शुक्रवार, 2 अगस्त 2019

पांच सूत्रीय मांगो को लेकर धरना:सपा

फिरोजाबाद। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड  ने आज सुभाष  चौराहे पर उन्नाव  रेप केस के  संबंध में आंदोलन किया! साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन समर्पित किया! ज्ञापन में लिखा है कि सरकार के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री गण भाषणों में महिला सुरक्षा का नारा लगाते हैं! कानून-व्यवस्था,किसान-कल्याण एवं अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों की सुनती व बुनियाद घोषणाएं दिन-प्रतिदिन करते है! जबकि वास्तव में धरातल पर महिलाओं की सुरक्षा की दयनीय स्थिति है! निम्नलिखित समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया! 


1- उन्नाव रेप कांड में सरकार की उदासीनता
2-  समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न
3-  पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद आजम खां पर सरकार का तानाशाही  रवैया
4-  फिरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की  बेहाल चिकित्सा व्यवस्था  से 1 बच्चों की मृत्यु
5- बिगड़ती कानून व्यवस्था
इन सभी मुद्दों को लेकर आज मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी धरने पर बैठे और यूपी सरकार व केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए!


संवाददाता- रिहान अली 


पुलिसकर्मी ने लगाया डीएसपी पर आरोप

राणा ओबराय
रोहतक ! रोहतक में विजिलेंस विभाग के एक डीएसपी पर महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है! जिसके बाद आरोपी डीएसपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है! वहीं आरोपी डीएसपी को पंचकूला हैड क्वार्टर भेज दिया गया है। मामला विभाग से जुड़ा हुआ है! इसलिए पुलिस विभाग के अधिकारी भी ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रोहतक विजिलेंस में तैनात डीएसपी नरेंद्र कुमार पर उन्ही के विभाग की एक महिला पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ करने और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद रोहतक के अर्बन इस्टेट थाने में धारा 354, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस विभाग ने तुरंत ही आरोपी डीएसपी का तबादला भी कर दिया है। इधर पीड़ित महिला पुलिसकर्मी का कहना है कि उसे डीएसपी नरेंद्र कुमार परेशान करता है और उसके साथ अश्लील बातें करता है! वहीं कई बार छुट्टी के बाद भी रोक लेता है। महिला पुलिस कर्मचारी ने कहा कि उसकी सामाजिक प्रतिष्टा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा वह खुद ही मानसिक रुप से परेशान हो रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी डीएसपी को जांच में शामिल करने की बात कही है।


हाई-ऑपरेशन अलर्ट:इंडियन आर्मी-एयरफोर्स

मोदी सरकार ने 28 हजार अतिरिक्‍त जवान कश्‍मीर भेजे, हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर आर्मी-एयरफोर्स


नई दिल्ली ! कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ और अन्य पैरामिलिटरी जवानों की तेजी से तैनाती के लिए सरकार ने C-17 समेत भारतीय वायुसेना के विमानों को भी सेवा में लगाया है। वहीं, कश्मीर घाटी में मौजूदा हालात के मद्देनजर सरकार ने आर्मी और एयरफोर्स को हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा है।जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले लगभग 15 दिनों में भारी संख्‍या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के फैसले के हफ्ते के भीतर मोदी सरकार कश्‍मीर घाटी में 28 हजार और जवानों को भेज रही है। खबरों के मुताबिक, लगभग 28 हजार जवान शुक्रवार की सुबह से घाटी में पहुंचने लगे हैं और उन्हें राज्य के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया जा रहा है।


मोदी सरकार इसे आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को और मजबूती देने का कदम बता रही है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्‍या में सुरक्षबलों की तैनाती को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। गृह मंत्रालय का कहना है कि केंद्रीय बलों की तैनाती और वापसी लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।


अर्थव्यवस्था 2 अंक फिसली, सातवा नंबर

नई दिल्ली ! भारत अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में 5वें से 7वें नंबर पर फिसल गया है। वर्ल्ड बैंक ने जीडीपी के आधार पर देशों की 2018 की रैंकिंग जारी की। 2017 में भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ 5वां स्थान हासिल किया था। लेकिन, 2018 में ब्रिटेन और फ्रांस से पीछे हो गया। 20.5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ अमेरिका टॉप पर है।
अर्थशास्त्रियों के मुताबिक मुद्रा में उतार-चढ़ाव और ग्रोथ में सुस्ती की वजह से रैंकिंग प्रभावित हुई। 2017 में डॉलर के मुकाबले रुपया 3% मजबूत हुआ था लेकिन 2018 में 5% गिरावट आई।


2018-19 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% रही। यह 5 साल में सबसे कम है। आर्थिक सर्वे के मुताबिक बीते 5 साल में विकास दर औसत 7.5% रही। सर्वे के मुताबिक 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिए हर साल 8% ग्रोथ की जरूरत है। इसमें खपत और निवेश की अहम भूमिका होगी।


पाक को अमेरिकी मदद, चिंता का विषय

नई दिल्ली ! अमेरिका की तरफ से पाक सेना को 865 करोड़ रुपए की मदद दिए जाने के फैसले को भारत ने गंभीर चिंता का विषय बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि इस मामले को दिल्ली स्थित अमेरिकी राजदूत और वॉशिंगटन में ट्रम्प प्रशासन के सामने भी उठाया गया है।


सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी राजदूत को साउथ ब्लॉक में बुलाकर इस मामले में विरोध दर्ज कराया गया। दरअसल, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने पिछले हफ्ते ही संसद को बताया था कि वह पाक को एफ-16 फाइटर जेट्स की निगरानी के लिए 865 करोड़ रुपए देगा। पेंटागन का यह फैसला पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात के ठीक बाद आया था।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “अमेरिका ने बताया है कि प्रस्तावित सेल से पाकिस्तान के प्रति उसका रुख नहीं बदलेगा। पाक को यह मदद सिर्फ इसलिए दी जा रही है ताकि वह एफ-16 विमानों के रखरखाव की तकनीकी और संचालन से जुड़ी दिक्कतों को ठीक कर सके। अमेरिका आने वाले समय में भी पाक को किसी भी तरह की सैन्य मदद बंद रखेगा। पेंटागन ने दावा किया था कि पाक की प्रस्तावित मदद से क्षेत्र में कोई असंतुलन नहीं फैलेगा।”


ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान को रक्षा सहयोग देने के मामले पर जनवरी 2018 में रोक लगा दी थी। यह फैसला अभी भी बरकरार रखा गया है। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद केवल इतना बदलाव आया है कि अमेरिका का तकनीकी स्टाफ पाकिस्तान के एफ-16 प्रोग्राम पर नजर बनाए रखने के लिए 60 प्रतिनिधि देगा, जो कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड होंगे।


25 करोड़ की हैरोइन बरामद:चंडीगढ़

चंडीगढ़ ! कपूरथला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बड़े तस्कर को पकड़ा है, जिसके पास से 25 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद की गई है। आरोपी की पहचान दिल्ली के महावीर नगर के रहने वाले कपिल अरोड़ा के रूप में हुई है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने प्रैस नोट जारी करते हुए बताया कि कपिल दिल्ली के हरि नगर के रहने वाले दीपक कुमार के साथ मिलकर काम करता था। ये साबुन की डिब्बियों में हैरोइन लाकर कपूरथला के कुछ तस्करों को दिया करते थे। डीजीपी ने कहा कि एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह की अगुवाई में एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की टीम ने ट्रैप लगाकर तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से पांच किलो हैरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतराष्ट्रीय मार्किट में कीमत 25 करोड़ रुपए है।


तिहाड में आती है आवाजे,दिखता है साया

नई दिल्ली ! जेल अपने आप में खौफ वाली जगह है लेकिन तिहाड़ जेल में आजकल एक अफवाह फैल रही है, जिसने महिला कैदियों में और दहशत पैदा कर दी है। कुछ महिला कैदियों ने दावा किया है कि उनको रात में एक महिला का साया दिखाई देता है। तेज रोने की आवाज सुनाई देती है, जो उन्हें सोने नहीं देती। कुछ महिला कैदियों के मन में डर बैठ गया है। रात के दो बजते ही कैदी महिलाएं डरने लगती हैं और चीखने लगती हैं।


सूत्रों का कहना है कि दहशत का यह हाल इन दिनों तिहाड़ की महिला जेल नंबर-6 में हो रहा है। रात में चिल्लाने वाली इन महिला कैदियों का कहना है कि अधिकतर वक्त तो किसी महिला कैदी के रोने की यह आवाज रात के 2 बजे के आसपास ही सुनने को मिलती है, लेकिन कई बार कुछ महिला कैदियों ने इस तरह की आवाजें सुनने की शिकायत दिन के वक्त भी की है।महिला कैदियों के दावों और रहस्यमय आवाजों का क्या सच है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जेल में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं। कोई कह रहा कि कैदी महिला ने यहां आत्महत्या की होगी, जिसका साया भटक रहा है तो कोई इसी में और बातें जोड़ दे रहा है कि आत्महत्या करने वाली कैदी महिला बेकसूर रही होगी, इसलिए ही यहां उसके रोने की आवाजें सुनाई दे रही हैं लेकिन साइंस के दौर में ये सब बातें बेमानी हैं।
बात यहीं खत्म नहीं हो रही है। इन महिलाओं के रात में चिल्लाने को लेकर ये बात भी फैल रही है कि रहस्यमय साया देखने वाली बात कुछ महिला कैदियों के मन का वहम है या फिर वे किसी बीमारी से ग्रसित हैं। इन अफवाहों से उन महिलाओं के मन में भी डर पैदा हो रहा है जिन्हें आवाजें सुनाई नहीं देतीं!


श्रीलंका नौसेना ने 4 मछुआरे किए गिरफ्तार

कोलंबो ! श्रीलंका की नौसेना चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन सभी मछुआरों को श्रीलंका के क्षेत्र में मच्छली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। कोलम्बो पेज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चार लोग बुधवार को कोवलम लाइटहाउस से उत्तरी समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उस दौरान क्षेत्र में नियमित गश्त पर निकले लंका के नौसैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और साथ ही उनके मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को भी जब्त कर लिया।पकड़े गए मछुआरों को श्रीलंका के तट रक्षक शिल्प में सौंप दिया गया था और बाद में नौसैनिक अड्डे SLNS एलारा में ले जाया गया। मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए जाफना में सहायक निदेशक मत्स्य को सौंपने की उम्मीद है।


बता दें कि रविवार को भी श्रीलंका की नौसेना ने नेदुनतीवू तट पर तमिलनाडु के सात मछुआरों को उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मछुआरों ने दावा किया था कि उन्होंने तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने के कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार की थी।


रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार

नई दिल्ली। रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 15 साल बाद ये मौका आया है, जब किसी पत्रकार को ये प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा। एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है! साल 2019 में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले 5 लोगों में भारतीय पत्रकार रवीश कुमार का भी नाम शामिल है। एनडीटीवी के रवीश कुमार को ये सम्मान हिंदी टीवी पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए मिला है! रवीश कुमार ऐसे छठे पत्रकार हैं जिनको यह पुरस्कार मिला है!इससे पहले अमिताभ चौधरी (1961), बीजी वर्गीज (1975), अरुण शौरी (1982), आरके लक्ष्मण (1984), पी. साईंनाथ (2007) को यह पुरस्कार मिल चुका है! रवीश कुमार के अलावा म्यांमार के को सी विन, थाइलैंड की अंगहाना नीलपाइजित, फिलिपींस के रमेंड और दक्षिण कोरिया के किम जोंग की को भी मैग्सेसे अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है! 12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को यह पुरस्कार मिला है! रवीश से पहले 2007 में पी साईनाथ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मैग्सेसे पुरस्कार मिला था!


क्या है रमन मैग्सेसे पुरस्कार: रमन मैग्सेसे पुरस्कार सालान तौर पर दिया जाने वाला पुरस्कार है, जो फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है! यह पुरस्कार अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है! यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो नस्ल, पंथ, राष्ट्रीयता और लिंग की परवाह किए बिना अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हैं. साल 1958 से दिए जाने वाले इस पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता हैं! मुख्‍‍यतौर पर यह पुरस्कार सरकारी सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला और शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके व्यक्ति और संस्थाओं को दिया जाता है!


मथुरा,बुलंदशहर,नोएडा में बारिश की संभावना

आज इन 10 राज्यों में आ सकती है तूफानी बारिश आईएमडी ने जारी किया अलर्ट


नई दिल्ली ! भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, आज देश के गुजरात कोंकण,गोवा, कर्नाटक ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में *भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश* होने की आशंका है जबकि देश के बाकी सभी स्थानों पर मॉनसून सक्रिय ही रहेगा।


तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, उसके मुताबिक दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो सप्ताह में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है और बारिश के उसके आकलन में नौ फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।


स्काईमेट के मुताबिक इस समय मॉनसून कि अक्षीय रेखा पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, जो दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की मध्य-पूर्वी खाड़ी तक फैली हुई है इसलिए अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण-गोवा, उत्तरी तटीय कर्नाटक, राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी भागों तथा इससे सटे पंजाब और हरियाणा में मॉनसून के सक्रीय रहने की उम्मीद है।


इसके अलावा दिल्ली, दक्षिणी गुजरात, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड के भागों मॉनसून की सामान्य स्थिति में रहने की संभावना है जबकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चंद घंटों के भीतर यूपी के बुलंदशहर, मथुरा, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है ।


आज का दिन भाग्यशाली रहेगा:कन्या

राशिफल


1-मेषराशि(Aries)-आज का दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। अपरिचित व्यक्ति पर अधिक भरोसा ना करे।नये कारोबार बारे सोच-विचार करेंगे।मेहनत करेगें तो सफलता मिलेगी।आज कोई पुरानी घरेलू समस्याओ का समाधान निकलेगा।अपने परिवार की सहमति से कार्य करे।माता पिता की सेवा करके अच्छा फल प्राप्त करें!


2वृषराशि(tauras)- परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेंगा।बच्चो के भविष्य बारे उचित सोचे।आज आपका कोई नजदीकी रिश्तेदार आपकी मदद करेगेंअचानक धन लाभ का योग है।आज परेशानी से निजात पाने के लिये कोशिश करेंगे।किसी भी व्यक्ति पर अधिक विश्वास नही करे।कारोबारी यात्रा का योग बन रहा हैं।सफलता मिलेगी।योगा व सुबह की सैर अवश्य करें ।
3 मिथुन राशि (gemini)-आपके विचार स्करातमक हो।किसी बारे नकारात्मक ना सोचे।आज गरीबों की मदद करके परमार्थ कमाइए।आपकी बेटी का रिश्ता अच्छे परिवार में होगा।वर उच्च सरकारी पद पर आसीन होगा।आज यात्रा का योग सुभ होगा।सच्चाई का मार्ग अपनाए।लड़ाई झगडे से बचने की कोशिश करे।माता पिता की सेवा करे।रक्तदान का मौका मिले तो अवश्य करें।


4कर्क राशि ( cancer)-आज अचानक धनलाभ का योग है।कोई पुराना मित्र आपके कारोबार मे आपकी मदद करेगा।लड़ाई झगड़े से बचे।रिश्तेदारों को नाराज नहीं करे।आपकी पुत्री के लिये अच्छा रिश्ता आएगा।माता का की सेवा करना आपका धर्म है।इसे पूरी तरह से निभाए।स्वास्थ्य के लिए सुबह की सैर अवश्य करें ।
5सिंह राशि(leo)- आज कुछ ऐसा होगा जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी।धनलाभ का योग है।परेशानी से छुटकारा पाने की कोशिश करें।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।वरिष्ठ अधिकारी की नाराजगी से निजात पाये।अच्छी सेहत के लिये सुबह योगा या व्यायाम अवश्य करे।बुजुर्गो की सेवा करना आपका कर्तव्य है।दायित्व निभाए।
6कन्या राशि( virgo)-आज का दिन भाग्यशाली होगा।मनचाहा कार्य सफल होगा।धनलक्ष्मी का योग है।आपके पुत्र को सरकारी नौकरी मिलने का योग है।आज परेशानी से निजात पाने की कोशिश करें।रोजाना अच्छे स्वास्थ्य के लिये व्यायाम करें या सुबह की सैर करे।अपने दैनिक जीवन में नियमितताअपनाए।


7-तुला राशि (libra)- किसी अनजान व्यक्ति से दुरी बनाएँ रखना उचित होगा।आज किसी से लड़ाई झगड़ा ना करे।अपने व्यवसाय की सफलता के राज अपने निजी व्यक्ति को ही बताए।धन लाभ का योग है।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।रोजाना कसरत या व्यायाम करना जरुरी है।
8-वृश्चिक राशि(scorpion)-आपका व्यवहार अन्य लोगों के लिये आदर्श साबित होगा।दूर स्थान की यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।आज पुराने मित्रों से मुलाकत अच्छी-खासी लाभकारी होगी।अच्छा सोचे।बुरे विचार त्यागे।गरीब रिश्तेदारों की मदद अवश्य करें।
9धनु राशि(Sagittarius)- अधूरे कार्य पूरे करे।रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करे।कोशिश करें कि आप उन्हें नाराज ना करे।माता पिता की सेवा करके अपना फर्ज निभाए।अचानक उधार मिलने के योग है।आज यात्रा टालना आपके लिए हितकारी होगा।
10-मकर राशि(capricon)-आपका व्यवहार सबके साथ मीठा और सौहार्दपूर्ण होना चाहिये।अहंकार व क्रोध से बचने की कोशिश करें।आज अटका हुआ धन प्राप्त होगा।रेगुलर स्वास्थ्य की जांच अति आवश्यक है।डाक्टर की सलाह अवश्य माने।सबको साथ लेकर चलने की आदत बनाये।
11कुम्भ राशि(Aquarius)-सबसे मीठा और अच्छा व्यवहार करे।क्रोध व ईर्ष्या से निजात पाये।धनलाभ का योग है।नया कार्य शुरू करने से पहले विचार विमर्श करे।अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अनुसार कार्य करे।सेहत के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें।
12-मीन राशि ( pisces)-अपने माता-पिता की सेवा करना अपका दायित्व है।किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा नहीँ करे।अपने ब्च्चॉ के भविष्य बारे कदम उठायें।लड़ाई झगड़े से बचने की कोशिश करें।। आपकी बेटी के लिये अच्छा वर योग है विवाह की तैयारियाँ शीघ्र करे।धनलाभ का योग है।


कुंडलिका (जलेबी) का इतिहास

जलेबी उत्तर भारत, पाकिस्तान व मध्यपूर्व का एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसका आकार पेंचदार होता है और स्वाद करारा मीठा। इस मिठाई की धूम भारतीय उपमहाद्वीप से शुरू होकर पश्चिमी देश स्पेन तक जाती है। इस बीच भारत,बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान के साथ तमाम अरब मुल्कों में भी यह खूब जानी-पहचानी है। आमतौर पर तो जलेबी सादी ही बनाई व पसंद की जाती है, पर पनीर या खोया जलेबी को भी लोग बडे चाव से खाते हैं। जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई हैं।


इतिहास
कुछ लोगों का मानना है कि जलेबी मूल रूप से अरबी शब्द है और इस मिठाई का असली नाम है जलाबिया। यूं जलेबी को विशुद्ध भारतीय मिठाई मानने वाले भी हैं। शरदचंद्र पेंढारकर (बनजारे बहुरूपिये शब्द) में जलेबी का प्राचीन भारतीय नाम कुंडलिका बताते हैं। वे रघुनाथकृत 'भोज कुतूहल' नामक ग्रंथ का हवाला भी देते हैं जिसमें इस व्यंजन के बनाने की विधि का उल्लेख है। भारतीय मूल पर जोर देने वाले इसे 'जल-वल्लिका' कहते हैं। रस से परिपूर्ण होने की वजह से इसे यह नाम मिला और फिर इसका रूप जलेबी हो गया। फारसी और अरबी में इसकी शक्ल बदल कर हो गई जलाबिया। उत्तर पश्चिमी भारत और पाकिस्तान में जहां इसे जलेबी कहा जाता है वहीं महाराष्ट्र में इसे जिलबी कहा जाता है और बंगाल में इसका उच्चारण जिलपी करते हैं। जाहिर है बांग्लादेश में भी यही नाम चलता होगा।


 


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...