बुधवार, 3 जून 2020
बागपत पुलिस पर पक्षपात का आरोप
कन्या पूजन के बाद, रसोई का समापन
बागपतः डीएम ने की बैठक, दिए निर्देश
कोविड-19 की टीम 11 के साथ प्रतिदिन 11:30 बजे की जाए बैठक-
कंटेंटमेंट जोन में प्रतिदिन कराया जाए सेनेटाइज-
गोपीचंद सैनी
बागपत। जनपद बागपत की जिलाधिकारी श्रीमती शकुन्तला गौतम कोविड-19 समेकित कंट्रोल रूम बागपत में संबंधित अधिकारियों के साथ कोरोना वैश्विक महामारी के संबंध में बैठक कि और आवश्यक संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित की आरती कंटेंटमेंट जॉन और बफर जोन का हाऊस होल्डर सर्वे कराया जाए। जिसमें हाउसहोल्डर की संख्या अवश्य लिखी होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य नीरज सेंगर को निर्देशित किया कि होम स्टेप डिलीवरी कंटेंटमेंट ज़ोन व हॉटस्पॉट क्षेत्र में अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य दूध ब्रेड की सप्लाई बेहतर होनी चाहिए। होम स्टेप डिलीवरी की फोटो अक्षांश ,देशांतर के अनुसार प्रतिदिन होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सप्लाई व सैनिटाइज के संबंध में कोविड-19 की टीम 11 की बैठक प्रतिदिन 11:30 बजे अवश्य की जाए। जो अधिकारी team11 की बैठक में अनुपस्थित रहे हैं ऐसे अधिकारियों से तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को आने वाले प्रवासियों के राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे ।
नाबालिग से गैंगरेप, चार अरेस्ट, दो फरार
पटना। बिहार की राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। ऐसा ही मामला राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। एक नाबालिक लड़की के साथ 6 बदमाशों ने गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया है। वहीं घटना प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों चिन्हित कर गिरफ़्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता सब्जी का व्यापार करते है। पीड़िता को पड़ोस के ही 6 युवकों ने अगवा कर एक किराए के मकान में ले गए। जहां बारी-बारी से सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया है। वहीं पीड़िता की ओर से महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।
तनाव से ग्रस्त प्रेमियों ने की आत्महत्या
नाले का पानी पीने के लिए मजबूर
दिल्ली मेट्रो निर्माण की रफ्तार की रूकी
शशांक तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब मेट्रो के निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इनकी कमी से मेट्रो का काम बुरी तरह प्रभावित है। लखनऊ से लेकर कानपुर तक मेट्रो परियोजना को मजदूरों की भारी कमी खल रही है।
यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कानपुर में मेट्रो का निर्माण करा रहा है। जबकि लखनऊ में मेट्रो के डिपो के निर्माण की वजह से तोड़ी गई पीएसी की बैरक की जगह नई बैरक बनाई जा रही है। लॉकडाउन से पहले बहुत तेजी से काम चल रहा था। कानपुर मेट्रो का काम पूरा करने के लिए 2 वर्ष का समय निर्धारित था लेकिन यूपीएमआरसी ने इसे डेढ़ वर्ष में पूरा करने की तैयारी की थी। मगर अब इंजीनियरों के अरमानों पर पानी फिर गया है। पहले लॉकडाउन की वजह से काम बंद रहा और अब मजदूर नहीं मिल रहे।
कितना समय लगेगा, पता नहीं
मेट्रो की परियोजनाओं को पूरा होने में कितना वक्त लगेगा अभी इसका आकलन नहीं हो पाया है। मेट्रो के अधिकारी कहते हैं कि क्योंकि काफी समय काम बंद है और अब शुरू होने के बाद लेबर नहीं मिल रहे हैं। लेबर कब तक आएंगे यह भी तय नहीं है। जब तक पूरे लेबर नहीं आ जाते, तब तक काम पूरा होने की नई तिथि निर्धारित नहीं की जा सकेगी।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, शवदाह गृह निर्माण
पीएम पर गंभीर लापरवाही के आरोप
बिलासपुर। स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा विधायक तक सभी ने पत्रकारों के सामने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोरोना महामारी को लेकर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने समय पर इससे बचने और सावधान रहने के उपायों की ओर दुर्लक्ष किया। जिसके कारण आज यह संकट पूरे देश को अपने आगोश में लेता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के सभी नेता बिलासपुर के कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इनमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव,कांग्रेसी विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह,नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक तथा अर्जुन तिवारी एवं श्री विष्णु यादव शामिल थे। इन सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने-अपने तरकश से एक के बाद एक आरोपों के तीर छोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जनवरी के महीने में जब कोरोनावायरस की आहट शुरू हुई थी, तब का अति महत्वपूर्ण समय नमस्ते ट्रंप के आयोजन में बर्बाद कर दिया। जबकि यदि इसी समय इस भयंकर महामारी को गंभीरता से लिया जाता और विदेशी विमान सेवाओं को रोककर उनके यात्रियों की सख्त निगरानी की जाती तो यह संकट बहुत कुछ टाला जा सकता था।लेकिन प्रधानमंत्री ने ना तो इस संकट को भारत आने से रोकने की कोई कोशिश की और न ही इस संकट की गिरफ्त में हमारे देश के आने के बाद यहां के करोड़ों श्रमिकों और भारतवासियों की हिफाजत तथा उनके रोजी रोजगार और पेट की आग को शांत करने की दिशा में ही कोई सार्थक उपाय किए। वही लाकडाउन के चलते रोजगार से महरुम हुए देश के लाखों लाख श्रमिकों को उनके अपने गांव-घर पहुंचाने के कोई सम्मानजनक व्यवस्था करने की बजाय उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और भाजपा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक पर ऐसे संकट के समय प्रदेश में भ्रम फैलाने और ओछी राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया।उन्होंने यह भी कहा कि ना तो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और धरम लाल कौशिक किसी कोरेन्टिन सेंटर में झांकने तक नहीं गए और वहां की मनगढ़ंत अव्यवस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
यूनिवर्सल एक्सप्रेस (हिंदी-दैनिक)
जून 04, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254
1. अंक-296 (साल-01)
2. बृहस्पतिवार, जूूून 04, 2020
3. शक-1943, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।
4. सूर्योदय प्रातः 05:39,सूर्यास्त 07:21।
5. न्यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-38+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102
https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
cont.:-935030275
(सर्वाधिकार सुरक्षित)
मंगलवार, 2 जून 2020
एनडीआरएफ की टीमों ने संभाला मोर्चा
मुंबई। अरब सागर में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसके एक विकराल चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है, जो तीन जून को उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तटों से होकर गुजरेगा। इससे मुंबई के अत्याधिक प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में वहां तैयारियां तेज हो गई हैं। चक्रवाती तूफान के उत्तर कोंकण के किनारे आने के अनुमान के चलते NDRF की टीमें संभावित इलाकों में तैनात कर दी गई हैं। मुम्बई, ठाणे के साथ पालघर में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। पालघर में NDRF की दो टीमें तैनात की गई हैं। जो आज सुबह से समुद्र किनारे बसे गांवो में जाकर मकानों के सर्वे करेंगी। जिला प्रशासन की तरफ से कच्चे मकानों में रहने वालों को स्कूल और दूसरे सुरक्षित ठिकानों पर ले जाने का आदेश कल ही जारी कर दिया गया था। साथ ही मछुआरों को भी अपनी नाव वापस लाने को कहा गया है। बीएसमी ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि सभी लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है।
बीएमसी ने मुंबई के बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पेट्रोकेमिकल कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने सामानों और संसाधनों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं। इसके अलावा सभी अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में अस्पतालों में बिजली आपूर्ति बधित नहीं होनी चाहिए, वह अपने जेनरेटरों व दूसरी व्यवस्थाओं को पूरी दुरुस्त रखें। चक्रवाती तूफान की चपेट में रायगढ़ का समुद्र किनारा भी आ सकता है इसलिए वहां भी एतिहाति कदम उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में अलग अलग इलाकों में कुल 10 NDRF की टीमें तैनात की गई हैं।
मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि दबाव बढ़कर गहरे दबाव क्षेत्र में बदलेगा और आज शाम तक वह किसी भी चक्रवात के तीसरे या चौथे चरण में पहुंच जाएगा। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि दो जून तक यह एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा, ‘‘ इस तूफान के दो जून सुबह उत्तर की ओर बढ़ने की आशंका है और फिर यह उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ेगा और तीन जून शाम या रात को हरिहरेश्वर (रायगढ़, महाराष्ट्र) और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों को पार करेगा'। रायगढ़ और दमन के बीच लगभग 260 किलोमीटर में फैला यह हिस्सा देश के सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले स्थानों में से एक है। मुंबई के अलावा, इससे ठाणे, नवी-मुम्बई, पनवेल, कल्याण-डोम्बिवली, मीरा-भयंदर, वसई-विरार, उल्हासनगर, बदलापुर और अंबरनाथ जैसे शहर भी प्रभावित होंगे।
बिहार में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
पटना। कोरोना संकट काल के बीच भाजपा ने अपने 6 साल पूरे किए हैं। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी ने इस दौरान कई तरह के काम किए हैं। चाहे वो कश्मीर का मुद्दा हो या तीन तलाक का मुद्दा इत्यादि। लेकिन अब आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भाजपा ने चुनावी बिगूल फूंक दिया है। पार्टी ने दो बड़ी डिजिटल रैली करने की घोषणा की है। पहली वर्चुअल यानी डिजिटल रैली नौ जून को होगी, जिसे गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। दूसरी रैली की तिथि जल्द घोषित होगी जिसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे
सोमवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों के साथ ही पार्टी की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ जायसवाल ने दावा किया कि पीएम के मन की बात को बिहार में 60 हजार बूथों पर सप्तऋषि टीम के साथ सुना गया। 38 हजार बूथों की तस्वीर आ चुकी है।इसी से प्रेरित होकर पार्टी ने नौ जून को डिजिटल रैली करने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश से लेकर जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही आम लोग भी चाहें तो वे ऑडियो,वीडियो कांफ्रेंसिंग या फेसबुक के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह को सुन व देख सकेंगे। दूसरी रैली की तिथि भी जल्द ही घोषित होगी जिसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।
बिहार को 74 फीसदी राशि दे रहा केंद्र
एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए बिहार हमेशा प्राथमिकता में रहा है। बिहार को केंद्र से मिलने वाली हिस्सेदारी से दोगुनी राशि दी जा रही है। महाराष्ट्र का अपना संसाधन 74 फीसदी है तो केंद्र से 26 फीसदी राशि मिलती है जबकि बिहार का अपना संसाधन 26 फीसदी तो केंद्र से 74 फीसदी राशि मिलती है। गोपालगंज हत्याकांड पर कहा कि दोषी कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। डिजिटल चुनाव का फैसला चुनाव आयोग को लेने की बात करते हुए डिजिटल चुनावी तैयारी जारी रखने पर बल दियाबिहार भाजपा अध्यक्षने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से ब्रह्मेश्वर मुखिया को शहीद कहे जाने से अनभिज्ञता जताई। विधायक अनिल शर्मा पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि वे अपनी बीमारी बेटी को कोटा से लाने गए थे। कोरोना काल में 20 लाख करोड़ का पैकेज मिलने से लेकर मोदी सरकार की ओर से किए गए तमाम कार्यों पर प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तार से अपनी बात रखी। कहा कि बिहार के जो भी योग्य लोग होंगे, उन्हें छोटे-बड़े उद्योग लगाने में सहायता मिलेगी। मौके पर देवेश कुमार, राजीव रंजन, सुरेश रूंगटा आदि नेता मौजूद थे।
'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की
'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...