सोमवार, 29 अप्रैल 2019

<no title>

पुलिस पिटाई से जेल में बंद बीमार कैदी की मौत


कोटा ! राजस्थान के कस्बा निवासी मोहम्मद रमजान की पुलिस की पिटाई के कारण जेल में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी को गंभीर बीमारी के चलते कुछ दिन पहले ही कोटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।


सोशल मीड‍िया पर यह कहा जा रहा है क‍ि बारां जेल, राजस्थान में बंद कैदी रमजान को अस्पताल के गार्ड्स ने जान से मार दिया क्योंकि उसके चेहरे पर दाढ़ी थी। मरने से पहले रमजान के घर वालों ने उनका इकबालिया बयान दर्ज किया है। जिसके चलते वह हंगामा कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


कैदी के एक करीबी ने बताया कि गंभीर बीमारी के चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां ड्यूटी पर तैनात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जब तबीयत बिगड़ी तो उसे जयपुर एसएमएस रेफर कर दिया। वहां भी पुलिस कर्मियों ने कैदी को बिना इलाज पूरा किए डिस्चार्ज करवा लिया। जिसके बाद उसे जेल में डाल दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। कैदी के परिजन के अब पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मोहम्मद रमजान बारां जेल में दो वर्ष की सजा काट रहा था।universalexpress.page


सभी राज्य जॉनसन बेबी शैंपू की बिक्री बंद करें: आयोग

सभी राज्य जॉनसन बेबी शैंपू की बिक्री बंद कराएंः आयोग


जयपुर ! राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर उनके प्रदेशों में जॉनसन ऐंड जॉनसन के बेबी शैंपू की बिक्री बंद कराने और दुकानों से इस उत्पाद को हटाने को कहा है।


आयोग ने यह कदम राजस्थान औषधि नियंत्रण अधिकारी द्वारा शैंपू के नमूने की जांच की रिपोर्ट के मद्देनजर उठाया है। एनसीपीसीआर ने अपने आदेश में इस मामले पर राज्यों से अपडेट की मांग करते हुए अगले नोटिस तक शैंपू की बिक्री बंद करने की सिफारिश की है।


वहीं, जॉनसन ऐंड जॉनसन के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने सरकारी विश्लेषक के अंतरिम परिणामों को स्वीकार नहीं किया है। ये परिणाम परीक्षण के अज्ञात तरीकों पर आधारित हैं और इसका हमने विरोध किया है। हम सेंट्रल ड्रग्स लैबरेट्री में की जा रही दोबारा जांच के निष्कर्ष का इंतजार करेंगे। हमें एनसीपीसीआर से कोई निर्देश नहीं मिला है।


 


प्राचीन हिंदू नगर फतेहपुर सिकरी

प्राचीन हिंदू नगर था फतेहपुर सिकरी
फतेहपुर ! उत्तर भारत मे आगरा के दक्षिण पश्चिम मे 23 मील की दूरी पर स्थित है फतेहपुर सीकरी।आमतौर पर बच्चो को पढाया जाता है कि फतेहपुर सीकरी का निर्माण 1556 से 1605 ई. मे अकबर ने करवाया था जो कि सरासर झुठ ओर मनगणत बाते है।
असल मे फतेहपुर सीकरी अकबर के जन्म से भी पहले की थी।जिसे बाबर ने राणा सांगा से हडप लिया था।
इंग्लैंड के विक्टोरिया ओर अल्ब्रट पुस्तकालय मे एक फोटो(चित्राकृति)है,जिसमे अकबर का बाप हुमायु फतेहपुर साकरी के एक किले मे बेठा है।उस समय तो अकबर का जन्म भी नही हुआ था,तो नगर बसाने का सवाल ही नही उठता।
1 फतेहपुर सीकरी मे 9 द्वार है जिनके नाम इस तरह है-लाल द्वार,आगरा द्वार,बोरपोत द्वार,चन्द्रपोल द्वार,टेहरी द्वार,ग्वालियर द्वार,चोर द्वार व अजमेरी द्वार।
इसके अलावा अन्य दो द्वार-फूलद्वार ओर मथूरा द्वार है।
इन सब द्वारो मे से कोई भी नाम ईस्लामिक नही है।
पोलद्वार मे पोल शब्द संस्कृत का अपभ्रंश है।जो कि परम्परागत हिन्दु किलो से जुडा है।
उपरोक्त प्रमाणो से सिध्द होता है कि अकबर ने सीकरी को नही बसाया था।ये मुस्लिमो द्वारा हिन्दुओ से हडपा गया था।
कोई भी मुस्लिम शासक ने इस देश मे कोई भी निर्माण नही करवाया बल्की पुरातन हिन्दु जेन बुध्द मंदिरो को नष्ट भ्रस्ट कर अपना आधिपतय किया था।universalexpress.page


चौथा चरण, 9बजे तक औसतन10 फ़ीसदी मतदान

चौथे चरण ,9 बजे तक औसतन 10 फीसदी मतदान


लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। आज महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों तथा जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।छिटपुट घटनाओं के बीच चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक औसतन दस फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। उत्तर प्रदेश में औसतन 10 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में 6.82%, ओडीशा 9%, मध्य प्रदेश में 11.11 फीसद और बंगाल में 16.9 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।universalexpress.page


 


जमुआ में उमड़ने लगी भीड़ 12:00 बजे आएंगे पीएम

जमुआ में उमड़ने लगी भीड़, 12 बजे आएंगे मोदी


गिरिडीह ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तपती दोपहरी में गिरिडीह जिले के जमुआ में चुनावी रैली करेंगे। वे करीब 12 हेलीकॉप्टर से आएंगे। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ ही आम लोगों को कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा सीट पर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों की विजय का संकल्प दिलाएंगे।


कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 6 मई और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 12 मई को मतदान है। प्रधानमंत्री की सभा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जमुआ विधानसभा क्षेत्र के श्याम सिंह नावाडीह गांव में हो रही है। यह गांव गिरिडीह-पचंबा-जमुआ पथ पर स्थित है। गिरिडीह जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर जमुआ के पहले ठीक सड़क किनारे यहां विशाल मैदान है। सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया से हेलीकाप्टर से जमुआ रैली को संबोधित करने पहुंचेेंगे। जमुआ से वे पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतर्गत कृष्णारामपुर रैली को संबोधित करने जाएंगे। कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह लोकसभा सीट से भाजपा गठबंधन में शामिल आजसू के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चाैधरी चुनाव लड़ रहे हैं। सभा में दोनों प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे।


 


क्या कहती है आपकी राशि

 राशिफल 29 अप्रैल 2019


मेष----डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। किसी लंबी कामकाजी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए कार्य हाथ आएंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।


वृष---आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


मिथुन---अध्यात्म में रुझान रहेगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। धनलाभ होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें।


कर्क---वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।


सिंह---व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है। लापरवाही न करें। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी कार्य के प्रति चिंता रह सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। दुष्ट व्यक्तियों से सचेत रहें।


कन्या---किसी शारीरिक कष्ट से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी।


तुला---किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूर रहें। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से ज्ञान प्राप्ति हो सकती है।


वृश्चिक---पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शत्रु शांत रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।


धनु---किसी कार्य के प्रति अनहोनी की आशंका रहेगी। थकान रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।


मकर---घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सही निर्णय ले पाएंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


कुंभ---रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अच्‍छे कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। व्यस्तता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।


मीन---किसी से भी कोई बहस न करें। जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। अप्रत्याशित बड़ा खर्च सामने आ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। विरोध होगा। पहले किए गए कार्य की प्रशंसा होगी।universalexpress.page


जाति की तलवार ,पीएम नरेंद्र मोदी पर विपक्ष का हमला

जाति की तलवार, पीएम नरेंद्र मोदी पर विपक्ष का हमला


नई दिल्ली ! चौथे चरण का मतदान करीब आते-आते लोकसभा चुनाव 2019 जाति पर आकर केंद्रित हो गया है। कन्नौज की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को पिछड़ा नहीं, अति पिछड़ा वर्ग से बताया तो विपक्ष ने इस बयान पर नरेंद्र मोदी को घेर लिया। सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती सामने आईं और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अगड़ी जाति से आते थे, लेकिन गुजरात में अपनी सरकार के दौरान अपनी जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करवा दिया।


अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी पर जाति को लेकर टिप्पणी की है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जाति वाले बयान पर रविवार को ट्वीट पर कहा, मैंने 20 अप्रैल को ही कह दिया था कि अपने आप को नकली ओबीसी बताने के बाद नरेंद्र मोदी अब अति पिछड़ा बताएंगे और उन्होंने बता भी दिया।तेजस्वी ने कहा कि मोदी अपने आप को दलित भी बता चुके हैं। कुछ भी कहें लेकिन सच्चाई यह है कि वो जन्मजात अगड़े हैं और कागजी पिछड़े हैं। वहीं जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने जाति को लेकर झूठ नहीं बोला है। प्रधानमंत्री मोदी फर्जी ब्राह्मणों से बेहतर हैं।universalexpress.page


 


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...