गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

राष्ट्रवाद मे नाजी और हिटलर की झलक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रांची में एक कार्यक्रम में राष्ट्रवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि राष्ट्रवाद शब्द की जगह राष्ट्र या राष्ट्रीय शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए क्योंकि इसमें नाजी और हिटलर की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का विस्तार देश के लिए है। हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरू बनाने का है।


राष्ट्रवाद शब्द के प्रयोग से बचें: भागवत


भागवत का कहना है कि राष्ट्रवाद जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका मतलब हिटलर या नाजी से निकाला जा सकता है। ऐसे में राष्ट्र या राष्ट्रीय जैसे शब्दों का प्रमुखता से प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया के सामने आईएसआईएस, कट्टरपंथ और जलवायु जैसी बड़ी चुनौतियां हैं।


दुनिया की अगुवाई कर सकता है भारत


आरएसएस प्रमुख ने कहा कि विकसित देश अपने व्यापार को हर देश में फैलाना चाहते हैं। इसके जरिए वो अपनी शर्तों को मनवाना चाहते हैं। दुनिया के सामने जो बड़ी समस्याएं हैं उनसे केवल भारत निजात दिला सकता है। हिंदुस्तान को नेतृत्व करने के बारे में सोचना चाहिए। एकता ही देश की अकेली ताकत है। बेशक इसका आधार अलग हो सकता है लेकिन मकसद एक है।


हिंदुत्व के एजेंडे पर आरएसएस बढ़ेगा आगे


भागवत का कहना है कि हिंदू ही एक ऐसा शब्द है जो भारत को दुनिया के सामने सही तरीके से पेश करता है। बेशक देश में कई धर्म हैं लेकिन हर व्यक्ति एक शब्द से जुड़ा हुआ है जो हिंदू है। ये शब्द देश की संस्कृति को दुनिया के सामने दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संघ देश में विस्तार के साथ-साथ हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ता रहेगा जो देश को जोड़ने का काम करेगा। हम सभी को मानवता के साथ जीना सीखना होगा। इसके लिए देश में प्यार काफी जरूरी है। संघ में हम कार्यकर्ताओं को इसे लेकर ही ज्ञान देते हैं।


बंदूकधारियों की गोलीबारी में आठ की मौत

हनाऊ। जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को दो जगहों पर गोलीबारी हुई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने हनाऊ और स्पूटनिक के शीशाबार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पहली गोलीबारी में जहां तीन लोग मारे गए वहीं दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संदिग्ध फरार हैं। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पहला हमला हनाऊ शहर के मिडनाइट बार में हुआ। वहीं दूसरी गोलीबारी की घटना अरेना बार में घटित हुई।
पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार रात मिडनाइट शीशा बार में रात के 10 बजे (स्थानीय समय) आठ से नौ गोलियां चलाई गई थीं। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। घटना को अंजाम देने के बाद एक वाहन को घटनास्थल से रवाना होते हुए देखा गया। इसके बाद दूसरे शीशा बार- अरेना बार में गोलाबारी हुई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्ड न्यूजपेपर के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है।


नक्सलवाद के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन

रायपुर। साल 2020 का पहला ऑपरेशन बस्तर इलाके में सुरक्षाबलों के द्वारा मंगलवार शाम से शुरू हुए इस अभियान को लेकर डीजीपी डीएम अवस्थि ने बताया तेलंगाना की सीमा से लेकर महाराष्ट्र की सीमा तक अभियान जारी है। इस अभियान में एसटीएफ औऱ डीआरजी के 1400 सौ जवान, सीआरपीएफ के 450 जवान है। माओवादियों के अत्यंत कोर एरिया किस्टारम और पामेड़ के बीच और अबूझमाड़ का इलाका है। बता दें सुकमा के टोडामरका इलाके में एसटीएफ और डीआरजी के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी का शव मय हथियार के साथ बरामद हुआ है। 4 माओवादियों को गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इस घटना में एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है।


पदमश्री मिलने पर एकता ने कहा

नई दिल्ली। एकता कपूर ने अपने पाथ-ब्रेकिंग कंटेंट के साथ सभी प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा प्रवाह पैदा किया है और सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। कंटेंट क्वीन ने पिछले कुछ वर्षों में, सास भी कभी बहू थी और कुसुम जैसे डेली सोप के साथ लोगों की सोच बदलने में भी मदद की है जो अलग थे और परिवार के फैसले एक महिला द्वारा लिए गए थे।


एकता ने 2000 के शुरुआती दिनों में समय से पहले सोचा और अपनी पहुंच व फॉलोइंग का सही उपयोग करते हुए अपने सफ़र की शुरुआत की थी। एक अग्रणी दैनिक से अपने सफ़र के बारे में बात करते हुए, एकता ने कहा, “मुझे लगता है ज़िन्दगी ने मेरा साथ दिया”, इस बात पर नज़र डालते हुए कि निर्माता ने देश का चौथा- सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री प्राप्त करने के लगभग एक महीने के बाद क्या बदलाव लाये है, एकता निश्चित रूप से इसकी हकदार है।


टेलीविज़न उद्योग में हाहाकार मचाने के बाद, कंटेंट क्वीन ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा और यहां तक कि ड्रीम गर्ल जैसे कंटेंट के साथ खूब सुर्खियां भी बटोरी, जहां फिल्म का मुख्य आकर्षण था कि कैसे लोग चाहते थे कि कोई उनकी बात सुने और कैसे पूरा कॉन्सेप्ट ताजा व सोशल था और यहां तक कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी फ़िल्म हिट रही थी। एक ओर कहानी जो दर्शकों के दिल में ताज़ा है, वह ‘तर्यान्च बैत’ (2011), एक अन्य कहानी जिसमें विभिन्न भावनाएं और सीख जुड़ी हुई थीं।


वही, उनका नवीनतम शो “ये है चाहतें”, एक भारतीय सिंगल माँ के संघर्षों पर आधारित है और फिर से एक सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दे को उजागर करती है। इस तरह के एक सामाजिक मुद्दे को उजागर करने और उसके फायदे व नुकसान को दिखाने के लिए एकता को खूब सरहाया जा रहा है। दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, निश्चित रूप से एकता को पता है कि सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालना कितना आवश्यक है और एकता इसे विशुद्ध रूप से कंटेंट के प्रति प्यार और समाज में बेहतर बदलाव लाने के लिए करती है। एकता ने टेलीविजन से ले कर ओटीटी और सिनेमा तक सभी प्लेटफॉर्म पर सफलता प्राप्त की है जो विशुद्ध रूप से इस बात पर आधारित है कि उनका कंटेंट कितना क्रिस्प और सरल है।


“जो लोग आपको एक कुरसी पर बिठाते हैं, वे आपको खींचने के लिए उतने ही त्वरित हो सकते हैं। इसलिए मैं एक कुरसी पर नहीं रहना चाहती, मैं सिर्फ चाहती हूँ कि लोग मुझे सुने”,एकता ने यह कहकर साबित कर दिखाया है कि निर्माता सबसे ज़्यादा अपने कंटेंट पर ध्यान केंद्रित करते है और वह अभी से अपने अन्य कंटेंट पर काम कर रही है व दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार है।


आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण हलकान

आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण हुए हलकान
सैकडों की संख्या में रैबीज का टीका लगवाने पहुंच रहे पीडित
मोरना-मुजफ्फरनगर। गली मौहल्ले सहित मुख्य मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों का जमावडा बढ रहा है। आवारा खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों के आतंक से नागरिक हलकान है। सैकडों की संख्या में कुत्ते काटे हुए मरीज टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जहां टीके की कमी के कारण कुछ मरीज मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकडवाने व सरकारी अस्पतालों में एन्टी रैबीज उपलब्ध कराने की मांग की है।जनपद मुज़फ्फरनगर के मोरना ब्लॉक क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। गली मौहल्ले के चौराहों, बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा कुत्ते बच्चों व महिलाओं पर हमला बोल रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरना पर तैनात स्टाफ ने बताया कि बुधवार को 72 मरीजों को एन्टी रैबीज का टीका लगाया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपा पर मंगलवार को दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों को एन्टी रैबीज का टीका लगाया गया। टीके समाप्त हो जाने के कारण कुछ मरीज वापस लौट गये।
मोरना प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में एन्टी रैबीज के टीके उपलब्ध हो जाएंगे। नागरिकों ने आवारा कुत्तों को पकडवाने की गुहार प्रशासन से लगाई है।


काज़ी अमजद अली


सपा से प्रदेश में बड़ा तबका नाराज

आज़मगढ़। अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आज़मगढ़ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची, उन्होंने वहां पहुंचकर पुलिस के उत्पीड़न का शिकार हुए लोगो से मुलाकात की। उनके दुख दर्द को बांटते हुए उनके लिए लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया। ये पल अखिलेश यादव के डूब मरने से कम नहीं, आज़मगढ़ की जनता ने चुनाव में उनकी इज्जत सलामत रखी थी, मगर उनकी परवाह अखिलेश यादव ने नही की। इसी को देखते हुए आज़मगढ़ में ही नही पूरे प्रदेश में सपा से जनता का बड़ा तबका नाराज़ दिख रहा है।


लॉ की छात्रा से रेप, गैर जमानती वारंट

शाहजहांपुर। विधि की छात्रा से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद बुधवार को विशेष अदालत में पेश हुए। मामले में आरोप तय करने के लिए अगली सुनवाई चार मार्च को की जाएगी। अदालत ने चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली विधि छात्रा को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से ही रंगदारी मांगने के मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर गैरजमानती वारंट भी जारी किया है।
अदालत ने कहा कि मामले की बाकी अभियुक्तों के प्रतिनिधि मौजूद हैं लेकिन छात्रा न तो खुद मौजूद हुई और ना ही अपने वकील के जरिए उसने पेशी दी। छात्रा की गैर मौजूदगी की वजह से इस मामले में आरोप तय नहीं हो सके। अब मामले की सुनवाई 4 मार्च को की जाएगी। मालूम हो कि स्वामी चिन्मयानंद को अपने ट्रस्ट द्वारा संचालित एक विधि छात्रा से बलात्कार के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। साथ ही मामले को शाहजहांपुर से लखनऊ स्थानांतरित कर दिया था।


छात्रा के आचरण पर सवाल उठाए थे।
बता दें कि बीते 4 फरवरी को  बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को दुष्कर्म के मामले में जमानत देते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कई टिप्पणी की थी। और आरोप लगाने वाली छात्रा के आचरण पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने कहा था कि दोनों लोगों ने अपनी सीमाएं लांघी, ऐसे में यह निर्णय करना मुश्किल है कि किसने किसका इस्तेमाल किया? कोर्ट ने कहा कि दोनों ने ही एक-दूसरे का इस्तेमाल किया। स्वामी चिन्मयानंद पर लॉ कॉलेज की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
चिन्मयानंद को जमानत दे दी थी
चिन्मयानंद 20 सितंबर 2019 से जेल में थे। बीते 3 जनवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चिन्मयानंद को जमानत दे दी थी। चिन्मयानंद को जमानत देते हुए कोर्ट ने पीड़िता को लेकर कई सवाल खड़े किए थी। जस्टिस राहुल चतुर्वेदी ने कहा। एक लड़की जिसकी वर्जिनिटी दांव पर थी। उसने अपने माता-पिता या कोर्ट के सामने एक शब्द नहीं बोला। ये आश्चर्यजनक है।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...