शुक्रवार, 11 अक्तूबर 2019

सबसे पुरानी भित्तिचित्र कला

भित्तिचित्र कला (Mural) सबसे पुरानी चित्रकला है। प्रागैतिहासिक युग के ऐतिहासिक रिकॉर्ड में पहले मिट्टी के बर्तन बनाये जाते थे, लेकिन कुछ समय बाद लोगों ने मिट्टी का प्रयोग दीवरों पर चित्र बनाने के लिये करने लगे। भित्तिचित्र कला में दीवारों पर ज्यामितिक आकार, कलापूर्ण अभिप्राय, पारंपरिक आकल्पन, सहज बनावट और अनुकरणमूलक सरल आकृतियों में निहित स्वच्छंद आकल्पन, उन्मुक्त आवेग और रेखिक ऊर्जा, अनूठी ताजगी और चाक्षुष सौंदर्य सृष्टि करती है।


परिचय:-भित्तिचित्रण ज्यादातर अब छत्तीसगढ़ के जिलों में देखने को मिलता है। उदाहरण के लिए सरगुजा, तहसील अंबिकापुर के अंतर्गत आने वाले गांव पुहपुटरा, लखनपुर, केनापारा आदि में लोक एवं आदिवासी जातियों द्वारा अभ्यास की जाने वाली ऐसी लोक कला है जो गांव की औरतों के द्वारा वहां की कच्ची मिट्टी से बनी झोपड़ियों की दीवारों पर गोबर, चाक मिट्टी, गोबर आदि को मिलाकर की जाती है। घर की दीवारें मूर्तियों, जालियों, विविध आकल्पनों और भिति के कलात्मक रूप से सुसज्जित की जाती है। जातिय विश्वासों के अनुरुप उनके सृजनलोक में प्रकृति, पशु पक्षी, मनुष्य और देवी देवताओं की सहजत अनोपचारिक उपस्थिति और समरस भागीदार होते है। दीवारों पर बनाई इन कलाकृतियों में पास पड़ोस का अति परिचित ससांर अपने सामाजिक विश्वासों की ओर बद्धमूल संस्कारों की अकुंठित, सरल और आडम्बरहीन अभिव्यक्ति है। सुदूर आदिवासीय क्षेत्रों में जहाँ कि सजावट आदि के साधन अपर्याप्त होते थे, लोग वहाँ प्रचलित विभिन्न त्योहारों व धार्मिक अवसरों के समय अपने घरों की सज्जा हेतु दीवारों में कच्ची मिट्टी द्चारा पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों आदि के आकृतियां बनाकर व उनमें बहुत ही मनोरम रंगों से रंगकर अपने घरों को सजाते हैं।


संकल्पमयी संसार की विशेषता

गतांक से...
 मेरे प्यारे, राम ने जब इस प्रकार उपदेश दिया अथवा राष्ट्र के ऊपर यह कहां की, कर्मवेताओं तुम राष्ट्र कृतियों को मुझे प्रदान कर रहे हो! मेरा अंतरात्मा यह कहता है कि राजा के राष्ट्र में विवेक की और वेद को जानने वाले पुरुष होने चाहिए! निवेदक कहते हैं जिस राजा के राष्ट्र में वेदों का उद् गीत गाया जाता है और वेदों का उच्चारण करने वाले पक्षी गण भी होते हैं! उस राजा का राष्ट्र होता है जिस राज्य के राष्ट्र में हिंसा नाम की कोई वस्तु नहीं होती! क्योंकि हिंसा होती है या स्वार्थपरता होती है या स्वार्थ नहीं हुआ करता! वहां हिंसा भी नहीं होती तो ऐसा में मानव जाता है! अहिंसा में राजा है अहिंसा में पड़ जाए अहिंसा में विद्यालय है! स्वतंत्र होकर के ब्रह्मचारी को मन करता रहता है मेरे प्यारे विचार विनिमय आता रहता है मैं व्याख्याता नहीं हूं! देखो राम ने जो कर्म वेताओं को उपदेश दिया कर्मवेता उसे कहा जाता‌ है कर्मवेताओअपने राष्ट्र को उन्नत बनाने के लिए सदैव तत्पर हो जाओ। जिससे मैं अपनी आभा में रत हो जाऊं। राम उपदेश देकर मोन हो गए और यह काल की वैदिक कर्मकांड पर की एक ग्रह में सुगंधी आना। क्योंकि राजा का राष्ट्र जब बनता है। जब प्रत्येक प्रकार को सुगँधी आने लगती है। मेरे प्यारे जैसे यजमान यज्ञशाला में विद्यमान हो करके हूत कर रहा है। वह अग्निवेश वादे रहा है और ग्रह में वायुमंडल पवित्र बन रहा है और ग्रह पवित्रता को धारण कर रहा है। यजमान कहता है। हे प्रभु, मेरा राष्ट्र का में परिणत होना चाहिए। मेरे यहां सुगंधी होनी चाहिए। सुगंधी में परिणत हो रहा है मेरे प्यारे यह सुगंधी भी दो प्रकार की होती है। जो मैंने पुरातन काल में भी यह सुना कि एक वह जो सा कल्य से आती है। अग्नि को विभाजन कर रही है। अब नहीं मानो देवता कहलाती है और द्वित याग्निक है। जो ग्रह में सुगंध आती है मानो अग्नि प्रदीप्त हुई और सुगंध आने लगी बेटा प्रातः कालीन प्रत्येक मेरी प्यारी माता और पुत्र जयंत ब्रह्मचारी जन द्वारा प्रत्येक ग्रह में जब वेद का उद् गीत गाया जाता है और वेद के उस गीत गाने के पश्चात प्रत्येक ग्रह से मानो ध्वनि आ रही है। प्रातः कालीन यज्ञ हो रहा है वेद मंत्रों का प्राण की आहुति दी जा रही है। मानव पवमान की ओर से दी गई और वही हूत बनकर के हमारे अंतरण को पवित्र बना रही है। मानव राष्ट्र को उन्नत बना रही है देखो ब्रह्मा जगत की सुगंधित होना चाहिए। चाहे राष्ट्रवाद की वेदी हो चाहे यह आंतरिक वेद मंत्रों की प्रतिभा और उसे राजा का राष्ट्र सुगंधित हो जाए। मेरे प्यारे देखो, भगवान राम ने यही कहा कि मेरा राष्ट्र जो अयोध्या है यह विष्णु राष्ट्र की स्थापना करें और प्रत्येक ग्रह में सुगंधी होनी चाहिए। बेटा सुगंधी जब साले की होती है तो प्रत्येक मानव के हृदय में सुगंधी विचारों की भी होती है। जब मानवीय जगत में विचार पवित्र हो जाते हैं तो वहीं विचार ध्वनित हो करके एक दूसरे प्राणी को स्पर्श करते रहते हैं। बेटा देखो मैंने तुम्हें कहीं काल में वर्णन करते हुए कहा था कि जब मानव के विचारों की सुगंधित यह प्राणी मात्र हो जाता है। तो विचारों में परिणत हो करके हम परमपिता परमात्मा की भक्ति में खो जाते हैं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


हिंदी दैनिक


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


October 12, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-69 (साल-01)
2. शनिवार,12 अक्टूबर 2019
3. शक-1941,अश्‍विन,शुक्‍लपक्ष,तिथि- चतुर्दशी,विक्रमी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:16,सूर्यास्त 06:05
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै.,अधिकतम-32+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


गुरुवार, 10 अक्तूबर 2019

फूट डालने के अलावा कुछ नहीं किया

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़l कुमारी शैलजा कांग्रेस के संकल्प पत्र में समाज के सभी वर्गों के बीच भाईचारा कायम करने को प्राथमिकता दी जाएगी। क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने हरियाणा के लोगों में फूट डालने के अलावा कुछ किया ही नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ये बातें गुरुग्राम के पास बादशाहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी कमलवीर सिंह और फिरोज गांधी कॉलोनी के ग्रेट जाटव चौपाल में गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी सुखबीर कटारिया के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शुक्रवार 11 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ में अपना घोषणापत्र जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को निशाने पर लेते हुए कहा कि पांच साल में जिस तरह से सरकार चली है, उससे प्रदेश के लोग बेहद नाराज हैं। समाजिक फूट डालने, प्रदेश को बर्बादी की दिशा में मोड़ने, लोगों को आपस में लड़वाने, उद्योग धंधों को बंदी के कगार पर पहुंचाने, युवाओं से रोजगार छीनने, बुजुर्गों- महिलाओं का अपमान करने, सरकारी कर्मचारियों से वादाखिलाफी करने के अलावा हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने कुछ किया ही नहीं है। कांग्रेस की सरकार आते ही बेरोजगारों को वजीफे का प्रावधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने संकल्प पत्र के जरिए प्रदेश के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वचन निभाने का रिकार्ड शानदार रहा है। हरियाणा के लोगों से पहले भी जो वादा किया जाता रहा, उसे सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाता रहा है। कांग्रेस और भाजपा में सबसे बड़ा अंतर यही है। भाजपा ने सरकार बनाने से पहले घोषणापत्र में किए एक भी वायदे को पूरा करने का काम नहीं किया है। वादाखिलाफी की यही बात मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किए है। लोग भाजपा के लिए वोट मांगने वाले से पहले रिपोर्ट पेश करने की मांग करने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र समाज के सभी तबकों के लोगों से गहन परामर्श के बाद तैयार किया गया है। इसमें कांग्रेस की सरकार आने के साथ ही सबकी उम्मीद पूरी होने की बात है। रविवार दोपहर को चंडीगढ़ के सेक्टर नौ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संकल्प पत्र जारी करने के अलावा कालका विधानसभा क्षेत्र के पिंजौर स्थित चौना चौक पर औऱ पंचकुला के वीर गागर और सेक्टर 16 में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।


राजस्थान के मालपुरा ने बिगाड़े हालात

 कश्मीर घाटी से भी सख्त हैं टोंक के मालपुरा का कफ्र्यू। 
मासूम बच्चों को दूध तक नसीब नहीं। 
पुलिस के डंडे ने अखबार भी नहीं बटने दिया। 
सांसद जौनपुरिया का अहम सवाल।


राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में लगातार दूसरे दिन भी सख्त और अमानवीय कफ्र्यू लगा रहा। 8 अक्टूबर को राम बारात पर पथराव की घटना के बाद से ही मालपुरा के हालात बिगड़ गए। प्रशासन ने तत्काल कफ्र्यू लगा दिया। कफ्र्यू भी ऐसा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चो को दूध तक नहीं मिल रहा है। कफ्र्यू की सख्ती का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दैनिक समाचार पत्रों का वितरण तक नहीं हो रहा है। 8 अक्टूबर की रात से ही इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। बीमार व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं पहुंच रहा है। स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर बैंक  आदि सब बंद हैं। कफ्र्यू की इतनी सख्ती से आम आदमी बुरी तरह परेशान हैं। आरोप यह है कि राम बारात पर पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी नहीं हो रही है। कफ्र्यू में कब ढील दी जाएगी अभी कहा नहीं जा सकता। संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा, आईजी संजीव नर्जरी, टोंक कलेक्टर केेके शर्मा, एसपी आदर्श सिद्धू आदि बड़े अधिकारी  मालपुरा में कैम्प कर हालात को सुधारने में लगे हुए हैं। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन संवाद कर रहा है। 
कश्मीर घाटी से भी सख्त है कफ्र्यू :
राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है और टोंक से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट विधायक हैं। गुलाम नबी आजाद से लेकर कांग्रेस के सभी बड़े नेता कश्मीर घाटी में लगी पाबंदियों को कफ्र्यू बता रहे हैं। आरोप है कि सख्त कफ्र्यू से कश्मीरी परेशान हैं। जबकि हकीकत यह है कि श्रीनगर से सभी दैनिक समाचार पत्र छप रहे हैं तथा घाटी में सभी नागरिकों को खाने पीने से लेकर चिकित्सा सुविधा तक उपलब्ध करवाई जा रही है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दूध भी मिल रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के बाद पांच अगस्त से धारा 144 के अंतर्गत पाबंदियां लगाई गई थीं। जम्मू से लेकर लद्दाख तक के अस्सी प्रतिशत क्षेत्र से सभी पाबंदियां हटा ली गई। लेकिन घाटी के पांच छह जिलों में अभी कुछ पाबंदियां लगी हुई हैं। ऐसी पाबंदियों को ही कांग्रेस के नेता अमानवीय कफ्र्यू बता रहे हैं। 
भाजपा सांसद का सवाल :
टोंक के भाजपा सांसद सुखवीर जौनपुरिया ने मालपुरा की घटना पर सवाल उठाया कि जब मुस्लिम समुदाय के सभी धार्मिक आयोजन बगैर किसी बाधा के सम्पन्न होते हैं तब हिन्दुओं के धार्मिक आयोजनों पर पथराव क्यों होता है? उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन हिन्दू समुदाय को भी अपने तीज त्यौहार मानने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन को गंभीरता दिखाते हुए मालपुरा के लोगों को जल्द से जल्द कफ्र्यू से राहत देनी चाहिए। कफ्र्यू की वजह से मालपुरा के लोग बेहद परेशान है। 
एस.पी.मित्तल


स्कूल की पानी की टंकी में जहर मिलाया

चूरू के प्राइवेट स्कूल की पानी की टंकी में जहर मिलाया। 
45 बच्चे अस्पताल में भर्ती। यह तो बहुत ही अमानवीय वारदात है। 

चूरू! राजस्थान के चूरू के भालेर क्षेत्र के ड्रीमलैंड सीनियर सैकंडरी स्कूल की पानी की टंकी और मटकों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर (कीटनाशक पदार्थ) जहार मिला दिया। फलस्वरूप 10 अक्टूबर को पानी का सेवन करने वाले 45 बच्चों को डीबी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। 11 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से चूरू क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई है। अस्पताल के चिकित्सक बच्चों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जानकारों की माने तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर पीने के पानी की टंकी और मटकों में विषाक्त पदार्थ मिलाया है। यह निजी स्कूलों की प्रतिद्वंद्विता भी हो सकती है। लेकिन यह कृत्य बहुत ही अमानवीय है। जिन बच्चों ने कोई गलत नहीं की उन्हें सजा दी गई है। सवाल उठता है कि जहर मिलाने वाले व्यक्ति ने यह क्यों नहीं सोचा की उसके कृत्य से सैकड़ों मासूम बच्चों की जान भी जा सकती है। अभिभावक अपने बच्चों को सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए स्कूल भेजते हैं। चूंकि प्राइवेट स्कूलों में ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था और पढ़ाई होती है, इसलिए सरकारी स्कूलों के मुकाबले में प्राइवेट स्कूलों को तरजीह दी जाती है। अनेक अभिभावकों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी बच्चों के भविष्य के लिए महंगे प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलवाया जाता है। चूरू के जिस प्राइवेट स्कूल में यह अमानवीय वारदात हुई उसका नाम ड्रीमलैंड स्कूल है। जब अभिभावक अपने बच्चों के सपने पूरे करने के लिए इस स्कूल में प्रवेश दिलवा रहे हैं, तब बच्चों को जहर पीने को मिले तो यह बहुत ही शर्मनाक बात है। प्रशासन को इस मामले में तत्काल और सख्त कार्यवाही करते हुए जहर मिलाने वाले व्यक्ति का पता लगा कर सजा दिलवानी चाहिए। यदि यह घटना प्राइवेट स्कूलों की आपसी प्रतिद्वंद्वीता की वजह से हुई है तो सरकार को और ज्यादा सख्त रुख अपनाने की जरूरत है। इस घटना को मामूली घटना मानकर टाला नहीं जा सकता है। इस मामले में स्कूल के संचालकों से भी सख्त पूछताछ होनी चाहिए, क्योंकि स्कूल की पानी की टंकी और मटकों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संचालकों की है। 
एस.पी.मित्तल


उपचुनाव जीतेगी कांग्रेस:सचिन पायलट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा-खींवसर और मंडावा उपचुनाव जीतेंगे। 
पर मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा-मैं चुनाव हरवा भी सकता हूं। 
मंत्रियों का अपना-अपना अंदाज। 

जयपुर! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि 21 अक्टूबर को नागौर के खींवसर और झुंझनंू के मंडावा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होगी। वहीं मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहेंगे तो मैं मंडावा की कांग्रेस प्रत्याशी रीटा चौधरी को चुनाव जीतवा दूंगा नहीं तो हरवा भी सकता हंू। बड़बोले मंत्री ने एक सार्वजनिक सभा में दावा किया कि एससी वर्ग के मतदाता उन्हीं के इशारे पर वोट डालते हैं। मंत्री मेघवाल ने यह भी कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोन आया था। गहलोत ने आग्रह किया कि मंडावा में चुनाव प्रचार किया जाए ताकि कांग्रेस की जीत हो सके, लेकिन मैंने दो टूक शब्दों में मुख्यमंत्री को कह दिया कि मैं 12 अक्टूबर से पहले मंडावा नहीं जा सकता हंू। मेरे कार्यक्रम पहले से ही तय हैं। इसलिए मुख्यमंत्री कहेंगे तो 12 अक्टूबर के बाद चुनाव प्रचार करने मंडावा चला जाऊंगा। मैं मंडावा में कांग्रेस प्रत्याशी को हरवा भी सकता हंू। मंत्री मेघवाल का यह वीडियो अब टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है। मेघवाल के इस बयान से साफ प्रतीत होता है कि उपचुनावों को लेकर सरकार के मंत्रियों का अंदाज अलग अलग है। एक ओर डिप्टी सीएम पायलट जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं मंत्री मेघवाल कांग्रेस को ही हराने की बात कह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मंडावा से रीटा चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि खींवसर से पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा का कांग्रेस के उम्मीदवार है। 
भाजपा मंडल अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल :
10 अक्टूबर को नागौर के खींवसर में भाजपा को तब झटका लगा जब खींवसर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल 21 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। मालूम हो कि भाजपा ने खींवसर की सीट आरएलपी को समझौते में दी है। नागौर के सांसद और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने अपने भाई नारायण बेनीवाल को उम्मीदवार बनाया है। देखना होगा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को कितना फायदा होता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने के समय पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, नागौर के कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन, वरिष्ठ नेता डॉ. सहदेव चौधरी आदि उपस्थित रहे। 
एस.पी.मित्तल


कांग्रेस शासन में हिंदू भयभीत

कांग्रेस के शासन में हिन्दुओं में भय का माहौल। 
टोंक के मालपुरा में गहलोत सरकार का तंत्र विफल। 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का सरकार पर हमला। 
भाजपा की नई टीम दिसम्बर में।


जयपुर! प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया से मोबाइल पर मेरा संवाद हुआ। पूनिया ने बताया कि मेरे द्वारा प्रतिदिन लिखे जाने वाले ब्लॉग को पढ़ते हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र आमेर की पानी की समस्या पर पूर्व में लिखे ब्लॉग को पूनिया ने स्वयं के लिए मददगार बताया। 10 अक्टूबर को पूनिया से प्रदेश के ताजा हालातों पर लम्बी चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के गृह जिले टोंक के मालपुरा में लगे कफ्र्यू के ताजा हालातों पर पूनिया ने कहा कि मालपुरा में षडय़ंत्र के तहत दशहरे वाले दिन 8 अक्टूबर को राम बारात पर पथराव किया गया। पथराव के दृश्य कैमरे में कैद न हो, इसलिए पहले ही तार काट दिए गए। यानि कुछ लोग षडय़ंत्र करते रहे और प्रशासन को खबर तक नहीं लगी। मालपुरा में कफ्र्यू लगाकर सरकार और प्रशासन अपनी नाकामियों को छिपा रहा है। इससे ज्यादा अमानवीय बात और क्या हो सकती है कि डेयरियों पर दूध का वितरण नहीं हुआ तथा हॉकरों को अखबार नहीं बांटने दिए गए। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मालपुरा में यह दूसरा अवसर है जब ऐसी वारदात हुई है। पिछले दस माह में जयपुर में छह बार साम्प्रदायिक तनाव हुआ है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में भी ऐसी घटाएं हो रही हैं। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हिन्दुओं में भय का माहौल हो जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि कांग्रेस के शासन में उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। पूनिया ने कहा कि हिन्दुओं के धार्मिक कार्यक्रमों में वारदात करने वालों को ही सरकार का संरक्षण मिलता है। इसलिए प्रदेश भर में हालात बिगड़ रहे हैं। सरकार को हिन्दुओं में डर की भावना को दूर करना चाहिए। कानून व्यवस्था का भी बुरा हाल है। आए दिन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म हो रहे हैं। बच्चियों का घर से अकेले निकलना मुश्किल हो रहा है। बालात्कार ही नहीं, बल्कि सामूहिक बालात्कार और हत्या जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस के दस माह के शासन में सरकार विरोधी माहौल बन गया है। आमतौर पर किसी सरकार की कार्यकुशलता को तीन चार तक आंका जाता है, लेकिन अब दस माह में ही प्रदेश की जनता कांग्रेस से पीछा छुड़ाना चाहती है। अब यूपी जैसे प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधर रही है, जबकि राजस्थान में हालात बेहद खराब हैं। सरकार के डिप्टी सीएम सचिन पायलट स्वयं भी कानून व्यवस्था पर चिंता जता चुके हैं। 
बुनियादी विकास और 370 हटाने का असर:
21 अक्टूबर को होने वाले खींवसर और मंडावा के उपचुनाव नवम्बर में 52 स्थानीय निकायों तथा फिर पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के संबंध में पूनिया ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत हुई, उसी प्रकार आने वाले चुनाव के परिणाम भी रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल में घर घर शौचालय से लेकर नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। आयुष्मान भारत योजना में पांच करोड़ परिवारों को पांच लाख तक की चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक किसान को छह हजार रुपए प्रति वर्ष का नकद भुगतान जैसे योजनाओं के जरिए बुनियादी विकास हुआ। इसका लाभ शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिला। दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने का ऐतिहासिक फैसला हुआ। अब देश की जनता को लगता है कि मोदी कार्यकाल में ही देश का विकास और सुरक्षा संभव है। 370 को निष्प्रभावी कर आतंकवाद का सफाया किया गया है। 
दिसम्बर में नई टीम:
एक सवाल के जवाब में पूनिया ने कहा कि नवम्बर में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। एक व्यक्ति एक पद का नियम सांसद और विधायकों पर लागू नहीं होगा। नई टीम में कर्मठ कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। 
एस.पी.मित्तल


ग्राम विकास के लिए दो दिवसीय कार्यशाला

ऋषिकेश! स्वर्गाश्रम जोंक स्थित परमार्थ निकेतन में ग्राम पंचायत विकास योजना अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम में पंचायती राज से जुड़े अधिकारी हिमालय क्षेत्रों के गांवों में विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे।


गुरुवार को परमार्थ निकेतन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गांवों में विकास को किस प्रकार गति दी जाए इसके लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। पंचायती राज के अधिकारी इस मुद्दे पर विचार विमर्श के बाद सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। कहा कि सरकार हिमालय क्षेत्रों में बसे गांवों के विकास के लिए लगातार विकास योजनाएं बना रही हैं। लेकिन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने इस संबंध में चिंतित है। दो दिन तक चलने वाली कार्यशाला में कृषि, बागवानी, भूमि के विकास के साथ ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था और भूमि संरक्षण के मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श होगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि इस कार्यशाला के संपन्न होने के बाद गांव में पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ जरूर मिलेगा। परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि सरकार इस कार्यशाला के माध्यम से बेहतर दिशा में जा रही है। कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि हम हिमालय नहीं है। हिमालय है तो हम हैं। हिमालय से हमें जीवन जीने का हौसला मिलता है। हिमालय दुश्मनों के लिए ढाल बनकर खड़ा है। अब हमारी बारी है कि हम हिमालय को बचाने की कोशिश करें। इसके लिए जल पर्यावरण को संरक्षित करने की जरूरत है।


खनन माफियाओं की पत्रकारों को धमकी

खबर का असर दो डंपर सीज खनन माफियाओं ने पत्रकारों को दी फर्जी मुकदमे की धमकी l


चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता बाधित  करने का प्रयास  l 


रिपोर्ट-गुलफाम अली
हरिद्वार! रोशनाबाद सलेमपुर डेंसो चौक मैं परमिशन की आड़ में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से तमाम नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ चल रहा था! इस संबंध में एक जागरूक पत्रकार द्वारा खबर का प्रकाशन किया गया जिसके चलते प्रशासन की कुंभकरण नींद टूटी व मौके पर जाकर प्रशासन ने जो भी देखा वह बेहद चौंकाने वाला था! क्योंकि छपी हुई खबर सच साबित हुई जितनी परमिशन मिट्टी उठान की थी! उससे कई गुना ज्यादा मिट्टी उठाई जा चुकी थी जिसमें खेत मालिक की भी भूमिका संदिग्ध नजर आई तहसीलदार आशीष घड़ियाल ने बताया की मौके पर दो डंपर सीज कर दिए गए हैं! वह अवैध रूप से परमिशन की आड़ में अवैध खनन कतई नहीं चल पाएगा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी! आपको बताते चलें कि उबड़ खाबड़ जमीन को समतल करने के लिए परमिशन दिया जाता है! लेकिन परमिशन से हटकर अवैध रूप से कई गुना ज्यादा खनन किया जाना प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का काम करता है! बुधवार की शाम तहसीलदार द्वारा जब अचानक छापामार कार्रवाई की गई! जिस खेत की  परमीशन जमीन को समतल बनाने के लिए  दी   गई  थी! वहां से हटकर कई गुना ज्यादा मिट्टी उठान कर ली गई थी !जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई वह दो डंपर सीज कर सिडकुल थाने भेजा गए l जिससे खनन माफियाओं में भय का माहौल देखा गया l समाचार प्रकाशन करने वाले पत्रकारों के विरुद्ध  प्रतिशोध की भावना से  बौखलाए खनन माफियाओं ने एकजुट होकर पत्रकारों के विरुद्ध फर्जी मुकदमा लिखवाने की चेतावनी दे डाली! जिससे पत्रकारों की स्वतंत्रता  बाधित होने व पत्रकारों को भया क्रांत करने  की साजिश की बू आ रही है! पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने  इसकी शिकायत प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया दिल्ली  के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री काटजू को प्रेषित की है l एसएसपी हरिद्वार से मांग है कि निर्भीक निडर लेखनी से अवैध कारनामों की खबरें शासन प्रशासन तक पहुंचाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा का ध्यान रखें!


यातायात नियमों के प्रयोग की प्रेरणा

अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद! चौकी इंचार्ज हिंडन एयर फोर्स एसआई रामकुमार कुंतल ,टी एसआई भारत सिंह परिहार और समाजसेवी अखलाक सैफी द्वारा संयुक्त रूप से जनता को जागरूक करने हेतु ट्रैफिक रूल का पालन करने हेतु अभियान चलाया गया! जिसमें जनता को हेलमेट लगाने सीट बेल्ट लगाने एवं बिना दारू पिए गाड़ी चलाने के फायदे बताए गए एवं नियम कानून बताए गए एवं नियमों का उल्लंघन करने के कारण दुर्घटना एवं समाज को कितनी बड़ी क्षति होती है! उसके परिणाम से अवगत कराया गया! काफी जनता हिंडन एयर फोर्स चौराहे पर खड़ा होकर सुना एवं नियमों का पालन करने की शपथ ली गई!


विभिन्न मामलों में आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद,मुरादनगर l पुलिस ने विभिन्न मामलों में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया हैl सभी हंगामा वह झगड़ा कर रहे थेlथाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में शराब के नशे में दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनीष व सुंदर को गिरफ्तार कर लिया । डिडौली  गांव में विक्रांत प्रशांत वह बबलू उमेश के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चर्च कंपाउंड में प्रमोद कुमार शर्मा का सूरज वह दीपक के बीच  झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूरज वह दीपक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को शांति भंग करने की धाराओं में एसडीएम कोर्ट में पेश किया हैl


अनियंत्रित गैस कैप्सूल्स सड़क पर पलटा

मोहित श्रीवास्तव


गाजियाबाद,मोदीनगर l दिन निकलते ही लोगों को जान की भीषण समस्या का सामना करना पड़ा l कारण मोदीनगर सिखेड़ा रोड के पास मेरठ रोड पर इंडियन ऑयल का कैप्सूल रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया था।और उसमें से ज्वलनशील पदार्थ लीक होने लगा ।हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इंडियन आयल का कैप्सूल पलटने से देखते ही देखते मोदीनगर से मुरादनगर तक भीषण जाम लग गया। पुलिस को रूट डायवर्ट करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक भी हाइवे पर घंटों जाम में फंसे हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर सड़क पर गिरे इंडियन ऑल कैप्सूल को उठाकर एक तरफ करा कर यातायात सुचारू रूप से कराने के प्रयास में लगी है। लेकिन भीषण जाम के चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सड़क पर तेल गिरने के कारण के लोग घायल भी हो गए हैंl


नेमार 100 वा मैच खेलने के लिए तैयार

सिंगापुर। ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए तैयार हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेमार इस समय पेरिस सेंट जर्मने क्लब (पीएसजी) से खेल रहे हैं। हाल ही में उनकी कोशिश अपने पुराने क्लब स्पेन के बार्सिलोना में वापस लौटने की थी जिसमें वे नाकाम रहे थे जिसे लेकर पीएसजी के प्रशंसकों ने उनका मजाक उड़ाया था।
ब्राजील को यहां सेनेगल के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलना है। मैच से पहले नेमार ने बुधवार को कहा, मैं अपनी राष्ट्रीय टीम और क्लब के साथ खुश हूं। हर कोई जानता है कि आखिरी ट्रांसफर विंडो में क्या हुआ, वो मेरी शुरुआती ख्वाहिश थी, लेकिन आज मैं काफी खुश हूं और अपने क्लब के साथ सहज भी। नेमार इस समय ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 99 मैचों में ब्राजील के लिए 61 गोल किए हैं।
ब्राजील के साथ अपने 100 मैच पूरा करने को लेकर नेमार ने कहा, एक सकारात्मक संतुलन है, लेकिन खिलाड़ी के जीवन में सिर्फ जीत ही नहीं होती हैं। कई तरह की निराशाएं, हार और गलतियां होती हैं। लेकिन अगर आप अंत तक लड़ाई करने को तैयार हैं तो आप अपनी गलती सुधार सकते हैं। मैं खुश हूं कि मैं 100 मैचों के आंकड़े तक पहुंच सका। मैंने अपने सबसे अच्छे सपने में भी इस बारे में नहीं सोचा था।
ब्राजील और सेनेगल दोनों टीमें गुरुवार को सिंगापुर नेशनल स्टेडियम में मैच खेलेंगी। इसके बाद रविवार को ब्राजील और नाइजीरिया की टीमें दोस्ताना मैच खेलेंगी।


हाथियों ने दो को उतारा मौत के घाट,दो गंभीर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में देर रात हाथियों का आतंक देखने को मिला है। हाथियों ने 4 लोगों पर हमला कर दिया जिसमें 2 लोगों की मौत हो जाने जानकारी मिली है। वहीं दो लोगों को गंभीर स्थिति में अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल ने सेवारी गांव में पहुंच गये। हाथियों को देखकर गांव के लोग भागने लगे तभी हाथियों के दल ने एक महिला व उसके तीन वर्ष के बेटे को रौंद दिया।


जिसके चलते घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग भागते समय हाथियों के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अम्बिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हाथियों को खदेडऩे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मैरी ने बॉक्सिंग की दुनिया में इतिहास रचा

नई दिल्ली! एम सी मैरीकॉम ने बॉक्सिंग की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है । उन्होंने विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए एक मेडल और अपने नाम कर लिया है । यह वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनका आठवां मेडल होगा। इसके साथ ही वे दुनिया की पहली ऐसी बॉक्सर बन जाएंगी, जिसने वर्ल्ड चैंपियनशिप में आठ मेडल जीते हैं।
48 किग्रा वर्ग में छह बार विश्व चैंपियन रह चुकीं मैरीकॉम का यह 51 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियनशिप में पहला पदक होगा। वैसे वे इसी वर्ग में 2014 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2018 के एशियन गेम्स में इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता था। मैरीकॉम इसी भार वर्ग में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
एम सी मैरीकॉम ने  विश्व महिला बाक्सिंग चैम्पियनशिप के 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली अब एक और मैडल उनके खाते में निश्चित हो गया है । उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इंगोट वालेंसिया को 5-0 से मात दी और इस तरह सेमीफाइनल में जाकर मैरी ने भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया ।मैरीकॉम ने क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में अच्छी शुरुआत की। उन्होंने दूरी बनाए रखते हुए दाएं जैब का इस्तेमाल करते हाथ से हुक भी लगा रही थीं। हल्के से बदले हुए स्टांस के साथ खेल रही मैरीकॉम बीच-बीच में चकमा दे बाएं जैब से सटीक पंच लगाने में भी सफल रहीं। कोलंबिया की इंगोट वालेंसिया इस रणनीति को समझ रही थीं और इसलिए एहतियात के साथ खेलती रही तथा अंत में दोनों खिलाड़ी आक्रामक हो गईं। लेकिन मैरीकॉम अपनी विपक्षी से थोड़ा आगे रहीं। वह इंगोट के पास आते ही हुक का अच्छा इस्तेमाल कर रही थीं और यहीं वह इंगोट पर हावी होती जा रही थी । तीसरे दौर में भी मैरीकॉम ने यही किया और जीत अपने नाम दर्ज कर विश्व महिला बाक्सिंग चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया ।


विवाद में छोटे भाई को जिंदा जलाया

रायगढ़। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर भुपदेवपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई। यहां ग्राम देवरी के रहने वाले दो भाइयों के बीच आपसी विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई पर मिट्टी तेल डालकर जला दिया। बुरी तरह से जल चुके प्रमोद उरांव को आनन-फानन में रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है, जिसकी हालत चिंताजनक है। वही आरोपित भाई को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।


सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार देवरी देवरी गांव में रहने वाला रोशन उरांव और प्रमोद उरांव के बीच 3 माह से शराब के नशे में मोबाइल तोडऩे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा रहा। इस विवाद में बड़े भाई रोशन उरांव पिता मनीराम उरांव उम्र 24 वर्ष ने प्रमोद का मोबाइल तक तोड़ दिया था।


कुत्ता पालने से हार्ट अटैक का असर कम

जिन लोगों को कुत्तों से प्यार है वे इस बात को अच्छी तरह से जानते होंगे कि उनके डॉग का साथ उन्हें कितनी राहत और सुकून देता है। लेकिन शायद इस बात से डॉग लवर्स भी अनजान होंगे कि कुत्ते पालना, उनके दिल की सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। एक नई स्टडी के अनुसार, घर पर कुत्ते पालना दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक और स्ट्रोक से उबर रहे रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, कुत्ते पालने वाले लोगों में कार्डियोवस्क्युलर डिजीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
कुत्ते पालने वालों का ब्लड प्रेशर होता है कम
अब तक हो चुकी बहुत सी स्टडीज में यह बात सामने आयी है कि वैसे लोग जो कुत्ते पालते हैं उनका ब्लड प्रेशर, कुत्ते न पालने वालों की तुलना में काफी कम होता है। इसकी वजह ये है कि उनके डॉग्स का इंसान के शरीर पर पॉजिटिव असर पड़ता है और वे हमें शांत कर देते हैं, साथ ही डॉग्स पालने वाले डॉग्स को घुमाने-टहलाने के कारण ज्यादा एक्सर्साइज कर पाते हैं। इतना ही नहीं, पेट्स यानी पालतू जानवरों को छूने पर भी एक खास इफेक्ट होता है जो शरीर पर पॉजिटिव असर डालता है। साथ ही कुत्ते पालने वालों में कलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी कम पाया गया।
कुत्ते का स्वामित्व स्वास्थ्य को करता है प्रभावित 
इस नई स्टडी की मानें तो हार्ट अटैक या स्ट्रोक के शिकार लोगों की सेहत को सामाजिक अलगाव और शारीरिक गतिविधि में कमी नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के शोधकर्ताओं ने कुत्ते के स्वामित्व से स्वास्थ्य के परिणाम कैसे प्रभावित होते हैं, इन पर स्टडी की। शोधकर्ताओं के अनुसार, कुत्ता पालने से बीमार लोगों के सामाजिक अलगाव में कमी देखी गई। उनकी शारीरिक गतिविधि में भी सुधार हुआ। यहां तक कि उनके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखा। 
स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है आपका डॉग 
कुत्ते पालने वाले लोगों की सेहत से उन लोगों की तुलना की गई, जिन्हें दिल का दौरा या स्ट्रोक नहीं पड़ा था। पाया गया कि पालतू कुत्ते के साथ रहने वाले हृदय रोगियों के लिए मौत का जोखिम 33त्नकम था। इतना ही नहीं, अगर आप स्ट्रेस में हैं तो कुत्ते के साथ समय बिताना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कुत्ते का साथ, आपके मेंटल स्ट्रेस को कम कर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में भी मदद करता है।


पिता का शव देख फफक पड़ी मासूम

बैकुंठपुर! राजस्थान के जैसलमेर में पदस्थ आर्मी जवान कुछ दिनों पूर्व अचानक बीमार पड़ गया था। उसे कमांड हॉस्पिटल पुणे में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत (Army soldier death) हो गई। उसका शव वहां से रायपुर भेजा गया।


रायपुर से मंगलवार की शाम करीब 7 बजे शव गृहग्राम बैकुंठपुर के हर्रापारा पहुंचा। जवान का शव देख पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 5 वर्षीय बेटी को बुधवार को पिता के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। पिता का शव देख वह फफक पड़ी।


यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। फिर तिरंगे में लपेटकर आर्मी जवान के पार्थिव शरीर को जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान ने करीब 16 साल तक आर्मी में अपनी सेवाएं दीं।


तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान के पार्थिव शरीर को दी गई अंतिम विदाई, पिता का शव देख फफक पड़ी मासूम बेटी
कोरिया जिले के बैकुंठपुर हर्रापारा निवासी अनिल कुमार साहू पिता रामकृपाल साहू (35) वर्ष 2003 में थलसेना में भर्ती हुए थे। इस दौरान राजस्थान के जैसलमेर सहित अन्य स्थल पर उसने सेवाएं दीं। अचानक बीमार पडऩे के कारण उन्हें कमांड हॉस्पिटल पुणे में भर्ती कराया गया था।


काफी लंबा इलाज चलने के बाद शनिवार को उनकी मौत हो गई थी। सैनिक अस्पताल में सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव रायपुर भेजा गया था। वहीं मंगलवार शाम करीब 7 बजे उसका शव बैकुंठपुर लाया गया।


घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक अंबिका सिंहदेव, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूव नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि-अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण संघ के एसके त्रिपाठी पहुंचे। तिरंगे में शव को लपेटकर सर्वेश्वरी नगर मुक्तिधाम में अंतिम-संस्कार किया गया।


तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान के पार्थिव शरीर को दी गई अंतिम विदाई, पिता का शव देख फफक पड़ी मासूम बेटी
अस्पताल में भर्ती बिटिया पिता का शव देख फफक पड़ी
मृतक आर्मी जवान की 5 साल की बिटिया है। तबियत खराब होने पर उसे उपचार कराने अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद बिटिया को अंतिम दर्शन कराने लाया गया था।


इस दौरान अपने पिता का शव देखकर फफक-फफक कर रो पड़ी। परिवार के अन्य सदस्य जैसे-तैसे बिटिया को बड़ी मुश्किल से पिता शव के पास से दूर ले जाया गया। सर्वेश्री नगर मुक्तिधाम में पिता ने अपने जवान बेटे को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।


सलमान के बंगले से अपराधी गिरफ्तार

मुंबई! बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बंगले की पिछले 20 साल से देखरेख करने वाले वॉटेड क्रिमनल को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है! गिरफ्तार इस शक्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा बताया जा रहा है!


इस शख्स पर जबरन चोरी और मारपीट के मामला दर्ज था! वह इस मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था! वहीं अब 62 साल के इस शख्स के सलमान के बंगले की देखरेख करने की जानकारी मुंबई पुलिस को एक मुखबिर ने दी! जिसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने पूरी योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोला! पुलिस को मिली गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई उसके बाद बुधवार शाम गिरफ्तारी हुई!


आबकारी विभाग ने बरामद की अवैध शराब

डीएम बी एन सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही अवैध शराब बरामद मुकदमा किया गया दर्ज


 गौतमबुध नगर! जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के निर्देशानुसार  कल दिनांक 09.10.2019 को  जनपद की आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब के तस्करी / बिक्री की रोकथाम हेतु  दादरी थाना क्षेत्र के अजायबपुर गांव मे व घोडी बछेडा गांव मे  अवैध शराब बिक्री के संदिग्ध व्यक्तियो के घर पर छापेमारी/ तलाशी की  कार्रवाई की गयी , अजायबपुर चौकी प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से की गयी छापेमारी मे घोडी बछेडा गांव मे धरमवीर पुत्र श्री किशन के घर से 10 पेटी व सलाउद्दीन पुर गांव से धरमेन्द्र पुत्र राजेंद्र के घर से  05  पेटी इम्पैक्ट ब्रांड की हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की गयी, दोनो अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63 के अन्तर्गत दादरी थाना मे एफआईआर दर्ज कराया गया। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब को लेकर जनपद में आगे भी इसी प्रकार निरंतर अभियान संचारित रहेगा और जो व्यक्ति अवैध शराब के धंधे में संलिप्त पाए जाएंगे उनके विरुद्ध इसी प्रकार कार्यवाही की जाएगी। जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...