गुरुवार, 10 अक्तूबर 2019

हाथियों ने दो को उतारा मौत के घाट,दो गंभीर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में देर रात हाथियों का आतंक देखने को मिला है। हाथियों ने 4 लोगों पर हमला कर दिया जिसमें 2 लोगों की मौत हो जाने जानकारी मिली है। वहीं दो लोगों को गंभीर स्थिति में अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल ने सेवारी गांव में पहुंच गये। हाथियों को देखकर गांव के लोग भागने लगे तभी हाथियों के दल ने एक महिला व उसके तीन वर्ष के बेटे को रौंद दिया।


जिसके चलते घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग भागते समय हाथियों के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अम्बिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हाथियों को खदेडऩे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...