बुधवार, 13 मई 2020

वंचित, शातिर भूमाफिया किया गिरफ्तार

थाना विजय नगर पुलिस द्वारा 2 मुकदमों में वांछित 01 शातिर भू माफिया गिरफ्तार


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर एवं  क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के  कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक विजय नगर के कुशल नेतृत्व में, थाना विजय नगर पुलिस को शातिर भू माफिया/वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान उस समय महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। जब थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक श्री नागेंद्र चौबे के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना विजय नगर के मु.अ.सं.329/2020 एवं 361/2020 में वांछित शातिर भू माफिया सजवान नगर हड्डी मिल से गिरफ्तार किया गया।
 अपराध का तरीका
 गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खाली पड़े प्लॉट एवं जमीन के फर्जी कागजात बनवाकर अवैध कब्जा आदि करता है तथा विरोध करने पर जमीन व प्लाट के मालिकों को धमका कर लाठी व डंडों आदि से हमला कर भगा देता है। गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान के विरुद्ध थाना विजय नगर पर अवैध कब्जा/हत्या के प्रयास/ वल्वा आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त का नाम पताः
1- रिजवान पुत्र जहीर अहमद निवासी चरण सिंह कॉलोनी गली नंबर 7 थाना विजय नगर गाजियाबाद
 *आपराधिक इतिहास* 
1-मु.अ.सं.361/2020 धारा 384/452/506 IPC थाना विजय नगर गाजियाबाद
2-मु.अ.सं.329/2020 धारा 147/148/307/427/452/504/506 IPC एवं 9 C.L.एक्ट थाना विजय नगर गाजियाबाद
3-मु.अ.सं.1161/2019 धारा 147/447/504/506 IPC थाना विजय नगर गाजियाबाद
4-मु.अ.सं.796/2019 धारा 323/354/354ख/504/506 IPC थाना विजयनगर गाजियाबाद
5-मु.अ.सं.1098/2018 धारा 147/148/149/307/452 IPC थाना विजय नगर गाजियाबाद
6- मु.अ.सं.573/2016 धारा 147/307'504/506 IPC थाना विजय नगर गाजियाबाद
 *गिरफ्तार करने वाली टीम*
1-SHO श्री नागेंद्र चौबे
2-SI श्री रामगोपाल सिंह
3-HC अरुण कुमार
4-C मनजीत सिंह


काशी 'विश्वनाथ' मंदिर किया सैनिटाइज

सुनील मिश्रा 


वाराणसी। एन.डी.आर.एफ़. की टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से बेसहारा वृद्धजनों के लिए कोरोना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया | आयोजन के दौरान एनडीआरएफ़ की टीम ने लगभग 60 बुजुर्गों को कोरोना वायरस संबंधी बचाव उपायों के बारे में बताया और साथ ही उनके दैनिक जीवन में वैयक्तिक स्वच्छता आदि के बारे में समझाया | इसके साथ ही एन.डी.आर.ऍफ़ टीम ने ओल्ड ऐज होम के पूरे क्षेत्र को भी सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कर एरिया सेनिटायजेशन का भी कार्य किया | इन बेसहारा बुजुर्गों को निशुल्क मास्क वितरित करते हुए एन.डी.आर.ऍफ़ की टीम ने कोरोना सुरक्षा उपायों की महत्ता को भी समझाया।


जागरूकता कार्यक्रम के तहत एन.डी.आर.एफ़ ने सभी वृद्धजनों व आश्रम स्टाफ को वैयक्तिक स्वच्छता, हाथ धोने के तरीके, सोशल डिस्टेन्सिंग और कोरोना बचाव उपायों के बारे में बताया | इसके अतिरिक्त एन.डी.आर.एफ़. की टीम ने मास्क के प्रयोग तथा ओल्ड ऐज होम में दैनिक जीवन के दौरान कोरोना माहमारी संबंधी बरती जाने वालीं सावधानियों आदि के बारे में भी बताया | कौशल राज शर्मा जिलाधिकारी वाराणसी के मार्ग निर्देशन व डॉक्टर वीरेंदर बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ विभाग के सहयोग से एन.डी.आर.एफ़ की टीमें वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में सेनिटायज़ेशन का कार्य कर रही है | इसी क्रम में एन.डी.आर.एफ़ टीम ने काशी विश्वनाथ मंदिर , मंदिर के आसपास के क्षेत्र और पहाड़िया स्थित विधुत विभाग मे सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिडकाव कर एरिया सेनिटायज़ेशन का भी कार्य किया।


भारतः संक्रमण में कनाडा को पछाड़ा

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 43 लाख के पार पहुंच चुकी है। जबकि भारत में भी इस वायरस से पॉजीटिव लोगों की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत में यह संख्या अब 74 हजार के पार पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारत कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित होने वाला दुनिया का 12वां देश बन गया है। इस मामले में अब भारत ने कनाडा को भी पीछे छोड़ दिया है।


भारत के लिए यह रिपोर्ट बड़ी चिंता का कारण है। लॉकडाउन के दौरान छूट देने के बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वाशिंगटन पोस्ट के आंकड़ों के अनुसार, कनाडा में मंगलवार तक कोरोना विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या 71,339 हो गई थी। जबकि भारत में यह संख्या अभी तक 74 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 74281 हो गई है। इनमें 47480 एक्टिव केस हैं। यह खतरनाक वायरस अभी तक देश में 2415 मरीजों की जान ले चुका है। जबकि 24385 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीत चुके हैं।


पीएम ने चीनी राष्ट्रपति की नींद उड़ाई

नई दिल्‍ली। उधर चीन सिक्किम और लद्दाख की सीमा पर हेलिकॉप्टर ही उड़ाता रह गया इधर भारत ने चुपचाप ऐसी चोट मारी है जिससे उबरने में चीन को बरसों लग जायेंगे। चीन में काम कर रहीं 1000 हजार से ज्यादा कंपनियों को अपनी ओर खींच कर मोदी सरकार ने शी जिनपिंग की नींद हराम तो कर ही दी थी अब लोकल-वोकल, लोकल-ग्लोबल का नारा देकर चीन से आयात में भारी कमी के संकेत दे दिये। चीन में काम कर रही विदेशी कंपनियों को उखाड़ कर अपने यहां बसाने और आयात में कमी चीन पर ठीक वैसी ही आर्थिक स्ट्राइक है जैसी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के भीतर घुस कर मारा था यहां भी चीन के भीतर घुसकर उसके उद्योग धंधों पर स्ट्राइक कर दी है। चीन मोदी के इस पैंतरे को हमेशा याद रखेगा। इस स्ट्राइक के बाद चीन सुधर जायेगा या फिर पाकिस्तान की तरह बर्बादी के कगार पर पहुंच जायेगा। चीन यह भी याद रखेगा कि उसने कोरोना के जरिए पूरी दुनिया को आर्थिक तौर पर पंगु बनाने की जो साजिश रची थी उसका जवाब भारत ही दे पाया।


दरअसल, चीन ने दुनिया में कोरोना फैलाकर पूरे विश्‍व को आर्थिक तौर पर पंगू बना दिया है। विश्‍व के लगभग 200 देश कोरोना के डर की वजह से लॉकडाउन लागू करने को मजबूर हो गए हैं, जिसकी वजह से विश्‍व आर्थिक मंदी के मुहाने पर आ खड़ा हुआ है। इसी मंदी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को सबक सीखाने के लिए ऐसी आर्थिक स्ट्राइक कर दी, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। पीएम मोदी बड़े ही सधे हुए अंदाज में ऐसी बात कह गए, जिसके बारे में शायद ही कोई सोच रहा होगा। उन्‍होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वह वोकल होकर अब लोकल को अपनाए।मतलब साफ था कि मेड इन चाइना की जगह मेड इन इंडिया ही चलेगा। इसके बाद यह साफ हो गया कि जिस तरह से इस बार के बजट में भारत को मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब बनाने का सपना देखा गया था, अब पीएम मोदी उसको आगे ले जाने को तैयार हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने करीब 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया।


चीन पर ऐसे की सर्जिकल स्‍ट्राइ‍क


पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में साफ किया कि छोटे उद्योग ओर मजदूरों को देखते हुए एक बड़े आर्थिक पैकेज का जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए सरकार की तरफ से 20 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पीएम ने इसके बाद अपने देश की सप्‍लाई चेन को मजबूत करने का निर्देश दिया है। पीएम की इन बातों से साफ है कि देश में अब खुद अपनी जरूरतों का सामान बनाया जाए और उसको दुनिया में पहचान दिलाने की कोशिश की जाए। पीएम मोदी के इन वाकयों में निशाना चीन था। क्‍योंकि देश में अभी तक ज्‍यादातर सामान चीन से आता है और हम उसी के ऊपर निर्भर रहते हैं। लेकिन कोरोना के आने के बाद स्थिति बदल गई क्‍योंकि पीएम ने बताया कि जब कोरोना संकट शुरू हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी। एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था। आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं। जिसके बाद साफ है कि अगर भारत चाह ले तो वह अपने आप आत्‍मनिर्भर बन सकता है और चीन से आने वाले सामान को रोका जा सकता है। जिससे चीन को एक बड़ा झटका देकर अपनी अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत किया जा सकता है।प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि एक बार उन्‍होंने देशवासियों से खादी के प्रयोग की अपील की थी, जिसके बाद खादी की ब्रिकी और उत्‍पादन में रिकॉर्ड उछाल आया है। इसके साथ ही विश्‍व में भी खादी को एक नई पहचान मिली है। ऐसे में पीएम ने साफ कर दिया है कि आने चाले समय में भारत खुद आत्‍मनिर्भर बनकर देश को एक नई गति देगा।


तंजः असली पैकेज तो 4 लाख करोड़

नई दिल्ली। कोरोना महासंकट के बीच मोदी सरकार ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि इस वित्तीय पैकेज के जरिए देश को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी बीच देश के मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने तंज कसा है। सिब्बल ने कहा है कि असली पैकेज तो 4 लाख करोड़ है।


बीजेपी अध्यक्ष ने किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ऐतिहासिक आर्थिक पैकेज की सराहना की है। जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जो ऐतिहासिक आर्थिक पैकेज घोषित किया है, वह न केवल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए, बल्कि देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी है।


ताइवान ने मांगी मदद, भड़का चीन

नई दिल्ली। चीन लगातार ताइवान को अपने देश का अभिन्न अंग बताता रहा है। हाल ही में, जब ताइवान ने ‘विश्व स्वास्थ्य सभा’ (डब्ल्यूएचए) में शामिल होने के लिए भारत से मदद मांगी तो नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास की तुरंत प्रतिक्रिया आई। दूतावास ने कहा कि इस मामले का प्रबंध ‘वन-चाइना प्रिंसिपल’ (वन-चाइना सिद्धांत) को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) सहित उसकी सभी गतिविधियों में ताइवान क्षेत्र की भागीदारी पर चीन की स्थिति स्पष्ट और सुसंगत है। इसे वन-चाइना सिद्धांत के अनुसार संभाला जाना चाहिए। ताइवान चीन का अभिन्न अंग है।


प्रवक्ता ने कहा कि वन-चाइना सिद्धांत के तहत, चीन की केंद्र सरकार ने वैश्विक स्वास्थ्य मामलों में ताइवान क्षेत्र की भागीदारी के लिए उचित व्यवस्था की है, जो सुनिश्चित करता है कि क्षेत्र स्थानीय या वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति से समय पर और प्रभावी तरीके से निपट सकता है। कोरोना वायरस से लड़ने में ताइवान ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की। उसने भारत के साथ कोई औपचारिक संबंध नहीं होने के बाद भी, पिछले सप्ताह 10 लाख सर्जिकल मास्क भारत को दान दिए। राजनयिक सूत्रों ने कहा कि इस दान को डब्ल्यूएचओ की बैठक में भाग लेने के अपने प्रयासों के लिए भारत से समर्थन के आह्वान के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।


ओवैसी ने लॉक डाउन असंवैधानिक बताया

हैदराबाद। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगे देशव्यापी लॉकडाउन को एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असंवैधानिक करार दिया और मांग की कि राज्य सरकार संकटग्रस्त प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए कदम उठाए। ओवैसी ने सोमवार रात एक ऑनलाइन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लॉकडाउन असंवैधानिक है। भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून, महामारी कानून के तहत पूरे देश को लॉकडाउन में नहीं रख सकती।


यह संघवाद के खिलाफ है, यह राज्य का विषय है. मुझे पता नहीं कि राज्य सरकारें क्यों चुप हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 16 प्रवासी मजदूरों की ट्रेन से कुचलने से मौत की घटना का जिक्र करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि लॉकडाउन बिना योजना के लागू किया गया और प्रवासी श्रमिक परेशानी में हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिक अपने राज्यों तक पहुंचने के लिए सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। ओवैसी ने सामाजिक दूरी बनाकर रखने की जरूरत पर जोर दिया और महाराष्ट्र में मालेगांव के लोगों से दूरी बनाकर रखने और अनुशासन का पालन करने की अपील की जहां वायरस तेजी से फैल रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार में शामिल अन्य नेताओं से मालेगांव के संबंध में ध्यान देने को कहा। तेलंगाना के भैंसा में हाल ही में हुई कथित सांप्रदायिक झड़पों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जो भी इस घटना के दोषी हों चाहे वो किसी धर्म या जाति के हों उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। ओवैसी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत दिल्ली में कुछ महिलाओं की कथित गिरफ्तारी को अपवाद बताया।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...