बुधवार, 22 अप्रैल 2020

4 देशो की मदद करेंगी 'भारतीय सेना'

नई दिल्ली। श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान को कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने में सहायता करने के लिए भारतीय सेना अलग-अलग दल बनाकर इन देशों में भेजने की तैयारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले महीने भारतीय सेना के 14 सदस्यीय एक दल को मालदीव में कोरोना वायरस जांच प्रयोगशालाएं स्थापित करने और स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए भेजा गया था। इस महीने की शुरुआत में भारत ने सेना के 15 सदस्यीय एक दल को द्विपक्षीय सहयोग के तहत कुवैत भेजा था।


सूत्रों ने बताया कि मित्र देशों में महामारी से लड़ने के लिए सहायता प्रदान करने की नीति के तहत श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान भेजे जाने के लिए दलों को तैयार किया जा रहा है। दक्षेस क्षेत्र में महामारी से लड़ने के लिए साझा कार्यक्रम बनाने के वास्ते भारत मुख्य भूमिका निभा रहा है।


रूस में वायरस के 5642 नये मामले

मास्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के 5642 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 52763 पहुंच गई है। राष्ट्रीय कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने मंगलवार (21 अप्रैल) को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 78 क्षेत्रों से कोरोना वायरस के 5642 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2567 यानी 45.5 फीसदी सक्रिय रूप से पाए गए हैं, जिनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं। रूस के 85 क्षेत्रों में से अभी तक 52763 कोरोना पाए गए हैं।


सभी नए कोरोना मामलों में से 3083 मॉस्को से, 718 मॉस्को क्षेत्र से और 127 सेंट पीटर्सबर्ग से सामने आए हैं। शहर के कोरोना प्रतिक्रिया केन्द्र सभी नए कोरोना संक्रमित में से आधे मरीज मॉस्को से हैं जो 45 वर्ष की उम्र से कम हैं। पैंतीस फीसदी मरीज ऐसे हैं जो 46 से 65 वर्ष के बीच है और नौ फीसदी 66 से 79 आयु के बीच तथा 5.5 फीसदी 80 वर्ष से अधिक के हैं। छह से अधिक फीसदी बच्चों की है। सभी मरीज कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।


नया कलस्टर, दूसरे फेज का खतरा

पेइचिंग/ बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के दूसरे फेज का खतरा बढ़ गया है। वुहान के बाद उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में कोरोना का नया क्लस्टर बनता दिख रहा है। यह क्षेत्र रूस सीमा के नजदीक है। इसके बाद अधिकारियों ने बुधवार को क्षेत्र में गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन ने दावा किया है कि वह घातक कोरोना पर काबू पाने में कामयाब रहा है और इसके यहां मृतकों की संख्या अमेरिका और कई यूरोपीय देशों से कम हैं। वहीं, अब यहां कोरोना के दूसरे वेव का खतरा पैदा हो गया है।


अमेरिका ने चीन पर किया मुकदमा दर्ज

वाशिंगटन/ बीजिंग। कोरोना सक्रमण पर कार्रवाई तथा दुनिया को इससे आगाह करने में देरी के करने की वजह से अमेरिका ने चीन के खिलाफ अपने ही एक राज्य की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया है। अमेरिका का यह भी आरोप है कि चीन ने कोरोना वायरस के खतरनाक होने की जानकारी देने में देरी।
विज्ञापन


साथ ही मुखबिरों को गिरफ्तार करके सूचनाओं का दमन करने का कुत्सित प्रयास किया। चीन की इसी हरकत की वजह से दुनिया को वैश्विक मंदी और महामारी का सामना करना पड़ रहा है। यह मुकदमा अमेरिकी राज्य मिसौरी की एक अदालत में दर्ज किया गया है। यहां के अटॉर्नी जनरल एरिक स्कमिट ने चीन की सरकार, सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी और कई संबंधित अधिकारियों तथा संस्थानों को इस मुकदमे में पार्टी बनाया है। चीन पर आरोप लगाया गया है कि उसने कोरोना संक्रमण के बारे में लोगों तक जानकारी नहीं पहुंचने दी, जिसकी वजह से यह संक्रमण फैलते हुए महामारी बन गया। इतना ही नहीं, मेडिकल शोध की जानकारियों को नष्ट किया और लाखों लोगों को वायरस का शिकार होने दिया। साथ ही इससे बचने के लिए आवश्यक पीपीई किट की भी जमाखोरी की। एरिक का कहना है कि कोविड-19 से पूरी दुनिया को नुकसान पहुंचा है और लाखों लोग संक्रमित हुए हैं। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया और कई छोटे-छोटे व्यापार बंद हो गए।


अमेरिका में रिकॉर्ड मौत, टूटा रिकॉर्ड

वाशिंगटन। कोरोना वायरस का कहर वैसे तो पूरी दुनिया में जारी है, मगर अमेरिका में इसका सबसे अधिक विकराल रूप देखने को मिल रहा है। कोरोना कहर से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में कोविड-19 महामारी से हर दिन मौत का नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वारस से 2751 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी समयानुसार, मंगलवार को जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इसकी सूचना दी।


जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोविड-19 महामारी के अब तक 800,000 कन्फर्म केस सामने आ चुके हैं, वहीं 44,845 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  बताया जा रहा है कि करीब 40,000 नए कोरोना केस सोमवार और मंगलवार के बीच एक ही समय में दर्ज किया गया।


मरीज ने कर्मचारियों से की मारपीट

नई दिल्ली/ जकार्ता। लोकनायक अस्पताल में एक बार फिर कोरोना के मरीज द्वारा डॉक्टर व कर्मचारियों से गलत व्यवहार का मामला सामने आया है। मंगलवार को इंडोनेशिया के एक कोरोना पीड़ित मरीज ने अस्पताल के कर्मचारियों से मारपीट व कैंची से हमला करने का प्रयास किया। वह अस्पताल की छठी मंजिल पर वार्ड में भर्ती है। उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह किस बात से नाराज था अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।


ना हिंदी आती है ना ही अंग्रेजी समझ पाता है मरीजः वह न हिंदी न ही अंग्रेजी समझ पाता है। इस वजह से कर्मचारियों को उसकी बात समझने में परेशानी होती है। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध मरीज मरकज से ही संबंधित है। हालांकि इस मामले पर अस्पताल प्रशासन ने कोई बयान नहीं दिया है। कोरोना मरीज के परीजनों के आरोप को अस्पताल ने बताया गलतः जहांगीरपुरी के रहने वाले एक कोरोना पीड़ित की बेटी और पत्नी ने एक दिन पहले लोकनायक अस्पताल में मरीज की देखभाल में लापरवाही सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस बाबत जांच कमेटी गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि परिजनों ने भावनाओं में आकर आरोप लगाए। नर्सिग कर्मचारी व एंबुलेंस कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। यह सही है कि क्वारंटाइन सेंटर में स्थानांतरित करने के लिए इमरजेंसी के पास मरीज को बुलाया गया था। तब उसे इंतजार करना पड़ा था।


जदः लाखों में होगी मृतकों की संख्या

रैंड। यूरोप और अमेरिका में कहर ढा चुका कोरोना वायरस अब अफ्रीका महाद्वीप को तबाही का नया केंद्र बना सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ और संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतर्राष्ट्रीय ​संस्थाओं ने अफ्रीकी देशों में कोविड 19 के कारण कई लाख जानें जाने का अनुमान जारी किया है और जो विश्लेषण सामने आ रहे हैं, वो पूरी दुनिया के लिए चिंता के कारण हो सकते हैं।


तो क्या 33 लाख मारे जाएंगे?


विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ्रीका क्षेत्र के प्रमुख अधिकारी मिशेल याओ कह चुके हैं कि अगले छह महीनों में अफ्रीका महाद्वीप में कोविड 19 के 1 करोड़ से ज़्यादा गंभीर मामले सामने आ सकते हैं। वहीं, यूएन की एक संस्था की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर वायरस के खिलाफ पुख्ता एक्शन नहीं लिये गए तो 33 लाख लोग तक मारे जा सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि महाद्वीप में सबसे अच्छी स्थिति में भी 3 लाख मौतों की आशंका है।


अभी किस हाल में है अफ्रीका?


अफ्रीकी देशों में आने वाले हालात को लेकर लंदन के इंपीरियल कॉलेज की रिपोर्ट ने भी 3 लाख मौतों की आशंका जताई है। वहीं, ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक अफ्रीका महाद्वीप में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 23 हज़ार से ज़्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1100 से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं। ये आंकड़े आपको चिंता में नहीं डाल रहे होंगे तो सवाल उठेगा कि आगे इतना खतरा क्यों देखा जा रहा है।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...