शनिवार, 7 सितंबर 2019

'बाघ' के सफेद होने का कारण

सफ़ेद बाघ (व्हाइट टाइगर) एक ऐसा बाघ है जिसका प्रतिसारी पित्रैक (रिसेसिव पित्रैक) इसे हल्का रंग प्रदान करता है। एक अन्य आनुवंशिक अभिलक्षण बाघ की धारियों को बहुत हल्का रंग प्रदान करता है। इस प्रकार के सफ़ेद बाघ को बर्फ-सा सफ़ेद या "शुद्ध सफे़द" कहते हैं। सफ़ेद बाघ विवर्ण नहीं होते हैं और इनकी कोई अलग उप-प्रजाति नहीं है और इनका संयोग नारंगी रंग के बाघों के साथ हो सकता है। हालांकि (लगभग) इस संयोग के परिणामस्वरूप जन्म ग्रहण करने वाले शावकों में से आधे शावक प्रतिसारी सफ़ेद पित्रैक की वजह से विषमयुग्मजी हो सकते हैं और इनके रोएं नारंगी रंग के हो सकते हैं। इसमें एकमात्र अपवाद तभी संभव है जब खुद नारंगी रंग वाले माता-पिता पहले से ही एक विषमयुग्मजी बाघ हो, जिससे प्रत्येक शावक को या तो दोहरा प्रतिसारी सफ़ेद या विषमयुग्मजी नारंगी रंग के होने का 50 प्रतिशत अवसर मिलेगा! अगर दो विषमयुग्मजी बाघों या विषमयुग्मजों का संयोग होता है तो उनसे जन्मे शावकों में से 25 प्रतिशत शावक सफ़ेद, 50 प्रतिशत विषमयुग्मजी नारंगी (सफ़ेद पित्रैक वाहक) और 25 प्रतिशत सफ़ेद पित्रैक विहीन समयुग्मजी नारंगी रंग के होंगे! 1970 के दशक में शशि और रवि नामक नारंगी रंग के विषमयुग्मजी बाघों की एक जोड़ी ने अलीपुर चिड़ियाघर में 13 शावकों को जन्म दिया जिसमें से 3 सफ़ेद रंग के थे। अगर दो सफ़ेद बाघों का संयोग कराया जाता है तो उनके सभी शावक समयुग्मजी और सफ़ेद रंग के होंगे! सफ़ेद पित्रैक वाला एक समयुग्मजी बाघ कई विभिन्न पित्रैकों की वजह से विषमयुग्मजी या समयुग्मजी भी हो सकता है। एक बाघ विषमयुग्मजी (विषमयुग्मज) है या समयुग्मजी (समयुग्मज), यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस पित्रैक पर चर्चा की जा रही है। अन्तःसंयोग समयुग्मता को बढ़ावा देता है जिसका इस्तेमाल सफ़ेद बाघ पैदा करने में किया जाता है।


पेयजल की उपलब्धता एवं संदूषण

दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में अपरिष्कृत पानी के प्रदूषण का सबसे आम स्रोत मानव मल (नालों से बहने वाला गंदा पानी) और विशेष रूप से मल संबंधी रोगाणु और परजीवी हैं। वर्ष 2006 में जलजनित रोगों से प्रति वर्ष 1.8 मिलियन लोगों के मारे जाने का अनुमान था जबकि लगभग 1.1 मिलियन लोगों के पास उपयुक्त पीने के पानी का अभाव था। यह स्पष्ट है कि दुनिया के विकासशील देशों में पर्याप्त मात्रा में अच्छी गुणवत्ता के पानी, जल शुद्धीकरण तकनीक और पानी की उपलब्धता एवं वितरण प्रणालियों तक लोगों की पहुंच होना आवश्यक है। दुनिया के कई हिस्सों में पानी का एकमात्र स्रोत छोटी जलधाराएं हैं जो अक्सर नालों की गंदगी से सीधे तौर पर संदूषित होती हैं।


अधिकांश पानी को उपयोग करने से पहले किसी प्रकार से उपचारित करने की आवश्यकता होती है, यहां तक कि गहरे कुओं या झरनों के पानी को भी उपचार की सीमा पानी के स्रोत पर निर्भर करती है। जल उपचार के उचित तकनीकी विकल्पों में उपयोग के स्थान (पीओयू) पर सामुदायिक और घरेलू दोनों स्तर के डिजाइन शामिल हैं। कुछ बड़े शहरी क्षेत्रों जैसे क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड को पर्याप्त मात्रा में पर्याप्त रूप से शुद्ध पानी उपलब्ध है जहां अपरिष्कृत पानी को उपचारित करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है।


पिछले दशक के दौरान जलजनित रोगों को कम करने में पीओयू उपायों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक बढ़ती हुई संख्या में क्षेत्र के आधार पर अध्ययन किये गए। बीमारी को कम करने में पीओयू विकल्पों की क्षमता समुचित रूप से प्रयोग किये जाने पर सूक्ष्म रोगाणुओं को हटाने की उनकी क्षमता और उपयोग में आसानी एवं सांस्कृतिक औचित्य जैसे सामाजिक कारकों दोनों की एक कार्यप्रणाली है। तकनीकें अपनी प्रयोगशाला-आधारित सूक्ष्मजीव पृथक्करण क्षमता के प्रयोग की तुलना में ज्यादातर (या कुछ हद तक) स्वास्थ्य लाभ उत्पन्न कर सकती हैं।


पीओयू उपचार के मौजूदा समर्थकों की प्राथमिकता एक स्थायी आधार पर एक बड़ी संख्या में कम आय वर्ग के परिवारों तक पहुंचने की है। इस प्रकार पीओयू उपाय एक महत्वपूर्ण स्तर तक पहुंच गए हैं लेकिन इन उत्पादों का प्रचार-प्रसार और वितरण दुनिया भर के गरीबों के बीच किये जाने के प्रयास केवल कुछ ही वर्षों से चल रहे हैं।


आपात स्थितियों में जब पारंपरिक उपचार प्रणालियां काम नहीं करती हैं, जल जनित रोगाणुओं को को उबालकर मारा या निष्क्रिय किया जा सकता है लेकिन इसके लिए प्रचुर मात्रा में इस ईंधन के स्रोतों की आवश्यकता होती है और ये उपभोक्ताओं पर भारी दबाव दाल सकते हैं, विशेष रूप से जहां स्टेराइल स्थितियों में उबले हुए पानी का भंडारण करना मुश्किल होता है और जो कुछ सन्निहित परजीवियों जैसे कि क्रिप्टोस्पोरीडम या बैक्टेरियम क्लोस्ट्रीडियम को मारने का एक विश्वसनीय तरीका नहीं है। अन्य तकनीकों जैसे कि निस्पंदन (फिल्टरेशन), रासायनिक कीटाणुशोधन और पराबैंगनी विकिरण (सौर यूवी) सहित में रखने को कम आय वर्ग के देशों के उपयोगकर्ताओं के बीच जल-जनित रोगों के स्तर को काफी हद तक कम करने के लिए एक अनियमित नियंत्रण की श्रृंखला के रूप में देखा गया है।


पीने के पानी की गुणवत्ता के मानदंड आम तौर पर दो श्रेणियों के तहत आते हैं: रासायनिक,भौतिक और सूक्ष्म जीवविज्ञानी। रासायनिक,भौतिक मानदंडों में भारी धातु, कार्बनिक यौगिकों का पता लगाना, पूर्ण रूप से मिले हुए ठोस पदार्थ (टीएसएस) और टर्बिडिटी (गंदलापन) शामिल हैं। सूक्ष्म जीवविज्ञानी मापदंडों में शामिल हैं। कैलिफॉर्म बैक्टीरिया, ई. कोलाई और जीवाणु की विशिष्ट रोगजनक प्रजातियां (जैसे कि हैजा-उत्पन्न करने वाली विब्रियो कॉलेरा), वायरस और प्रोटोज़ोअन परजीवी।


यमाचार्य नचिकेता वार्ता (धर्मवाद)

मुनिवरो, हम पूर्व की भांति आपके समक्ष कुछ मनोहर वेद मंत्रों का गुणगान गाते चले जा रहे हैं। तुम्हें भी प्रतीत हो गया होगा। आज हमने पूर्व से जिन वेद मंत्रों का पठन-पाठन किया। हमारे यहां परंपरागत उससे ही उस मनोहर वेद वाणी का प्रसार होता रहता है। जिस पवित्र वेद वाणी में उस मेरे देव परमपिता परमात्मा की प्रतिभा का वर्णन किया जाता है। क्योंकि वह परमपिता परमात्मा महान और प्रतिभाशाली कहलाया जाता है। उसीकी चेतना से ही यह जगत चैतन्य हो रहा है। जितना भी है जडवत संसार है अथवा चेतन जगत है। उनको क्रिया में लाने वाला है अथवा क्रियाशील बना रहता है। एक मनोनीत चेतना के लाई जाती है। उसी की चेतना में यह सर्वत्र ब्रह्मांड क्रियाशील दृष्टिपात आ रहा है। आज का हमारा वेद का ऋषि हमें यह कह रहा है कि यह नाना प्रकार की प्रेरणा दे रहा है और यह कह रहा है। हे मानव,तू अपने जीवन को उधरवागति में ले जाने का प्रयास कर। उधरवागति में कौन जाता है? उधरवागती हम किसे कहते हैं? हमारे आचार्यों ने यह माना है कि सर्वत्र इंद्रियों में उस परमपिता परमात्मा की प्रतिभा का ही वर्णन होता रहता है। अथवा उसी महान, उसकी महानता निहित रहती है। हमारी प्रत्येक इंद्रियों में धर्म और मानवता समाहित रहती है। हमें विचारना चाहिए कि मानव का धर्म और मानवता दोनों का कितना घनिष्ठ संबंध है? क्योंकि धर्म उसे कहा जाता है जिसको मानव अपने में धारण कर लेता है और धर्म उसे कहते हैं जो धर्म मानव इंद्रियों में समाहित रहता है। वह धर्म नहीं कहा जाता, वह स्वत ही उसमें निहित रहता है। प्रत्येक इंद्रिया धर्म के सूत्र में पिरोई हुई रहती है। इस सूत्र को धारण करने के पश्चात मानव का जीवन धन्य हो जाता है।वह जो धर्म है मुनवरो 'इंद्रिया वृहे व्रत्‌ लोकामं' धर्म रूपी सूत्र में संसार पिरोया हुआ है ।यहां नाना लोक लोकांतर पिरोए हुए रहते हैं। परंतु आज हमें धर्म को जानना है। मैंने धर्म के संबंध में बहुत सी विवेचना पुरातन काल में प्रकट करते हुए कहा है कि मानव को वास्तव में धर्म को जानना चाहिए। क्योंकि धर्म एक सूत्र है जिस सूत्र में प्रत्येक परमाणु पिरोया हुआ है। लोक-लोकांतर पिराया हुआ है और वह ॠत और सत में भ्रमण करता हुआ मानव को उज्जवलता प्रकट करता रहता है। उज्जवल बनाता रहता है। मुझे वह काल स्‍मरण आता रहता है जिस काल में याज्ञवल्‍क्‍य मुनि महाराज अपने आश्रम में विद्यमान रहते थे। ब्रह्मचारीओं के मध्य में विराजमान होकर के कर्मचारियों से उच्चारण कर रहे थे। हे ब्रह्मचरयो, धर्म के ऊपर निरंतर चिंतन करना प्रारंभ करेंगे। वह काल स्‍मरणन आने लगता है तो हृदय गदगद हो जाता है। मेरी याज्ञवल्‍क्‍य मुनि महाराज के आश्रम में नाना ब्रह्मचारी प्रातः कालीन नाना समाधियों को लेकर आचार्यों के चरणों में ओत-पौत हो गए और ऋषि से कहते हैं 
।महाराज ,हम यज्ञ करना चाहते हैं ब्रह्मचारी जब कहते हैं कि यज्ञ करना चाहते हैं तो ऋषि कहते हैं। यज्ञ किससे कर रहे हो ।उन्होंने कहा कि अब मैं समाधी के द्वारा यज्ञ कर रहा हूं। समिधा किसे कहते हैं। समिधा उसे कहते हैं जो अग्नि को चैतन्य कर देती है। परंतु अग्नि कैसे होती है यह समाधिओ के द्वारा होती रहती है। और समिधा जब अग्नि में प्रवेश कर जाती है तो अग्नि उदिप्‍त हो जाती है। इसी प्रकार यहां समिधा जहां काष्ट की समिधा होती है ।जहां वृक्ष की समिधा होती है। मुनिवरो, देखो मानव के शरीर में जो यज्ञ होता है। उसकी समिधा क्या है? ब्रह्मचारी, ऋषि याज्ञवल्क्य मुनि महाराज कहते हैं हे ब्रह्मचारयो, तुम्हारे हृदय में जो अग्नि प्रदीप्त हो रही है। उसकी समिधा क्या है। उसका वजस्‍व कौन है, उसका उदबुद करने वाला कौन है? वेद के ऋषि ने जब ऐसा कहा तो ब्रह्मचारी कहते हैं। हे प्रभु, हमारे शरीर की जो अग्नि उदबुद होती है। उसकी समिधा ज्ञान है, उसकी संमिधा विवेक है, जिसको धारण करने के पश्चात मानव का जीवन धन्य हो जाता है और यह संसार उदबूद स्वाहा कह करके अपनी वाणी से आंतरिक, अपने को ब्रह्म-जगत में प्रवेश करा देता है और कहीं-कहीं ब्रह्मा-जगत की अग्नि को आंतरिक जगत में प्रवेश करा देता है। तो परिणाम क्या? यह जो विशाल अग्नि है उस अग्नि को हम अपने में धारण करना चाहते हैं ।जो अग्नि लोको में सूर्य को प्रकाश मान बना रही है। तेजोमयी बना रही है। वही अग्नि है जो पृथ्वी के गर्भ में प्रवेश होकर के नाना प्रकार के खाद और खनिजों को उत्पन्न कर रही है। वह जो बननती है, जो नाना प्रकार की वनस्पतियों को ऊंचा बना रही है। वही अग्नि है जो माता के गर्भ स्थल में एक बिंदु प्रवेश करता है। उसे एक बिंदु के प्रवेश करने पर परमाणु की व्यवस्था परमाणु विभक्त हो जाते हैं और परमाणु अपने आंगन में गति करना प्रारंभ करते हैं। जब माता के गर्भ में परमाणु गति करते हैं। उन्‍ही प्रमाणुओ में से वह धर्मम्‌ जबपृहे लोका: वेद का ऋषि कहता है। अपने-अपने धर्म अपनी-अपनी आभा में, अपने-अपने कारण में, प्रत्येक प्रमाण लय हो करके हम जैसे पुत्रों का निर्माण माता के गर्भ स्थल में करता है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
september 08, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254
1.अंक-36 (साल-01)
2.शनिवार,08सितबंर 2019
3.शक-1941,भादप्रद शुक्‍लपक्ष दशमी,विक्रमी संवत 2076
4. सूर्योदय प्रातः 5:57,सूर्यास्त 6:43
5.न्‍यूनतम तापमान -26 डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, उमस बनी रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275


शुक्रवार, 6 सितंबर 2019

जनता पर चालान का बोझ,पुलिस की मौज

आम जनता पर चालान का बोझ, वर्दी धारी कर रहे मौज


वाराणसी। अब इस महाशय वर्दी धारी को देख लीजिये ये वाराणसी पुलिस के सिपाही हैं, बिना हेलमेट ये वाहन चलाते नजर आ रहे हैं, जब इनका चालान ऑनलाइन चेक किया  गया तो इनके वाहन UP27K3049 का बिमा 2008 में समाप्त हो चूका था, ये तस्वीर सिगरा थाना क्षेत्र के कैन्ट रेलवे स्टेशन के बाहर रोड की हैं। परंतु इनका अभी तक कोई चालान नही कटा हैं, जबकि वाहन चेकिंग अभियान तो काफ़ी समय से चल रहा है। लेकिन इनके लिए क्यों नही, इनके जैसे पता नही कितने वर्दी धारी होंगे जो ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाते हैं, परंतु ट्रैफिक विभाग के लोग सब देख कर भी अनदेखा कर देते हैं।, आखिर ऐसा क्यों? क्या ये पुलिस विभाग के हैं तो इनके ऊपर कोई नियम कानून लागू नही होता हैं... जबकि शहर में अभियान चला कर वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं, परंतु इन जनाब पर आखिरकार किसी ट्रैफिक पुलिस या अधिकारी की नज़र क्यों नही पड़ी इतने सालों से बिना बिमा की इनकी गाड़ी शहर में दौड़ रही हैं, वही आम पब्लिक का चालान पर चालान किया जा रहा हैं, बस ये आम जनता के ऊपर ही चालान का बोझ लागू होता है , आखिर इनके ऊपर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस अधिकारियों की निगाहें अभी तक क्यों नही पड़ी? क्या ये महाशय वर्दीधारी हैं इसलिए इनके ऊपर कोई नियम कानून लागू नही होते?


दुख:पहुंचा मजदूर का शव,परिजन बेहाल

अविनाश श्रीवास्तव


इलिया के मजदूर का शव पहुंचा गांव, गर्भवती पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल


चंदौली। महाराष्ट्र कमाने गए जनपद के इलिया थानान्तर्गत खखड़ा निवासी मजदूर दिलीप उम्र (32) का शव शुक्रवार को गाँव पहुँचते ही कोहराम मच गया। बता दें क मजदूर दिलीप दो हफ्ता पहले ही अपने पिता प्यारे राम के साथ महाराष्ट्र के नागपुर के पास क्रेशर में काम करने गया था। गुरूवार को भोर में काम के दौरान अचानक गिट्टी भहराकर मजदूर दिलीप के ऊपर गिर गया। जिससे मजदूर दिलीप कि मौके पर मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद निजी एम्बुलेंस से मजदूर का शव शुक्रवार को दोपहर में खखड़ा गाँव में लाया गया। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं तथा पत्नी गर्भवती है। बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शव देखते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान रविन्द्र सिंह, योगेश कुमार, रतीश कुमार, गुड्डु सिंह, अशोक कुमार, सतीश, घासी राम, चंद्रमा, विजय आदि ने शासन से मुआवजा की मांग की है।


25 हजार का इनामी, मुठभेड़ में घायल

अश्वनी उपाध्याय


पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार* *रुपये का एक इनामी/वाछिंत बदमाश 


गाजियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग काशीराम हिंडन पुल पुस्ता रोड के पास समय करीब 21:00 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया पर नही रुके तथा भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में बदमाश सुहेल उर्फ आशु पुत्र अनीस अहमद निवासी D-1418 गली नं.13  थाना गोविंदपुरी दिल्ली को गोली लगने से घायल हो गया है व दूसरा बदमाश  मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश जारी है । पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश सुहेल व मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुहेल थाना विजयनगर के मु0अ0सं0-809/19 धारा 392 भादवि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा  25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है तथा थाना विजयनगर के मु0अ0सं0- 856/19 धारा 307 भादवि पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी है। अभियुक्तगण के कब्जे  से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लूट,चोरी व पुलिस मुठभेड़ के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...