सोमवार, 14 अक्तूबर 2019

उड़ने वाला सांप 'क्रिसोपिली'

उड़न साँप क्रिसोपिली (Chrysopelea) जीनस के साँप हैं जो बहुत कम विषैले होते हैं और मनुष्यों के लिए हानिरहित है। ये दक्षिण-पूर्वी एशिया, दक्षिणी चीन, भारत और श्रीलंका में पाए जाते हैं। भारत में ये मध्य भारत, बिहार, उड़ीसा और बंगाल में अधिक पाए जाते हैं।


यह बहुत तीव्र गति से चलने की क्षमता रखता है जो इसकी विशिष्टता है। यह अपने शरीर को फुलाकर तथा शरीर को एक विशेष आकार देकर एक डाल से दूसरी डाल पर ग्लाइड कर जाता (कूद जाता) है। इसीलिए इसे 'उड़न साँप' का भ्रामक नाम दिया गया है। यह इस तरह कूदता चलता है मानो उड़ रहा हो। इनका रंग ऊपर से हल्का पीलापन लिए हुए हरा होता है। नियमित दूरियों पर काले रंग की आड़ी पट्टियाँ रहती हैं जो काले सीमांतोंवाले शल्कों के कारण बनी होती हैं। अधरशल्क हरे होते हैं। सिर काला होता है जिसपर साथ साथ पीले या हल्के हरे रंग को आड़ी पट्टियाँ तथा कुछ धब्बे होते हैं।


यह साँप छिपकलियों, छोटे स्तनियों, पक्षियों, छोटे साँपों और कीटों को खाता है। यह घरों के आस पास भी कभी कभी दिखाई देता है। यह अंडप्रजक है। यह कभी कभी पेड़ की शाखाओं से लटका भी देखा गया है।


महर्षि वशिष्ठ का राष्ट्रवाद उपदेश

गतांक से...
 इसी प्रकार देखो एक राष्ट्रीय दूसरे से स्नेह कर रहा है स्नेह करते हुए एक दूसरे में परिणत होने का नाम ही बेटा, देखो माला बननी है। जैसे माता-पिता है, पित्र जन है, आचार्य जन है, शिष्य गण है। इसी प्रकार की विचारमयी माला बन जाती है। उस माला को कौन धारण करता है। बेटा विचारक, उस माला को कौन धारण करता है, जो परमात्मा को जान लेता है। उस माला को कौन धारण करता है, बेटा जिसको हम आत्मा के रूप में परिणत करते हैं। आओ मुनिवरो, इस संबंध में तुम्हें विशेषता में नहीं ले जाना चाहता हूं। विचार केवल यह है कि हमें उस माला के सूत्रों को अपनी गणना में लाकर के ही तो पार होना है। आओ मेरे पुत्रों देखो मैं कहां चला गया हूं। विचार केवल यह है कि कई समय से हमारा विचार राष्ट्रवाद और तपस्या के ऊपर विचार-विनिमय हो रहा है। प्रत्येक मानव यह कहता है कि अपने को कैसे जाना जाए। अपने को जाने बिना हम परमात्मा की प्रतिभा को नहीं पा सकेंगे। फिर अपने पन कैसे जाने? मेरे प्यारे देखो इंद्रियों में जो ज्ञान और विज्ञान समाहित हो रहा है। उस प्रत्येक इंद्रियों के ज्ञान और विज्ञान को हम जानने वाले बने। वही हमारी जानकारी है मेरे पुत्रों जब हम प्रत्येक इंद्रियों के विषयों को जानकारी में लाते हैं और हृदय से हृदय का मिलान करते हैं। तो वही मानवीयता की आभामयी एक उपलब्धि मानी गई है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने के पश्चात मानव नाना प्रकार की तपस्या में परिणत हो जाता है। एक माला बनाना प्रारंभ कर देता है। हम विचार-विनिमय करते चले जाएं कि हमारा जीवन हमारा राष्ट्र हमारी मानवीयता कैसे ऊंची बनेगी। मेरे प्यारे देखो राष्ट्र के लिए गमन करने से पूर्व राम यह विचार कर रहे थे। मैं ऋषि वशिष्ठ मुनि महाराज और माता अरुंधति इत्यादि की विवेचना हो रही थी। महात्मा विभीषण ने 'अमृताम् महात्मम् ब्रह्मा: कृतम देवत्वम दुष्टाम् ब्रव्हे क्रतम्। महर्षि वशिष्ठ मुनि महाराज ने यह कहा कि, हे राम, यदि तुम राष्ट्र का पालन करना चाहते हो तो तुम्हें वशिष्ठ बनना है। तुम्हें इतनी वृत्ति बनना है। उन्होंने कहा है प्रभु मैं आपसे यह जानना चाहता हूं कि आप जो राष्ट्रवाद की चर्चा कर रहे हैं यह राष्ट्रवाद क्या है? उन्होंने कहा राष्ट्रवाद वास्तव में अपने ऊपर अनुशासन करने को कहते हैं। अपने ऊपर अनुशासन करता हुआ, जब अपने को जान लेता है तो वह राष्ट्र को उस प्रकार भोगत्व मे लाता है जैसे शब्द आता है यह जनह ममह, कि यह संसार, यह राष्ट्र मेरा नहीं है मैं तो कर्तव्य करने के लिए तत्पर रहता हूं। जो कर्तव्य करते हुए करते स्वीकार करता है। वही राष्ट्रवादी कहलाता है। भगवान राम ने पुन: यह कहा कि महाराज यह राष्ट्रवाद क्या है? उन्होंने कहा ब्रह्म जगत में राष्ट्रवाद उसे कहते हैं। जहां-जहां राष्ट्र को प्रजा मे महानता और शांति की स्थापना हो। राजा के राष्ट्र में प्रजा और राष्ट्र एक ही रस रहने चाहिए। उसे राष्ट्रवाद कहते हैं। भगवान राम ने उन्हें प्रश्न किया कि भगवान यह राष्ट्रवाद क्या है? उन्होंने कहा राष्ट्रवाद वह है,जिस राजा के राष्ट्र में वेद के मार्ग को जानने वाले पंडित्व होते हैं जिस राजा के राष्ट्र में वृद्धि वाले हो और उसमें अपनी आभा वाले विवेकी पुरुष होने चाहिए। जिस राजा के राष्ट्र में विवेकी पुरुष नहीं होते, जिस राजा के राष्ट्र में महापुरुष त्याग और तपस्या में नहीं होते। उस राजा का राष्ट्र नग्न रह जाता है। इसलिए हमारे यहां परंपरागतो  से ही राष्ट्रीयता, राष्ट्रीय प्रणाली में महापुरुषों का बड़ा वर्णन आता रहा है। विवेकी पुरुषों के, ऋषि मुनि के चरणों को स्पर्श करते रहते हैं और वह किसी न किसी काल में अपनी पिपासा को शांत करते हैं। वह पिपाशा जब शांत हो जाती है तो राष्ट्रीय प्रणाली पवित्र बनती है। क्योंकि राजा जब अशांत होगा तो वह कहां जाएगा? वह ग्रह में नहीं जा सकता है, वनों में नहीं जा सकता है। क्योंकि उसके ऊपर एक राष्ट्रीय परंपरा है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


हिंदी दैनिक


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


October 15, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-72 (साल-01)
2. मंगलवार,15 अक्टूबर 2019
3. शक-1941,अश्‍विन,कृष्णपक्ष,तिथि- दूज,विक्रमी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:18,सूर्यास्त 06:00
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै.,अधिकतम-31+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


रविवार, 13 अक्तूबर 2019

भीड़ के लिए कांग्रेस का अश्लील डांस

गुरुग्राम। हरियाणा में चुनाव का माहौल है और इस माहौल के बीच नेता वोटर्स को लुभाने के लिए हर मुमकिन तरीका अपना रहे हैं। कोई घर-घर घूम रहा है, कोई यात्रा कर रहा है तो कोई वादे कर वोटर्स को लुभा रहा है। मगर गुरुग्राम में इस माहौल से हटकर एक अलग ही माहौल तैयार होने लगा है। इस माहौल को कहते हैं ठुमका लगाओ और वोट पाओ।


गुरुग्राम के बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कमल वीर यादव की जनसभा का प्रोग्राम था। जहां पर भीड़ को जुटाए रखने के लिए मतदाताओं के सामने डांस करवाया गया। वो भी उन गानों पर जिसे सभ्य समाज में कोई सुनना भी नहीं चाहता। वही चुनाव आयोग ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


हरियाणा कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

चंडीगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाब नबी आज़ाद और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुमारी सैलजा मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। इस दौरान मैनिफेस्टो कमेटी की चेयरपर्सन किरण चौधरी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल मौजूद रहे। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सरकार बनने पर 24 घंटे में कर्ज माफी का वादा किया है। भूमिहीन किसानों को भी कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। दो एकड़ तक जमीन रखने वाले किसानों को बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया है। प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया गया है।


घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। शैलजा ने कहा समय कम था लेकिन मेहनत के साथ घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस नेताओं ने संकल्प पत्र का विमोचन किया। खट्टर सरकार पर आरोप लगाते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि बीजेपी के राज में 36 प्रतिशत अपराध बढ़ा है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में घोटाले ही घोटाले हुए। हरियाणा का किसान बीजेपी के राज में त्रस्त है। हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ी है।


निर्दल चुनाव लड़ने वाले भाजपाई सस्पेंड

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। 21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता टिकटों के बंटवारे को लेकर बगावत पर उतर आए थे। हरियाणा में बीजपी ने पार्टी के आदेश ना पालन करने पर 3 नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। बीजेपी ने पार्टी के उन बागी नेताओं को निष्कासित कर दिया है जिन्होंने अपने नामांकन वापस नहीं लिए थे और बीजेपी या उसके सहयोगियों के उम्मीदवार के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं।


बाल्मीकि विचार आत्मसात की जरूरत

सुनील तिवारी.


कुशीनगर। हियुवा के गोरखपुर व बस्ती मंड़ल के संभाग प्रभारी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह द्वारा पड़रौना नगर के सुबाष चौक पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है।वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी, इसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है। श्री सिंह ने आगे कहा कि समाज में फैली नशाखोरी को समाप्त कर शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत बताई। शिक्षित समाज के निर्माण से ही देश की तरक्की संभव है।इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक उपाध्यक्ष राज्य सफाई आयोग लालबाबू बाल्मीकि ,युवा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने भी अपने बिचार रखें।इस मौके पर सोनू बाल्मीकि जितेंद्र शिवकुमार कल्लू राजू पासवान गोपाल रामाकांत राजभर प्रकाश पांडे,पवन दुबे संदीप तिवारी धनंजयराव माधव तुलस्यान दीपक मौर्य गुड्डू गौड़ सोमेश निषाद मुकेश वाल्मीकि कृष्णा तिवारी आदि मौजूद रहें।


आदित्य की मौत से जनमानस में आक्रोश

सन्दीप मिश्रा


रायबरेली। बीते दो दिन पूर्व सिकन्दर पुर के आदित्य सिंह की हुई निर्मम हत्या को लेकर क्षेत्र के युवाओं सहित जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। दो दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर देख आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी सहित क्षेत्र के लोगो ने महराजगंज चौराहे पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन एवं कैण्डल मार्च निकाल कर मृत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की और प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द ही न्यायपूर्ण कार्यवाही न हुई तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतर कर आन्दोलन के लिए बाध्य होगी। 
बताते चलें कि दो दिन पूर्व सिकन्दरपुर निवासी आदित्य सिंह चौहान रायबरेली स्थित सोमू ढाबा में खाना खाने गया था जहां उसके साथ मारपीट की गयी उसके बाद दूसरे दिन उसकी लाश सड़क के किनारे पड़ी मिली। मामले में परिजनों द्वारा सोमू ढाबा के मालिक सहित कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी तक को गिरफ्तार नही कर सकी है। जिससे आम जनता और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं शनिवार की शाम राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी सहित क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं ने महराजगंज चौराहे पर कैण्डल मार्च निकाल कर प्रशासन को मूक चेतावनी दी है यदि मृतक के हत्यारों को सजा न दी गयी तो क्षेत्र की समस्त जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। इस मौके पर ऋषि सिंह, नीलू सिंह, राजकुमार उर्फ मोगा सिंह, भोले सिंह, रणविजय सिंह, मनीष सिंह, भोलू सिंह, अजीत सिंह, हरिहर सिंह, डब्बू सिंह, शिवरमन प्रताप सिंह, रानू सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित सैकडो ग्रामीण एवं परिजन मौजूद रहे ।


कर्ज में डूबे परिवार ने खाया जहर,4 मौत

चेन्नई। तमिलनाडु में कर्ज में डूबे एक परिवार के 7 सदस्यों ने कीटनाशक दवा पी ली जिसके बाद इनमें से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों सहित तीन को बचा लिया गया है। पुलिस यह आशंका जता रही है कि कर्ज में डूबे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या करने का फैसला लिया होगा। घटना चेन्नई के अन्नानूर इलाके की है।


बता दें कि बिल्डिंग ठेकेदार गोविंदस्वामी, उनकी पत्नी सुब्बामल, बेटे नागराज और रवि की मौत हो गई, जबकि गोविंदस्वामी की बेटी कल्याणी, सर्वेश्वरी और योगप्रिया की हालत नाजुक है। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार को कारोबार में भारी नुकसान हुआ था।उनके ऊपर 80 लाख रुपये का कर्ज था।


हालाकि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस को घटनास्थल पर एक कीटनाशक की एक बोतल मिली है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इस घटना की जानकारी तब हुई जब बेटी कल्याणी का पति अरुमुगम शाम 6.50 घर लौटा तो देखा सभी लोग अचेत अवस्था पड़े हुए मिले, उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।


फाइनल में हारी मंजू,रजत में संतोष

नई दिल्ली। मुक्केबाज मंजू रानी विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019 के फाइनल मैच में हार गई हैं। प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मंजू को रजत पदक हासिल हुआ है। मंजू ने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और कमाल का प्रदर्शन करते हुए वे फाइनल मुकाबले तक पहुंची थीं। यहां उनका मुकाबला मेजबान रूस की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एकातेरिना पाल्टसेवा से हुआ,जिनको हाथों मंजू को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही मंजू ने शनिवार को सेमीफाइनल में 48 किलोग्राम वर्ग में पूर्व कांस्य पदक विजेता थाईलैंड की चुथामाथ काकसात को 4-1 से हराया। 18 साल बाद यह पहला मौका है जब किसी भारतीय महिला मुक्केबाज अपने पदार्पण विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। मंजू से पहले एमसी मैरी कॉम वर्ष 2001 में अपने पदार्पण विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थीं। इस पदक के साथ ही इस प्रतियोगिता में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया है। यह भारत का चौथा पदक साबित हुआ। छह बार की चैंपियन एमसी मैरी कॉम और दो अन्य ने कांस्य पदक हासिल किए थे। मैरीकॉम (51 किलोग्राम), जमुना बोरो (54 किग्रा) और लोवलिना बोर्गोहाइन (69 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता था।


पराली के धुए ने घोटा एनसीआर का गला

नई दिल्ली। उत्तर और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में पराली जलाई जा रही है। इसकी ताजा तस्वीरें NASA ने जारी की है। पराली जलाए जाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ रहा है। नासा द्वारा जारी की गई तस्वीरों में फायर मैप के जरिए दिखाया गया है कि कैसे उत्तर-पश्चिमी भारत और बार्डर से सटे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में भी पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है।


वहीं दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) की बात करें तो मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में यह 192, मंदिर मार्ग पर 186, पूसा में 192, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 224, पटपड़गंज में 199, सत्यवती कॉलेज में 284, PGDAV कॉलेज में 245, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 197, आर के पुरम में 195 और दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ टूल इंजीनियरिंग, वजीरपुर में AQI 255 है।


इसके अलावा आनंद विहार में AQI 278, झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में 262, पंजाबी बाग में 198, वसुंधरा, गाजियाबाद में 465 और नोएडा सेक्टर 62 में AQI 316 है। AQI लेवल 200 तक खराब, 200 से 300 के बीच बहुत खराब और 300 से 500 के बीच खतरनाक माना जाता है।


1100 रुपए में लिखा जाएगा बैनामा

भोपाल। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार दिवाली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ  की सरकार ने महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सेदार बनाने पर 'तोहफा' देने का निर्णय लिया है। इसके तहत महिलाओं को जायदाद में हिस्सेदार बनाने पर पुरुषों को रजिस्ट्री में रियायत मिलेगी। यानी अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने में घर की महिलाओं को पार्टनर बनाते हैं तो रजिस्ट्री कराने में आपको सिर्फ 1100 रुपये देने होंगे। प्रदेश सरकार अचल संपत्ति के सह स्वामित्व विलेख के खर्च में संशोधन करने वाली है।


होगा बड़ा फायदा


दिवाली से पहले कमलनाथ सरकार के महिलाओं के हित में बड़ा फैसला लेने से प्रदेश की बड़ी आबादी को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार की मंशा है कि परिवार के पुरुष सदस्य अगर अपनी पत्नी, बेटी या बहू को अचल संपत्ति में हिस्सेदार बनाते हैं तो उन्हें रजिस्ट्री में फायदा दिया जाएगा। महिला के नाम पर रजिस्ट्री महज 1100 रुपए में होगी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले यह वचन दिया था, जिसे वह अब पूरा करने जा रही है। अचल संपत्ति खरीदने पर अब तक रजिस्ट्री का खर्चा लोगों पर भारी पड़ता रहा है। लेकिन अब महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने से ना सिर्फ परिवार को फायदा होगा, बल्कि महिलाएं भी सशक्त औऱ मजबूत हो सकेंगी।


अभी होता है बड़ा खर्च


प्रदेश में अभी तक किसी भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पर सरकारी कीमत की 5.3 फीसदी राशि खर्च होती है। लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद इस राशि को भी शून्य किया जा रहा है। सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि इस फैसले को लेकर मंत्रिमंडल में भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ की जानी चाहिए। फैसले से महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि इससे घर के बाहर भी उनकी बात को तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को 50 प्रतिशत तक अधिकार देने की तैयारी में है। रोजगार, व्यापार और ठेकेदारी में उन्हें आगे लाने की नीति पर काम किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बहुत उदार नीतियां लाकर उन्हें और मजबूत बनाया जाएगा।
 


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...