सोमवार, 20 जुलाई 2020

चीन ने मोदी को अपने जाल में फंसाया

भीष्म पटेल


नई दिल्ली। लोकसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी फर्जी छवि पेश करने को लेकर हमला बोल रहे हैं। चीन मसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इस वीडियो में राहुल कहते हैं, यह साधारण सीमा विवाद नहीं है, मेरी चिंता यह है कि चीनी हमारी सीमा में बैठे हैं। चीन बगैर रणनीतिक सोच के कोई कदम नहीं उठाते हैं। इस वीडियो को चीन की रणनीति उजागर के नाम से राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।


यह साधारण सीमा विवाद नहीं


राहुल कहते हैं कि चीनियों के दिमाग में उनके दिमाग में संसार का नक्शा खींचा हुआ है और वो अपने हिसाब से उसे आकार दे रहे हैं। जो वह कर रहा है, वह उसका पैमाना है, उसी के तहत ग्वादर है, उसी में बेल्ट एंड रोड आता है। यह दरअसल इस संसार की पुनर्रचना है। इसलिए जब आप चीनियों के बारे में सोचें, आपको यह समझना होगा कि वह किस स्तर पर सोच रहे हैं। अब अगर आप सामरिक स्तर पर देखें, वह अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं, चाहे वह गलवान हो, डेमचोक हो या फिर पैंगोंग झील। इनका स्पष्ट इरादा है, मजबूत स्थिति में जाना। हमारे हाइवे से वो परेशान हैं। वह हमारा हाइवे बंद करना चाहते हैं और अगर वह कुछ बड़ा सोच रहे हैं, पाकिस्तान के साथ कश्मीर में। लिहाजा यह साधारण सीमा विवाद नहीं है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...