शनिवार, 25 जुलाई 2020

यूपी में युवक का सिर कुचल कर हत्या की

जौनपुर। जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात में गए युवक का सिर कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करते हुए जौनपुर एसपी सिटी  संजय कुमार ने बताया कि बोलेरो में मिले शव की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतक अशोक कुमार (40) की पत्नी का अवैध संबंध एक युवक से हो गया था। जिसकी जानकारी मृतक अशोक को थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। इसी कारण पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवा दी। बता दें कि मृतक अशोक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। इसी मकान में पत्नी रिशु ब्यूटी पार्लर चलाती है। पति बोलेरो संचालक था। जो खुद अपना वाहन चलाया करता था अवैध संबंधों की शक में युवक की हत्या कर शव उसी के वाहन मे फेंका गया है। मृतक की पत्नी रीशू देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो खुद चलाते हुए निकले थे।


इसके बाद वह नहीं लौटे। आज सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शव की स्थिति देख सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की बात स्पष्ट हो रही है।फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ में जुटी है।


विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षा आरंभ' कार्यक्रम

नई दिल्ली। कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन सहायता मुहैया कराई जाएगी। दाखिला लेने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, छात्रों और शिक्षण संस्थानों के बीच ऑनलाइन सामंजस्य स्थापित करेगा।दरअसल, सीबीएसई समेत विभिन्न बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर चुके हैं। इसके उपरांत अब लाखों छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। वहीं पीएचडी, एमबीए, इंजीनियरिंग और मेडिकल संकाय से संबंधित उच्च शिक्षण संस्थानों में भी प्रवेश परीक्षाएं आरंभ होने वाली है।


स्कूल की पढ़ाई पूरी करके कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रहे इन लाखों छात्रों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक विशेष कार्यक्रम ‘दीक्षा आरंभ’ तैयार किया है। ‘दीक्षा आरंभ’ नामक इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को देश के विभिन्न कॉलेजों में दाखिले की प्रकिया से लेकर अन्य सभी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रों हेतु आरंभ किए गए इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा , “स्कूल लाइफ से निकलकर कॉलेज के माहौल में प्रवेश करना छात्रों के लिए कठिन होता है। इसलिए ‘दीक्षा आरंभ’ लॉन्च किया गया है। इसमें ऐसे प्रोग्राम शामिल किए गए हैं, जो कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों के लिए मददगार साबित होंगे।” उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए आने वाले छात्र किसी प्रकार की दुविधा, असमंजस अथवा कठिनाई में उलझ कर न रह जाए, इसके लिए उन्हें अध्यापक के रूप में एक गाइड मुहैया कराया जाएगा। इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए देश भर के 32 अलग-अलग विश्वविद्यालयों के अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।


उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के दौरान छात्रों की मदद के लिए 32 विश्वविद्यालयों के 1650 अध्यापकों को ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के 40 विभिन्न संस्थानों ने छात्रों की दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय भी ले लिया है।विश्वविद्यालयों के अकादमिक कैलेंडर को तैयार करने वाली यूजीसी की कमेटी ने अपनी सिफारिश में कहा, “देशभर के सभी कॉलेजों में सप्ताह में 6 दिन पढ़ाई होनी चाहिए। परिस्थिति को देखते हुए देश में उच्च शिक्षा के लिए नया सत्र जुलाई के बदले सितंबर से होना चाहिए। यह कमेटी शनिवार को भी कॉलेज चालू रखने की पक्षधर है।”           


खाई में गिरा अनियंत्रित वाहन, 3 की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार देर रात अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई मेंं गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें बागेश्वर के तीन लोगों की मौत हो गयी है। खैरना पुलिस चौकी की प्रभारी आशा बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई है। मृतक बागेश्वर जनपद के थरप गांव के निवासी था।


बताया जाता है कि सभी हल्द्वानी के चित्रशिला घाट से उसकी अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस बागेश्वर लौट रहे थे। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुयालबाड़ी के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में तीन लोग धीरेन्द्र नगरकोटि, मोहन सिंह और हीरा प्रकाश नगरकोटि सवार थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं क्वारब चौकी की पुलिस की ओर से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। इसी दौरान मृतकों के परिचित अन्य लोग भी मौके पर जुट गये। वे भी अन्य वाहनों से इनके साथ बागेश्वर लौट रहे थे। रात के अंधेरे में बारिश के बीच ही सभी ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। आखिरकार दो लोगों के शव रात को ढूंढ लिये गये थे जबकि हीरा प्रकाश नगरकोटि लापता थे। आज सुबह परिजनों की ओर से मौके पर पुनः ढूंढखोज की गयी। उन्हें लापता हीरा प्रकाश का शव कोसी नदी के किनारे पड़ा दिखायी दिया। एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया और तीसरे शव को भी नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस पंचनामा भरने के साथ ही अन्य कार्यवाही में जुट गयी थी।                 

मर्यादा पुरुषोत्तम के भाइयों को आसन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्रीरामजन्मभूमि में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के भाइयों को नये आसन पर विराजमान कराया। पांच अगस्त को होने वाले भव्य राम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री आज दोपहर अयोध्या पहुंचे और अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया। इस मौके पर उन्होने लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की प्रतिमाओं को नये आसान पर विराजमान कराया।


एक दिवसीय संक्षिप्त दौरे के दौरान सीएम योगी पांच अगस्त को प्रस्तावित भूमि पूजन के कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और आमंत्रित मेहमानों की सूची को अंतिम रूप देंगे। मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी भी जायेंगे और बाद में संतों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि पांच अगस्त को दोपहर 1215 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। भूमि पूजन काशी, प्रयागराज और अयोध्या के आचार्य वैदिक मंत्रो द्वारा करेंगे।               

श्रीराम 'निर्भयपुत्र'

गरीब के आशियाने पर दबंगों की नजर

गरीब को जमीन बनाने से दबंगों ने खदेड़ा


कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिराथू तहसील के गरई गांव में गरीब की पुस्तैनी भूमि पर गाँव के दबंगों ने तांडव कर गरीब को जमीन बनाने से खदेड़ दिया। गरीब धर्मपाल पुत्र स्वर्गीय बृजपाल निवासी छुटकी गरई ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कर दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है! 
धर्मपाल न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पर दौड़ लगा रहा है! लेकिन अभी तक गरीब को न्याय नहीं मिला है। सूचना के अनुसार घटनास्थल पर तहसील दार हल्का लेखपाल मैं फोर्स सहित मौके पर पहुँचे है और प्रकरण की जांच कर  निर्देशित किया है!जिस पर गरीब अपनी भूमि पर मकान निर्माण करवा रहा था गांव के अराजक तत्व महेंद्र कुमार पुत्र सुखराम ,धर्मेंद्र कुमार पुत्र  सुखराम ,राजेंद्र कुमार पुत्र सुखराम, रामनरेश पुत्र देशराज , देश राज पुत्र जगदीश, नितिन पुत्र धीरेंद्र आदि लोग जमीन पर पहुंचकर गरीब को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर खदेड़ दिया! धर्मपाल स्थानीय पुलिस में शिकायत दिया लेकिन पुलिस ने भूमि का मामला होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं किया जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर धर्मपाल ने जांच कर दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है।


धर्मेंद्र सोनकर


यमुना में नहाने गए 2 बच्चे डूबे

सुनील पुरी


फतेहपुर। यमुना नदी में नहाने गए दो बच्चे नदी में डूबे।*
नाग पंचमी पर गुड़िया कूटने के बाद दोस्तो के साथ यमुना में नहाने गए थे बच्चे। 11 वर्षीय सीता और 14 साल का पवन नहाते समय यमुना में डूबे।


स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी।अभीतक नही लग पाया नदी में डूबे बच्चों का पता।
चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव की घटना। 


4 करोड़ फिरौती मांगी, 7 अरेस्ट किए

गोंडा। गोंडा जिले से अपहृत हुए बच्चे की सशकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस और एसटीएफ टीम को एडीजी ने एक-एक लाख के इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ऑडियो भेजकर चार करोड़ की फिरौती मांगने वाली महिला समेत छह लोगों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है। 
सीओ के मुताबिक शुक्रवार से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। शनिवार को अपहरणकर्ताओं की भौरीगंज रोड पर सर्विलांस से लोकेशन मिली थी। इसके बाद एसटीएफ और पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो कार एक खंभे से जा टकराई। कार टकराने के बाद भागने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी, दो बदमाश बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने बच्चे को सशकुल बरामद कर लिया। मुठभेड़ के बाद लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंनें बच्चे की सकुशल बरामदगी पर पुलिस और एसटीएफ की टीम को एक-एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 
जांच कराकर अन्य दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मुठभेड़ मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त है उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। साथ उन्होंने मीडिया को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान एक पुरुष और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
महिला बोली-चार करोड़ भेजो नहीं तो बच्चे की उम्मीद छोड़ो
गोंडा जिले के करनैलगंज से कारोबारी के पोते की किडनैपिंग के बाद कारोबारी के पास एक ऑडियो आया। जिसमें किडनैपिंग में शामिल महिला कारोबारी को धमकी दे रही है। महिला बोली-बच्चे की सलामती के लिए चार करोड़ की व्यवस्था करो। नहीं तो बच्चे की उम्मीद छोड़ दो। 
एक महिला समेत छह लोग मुठभेड़ में गिरफ्तार 
मुठभेड़ का खुलासा करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि शनिवार को हुई पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में एक महिला समेत छह लेागों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सूरज पांडे निवासी शाहपुर थाना परसपुर, हाल मुकाम सकरोरा थाना करनैलगंज, छवि पांडे पत्नी सूरज पांडे, राज पांडेय, उमेश यादव निवासी सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज, दीपू कश्यप निवासी सोनवारा थाना करनैलगंज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। सभी लोग गोंडा जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से अपहरण में प्रयोग की गई एक कार, एक 32 बोर की पिस्टल, दो अदद कारतूस, 315 बोर का तंमचा भी बरामद किया गया है।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...