सोमवार, 20 जुलाई 2020

चीन ने मोदी को अपने जाल में फंसाया

भीष्म पटेल


नई दिल्ली। लोकसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी फर्जी छवि पेश करने को लेकर हमला बोल रहे हैं। चीन मसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इस वीडियो में राहुल कहते हैं, यह साधारण सीमा विवाद नहीं है, मेरी चिंता यह है कि चीनी हमारी सीमा में बैठे हैं। चीन बगैर रणनीतिक सोच के कोई कदम नहीं उठाते हैं। इस वीडियो को चीन की रणनीति उजागर के नाम से राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।


यह साधारण सीमा विवाद नहीं


राहुल कहते हैं कि चीनियों के दिमाग में उनके दिमाग में संसार का नक्शा खींचा हुआ है और वो अपने हिसाब से उसे आकार दे रहे हैं। जो वह कर रहा है, वह उसका पैमाना है, उसी के तहत ग्वादर है, उसी में बेल्ट एंड रोड आता है। यह दरअसल इस संसार की पुनर्रचना है। इसलिए जब आप चीनियों के बारे में सोचें, आपको यह समझना होगा कि वह किस स्तर पर सोच रहे हैं। अब अगर आप सामरिक स्तर पर देखें, वह अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं, चाहे वह गलवान हो, डेमचोक हो या फिर पैंगोंग झील। इनका स्पष्ट इरादा है, मजबूत स्थिति में जाना। हमारे हाइवे से वो परेशान हैं। वह हमारा हाइवे बंद करना चाहते हैं और अगर वह कुछ बड़ा सोच रहे हैं, पाकिस्तान के साथ कश्मीर में। लिहाजा यह साधारण सीमा विवाद नहीं है।             


भारत की दो वैक्सीन का मानवीय परीक्षण

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निजात दिलाने वाली वैक्सीन कब तक बनेगी? हर किसी के जेहन में आज यही सवाल गूंज रहा है। दुनियाभर में कई वैक्सीन कैंडिडेट्स की खोज इस पर जारी है। वर्तमान में लगभग 18 वैक्सीन कैंडिडेट्स को ह्यूमन ट्रायल स्टेज पर टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें से दो भारतीय वैक्सीन भी हैं। हैदराबाद की ‘भारत बायोटेक’ और अहमदाबाद की कंपनी ‘जायडस कैडिला’ ने ये वैक्सीन तैयार की हैं। जुलाई के मध्य में इनका ट्रायल शुरू हो चुका है। किसी भी वैक्सीन का आखिरी चरण ह्यूमन ट्रायल ही होता है। ह्यूमन ट्रायल काफी लंबा होता है। कई बार नतीजे तक पहुंचने में सालों लग जाते हैं।


क्या होता है ह्यूमन ट्रायल?
किसी भी दवा या ड्रग का इंसान पर परीक्षण ह्यूमन ट्रायल कहलाता है। इस परीक्षण में मुख्य रूप से दो पहलुओं की जांच की जाती है. पहला, वैक्सीन या दवा सुरक्षित है या नहीं। दूसरा, क्या दवा वाकई अपना काम करने में कारगर है। क्या वो रोगजनक वायरस के खिलाफ शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में सक्षम है।


कितने लोग ले सकते हैं हिस्सा?
ह्यूमन ट्रायल के किसी विशेष चरण में कितने स्वयंसेवकों का हिस्सा होना चाहिए, इसके लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मानक निर्धारित नहीं है। आमतौर पर, इसके पहले चरण में कम लोगों पर दवा को टेस्ट किया जाता है। जबकि दूसरे और तीसरे चरण में लोगों के बड़े समूह पर टेस्टिंग होती है। हालांकि US की फूड एंड ड्रग ऑथोरिटी ने इसमें लोगों की संख्या को लेकर जानकारी दी है।


अलग-अलग स्टेज पर इतने लोग ले सकते हैं भाग


1. ह्यूमन ट्रायल के पहले चरण में वॉलंटियर्स की संख्या 20 से 100 के बीच हो सकती है।


2. ह्यूमन ट्रायल के दूसरे चरण में वॉलंटियर्स की संख्या 100 से अधिक हो सकती है।


3. ह्यूमन ट्रायल के तीसरे स्टेज में वॉलंटियर्स की संख्या 1000 के पार हो ससकती है।


4. ह्यूमन ट्रायल के चौथे व अंतिम चरण में हजारों लोगों पर दवा या ड्रग को टेस्ट किया जाता है।


भारतीय वैक्सीन से सफलता की कितनी उम्मीद?
भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल स्टेज पर टेस्ट किया जा रहा है। पहली वैक्सीन हैदराबाद की भारत बायोटेक ने ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) के साथ मिलकर बनाई है, जबकि दूसरी वैक्सीन अहमदाबाद की प्राइवेट फार्मास्यूटिकल कंपनी जायडस कैडिला ने विकसित की है।


भारत बायोटेक: भारत बायोटेक द्वारा विकसित वैक्सीन Covaxin का ह्यूमन ट्रायल जुलाई के मध्य में शुरू हो चुका है। ह्यूमन ट्रायल के पहले चरण में 375 लोग हिस्सा लेंगे। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि परीक्षणों के संयुक्त चरणों को पूरा होने में एक वर्ष और तीन महीने का समय लग सकता है।


आय 14 हजार, स्विस बैंक में 196 करोड़

डी नंदनी


मुंबई। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस महिला के स्विस बैंक खाते में 196 करोड़ रुपए ब्लैक मनी मिली है। हैरत में डालने वाली बात यह है कि यह बुजुर्ग महिला केवल 14 हजार रुपए मासिक आमदनी होने का दावा करती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आयकर अपीलीय अधिकरण की मुंबई बेंच के आदेश के बाद अब आरोपी महिला से हर्जाना वसूला जाएगा। दरअसल, अब वृद्धा से टैक्स के साथ ही पेनाल्टी भी वसूली जाएगी।


दरअसल, 80 वर्षीय रेणु थरानी का एचएसबीसी जेनेवा में खाता है। स्विस बैंक में थरानी फैमिली ट्रस्ट के नाम के इस बैंक की इकलौती विवेकाधीन लाभार्थी हैं। केमन आइलैंड आधारित जीडब्ल्यू इन्वेस्टमेंट के नाम पर इस बैंक खाते को जुलाई 2004 में आॅपन किया गया था। जिसके बाद इस कंपनी ने व्यवस्थापक के तौर पर फंड को फैमिली ट्रस्ट को स्थानातंरित कर दिया। मामले में खुलासा तब हुआ जब 2005-06 में दाखिल आईटी रिटर्न के समय थरानी इसकी जानकारी छिपाई। यह मामल 31 अक्टूबर 2014 को रि—आॅपन किया गया। इस दौरान थरानी की ओर से एक शपथपत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि उनका एचएसबीसी जेनेवा में कोई बैंक खाता नहीं है। यही नहीं यह भी बताया गया कि वह जीडब्ल्यू इन्वेस्टमेंट बैंक में डायरेक्टर या शेयरहोल्ड नहीं थीं। इसके साथ ही थरानी को खुद को नॉन रेजिडेंट भी बताया। उन्होंने दावा किया कि अगर कोई ऐसा धन है भी तो उससे पर कोई कर नहीं लगाया जा सकता।


थरानी ने अपने आईटी रिटर्न में इस बात का भी जिक्र किया कि उनकी सालाना आमदनी केवल 1.7 लाख रुपए है। उन्होंने इसमें बेंगलुरु का अड्रेस दिया था और करदाता स्टेटस इंडियन बताया। इस पर जब ITAT बेंच को शक हुआ तो उसने सवाल खड़ा किया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि वह तब वह एनआरआई रेजिडेंशियल स्टेटस के फर्स्ट ईयर में हों और इतने से टाइम में 200 करोड़ रुपए खाते में जमा हो गए।              


हम जानते हैं सचिन निकम्मा हैः अशोक

जयपुर। जराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सचिन पायलट पर तीखा हमला किया है। सोमवार को अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है, उन्हें काफी कम उम्र में बहुत कुछ मिल गया था। सीएम ने कहा कि उन्हें पता था कि सचिन पायलट नाकारा थे।


"एक छोटी खबर भी नहीं पढ़ी होगी किसी ने कि पायलट साहब को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाना चाहिए। हम जानते थे कि वो (सचिन पायलट) निकम्मा है, नकारा है, कुछ काम नहीं कर रहा है खाली लोगों को लड़वा रहा है": राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत


इससे पहले भी राजस्थान के सीएम की ओर से सचिन पायलट पर निशाना साधा जा चुका है। अब सोमवार को अशोक गहलोत ने कहा कि हमने कभी सचिन पायलट पर सवाल नहीं किया, सात साल के अंदर एक राजस्थान ही ऐसा राज्य है जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग नहीं की गई। हम जानते थे कि वो निकम्मे थे, नाकारा थे लेकिन मैं यहां बैंगन बेचने नहीं आया हूं, मुख्यमंत्री बनकर आया हूं। हम नहीं चाहते हैं कि उनके खिलाफ कोई कुछ बोले, सभी ने उनको सम्मान दिया है।पूर्व डिप्टी सीएम पर सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि ये जो खेल अभी हुआ है, वो दस मार्च को होना था। 10 मार्च को मानेसर गाड़ी रवाना हुई थी, लेकिन तब हमने उस मामले को सभी के सामने लाए। अशोक गहलोत ने कहा कि वो कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहते थे, बड़े-बड़े कॉरपोरेट उनकी फंडिंग कर रहे हैं। बीजेपी की ओर से फंडिंग की जा रही है, लेकिन हमने सारी साजिश फेल कर दी।


राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में गुंडागर्दी हो रही है, मनमर्जी के हिसाब से छापे मारे जा रहे हैं। मुझे दो दिन पहले ही पता लग गया था कि मेरे करीबियों के छापे पड़ेंगे। अशोक गहलोत ने दावा किया कि आज सचिन पायलट के समर्थन में जितने वकील केस लड़ रहे हैं, सभी महंगी फीस वाले हैं तो उनका पैसा कहां से आ रहा है। क्या सचिन पायलट सभी पैसा दे रहे हैं?


सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि पायलट साहब गाड़ी चलाकर खुद दिल्ली जाते थे, छुपकर जाते थे। हमने सचिन पायलट की साजिश का पर्दाफाश किया, बीजेपी इसके पीछे खेल रही है। जो विधायक हमारे यहां पर रुके हैं, उनको कोई छूट नहीं है। लेकिन मानेसर में विधायकों के मोबाइल छीन लिए गए हैं, विधायक रो रहे हैं।


गौरतलब है कि एक तरफ कांग्रेस का नेतृत्व सचिन पायलट को वापस लाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर अशोक गहलोत उनपर सीधा निशाना साध रहे हैं। इससे पहले भी अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को निशाने पर लिया था और आरोप लगाया था कि हमारा डिप्टी सीएम ही सरकार गिराने में लगा था।


सभी प्लांस में रोज मिलेगा, 2 जीबी डाटा

कविता गर्ग


नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलकते अभी भी ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं ताकि खुद को सुरक्षित रख सके। इस बीच डेटा की खपत भी अधिक हो रही है जिसके चलते लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। चलिए आज आपको इसी समस्या से निकालने के लिए रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के कुछ ऐसे प्लान्स की जानकारी देंगे जिसमे प्रतिदिन आपको 2 जीबी डेटा का लाभ मिलेगा।


Jio 2GB Data Plan


रिलायंस जियो के पास 249 और 599 रुपये वाले दो प्रीपेड प्लान्स हैं जिसमें हर दिन 2 जीबी डेटा का लाभ मिलेगा। इन दोनों प्लान्स की वैधता 28 और 84 दिनों की है। इसके अलावा इन दोनों पैक में हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ जियो टू जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का फायदा मिलेगा। साथ ही दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 और 3000 मिनट्स मिलेंगे। वहीं जियो डिजिटल प्लैटफॉर्म और ऐप्स के सर्विसेज फ्री मिलेंगे।


Airtel 2GB Data Plan


कंपनी के पास 298 रुपये और 698 रुपये वाला दो प्लान है जिसमें हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा इनकी वैधता 28 और 84 दिनों की है। इन पैक्स में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेगा। इन प्लान्स में अन्य बेनिफिट्स के तहत एयरटेल थैंक्स ऐप के साथ यूजर्स को 2 जीबी फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है। साथ ही Xstream Premium और Wynk Music सब्सक्रिप्शन, Hellotunes और FASTag ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है।


Vodafone-Idea 2GB Data Plan


वोडाफोन और आइडिया के कस्टमर्स को कंपनी डबल डेटा बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है। कंपनी के 299 रुपये और 699 रुपये वाले प्लान में 28 दिन और 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इनमें 2 जीबी डेटा के अलावा 2 जीबी एक्सट्रा डेटा का भी फायदा मिलेगा। यानी रोज कुल 4 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री मैसेज मिलेगा। ये प्लान वोडाफोन/आइडिया विडियो प्लैटफॉर्म्स और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करते हैं।              


दुबे एनकाउंटर पर जांच कमेटी की गठित

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट में विकास दुबे एनकाउंटर मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने उत्तरप्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए विकास दुबे को पैरोल स्वीकृत होने पर हैरानी जताई है | CJI ने तल्ख़ टिप्पणी करते हुए पूछा कि आखिर इतने अधिक केस होने के बावजूद विकास दुबे को पैरोल कैसे स्वीकृत हो गई | CJI ने इसे सिस्टम की नाकामी बताते हुए कहा कि पूरा सिस्टम दांव पर है | उन्होंने मामले की जाँच के लिए एक कमेटी के गठन का निर्देश दिया | CJI ने कहा कि जांच कमेटी की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अध्यक्षता करेंगे |


विकास दुबे एनकाउंटर केस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान गरमा गरम बहस भी हुई | इस दौरान सरकार की तरफ से एडवोकेट तुषार मेहता ने बताया कि मुठभेड़ सही थी | हालांकि, कोर्ट की तरफ से ये भी कहा गया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाने के लिए जिम्मेदार है और इसके लिए ट्रायल होना चाहिए था | साथ ही कोर्ट ने कहा है कि जांच कमेटी में पूर्व SC जज और एक पुलिस अधिकारी हमारे होंगे | इस कमेटी को उत्तरप्रदेश ने भी अपनी मंजूरी दे दी है | मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी |


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 21, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-343 (साल-01)
2. मंगलवार, जुलाई-21, 2020
3. शक-1943, श्रावण,शुक्ल-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:29,सूर्यास्त 07:23।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। भारी बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                       


रविवार, 19 जुलाई 2020

भूमि पूजन में शामिल होगें प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री अयोध्या में भूमिपूजन में हिस्सा लेकर इसे संपन्न करा सकते हैं। इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शनिवार को बैठक हुई। इस बैठक में इस पर चर्चा की गई कि भूमिपूजन की तारीख क्या हो। खबर ये भी है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 3 अगस्त और 5 अगस्त की तारीख भेजी गई है। हालांकि सूत्रों ने कहा है कि प्रधानमंत्री 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं। लिहाजा, इसी दिन भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने की संभावना है।           


बुआ को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

रिश्ते में भतीजे ने बुआ को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया दोनों की मौत प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा ....मामला


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। सोरांव के मलाक हरहर गाँव में रिश्ते में भतीजे ने बुआ को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गया मामले की छानबीन में इलाकाई पुलिस जुट गई है सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक हरहर गांव निवासी प्रेमचंद्र यादव की पुत्री सपना यादव का विवाह आठ वर्ष पूर्व बहरिया थाना क्षेत्र के बंटतरिया गांव में हुआ था इस समय वह खुद भी पूरा मायके आए हुई थी रिश्ते का भतीजा जोन धवल का रहने वाला है बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे से काफी समय से मिलते जुलते रहे थे रविवार की भोर में तीन बजे रिश्ते के भतीजे ने बुआ सपना यादव को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।                           


लाखों की 3 जमीन 50 हजार में लिखवाई

नैनी पुलिस के सांठ गांठ से तीन लाखों की जमीन पचास हजार में लिखवाने का आरोप


प्रयागराज। जिले में गत   नैनी थाना अंतर्गत चाका ब्लाक स्थिति कमला नगर कालोनी निवासी अरुण कुमार उर्फ़ कमांडो जिसका मोबाइल न० 9149950878 है। अपने घर पर बुलाया और वहा बैठे कुछ अज्ञात लोगो के बीच जिसमे एक अधिवक्ता भी मौजूद था अवधेश गुप्ता के लेनदेन के सम्बन्ध में बातचीत करते हुए मारापीट शुरू कर दी पहले घुसे से मारा फिर पैर से पेट पर प्रहार किया उसके बाद लगभग 3 तोले सोने की चैन छिनने की कोशिस की गई फिर चार पहिया वाहन की चाभी व पैसा लेने की कोशिस की गई।
मौजूद अधिवक्ता ने संतोष  पत्रकार की तीन लाख की जमीन 50 हजार रुपये में बैनामा कर शेष धनराशि एक वर्ष में देने के कागजात पर हस्ताक्षर करवाया गया जिसमे चार पांच गवाह मौजूद रहे और साथ में अवधेश गुप्ता भी मौजूद थे जिनके पक्ष में जमीन लिखवाया गया। सवाल यह उठता है कि सेना के सिपाही को जिसे सम्पूर्ण देश सम्मान करता हो ऐसे किसी सिपाही को सिविल कार्य में हस्ताक्षेप करने का अधिकार नहीं है अगर है तो किसने दिया।
न वह न्याय पालिका थे न पुलिस — न नेता है न समाजसेवी 
किसी को कोई परेशानी थी उसके लिए कानून मौजूद है इस तरह का  अनैतिक कार्य है यह कार्य सेना के सिपाही होने के नाते उन्हें नहीं करना चाहिए था। किसी की जमीन को बिना पूरा पैसे दिए कैसे लिखवाया जा सकता है पर ऐसा अरुण गौतम ने किया जिसमें उनका हस्ताक्षर मौजूद है जबकि उनको जानकारी था कि संतोष कुमार का एक हिन्दी अखबार निकलता है साथ में पापर्टी डिलिंग का  भी काम  करता है। मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार उर्फ़ कमांडर बीते तीन चार सालो से लगतार अपना मकान बनवा रहा है विस्तार सोच के चलते कमला नगर कालोनी को अपना नाम से कमांडो नगर बना दिया था स्थानीय प्रधान के हस्ताक्षेप से उनका नाम मिटाया गया जिसमे प्रधान से भी इन्होने विवाद किया था कुछ मकान कब्ज़ा कर रखे हुए है एसी जानकारीमिल रही है यह जाँच का विषय है।
पत्रकार के बताने  के अनुसार अरुण गौतम उर्फ़ कमांडो के पास स्थानीय पुलिस शराब पीने अक्सर अर्धरात्रि को आते रहते है। स्थानीय प्रशासन को घटना की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्यवाही करना चाहिए और सेना के अधिकारी भी घटना की जांचकर उचित कार्यवाही करना चाहिए जिससे सेना की गरिमा बनी रहे।             


जिले में सख्ती देख आईजी हुए गद् गद्

अतुल त्यागी


अचानक पहुंचे आईजी को देखा तो मचा हड़कंप, एसएसवी कालेज में देखी पीएसी की व्यवस्था


हापुड़ जिलें में सख्ती देख आईजी हुए गद् गद्


हापुड़। सम्पूर्ण लाकडाऊन का पालन देखने हापुड़ आए आईजी अचानक एस एस वी इंटर कालिज पहुंचे,तो वहां मौजूद पीएसी बटालियन में हड़कंप मच गया। हापुड़ सहित जिलें की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था व नियमों का सख्ती से पालन होते देख प्रसन्न हो गए।
सम्पूर्ण लाकडाऊन के दूसरे दिन रविवार को हापुड़ में लाकडाऊन की व्यवस्था देखने हापुड़ पहुंचे आईजी प्रवीण का काफिला अचानक दिल्ली रोड़ की तरफ मुड़ गए। आईजी का काफिला एस एस वी इंटर कालेज परिसर में जाकर रुका। आई जी को सामने देख वहां रह रही पीएसी बटालियन के सिपाही अलर्ट हो गए। आईजी ने वहां रह रहे पीएसीकर्मियों से कोरोना से बचाव के बारें में व अन्य जानकारियां लेते हुए आवश्यक निर्देंश दिए।
आईजी ने हापुड़ के हाटस्पाट व बफर जोन रेलवे रोड़, गोल मार्केट, चंड़ी रोड़ इत्यादि का निरीक्षण किया और शहर कोतवाल सुबोध सक्सेना व अन्य द्वारा की गई सख्ती व लाकडाऊन का पालन होने से खुश नजर आए।
शहर कोतवाल सुबोध सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में लाकडाऊन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।उल्लंघन करनें वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उधर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के वाहनों के चालान काटे गये। पुलिस प्रशासन अधिकारियों ने पूरे दिन गश्त की। सख्ती के कारण पैट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन व राष्टï्रीय राजमार्ग व मुख्य बाजार गोल मार्केंट, सराफा बाजार, कसेरठ बाजार, कोठी गेट, मुख्य।


लापरवाही पर ₹500 का जुर्माना वसूला

वाराणसी। जंसा थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष भदौरिया के नेतृत्व में पूरे जंसा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बेवजह घूमने वालो को अच्छी तरह से सबक मिल जाये इस लिए पांच सौ रुपए का शमन शुल्क भरवाने के बाद उनका रसीद देखकर छोड़ा जा रहा है। ताकि इस  समन शुल्क  भरने से पता चल जाएगी बेवजह घूमने पर पकड़े जाने पर ₹500 का   शमन शुल्क लग रहा है। अगर शमन शुल्क नहीं भरना है तो गाड़ी का अपने चालान करवा कर घर जा सकते हैं। यह अभियान हमारे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक जीने पूरे वाराणसी में लागू कर रखा है की घर से बाहर नहीं निकलेंगे तो कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है। इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यही चीज हमारे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने भी लागू किया है कि बेवजह बाहर ना घूमें तब पर भी जनता किसी न किसी बहाने बाहर निकल कर कोरोना जैसी महामारी को हल्के में ले रहे हैं। इसीलिए चेकिंग अभियान बहुत तेजी से चलाया जा रहा है कि बिना मास्क वह बिना हेलमेट या फिर त्रिपल सवारी पर पकड़े जाने पर या तो आप समन शुल्क भरिए या फिर अपना चालान कटवाइए। यह अभियान जंसा चौराहे पर थाना अध्यक्ष आशीष भदौरिया जंसा हल्का चौकी इंचार्ज विनय तिवारी यस आई बब्बन सिंह हल्का चौकी इंचार्ज गौरव सिंह हल्का चौकी इंचार्ज सुधाकर सिंह आदि कांस्टेबल लोग मौजूद रहे।               


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...