मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

उत्तर-भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

 उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी, कश्मीर से  केदारनाथ


नई दिल्ली। पहाड़ों पर ज्यादातर जगहों पर बर्फबारी फिलहाल रुक गई है लेकिन कश्मीर से केदारनाथ तक की पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई है। बाबा केदार की नगरी केदारनाथ में तो कुदरत का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पर सात फीट तक बर्फ जमी हुई है। आलम ये है कि केदार धाम में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। मंदिर के आगे नंदी की प्रतिमा भी पूरी तरह बर्फ से ढक चुकी है। केदारनाथ का तापमान माइनस दस डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर जारी है।


दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उधर भारी कोहरे के कारण चंडीगढ़ में कई उड़ानें बाधित हो गईं। जम्मू-कश्मीर का द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 27.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दिल्ली के लोगों ने सोमवार को भी शीतलहर का सामना किया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। शहर में कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रात भर ताजा बर्फबारी हुई और केलांग, कल्पा, मनाली और कुफरी में शून्य के करीब तापमान पर लोग ठिठुरते रहे।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा पिछले 24 घंटों के दौरान शिमला में 7.3 सेमी बर्फबारी हुई। शहर में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल मनाली में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ शीत लहर की स्थिति गंभीर रही। कुफरी में पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग में शून्य से 14.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हिमाचल के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों जैसे शिमला में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 1 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 1.2 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर तक राज्य में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में, सोमवार को पारा और नीचे गिर गया और द्रास इस क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसमविदों ने मैदानी इलाकों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर का द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 27.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।


मौसमविदों के अनुसार लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.7 डिग्री नीचे रहा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी से क्षेत्र के तापमान में गिरावट आयी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कश्मीर में सबसे ठंडा रहा।


दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पहाड़ी रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले कटरा शहर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में कई पर्यटक ऊंचाई पर स्थित राजमार्गों पर फंसे हुए हैं।


पंजाब के पठानकोट और चंडीगढ़ में सोमवार 9.9 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य सीमा से 7-11 डिग्री नीचे चला गया। पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ सहित कई अन्य स्थानों की सुबह कोहरे से ढंकी हुई थी। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम दर्ज किया गया। पठानकोट का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया।


हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 12.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। खराब मौसम और खराब दृश्यता के कारण चंडीगढ़ में कई उड़ानें बाधित हुईं। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति वैसी ही रहेगी।


पुलिस ने छात्रों पर गोली नहीं चलाई?

नई दिल्ली। रविवार को जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बीच दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर गोली चलाई है। तीन लोग अलग-अलग अस्पतालों में बुलेट इंजुरी को लेकर भर्ती किए गए हैं। इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले जरूर दागे थे लेकिन बुलेट फायर नहीं किया। दिल्ली पुलिस ने ये जरूर माना कि कुछ छात्र घायल हुए है लेकिन वो पुलिस की गोली से नहीं बल्कि टीयर गैस के शैल से निकले पार्टिकल से जख्मी हो सकते है।


साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने एक और एसएलसी के रहस्य से पर्दा उठाया, साफ किया कि जब पुलिस ने गोली नहीं चलाई तो किसके पास हथियार था। किसने गोली चलाई, किस हथियार से गोली चलाई, हर बात की जांच होगी। बिसवाल ने माना कि मथुरा रोड़ पर हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे लेकिन अगर किसी को चोट आई थी तो वो नजदीक के होली फैमिली और एस्टकॉर्ट्स अस्पताल न जाकर सफदरजंग अस्पताल क्यों गया?


वहीं होली फैमिली की रिपोर्ट में एलेज्ड हिस्ट्री में बुलेट इंजरी लिखा है जिसका मतलब है कि घायल ने ऐसा बताया लेकिन फाइनल रिपोर्ट में नीचे फॉरेन एलिमेंट लिखा है जिसका मतलब है, कांच, प्लास्टिक, फाइबर, तांबे जैसे कुछ ऐसी चीज़ो का शरीर में लगना जिसकी पहचान मुश्किल हो, जैसा इस केस में हुआ है।


पूरे मामले में एक छात्रा ने आरोप लगाया कि मेरे दोस्त की मौत हो गई तो छात्रा के दावे की हवा निकाली जामिया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर नज़मा अख्तर ने। उन्होंने कहा, “बच्चों को डराने के लिए उनके साथ मारपीट की गई। हिंसा में किसी की मौत नहीं हुई है। हिंसा में मौत की खबर महज अफवाह है। जामिया को बदनाम करने की कोशिश न करें।“


इस हिसा में डीटीसी की चार बसें, 100 निजी वाहन और पुलिस की 10 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कहा कि उसने प्रदर्शनकारियों द्वारा उकसाए जाने के बावजूद अधिकतम संयम, न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया।


दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्रों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए सोमवार को परीक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अब सवाल ये है कि जो लोग गोली से घायल होने का दावा करते हुए अस्पताल पहुंचे उसके पीछे किसकी साजिश थी? कौन था जो गोली चलने की अफवाह फैलाकर दिल्ली में आग लगाना चाहता था!


बड़ी ठंड का पड़ेगा व्यापक असर

नई दिल्ली। यूपी के नार्थ इस्ट में सिस्टम बनने के बाद छग में इसका असर पड़ रहा है। रविवार दोपहर बाद प्रदेश में अचानक मौसम बदल गया। सोमवार को भी दिनभर बदली छाई रही जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल मौसम के यूं ही बने रहने की संभावना है।
रविवार देर रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई जिससे सुबह ठंड का एहसास हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। सिस्टम की वजह से सोमवार को दिनभर बदली छाई रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि16 दिसंबर तक ऐसी स्थिति रहेगी। क्योंकि यूपी में बने सिस्टम के साथ चक्रवाती घेरा के साथ द्रोणिका भी सक्रिय हो चुका है। जिसकी वजह से प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर पड़ेगा। 
दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक बैस ने बताया कि आगामी दो दिन बाद सिस्टम के कमजोर होने के बाद ठंड बढ़ेगी। उन्होनेे बताया कि शीतऋतु प्रारंभ होने के बाद से ठंड का खास असर प्रदेश में देखने को नहीं मिला है इस सिस्टम के बाद ठंड का व्यापक असर पड़ सकता है।


बुखार से परिवार के तीन बच्चों की मौत

रांची! झारखण्ड के दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के शंकरपुर गांव में अज्ञात बीमारी से 10 दिन के अंदर तीन बच्चों की मौत हो गयी! तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे! जानकारी के मुताबिक सुरेश यादव के परिवार में पहले तीन साल के बेटे की मौत हुई, उसके एक सप्ताह बाद 13 साल की लड़की और फिर 6 साल के लड़के की मौत हुई! तीनों ही मामलों में तेज बुखार से बच्चे पीड़ित थे! इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम गांव भेजा गया! टीम ने अन्य बीमार बच्चों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है!


टीम के डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा! फिलहाल बीमार बच्चों का इलाज जारी है! घटना पर दुख जताते हुए जिले की डीसी राजेश्वरी बी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन की टीम को कारणों का पता लगाने में लगाया गया है! रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा!


पीड़ित पिता सुरेश यादव ने कहा कि तीनों बच्चों की एक के बाद एक मौत हो गई! तीनों को पहले बुखार हुआ और फिर मौत हो गई! 10 दिन के अंदर एक ही घर के तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में डर और मातम का माहौल है!


खेल की अहमियत पर जोर देना चाहिए

मुंबई! भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने सोमवार को खेलने की अहमियत पर जोर दिया और इसे महत्वपूर्ण साबित करने के लिए अपना उदाहरण दिया। बाएं हाथ के यह पूर्व तेज गेंदबाज यहां 72वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नमेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि थे। जहीर ने कहा, 'क्लब क्रिकेट मुंबई क्रिकेट का अहम हिस्सा है और यहीं हम सीखते हैं कि शीर्ष स्तर के लिए कैसे तैयार हुआ जाए। यही मुंबई क्लब क्रिकेट है।'
मुंबई पुलिस जिमखाना में जहीर ने युवा खिलाड़ियों से कहा, 'इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस को यह परंपरा जारी रखने के लिए बधाई। यात्रा जारी रखने और लगातार बेहतर होने के लिए 72 साल लंबा समय है।'


इस साल खिताब एमआईजी ने जीता। जहीर ने कहा, 'जब मैं अपनी छाप छोड़ रहा था और शीर्ष स्तर पर खेलने की कोशिश कर रहा था तब मैं नियमित रूप से इस टूर्नमेंट में खेलता था। मुझे मुंबई के क्लब क्रिकेट के बारे में बात करना पसंद है क्योंकि यह अहम बिंदू है, जो सभी क्रिकेटरों की मदद करता है। मेरे मामले में निश्चित तौर पर इसने मुझे शीर्ष स्तर की चुनौती के लिए तैयार करने में मदद की।'


जहीर ने रणजी ट्रोफी में मुंबई के दबदबे का श्रेय भी क्लब क्रिकेट को ही दिया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने बताया कि उन्होंने पीजी हिंदू जिमखाना में शिवाजी पार्क के खिलाफ फाइनल में सात विकेट चटकाए थे और इससे उन्हें सुर्खियां बटोरने में मदद मिली थी।


आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी निर्धारित

नई दिल्ली! विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं लेकिन कोलकाता इससे अधिक प्रभावित नहीं है। पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की प्रबंधन टीम नीलामी में फ्रैंचाइजी के प्रतिनिधित्व के लिए मंगलवार को कोलकाता पहुंच रही है, जिससे कि अंतिम तैयारी शुरू की जा सके।
बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'सोमवार शाम तक की स्थिति के अनुसार आईपीएल नीलामी होगी। फ्रैंचाइजी के प्रतिनिधि मंगलवार शाम और बुधवार सुबह तक आना शुरू कर देंगे।' कोलकाता में 19 दिसंबर को 332 क्रिकेटर नीलामी में हिस्सा लेंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन ने सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये का आधार मूल्य चुना है।


इस साल की नीलामी छोटी है, जिसमें 8 टीमों में केवल 73 स्थान भरे जाने हैं और इनमें से केवल 29 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता से संबंधित प्रावधान वाले संशोधित नागरिकता कानून का पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में कड़ा विरोध हुआ है।


साउथ अफ्रीका ने टीम का ऐलान किया

कैप टाउन! साउथ अफ्रीका ने सोमवार को इंग्लैंड के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली इस टीम में छह नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इन छह खिलाड़ियों में पीटर मलान और रुडी सेकंड के नाम शामिल हैं। साउथ अफ्रीका ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।
इन दोनों के अलावा डेन पीटरसन, रासी वान डर ड्यूसेन, बेयुरान हेंड्रिक्स, और ड्वायन प्रीटोरियस को भी टेस्ट टीम में चुना गया है। इन चारों ने अभी तक टेस्ट में पदार्पण नहीं किया है। आईसीसी ने (सीएसए) के स्वतंत्र चयनकर्ता लिंडा जोंडी के हवाले से लिखा है, 'छह नए खिलाड़ियों का टीम में आना बताता है कि हम हमारी नीति के मुताबिक चल रहे हैं, जिसमें हम फ्रैंचाइजी स्तर पर अच्छा करने वाले खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं।'


भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में चोटिल हुए स्पिनर केशव महाराज की भी टीम में वापसी हुई है। सेनुरान मुथुसामी और डेन पीट को टीम से बाहर जाना पड़ा है। ऑलराउंडर खिलाड़ी एंडिले फेहुलक्वायो को भी टीम में वापसी हुई है।


टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, बेयुरन हेंड्रिक्स, केशव महाराज, पीटर मलान, एडिन मार्कराम, जुबेर हमजा, एनरिक नोर्टजे, डेन पीटरसन, एंडिले फेहुलक्वायो, वर्नोन फिलेंडर, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, रुडी सेकंड, रासी वान डर ड्यूसेन।


धीमी गति के कारण लगा जुर्माना

चेन्नई के खिलाड़ियों पर भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच शुल्क का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून ने निर्धारित समय के दौरान 4 ओवर कम करने के कारण की टीम पर यह जुर्माना लगाया।
आईसीसी ने बयान में कहा, 'आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार टीम के निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने की स्थिति में खिलाड़ियों पर प्रति ओवर की दर से उनके मैच शुल्क का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। इस तरह से उसके प्रत्येक खिलाड़ी पर मैच शुल्क का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। यह अनुच्छेद धीमी ओवर गति से जुड़ा है।'


वेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने मैच समाप्त होने के बाद अपनी गलती और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया था और इसलिए इस मामले की सुनवाई नहीं होगी। मैदानी अंपायर नितिन मेनन और शॉन जॉर्ज, तीसरे अंपायर रोडनी टकर और चौथे अंपायर अनिल चौधरी ने यह आरोप लगाए थे। वेस्ट इंडीज ने यह मैच आठ विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई।


31 दिसंबर योजना की अंतिम तारीख

नई दिल्ली! पीएम मोदी की एक खास स्कीम 'सबका विश्वास योजना' का यदि आप लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास बस कुछ ही दिनों का मौका है! आप इस स्कीम का फायदा 31 दिसंबर तक उठा सकते हैं! जानिए क्या है में 'सबका विश्वास योजना' स्‍कीम' सबका विश्वास योजना' का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 के आम बजट में किया!  इस स्कीम के तहत बकाया टैक्‍स राशि वालों को आंशिक छूट देकर टैक्‍स विवादों का जल्द से जल्द निपटारा करना था!


इसका मतलब है कि सरकार ने इस योजना की शुरूआत सर्विस टैक्‍स और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से जुड़े टैक्‍स विवाद को निपटाने के लिए किया था! इस स्कीम का फायदा लोग 1 सितंबर 2019 से उठा रहे थे! अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास 31 दिसंबर तक आवेदन करने का अंतिम मौका है! इस स्कीम के तहत बकाये टैक्‍स पर ब्याज और जुर्माने के भुगतान से भी राहत उपलब्ध कराई जा रही है! स्वैच्छिक तौर पर टैक्‍स का खुलासा किये जाने के मामले में बताए गए कुल टैक्‍स का भुगतान कर दिये जाने पर ब्याज और जुर्माने से छूट दी गई है!


पटना की सड़कों पर प्रदर्शन,काटा बवाल

पटना! इस वक़्त की ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां मुजफ्फरपुर की एक बेटी को जलाकर मार डालने के मामले में लोगों का गुस्सा सड़क पर दिख रहा है। आक्रोशित लोगों में कुम्हरार के पास सड़क जाम किया है उसके बाद रेलवे ट्रैक पर भी गुस्साए लोग पहुंच गए हैं। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत सोमवार की रात पटना के अपोलो हॉस्पिटल में हो गई। 10 दिसंबर से उसका इलाज पटना के हॉस्पिटल में चल रहा था।  


अपनी अंतिम सांस लेने से पहले दोषी के लिए फांसी की मांग की पीड़िता ने कहा कि उसे जिंदा जलाने वाले दरिंदे राजा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 7 दिसंबर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने पर राजा और उसके साथी मुकेश ने केरोसिन छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दी थी। 95 फ़ीसदी जल चुकी पीड़िता का इलाज पटना के हॉस्पिटल में लगातार चल रहा था लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई। इंसाफ की चाह लिए पीड़िता ने दम तो तोड़ दिया लेकिन पीछे सिस्टम पर कई सवाल छोड़ गई। पीड़िता की जो आपबीती सामने आई है उसके मुताबिक पिछले 3 साल से उसे राजा और उसके साथी उसे परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत 5 बार स्थानीय थाने में की लेकिन पुलिस ने उल्टे उसे ही नसीहत दे दिया। आखिरकार राजा और उसके साथियों का दुस्साहस बढ़ता गया और 7 दिसंबर को उन्होंने पीड़िता के साथ वीभत्स वारदात को अंजाम दिया।


सरकार का 1 वर्ष पूर्ण, मनाया जश्न

एक साल पूरा होने पर सीएम भूपेश का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बरसाई गुलाब की पंखुड़ियां, बघेल ने कहा- हर वर्ग के लिए हमारी सरकार ने काम किया!


रायपुर। सूबे में कांग्रेस की सरकार के एक साल पूरे होने पर कटोरातालाब में सीएम भूपेश बघेल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया! जैसे ही सीएम भूपेश बघेल कटोरा तालाब पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन पर गुलाब के फूल की पंखुड़ियां बरसाकर उनका अभिनंदन किया! सीएम ने 1 साल पूरे होने पर कलाकारों द्वारा बनाई गई रंगोली भी देखी! तीन कलाकारों ने 9 घंटे की मेहनत से सीएम भूपेश बघेल की बड़ी रंगोली तैयार की है!


इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के सहयोग की बदौलत एक साल का सफर शानदार रहा! इन एक सालों में हमने जो वादे किये उसे पूरा किया! हर वर्ग के लिए हमारी सरकार ने काम किया!


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...