद लेने के बाद सांसद विकास की ओर भूल गए हैं।


कई वर्षों बाद भी सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर की गोद मे ही यह गांव खेल रहा है। सिराथू तहसील क्षेत्र का ग्रामसभा शमशाबाद अभी तक विकास की जवानी नही देख सका है।गांव की रोड का बहुत बुरा हाल है सड़के एक दम टूट चुकी है ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव की गली रोड की दुर्दशा के मामले को जिम्मेदार थोड़ा सा भी संज्ञान में लें आने - जाने में समस्त ग्रामवासी को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


राजकुमार 


राष्ट्रीय पक्षी का हत्यारा गिरोह फिर सक्रिय

राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने वाले गिरोह फिर सक्रिय


पिपरी क्षेत्र में सिर विहीन मिले मोर के दो शव


कौशाम्बी। राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने वाले गैंग के सदस्य फिर सक्रिय दिखाई पड़ रहे हैं। गिरोह के सदस्यों का जमावड़ा पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र में होता था। फिर जब पुलिस ने सैनी क्षेत्र में गिरोह के सदस्यों पर कड़ी कार्यवाही किया तो गिरोह के सदस्यों ने सैनी छोड़कर कोखराज थाना क्षेत्र में अपना डेरा जमाया और इस क्षेत्र में मोर की हत्याएं होने लगी।कोखराज की पुलिस ने भी गिरोह के सदस्यों पर कठोर कार्यवाही की तो गिरोह ने दूसरे क्षेत्र में डेरा जमा लिया लेकिन इन दिनों  राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करने वाले गिरोह के सदस्य पिपरी थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। आज दो मोर की हत्या कर उन्हें जंगल में फेंक दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम कसेन्दा के साठिया जंगल के पीएचसी में दो मोर मरे पाए गए हैं। गिरोह के सदस्यों ने दोनों मोर के सिर काटकर उनको जंगल मे फेक दिया है।वन विभाग को ग्रामीणों ने जानकारी दे दी है लेकिन सूचना देने के बाद भी विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुचा है।


राजकुमार 


लद्दाख में एक हजार चीनी सैनिक तैनात

लद्दाख। लिपुलेख एक बार फिर से सुर्खियों में है और इस बार वहां नेपाल नहीं बल्कि चीन केंद्र है। लद्दाख में चीन दावा कर रहा है कि उसने वहां से अपनी सेना हटा ली है लेकिन लिपुलेख में चीन के एक हजार सैनिक तैनात होने की खबर सामने आई है। चीन ने लिपुलेख में एलएसी के पार एक हजार सैनिक तैनात किए हैं।


लिपुलेख एक ऐसी जगह है, जो भारत, नेपाल और चीन की सीमाओं को मिलाता है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन ने एक बटालियन यानि कि एक हजार से ज्यादा जवान लिपुलेख के पास तैनात कर दिए हैं और इसके जवाब में भारत ने भी एक हजार जवान अपनी सीमा पर तैनात कर दिए हैं।
भारत और चीन के बीच पिछले तीन महीनों से लद्दाख की वास्तविक रेखा नियंत्रण पर तनाव चल रहा है। अभी भी वहां पर चीनी सेना के तैनात होने की पुष्टि की जाती है। 15 जून को चीनी सेना की तरफ से हमला किया गया था, ऐसा पिछले 45 सालों में पहली बार हुआ था।
इस हिंसा में भारत के 20 जवान शहीद हो गए और चीन के 40 जवान मारे जाने की खबर थी। उसके बाद कमांडर स्तर पर चीनी और भारतीय सेनाओं के बीच कई बार वार्तालाप हुई, जिसमें दोनों देशों की ओर से सेना को हटाने की सहमति बनी। चीन ने दावा भी किया कि उसने सीमा से अपने सैनिकों को हटा दिया है लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना ने इस बात का खंडन किया।


लद्दाख के बाद अब चीन लिपुलेख में अपनी सेना तैनात कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएलए के सैनिक लिपुलेख में एलएसी पर तैनात दिखाई दिए हैं। लिपुलेख में भारत ने मानसरोवर जाने के लिए रास्ता बनाया था और नेपाल ने लिपुलेख के भारत की ओर से बनाई गई 80 किमी की सड़क का विरोध किया था। इसके बाद नेपाल ने अपना नया राजनैतिक नक्शा जारी किया, जिसमें कालापानी, लिपुलेख को अपना हिस्सा बताया और भारत की ओर से इस पर कड़ा विरोध जताया गया था। हालांकि भारत, चीन के साथ-साथ नेपाल की सीमा पर अपनी सेना की तैनाती बढ़ा रहा है।              


बकरीदः मस्जिदों पर पुलिस का पहरा

बलरामपुर। उतरौला में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बकरीद पर लॉकडाउन की बंदिशें रही उतरौला के ईदगाहों व मस्जिदों में सामूहिक नमाज की मनाही के चलते घरों पर ही नमाज पढ़ी गयी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


उतरौला नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व ड्रोन भी नजर बनाए रखेगी। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने ने शुक्रवार रात अफसरों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस ने शुक्रवार रात नगर के मुख्य बाजार में फ्लैगमार्च भी किया, जिससे त्योहार पर शांति व्यवस्था बनी रहे।


रिपोर्टर :- दीपक गुप्ता


उपचार के दौरान अमर सिंह का निधन

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। बता दें कि अमर सिंह का पिछले 6 महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ महीने से अमर सिंह आईसीयू में भर्ती थे। राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी दुख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अमर सिंह का विशेष महत्व रहा है।


दिवंगत सपा के पूर्व नेता अमर सिंह ने हाल के दिनों में वीडियो जारी करके ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर बयान भी दिया था। अमर सिंह ने कहा था कि सिंधिया ने अपने आत्मसम्मान के लिए कांग्रेस छोड़कर अपनी दादी विजयाराजे और पिता माधवराव के मार्ग का अनुसरण किया है। इससे पहले अमर सिंह ने वीडियो जारी कर अमिताभ बच्चन से माफी मांगी थी।


अपने अंतिम ट्वीट में दिवंगत अमर सिंह ने स्वतंत्रता सैनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि दी थी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया था। अमिर सिंह की मृत्यु का समाचार आने से लगभग 2 घंटे पहले ही उनके एकाउंट से लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के बारे में ट्वीट किया था।                 


जेल उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

गुरुग्राम। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने जेल उड़ाने की धमकी दी थी। यह युवक डिप्टी जेलर धर्मवीर चौटाला का बेटा रवि चौटाला है। धर्मवीर चौटाला को जेल में मोबाइल फोन और मादक पदार्थों की आपूर्ति के संदेह में गिरफ्तार किया जा चुका है।


आपको बता दें की कुछ दिनों पहले पुलिस ने भोंडसी जेल के डिप्टी जेलर धर्मवीर चौटाला को गिरफ्तार किया था। उसका एक सहयोगी भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को इनपुट मिला था कि चौटाला जेल में मोबाइल फोन और मादक पदार्थों की अवैध आपूर्ति करते हैं। इसके बाद पुलिस ने चौटाला के घर से लगभग एक दर्जन मोबाइल, सिम कार्ड ओर 210 ग्राम चरस बरामद की थी।


जेल विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद हाल ही में धर्मवीर चौटाला के बेटे रवि चौटाला का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह जेल उड़ाने की धमकी देता हुआ सुना जा सकता है।


इस पर पुलिस हरकत में आ गई। गुरुग्राम की सीआईए ने सिरसा में दबिश देकर रवि चौटाला को गिरफ्तार कर लिया है। रवि पर भादसं की धारा 121 लगाई गई है, जिसका मतलब भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करना या ऐसा युद्ध करने का प्रयत्न करनाया ऐसा युद्ध करने का दुष्प्रेरण करना होता है।


रवि को धारा 124ए के अंतर्गत भी निरुद्ध किया गया है, जिसके अनुसार देशद्रोह है। इसमें कोई भी इंसान सरकार-विरोधी सामग्री लिखता या बोलता है या फिर ऐसी सामग्री का समर्थन करता है या राष्ट्रीय चिन्हों का अपमान करने के साथ संविधान को नीचा दिखाने की कोशिश करता है। इसके अतिरिक्त उस पर धारा 189, 506 और 507 भी लगाई गई है।               


यूनिवर्सिटी ने 5 अगस्त तक समय बढ़ाया

लखनऊ। यूनिवर्सिटी ने शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए एमबीए कार्यक्रमों के लिए प्रवेश को उत्तर प्रदेश में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को एक फिर आगे बढ़ा दिया है। यूनिवर्सिटी और उसके काॅलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी लेकिन अब 2020 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख अगस्त 05, 2020 तक बढ़ा दी गई है।


कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह के मुताबिक कोरोना के चलते  आवेदन तिथि आगे बढ़ाई गई है। शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए एमबीए कार्यक्रमों के लिए प्रवेश उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जा रहा है।छात्र  में दाखिले के लिए गस्त 05, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के एमबीए कार्यक्रम के लिए आवेदन करने में इच्छुक सभी उम्मीदवारों को एचटीटीपी अपसी. एनआईसी पर ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहिए। अगस्त 05, 2020 तक/नवीनतम आवेदन कर सकते हैं।


हैदराबाद में 3 मस्जिदें शहीद, लामबंदी

मुसलमानों से मिलकर मुख्यमंत्री मुद्दे को फ़ौरन सुलझाएं: मौलाना वली रहमानी


वीरेंद्र सिंह


नई दिल्ली। हैदराबाद की तीन मस्जिदें तेलंगाना सरकार द्वारा शहीद (demolition) किये जाने के बाद मुसलमानों के ज़ोरदार विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर एक प्रशासनिक अधिकारी ने मस्जिद के पुनर्निर्माण का वादा किया जिसे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने अपर्याप्त बताया। बोर्ड का मानना है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बिना यह मस्जिदें शहीद नहीं की जा सकती इसलिए उन्हें चाहिए कि इस मामले में स्पष्टीकरण दें|


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना मुहम्मद वली रहमानी (maulana wali rehmani) ने इस बारे में एक प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री इस तथ्य से अवगत होंगे कि मस्जिदों को बेचा या स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है। ये मस्जिदें सरकारी अधिकारियों की तरह नहीं हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री कहीं भी ट्रांसफर कर देते हैं ।


मौलाना रहमानी ने कहा कि मस्जिद को कानूनी और शरई दर्जा प्राप्त है और इसके लिए केंद्रीय वक्फ अधिनियम है और शरई तौर पर जो जगह मस्जिद के लिए इस्तेमाल होती है वह हमेशा मस्जिद ही रहती है| उन्होंने कहा कि जो तीन मस्जिदें शहीद हुई हैं, उन्हें उसी स्थान पर बनाया जाना चाहिए और उन्हें मस्जिद के उपयोग में ही रखा जाय । मौलाना रहमानी साहब ने आश्चर्य व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री मस्जिद के संबंध में हैदराबाद के लोगों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय नहीं दे रहे हैं, जो एक लोकतांत्रिक देश में एक बहुत ही गलत और अलोकतांत्रिक कदम है। यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि वह मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हैदराबाद यूनिट और शहर के लोगों से मिलें और इस मुद्दे को सही दिशा में हल करें। यह मुद्दा केवल हैदराबाद का ही नहीं, बल्कि पूरे देश के मुसलमानों का है और धार्मिक संस्कारों के संरक्षण का है जिसकी गारंटी स्पष्ट रूप भारत के संविधान ने दे रखी है|              


गाजियाबादः मंदिर कैंप में 11 संक्रमित मिले

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सिविल डिफेंस द्वारा नेहरू नगर सेकेंड के शिव मंदिर (सी,ई, एफ़ ब्लॉक) में लगे एंटीजन टेस्ट कैम्प में आज 11 संक्रमितों की पहचान हुई है।  चीफ वार्डन ललित जयसवाल के सौजन्य से लगे इस कैम्प में कुल 103 लोगों ने जांच कराई।


कैम्प में आए डॉक्टरों की टीम को डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, सहायक उप नियंत्रक दिनेश कुमार व डिवीजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस के वार्डन अपना सहयोग दे रहें है। कैम्पों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आने वालों के टैस्ट निःशुल्क किये जा रहे है।डिवीजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा ने कैम्प में आए सभी लोगों से अपील की  कि आगे भी सभी लोग कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने व परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इस महामारी से सचेत करते रहें।


इस अवसर पर सिविल डिफेंस की ओर से स्टाफ ऑफिसर सुनील गर्ग, पोस्ट वार्डन नरेन्द्र कुमार, डिप्टी पोस्ट वार्डन विनय जिंदल, सैक्टर वार्डन दीपक अग्रवाल, नितिन वर्मा, अंकित गर्ग, कपिल शर्मा , श्याम कुमार व सकुल अग्रवाल तथा एम एम जी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन रमन दीप कुमार, राजीव शर्मा, भुवनेश अत्रि का सहयोग मिला।             


बंद मकान में चोरों ने किया हाथ साफ

उत्तरी दिल्ली। भलस्वा डेरी थाना एरिया के मुकुंदपुर में बीती रात गहने और बच्चों की फीस के लिए रखे रहे पैसे चोर चुरा ले गए। चुराए गए गहने और कैश की कीमत करीब ढाई लाख रुपए हैं। दरअसल मुकुंदपुर में रहने वाले गुलाम सरवर व हलील अहमद दोनों भाई लोकडाउन के दौरान अपने गृह राज्य झारखण्ड चले गए थे ।


दोनों का बेकरी का काम था लेकिन लोकडाउन के बाद ये अभी तक लौट नहीं पाए हैं। दोनों भाई घर के फर्स्ट फ्लोर व ग्राउंड फ्लोर पर अलग-अलग रहते थे। दोनो फ्लोर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह लोगों ने ताले टूटे हुए दिखाई दिए तो इनके नजदीकी रिश्तेदार को सूचना दी।


इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इन दोनों भाइयों ने फोन पर जो बताया उसके आधार पर दो से ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


चाकू से गोदकर, लूट को अंजाम दिया

पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद है जिस तरह लोग डाउन अनलॉक किया जा रहा है। वैसे वैसे ही अपराधी भी अपने पैर पसार रहे हैं। ताजा मामला गीता कॉलोनी इलाके का है।चांदनी चौक के व्यापारी के यहां काम करने वाले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। काम करने वाले युवक से चाकू गोदकर करीब 6 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जिस वक्त आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया उस वक्त विकास स्कूटी से चांदनी चौक से गीता कॉलोनी आ रहा था उसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर हालत में विकास को पटपड़गंज के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।


पोर्टल पर चढ़ेगी, संक्रमण से हुईं मौतें

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आखिरकार राज्य स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर कोरोना से हुई मौतों को भी दर्ज करने की तैयारियां कर रहा है। अप्रैल 15 को योगी सरकार ने घोषणा की थी कि अस्पताल में मरने वाले हर संक्रमित की मौत की गहन जांच के बाद ही उसे पोर्टल पर चढ़ाया जाए।  तब से लेकर अब तक गाज़ियाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सरकार के पोर्टल पर कोरोना संक्रमितों की मृत्यु से संबन्धित कोई भी डाटा अपलोड नहीं किया था। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सरकार के पोर्टल पर कोरोना से संबन्धित हर मौत का विवरण डालना शुरू कर दिया है। सभी मौतों की डिटेल अपलोड हो जाने के बाद राज्य सरकार के विशेषज्ञ मौत के कारणों का पता लगाकर पोर्टल पर दर्ज करेंगे।


सीएमओ ने किया टिप्पणी करने से इनकार


अखबार के मुताबिक गाज़ियाबाद के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ एन के गुप्ता ने पोर्टल पर कोरोना संक्रमितों की डिटेल अपलोड न करने की बात तो मानी लेकिन देरी के कारणों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सीएमओ का कहना था कि डाटा अपलोड करने के काम में तेज़ी लाई जा रही है और शीघ्र ही सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।


64 पर अटकी है स्वास्थ्य विभाग की सुई


आपको बता दें कि 31 जुलाई तक गाज़ियाबाद में कुल 4,937 कोरोना संक्रमितों की पहचान हो चुकी है।  राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 64 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इस हिसाब से कोरोना संबन्धित मृत्यु दर 1.29% बैठती है जोकि उत्तर प्रदेश की कुल घोषित मृत्यु दर (1.90%) से थोड़ी कम है। गाज़ियाबाद में कोरोना संक्रमण से पहली मौत 30 अप्रैल को एक 62 वर्षीय महिला की हुई थी। इस महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आधिकारिक रूप से कोरोना संक्रमित इस महिला की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। मई महीने में 4 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई थी जबकि जून में यह संख्या अचानक से बढ़कर 51 हो गई।  सरकारी आंकड़ों में जुलाई महीने में कोरोना संक्रमण से केवल 9 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पोर्टल पर सारी डिटेल अपलोड करने के बाद भी कोरोना से मरने वालों की संख्या में 4-5 लोगों का ही अंतर आएगा।  इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि बहुत से मामलों में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आती है।         


गरीबों का हक डकार रहे है भ्रष्टाचारी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना महामारी के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के गरीब नागरिकों के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना के तहत सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से बेहद सस्ते दामों पर अन्न उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन गाज़ियाबाद की खोड़ा कॉलोनी के कुछ राशन डीलर गरीबों के हक का राशन डकार रहे हैं।  दुर्भाग्य की बात है कि राशन के इस काले कारोबार में सत्तारूढ़ दल के कुछ लोग भी तथाकथित रूप से जुड़े हुए हैं।मुफ्त राशन की हो रही है हेराफेरी


क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भाजपा के सुशासन के दावों की पोल खोलने के लिए खोड़ा में घोटाले बाज राशन डीलरों ने प्रवासी मजदूरों के लिए आया मुफ्त राशन को बड़े ही शातिराना तरीके से डकार कर लाखों के वारे न्यारे कर लिए और गरीब जनता को भूखे दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर कर दिया।  इन डीलरों ने अपने परिचित और अन्य लोगों के मोबाइल पर ओटीपी भेजकर पूरे कारनामे को अंजाम दिया। लेकिन बाद में सैकड़ों की तादाद में लोग सामने आए।



स्थानीय लोगों के अनुसार राशन डीलरो ने उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजा था। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह ओटीपी फ्री राशन के लिए आया है। उन्होंने किसी परिचित के कहने पर यह ओटीपी बता दिया, लेकिन बाद में पता चला की यह सब कुछ प्रवासियों का फ्री राशन डकारने के लिए किया जा रहा है। बता दें कि खोड़ा में आवंटित राशन के कोटे भाजपा नेताओं को मिले है। जिसके बाद राशन की दुकानों में लगातार घोटाले हो रहे है। लेकिन जिला पूर्ति विभाग सब कुछ जानते हुए भी कार्यवाही करने से बच रहा है।          


अयोध्याः चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक चौकसी

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 5 अगस्त को प्रस्तावित शिलान्यास की वजह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।  जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर चप्पे-चप्पे पर नज़र रखे हुए है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट के अनेक मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और साधुसंत भाग लेंगे।  



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर तीन अगस्त से पाबंदी लगा दी गई है। पहचान पत्र  के अभाव में  किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।  सभी बैरियरों पर सुरक्षा घेरा बेहद सख्त है लेकिन प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की ओर से तैयार किए गए सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार यह प्रतिबंध श्रावणी पूर्णिमा पर्व तक ही नहीं वरन आगे भी चार व पांच अगस्त को लागू रहेगा। स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन अगस्त के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत अयोध्या में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यही वजह है कि अभी से सभी बैरियर, मोर्चों व बार्डर चौकियों पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बाहरी वाहनों व रोडवेज बसों की भी चेकिंग की जा रही है। यात्रियों के परिचय पत्र भी देखे जा रहे हैं। सख्ती का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अयोध्या सिटी सर्किल में भी प्रवेश करने वालों की जांच अभी से हो रही है। आधार कार्ड जैसे सरकारी पहचान पत्र व दस्तावेज देखे जा रहे हैं। संदग्धिों की तलाश में होटल, धर्मशाला जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी गोपनीय जांच जारी है। बाहर से आकर जिले में रुके यात्रियों की मंशा को सुरक्षा एजेंसी भांपने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरती जा रही सख्ती सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट व कोविड- 19 से बचाव के दृष्टिगत हैं।           मनोज सिंह ठाकुर 


दिल्लीः 1 हद तक संक्रमण पर नियंत्रण

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमण से अबतक 16 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। जिसमें से 10 लाख 94 हजार संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाने की कोशिश में सफलता मिली है। हाल ही में दिल्ली में किए गए सीरोलॉजिकल सर्वे में मध्य जिले में 28% आबादी कोरोनावायरस से प्रभावित पाई गई थी, जो शहर भर में सबसे अधिक थी।             


यूपी में अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी

लखनऊ। गृह मंत्रालय के बाद अब यूपी सरकार द्वारा भी अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दिया है। यह गाइलाइन्स लगभग केंद्र द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन्स से मिलती है। राज्य में पहले की तरह अगस्त के पूरे महीने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। उत्तर प्रदेश में जिम एक अगस्त की जगह 5 अगस्त से ही खुलेंगे।


अगस्त महीने में लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक हर हफ्ते रहेगी। अनलॉक 3 की गाइडलाइन्स के तहत स्कूल, कॉलेज और सभी कोचिंग संस्थान 31 अगस्त  तक बंद रहेंगे। केंद्र और यूपी सरकार के दिशा-निर्देश लगभग मिलते-जुलते हैं। केंद्र गाइलाइन्स में जानकारी दी गई थी कि शैक्षणिक संस्थानों को न खोलने का निर्णय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ व्यापक परामर्श के बाद लिया गया।           


पूछताछ के लिए ले गई पुलिस, अपहरण दर्ज

लखनऊ/ गाजियाबाद। मानसरोवर पार्क इलाके से अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन छानबीन में पता चला कि युवक का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि गाजियाबाद की विजय नगर थाना पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। 


जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि अकसर दिल्ली व यूपी पुलिस एक दूसरे के इलाके में दबिश देती है। जांच में पता चला कि युवक को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी। उसके बाद अब स्थानीय पुलिस एफआईआर रद्द करने के लिए रिपोर्ट लगाएगी। पीड़ित युवक की पहचान फैजल (25) के रूप में हुई। वह रामनगर में अंडे की रेहड़ी लगाता है। बुधवार शाम स्कार्पियो सवार दो तीन लोग उसकी रेहड़ी के पास आए और उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गये। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। छानबीन करने के बाद मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।           


स्वदेशी वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल

कानपुर। देश में निर्मित कोरोना वायरस की स्वदेशी वैक्सीन का इंसानों पर पहले चरण का ट्रॉयल शहर में सफल रहा है। आर्य नगर स्थित निजी अस्पताल में 22 वॉलंटियर्स पर वैक्सीन का ट्रॉयल किया गया। टीका लगाने के बाद उन्हें तीन घंटे तक अस्पताल में रोका गया। उनमें किसी तरह के साइड इफेक्ट सामने नहीं आए। अब दो हफ्ते बाद यानी 14 अगस्त को उनकी एंटीबॉडी का सैंपल लेकर वैक्सीन का प्रभाव देखा जाएगा।


आर्य नगर स्थित प्रखर हॉस्पिटल के प्रो. जेएस कुशवाहा जो ट्रॉयल के चीफ गाइड भी हैं ने बताया कि देशभर में 350 वॉलंटियर्स पर वैक्सीन का ह्यूमन ट्रॉयल कर प्रभाव देखा जाएगा। कानपुर को 33 वैक्सीन मिली हैं। शहर से 52 वॉलंटियर्स की स्क्रीनिंग के बाद उनके सैंपल जांच के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) की लैब भेजा था। वहां से की वॉलंटियर्स की स्क्रीङ्क्षनग रिपोर्ट आने पर शुक्रवार को वैक्सीन लगाई गई। डॉ. कुशवाहा ने 12 वॉलंटियर्स को खुद ही वैक्सीन लगाई। उनके अलावा पूर्व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. वीएन त्रिपाठी, डॉ. शरद मित्तल, डॉ. वीएस शर्मा एवं डॉ. अनित सिंह ने भी वॉलंटियर्स को वैक्सीन लगाई।           


आगराः कोरोना संक्रमण में आई तेजी

आगरा। जनपद में त्योहार से पहले अचानक कोरोना मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को 39 नए मरीज मिलने से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1804 पर पहुंच गया है। बीते 48 घंटे में 74 नए मरीज बढ़े हैं। इससे एक बार फिर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।  डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 99 मरीजों की मौत हुई है। 262 मरीजों का उपचार चल रहा है। 50,759 लोगों के सैम्पल टेस्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को 2,056 टेस्ट हुए। इनके अलावा 20 मरीज और डिस्चार्ज भी हुए। अब तक कुल 1,443 मरीज ठीक हो चुके हैं।


विधायक की पत्नी और दो बेटे संक्रमित


शहर की दक्षिण सीट से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी और दो बेटे संक्रमित हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ की सलाह पर विधायक ने खुद को लखनऊ के सरकारी आवास में क्वारंटीन कर लिया है। शनिवार को उनका सैंपल लिया जाएगा।             


नियमों के उल्लंघन पर किया बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वाहन चलाने वालों के लिए यह खबर जरूरी है। प्रदेश सरकार ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूले जाने वाले जुर्माने में बदलाव किया है। मोटर वाहन अधिनियम के नवीनतम संशोधन के साथ ये नियम लागू किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए पहली बार पकड़े जाने पर 1,000 रुपए जुर्माना लगेगा। दूसरी बार में यह फाइन 10,000 रुपए हो जाएगा। इसी तरह बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर 500 रुपए फाइन लगेगा। पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने पर पहली बार में 500 रुपए और दूसरी बार में 1500 जुर्माना लगेगा।           


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...