गुरुवार, 10 अक्तूबर 2019

फूट डालने के अलावा कुछ नहीं किया

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़l कुमारी शैलजा कांग्रेस के संकल्प पत्र में समाज के सभी वर्गों के बीच भाईचारा कायम करने को प्राथमिकता दी जाएगी। क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने हरियाणा के लोगों में फूट डालने के अलावा कुछ किया ही नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ये बातें गुरुग्राम के पास बादशाहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी कमलवीर सिंह और फिरोज गांधी कॉलोनी के ग्रेट जाटव चौपाल में गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी सुखबीर कटारिया के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शुक्रवार 11 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ में अपना घोषणापत्र जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को निशाने पर लेते हुए कहा कि पांच साल में जिस तरह से सरकार चली है, उससे प्रदेश के लोग बेहद नाराज हैं। समाजिक फूट डालने, प्रदेश को बर्बादी की दिशा में मोड़ने, लोगों को आपस में लड़वाने, उद्योग धंधों को बंदी के कगार पर पहुंचाने, युवाओं से रोजगार छीनने, बुजुर्गों- महिलाओं का अपमान करने, सरकारी कर्मचारियों से वादाखिलाफी करने के अलावा हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने कुछ किया ही नहीं है। कांग्रेस की सरकार आते ही बेरोजगारों को वजीफे का प्रावधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने संकल्प पत्र के जरिए प्रदेश के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वचन निभाने का रिकार्ड शानदार रहा है। हरियाणा के लोगों से पहले भी जो वादा किया जाता रहा, उसे सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाता रहा है। कांग्रेस और भाजपा में सबसे बड़ा अंतर यही है। भाजपा ने सरकार बनाने से पहले घोषणापत्र में किए एक भी वायदे को पूरा करने का काम नहीं किया है। वादाखिलाफी की यही बात मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किए है। लोग भाजपा के लिए वोट मांगने वाले से पहले रिपोर्ट पेश करने की मांग करने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र समाज के सभी तबकों के लोगों से गहन परामर्श के बाद तैयार किया गया है। इसमें कांग्रेस की सरकार आने के साथ ही सबकी उम्मीद पूरी होने की बात है। रविवार दोपहर को चंडीगढ़ के सेक्टर नौ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संकल्प पत्र जारी करने के अलावा कालका विधानसभा क्षेत्र के पिंजौर स्थित चौना चौक पर औऱ पंचकुला के वीर गागर और सेक्टर 16 में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...