हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 जुलाई 2021

हरियाणा मंत्रीमंडल में नहीं हुआ विस्तार व फेरबदल

राणा ओबराय             
चंडीगढ़। हरियाणा की खट्टर सरकार में मंत्रीमंडल फेरबदल की चर्चाएं मोदी मंत्रीमंडल फेरबदल से पहले चल रही है। परंतु अभी तक हरियाणा के मंत्रिमंडल में ना तो विस्तार हुआ है और ना ही फेरबदल। वैसे जब-जब हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली का दौरा करते हैं, तो हरियाणा मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाएं बलवान हो जाती है। फिर हर बार सीएम को खंडन करना पड़ता है। शायद इस बार चर्चाओं को असली जामा पहनाया जा सकता है। 
उच्च सुत्रो के अनुसार हरियाणा मंत्रीमंडल में फेरबदल अब कुछ दिनों में हो सकता है। यह भी सम्भव है कि मंत्रीमंडल से कुछ मंत्रियों की छटनी के साथ कुछ नए विधायको को मंत्रिपद सौंप दिया जाए। सीएम मनोहरलाल पीएम मोदी की तरह कसौटी पर खरा न उतरने वाले मंत्रियो की छुट्टी कर सकते हैं। हरियाणा में अभी दो नए मंत्रियों के लिए पद रिक्त है जिसमे एक जेजेपी कोटे से मन्त्री बनना तय है। अब देखना यह है कि किस विधायक की मन्त्री बनने की लॉटरी निकलेगी। ऐसा कौन सा मन्त्री होगा। जिसकी परफॉर्मेंस ठीक न होने के उसकी छुटी होगी। यह चर्चाएं भी सुनने को मिल रही है कि किसी बड़े मंत्री का विभाग की बदला जा सकता है।

गुरुवार, 15 जुलाई 2021

'टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी किया: शिक्षा

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आज ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ का शैड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत पात्र अध्यापकों द्वारा 13 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक अपने पसंद के विकल्प भरे जाएंगे। इसके बाद, 23 अगस्त से 31 अगस्त तक अध्यापकों को स्कूलों के प्रोविजनल अलॉमैंट कर दिए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया के बाद इसी अवधि में अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से राज्य के जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीन अध्यापकों व स्कूलों का कल 16 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन डाटा अपडेट कर लें। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों का किसी जोन में पोलिसी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम ठहराव पूरा नहीं हुआ है और वे स्वेच्छा से इस ट्रांसफर-ड्राइव में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ऐसे अध्यापक 30 जुलाई से 5 अगस्त 2021 तक भागीदारी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ‘ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोलिसी’ में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों का स्थानांतरण होने के बाद उनको एक सितंबर से 3 सिंतबर 2021 तक अपने-अपने पुराने पोस्टिंग स्टेशन को ज्वाइन करना होगा।

वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा हैं टीकाकरण अभियान

राणा ओबराय               
पानीपत। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की गम्भीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कार्य में लगा हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी टीकाकरण के अभियान में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन के अभियान में लोगों को दिन-प्रतिदिन जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के हर वार्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग पूरी निष्ठा के साथ दें और कोरोना की सम्भावित तीसरी लह से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा लगवाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस वैक्सीनेशन अभियान में अपना सहयोग दें और एक-दूसरे को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने का काम करें व कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करे।

गारंटी योजना: 1200 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य

राणा ओबरॉय               

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज कहा कि सरकार का चालू वित्त वर्ष में महात्मा गांधी ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 1200 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य है। दुष्यंत चौटाला, जिनके पास ग्रामीण विकास विभाग भी है, ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019-20 में जहां 370 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे, वहीं 2020-21 में 802 करोड़ रुपये खर्च किये गये। इस वर्ष लक्ष्य 1200 करोड़ रुपये के खर्च का है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि, बागवानी, वन, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल विभाग समेत तमाम विभागों में ज्यादा से ज्यादा कार्यों की शिनाख्त करें।

उप मुख्यमंत्री ने इसीके साथ अधिकारियों से कहा कि किसानों में पारंपारिक फसल के बजाय 'कैश क्रॉप्स' पर जोर देने के लिए जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से दूसरे प्रदेशों में 'सफल' किसानों की तकनीकों का अध्ययन करने को भी कहा ताकि प्रदेश के किसान वह तकनीकें अपनाकर समृद्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में प्रदेश के 80 फीसदी किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है और अधिकतर किसान पारंपारिक फसलें बोते हैं जबकि ज्यादा आय कैश क्रॉप्स में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य छोटे किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि उनकी आय बढ़े।

मंगलवार, 13 जुलाई 2021

रेप के आरोपी बाबा को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया

राणा ओबराय                     
रोहतक। दो महिलाओं के साथ बलात्कार किए जाने के आरोप में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के सुप्रीमो गुरमीत राम रहीम सिंह को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंडोस्कोपी के लिए एम्स में लाए गए राम रहीम को अस्पताल में कितने दिन तक निगरानी में रखा जाएगा इसका फैसला उसके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।
गलवार को दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार किए जाने के आरोप में कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
गुरमीत राम रहीम को एंडोस्कोपी के लिए एम्स में लाया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने बताया है कि उसके स्वास्थ्य की जांच पड़ताल करने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि राम रहीम को अस्पताल में कितने दिन तक निगरानी में रहना पड़ेगा। गौरतलब है कि इससे पहले 13 मई को भी जेल अधिकारियों की सलाह पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक स्थित पीजीआईएमएस ले जाया गया था। उस समय जेल के डॉक्टरों ने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख का रक्तचाप घट बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने दो महिलाओं के साथ बलात्कार किए जाने के आरोप में 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद वर्ष 2019 के जनवरी माह में एक अन्य अदालत ने राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 वर्ष पहले हुए एक पत्रकार की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

सोमवार, 12 जुलाई 2021

सहयोगियों के साथ राज्यपाल का किया गया स्वागत

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। हरियाणा के नव-नियुक्त राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय सोमवार को हरियाणा राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता और अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नव-नियुक्त राज्यपाल से उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता तथा अपने मंत्रिमण्डल सहयोगियों का परिचय कराया। नव-नियुक्त राज्यपाल के साथ उनके परिवारिक सदस्य भी थे।
तदोपरान्त नव-नियुक्त राज्यपाल ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और निरीक्षण भी किया। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से आए एच.ए.पी. के जवानों ने डी.एस.पी. अभीलक्ष जोशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय-धुन बजाकर सलामी दी। इसके बाद नव-नियुक्त राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमण्डल सहयोगियों के साथ जलपान भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा की भौगोलिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा करवाये जा रहे कुछ प्रमुख विकास कार्यों और योजनाओं से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन तरफ हरियाणा की सीमाएं लगती हैं। कृषि एवं खेलों में हरियाणा की राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशवासियों के लिए गर्व बात है कि निकट भविष्य में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हरियाणा को मिली है। 
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री श्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल, परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा, सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री श्री अनूप धानक भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन, गृह तथा स्वास्थ्य विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव, सचिव राज्यपाल श्री अतुल द्विवेदी, डायरेक्टर सिविल मिलिट्री अफेयर्स वेस्टर्न कमाण्ड कर्नल जसदीप संधु, एयर वाइस मार्शल वेस्टर्न एयर कमाण्ड एम.वी. रामाराव तथा वेस्टर्न कमाण्ड से मेजर जनरल श्री छिब्बर समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

हरियाणा: लॉकडाउन को 19 तक बढ़ाने का फैसला

राणा ओबरॉय           

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य में जारी लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि सरकार ने छात्रों सहित अन्य लोगों के लिए कुछ छूट की घोषणा की है। आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत मुख्य सचिव विजय वर्धन के आदेश के अनुसार, महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को और एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया दिया गया। हरियाणा में 12 जुलाई सुबह पांच बजे से 19 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया। हालांकि राज्य सरकार ने अन्य कई छूट की अनुमति दी है। आदेश के अनुसार, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को अनुमति दी गई है कि वे शंका समाधान, लैब में प्रैक्टिकल क्लास और ऑफलाइन परीक्षाओं आदि के लिए छात्रों को बुला सकते हैं। लेकिन उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा।

आदेश के अनुसार, सिर्फ परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ही यूनिवर्सिटी के छात्रावास खोले जाएंगे।बाकी छात्र अभी छात्रावास में नहीं रह सकते। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान शादी और अन्य कार्यक्रमों में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं स्पा और जिम सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकते हैं। जान लें कि हरियाणा में इस वक्त 939 एक्टिव केस हैं। जबकि यहां अब तक कुल 7,69,279 लोगों के संक्रमित होने के मामले दर्ज किए गए हैं।

रविवार, 11 जुलाई 2021

कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस कमेटी की घोषणा एक या दो सप्ताह में हो जाएगी, ऐसी संभावना दिखाई दे रही है।हरियाणा में लगभग 8 वर्षों के बाद प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना के बाद अशोक तंवर के हाथ हरियाणा कांग्रेस की कमान आयी थी। परन्तु, गुटबाजी के कारण अशोक तंवर 6 साल अध्यक्ष रहने के बाद भी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं कर सके थे। कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि युवा कांग्रेस के चुनाव बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षो की घोषणा कर दी जाएगी।

2 दिनों में बिजली चोरी के 5,508 मामलें सामने आएं

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते 2 दिनों में बिजली चोरी के 5,508 मामले सामने आएं हैं। श्री रणजीत सिंह ने आज यहां मीडियाकर्मियों से यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सीएम फ्लाइंग स्क्वायड, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में विजिलेंस और पुलिस कर्मियों की 507 टीमों का गठन करके छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मुर्गी फार्म, उद्योग, मोबाइल टावर, वाटर आरओ, पानी और दूध शीतलक संयंत्र, ईंट भट्टे, कोल्ड स्टोर और सडक़ किनारे स्थित ढाबों सहित 27,307 परिसरों की जांच की गई जिनमें से बिजली चोरी के 5,508 मामले सामने आए हैं।
श्री रणजीत सिंह ने कहा कि छापेमारी के बाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत प्रभाव से उनके बिजली कनेक्शन भी काटे गए। उन्होंने कहा कि अब तक 12.5 मेगावॉट से अधिक बिजली चोरी का खुलासा हो चुका है और डिफॉल्टरों पर लगभग 24 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों का खुलासा होने से प्रदेश के बिजली विभाग के राजस्व में करोड़ों रुपये कीे वृद्धि होगी। जिससे बिजली कटौती में कमी आएगी और वाणिज्य और घरेलू क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बढ़ेगी। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि जिन स्थायी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। वे जब अपना बकाया चुकाकर नए बिजली कनेक्शन लगवाएंगे तब इससे भी बिजली क्षेत्र में अधिक राजस्व आएगा। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी के फलस्वरूप अन्य बिजली उपभोक्ताओं में भी बिजली चोरी न करने का संदेश जाएगा।

शनिवार, 10 जुलाई 2021

वाहनों की स्पीड लिमिट को लेकर नए नियम लागू किएं

राणा ओबराय          

चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में वाहन चलाने वालों के लिए यह जरूरी खबर है। दरअसल, सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ में ड्राइविंग संबंधी कई नियम बदल गए हैं। अब यहां वाहनों स्पीड लिमिट को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। अब ट्रैफिक पुलिस नए नियमों के तहत ही चालान कर रही है। नए नियमों के मुताबिक 8 लोगों तक की क्षमता वाले वाहनों को डिवाइडर वाली सड़क पर अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा, एकल सड़क पर 50 किमी और सेक्टर के अंदर की सड़कों पर 40 किमी की रफ्तार तय की गई है। 

नौ लोगों से अधिक की क्षमता वाले वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी और एकल व सेक्टर के अंदर की सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं।दोपहिया और तीन पहिया वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 45 किमी, एकल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी, एकल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं।

रोड़ के कटों को खोला जाना सबसे बड़ी जरूरत

राणा ओबराय             
पानीपत। पानीपत शहर के ऊपरगामी पुल के दोनों ओर कटों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पीढी के समक्ष शहर की मुख्य समस्या को रख इस पर सम्भावना तलाशने के लिए कहा है।
उपायुक्त ने बैठक कर कहा कि पूरा शहर भीड़ से जूझ रहा है। इसलिए वर्तमान में जीटी रोड़ के दोनों ओर कटों को खोला जाना सबसे बड़ी जरूरत है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सकारात्मक सोच के साथ इन सभी पहलुओं पर गौर करे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एनएचएआई के साथ मिलकर इन सम्भावनाओं पर विचार-विमर्श करेगा। सुरक्षा की दृष्टि से कोई समझौता नही किया जाएगा। सभी सम्भावनाओं को तलाशा जाएगा जो आमजन के हित की है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी दूसरे शहरों और पानीपत की भौगोलिक स्थिति की अच्छी तरह पड़ताल करें और इस पर काम करना शुरू करें। एनएचएआई के प्रोजैक्ट डायरैक्टर ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि वे इस बाबत सकारात्मकता के साथ ठोस निर्णय लेंगे और कटों को खोले जाने की सम्भावनाओ को तलाशने को लेकर एनएचएआई में बात करेंगे। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम धीरज चहल भी उपस्थित थे।

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

भुपेंद्र ने परिवर्तन मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

राणा ओबरॉय               
चंडीगढ़। भुपेंद्र यादव ने गुरुवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए, उन्होंने सरकार में काम करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें दी गई। सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। 
भूपेन्द्र यादव ने पदभार ग्रहण करने से पहले पर्यावरण मंत्रालय के परिसर में एक पौधा लगाया। पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन सचिव रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्री  का स्वागत किया।

राजनीति जैसी शतरंज के उम्दा खिलाड़ी बनें मनोहर

राणा ओबराय                     
चंडीगड़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब राजनीति जैसी शतरंज के एक उम्दा खिलाड़ी बन चुके हैं। परिपक्व नेता की भांति वह हर काम को सही तरीके से करने का गुर सीख चुके हैं। 
अभी हाल ही में उन्होंने दिल्ली में राव इंद्रजीत के सामने ब्यान दिया था की दक्षिण हरियाणा से दोनों मंत्री सही कार्य कर रहे हैं। उनके इस ब्यान से राजनीतिक जानकारी रखने वाले लोगों का मानना है कि खट्टर साहब परिपक्व खिलाड़ी की तरह अब कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। 
कुछ समय पहले तक सीएम खट्टर मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर न नूकर करते आ रहे थे। परंतु अब हरियाणा में मंत्रिमंडल में फेरबदल दूर नहीं है। निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा मंत्रिमंडल के कई ऐसे मंत्री जिनका कार्य संतोषजनक नहीं माना जा रहा। वह सीएम की नजर में है औऱ हो सकता है इन मंत्रियों को पुनः विधायक ही रहना पड़ जाए। हरियाणा के वर्तमान मंत्रियों को यह नही भूलना चाहिये यदि केन्द्र सरकार से डॉ हर्षवर्धन, पोखरियाल, जैसे दिग्गज नेताओं की छुट्टी हो सकती है तो हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल में भी यह सम्भव है।

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

महगांई के खिलाफ अनेक स्थानों पर प्रदर्शन किए

राणा ओबराय             
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ दोनों राज्यों में अनेक जगहों पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किए। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन का आह्वान किया था। एसकेएम केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चलाए जा रहे आंदोलन की अगुवाई कर रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहन सड़क के किनारे खड़े कर दिए और पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनमें से कुछ विरोध स्वरूप प्रदर्शन स्थलों पर एलपीजी के खाली सिलेंडर भी लेकर आए थे। आंदोलनकारी किसानों ने कुछ मिनटों के लिए अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजाए और कहा कि यह सरकार को “नींद से जगाने” के लिए किया गया है। किसानों ने जरूरी वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने में नाकाम रहने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धरना स्थलों के पास भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। प्रदर्शन पंजाब के मोहाली, अमृतसर, लुधियाना, मोगा और रूपनगर में तथा हरियाणा के सोनीपत, सिरसा और गोहाना में कई जगहों पर किए गए।लुधियाना में प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता हरमीत सिंह कादियान ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हर दिन, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं जिसका समाज के हर वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

मोगा में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों से किसानों की लागत बढ़ जाएगी। हरियाणा के सिरसा में, एक प्रदर्शनकारी किसान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में चार पहिया गाड़ी को खींचने के लिए ऊंट ले आया। आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। 

हजारों किसान पिछले साल नवंबर के अंत से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की तीन सीमाओं, सिंघू, टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उनकी मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे। वहीं सरकार का कहना है कि ये कानून किसानों के हित में हैं। बहरहाल, सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है जो गतिरोध नहीं तोड़ पाई है।

बुधवार, 7 जुलाई 2021

मजदूर संगठनों ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

राणा ओबराय                      
कैथल। हरियाणा के कैथल जिले की कलायत तहसील में आज मजदूर संगठनों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी और मनरेगा यूनियन ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम के जरिये मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन दिया।
मजदूर पार्टी के सुनिल ने इस अवसर पर कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने मेहनतकश आबादी के हालात बद से बदतर कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जहां एक ओर बेरोजगारी, भुखमरी बढ़ी है और दवा इलाज की कमी से लोग पहले से जूझ रहे हैं, वहां नरेंद्र मोदी सरकार लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय महंगाई का बुल्डोजर चला रही है। प्रदर्शन में गांव चौशाला, कलायत, रामगढ़ के लोगों ने हिस्सा लिया।

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

जेजेपी पार्टी के नेताओं को पता चल जाएंगा: चौटाला

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। इंडियन लोकदल के सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि जेजेपी पार्टी के नेताओं को भविष्य में पता चल जाएगा, कि काैन कहां है ?
चुनाव लड़ने के बारे में उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीद है कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। इस बारे में चुनाव आयोग निर्णय करेगा। ओमप्रकाश चौटाला दिल्‍ली में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और अपने पिता देवीलाल की समाधि पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर आए थे। इसके बाद उन्‍होंने मौजूद मीडिया कर्मियों से बात की। ओमप्रकाश चौटाला ने जजपा को लेकर इशारों में बड़ी बात कही। किसान आंदोलन के संदर्भ में जननायक जनता पार्टी के स्टैंड पर ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि कौन कहां खड़ा है, यह तो वक्त बताएगा ? लेकिन, मौजूदा वक्त में सभी वर्ग इस सरकार के कुशासन से परेशान हैं और खिलाफ हैं।

बता दें कि डॉ. अजय चौटाला और दुष्‍यंत चौटाला ने विवादों के बाद इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी का गठन किया था। जजपा ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में अच्‍छा प्रदर्शन किया और आज राज्‍य की मनोहरलाल सरकार में साझीदार है। दुष्‍यंत चौटाला गठबंधन सरकार में उपमुख्‍यमंत्री हैं। चौटाला ने कहा, मैं राजनीति में निष्क्रिय नहीं हुआ था। मैं राजनीति में लगातार सक्रिय था। उन्‍होंने कहा कि वह हरियाणा की राजनी‍ति में लगातार सक्रिय रहे हैं और अब खुलकर मैदान आएंगे। पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाया जाए इसी के लिए वह सदैव तत्‍पर रहते हैं। 

हम लोगों के संपर्क में भी रह कर सदैव उनसे जुड़े रहते हैं। चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की विरासत केवल परिवार तक सीमित नहीं है और यह पूरे भारत में है। जेल से रिहाई के बाद हरियाणा की राजनीति पर असर के बारे में ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि आपका क्या ख्याल है कि यह सिर्फ हरियाणा तक सीमित रहेगा ? समूचे देश के लोग मौजूदा कुशासन से दुखी हैं। आज हालत यह हैं कि आज किसान संघर्ष के माध्यम से 36 बिरादरी के लोग सरकार के खिलाफ हैं।

रविवार, 4 जुलाई 2021

राजनीतिक: नेता बीरेंद्र से मिलने पहुंचे सीएम खट्टर

राणा ओबराय                
चंडीगढ़। हरियाणा के तेज तरार नेता बीरेंद्र सिंह से उनके दिल्ली निवास पर एकाएक हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर मिलने पहुंच गए। यह मिलन कुछ संकेत दे रहा है। खट्टर औऱ बीरेंद्र की इस मुलाकात का राजनीतिक पंडित कुछ अलग तरह का मतलब निकाल रहे हैं। कुछ विद्वानों का कहना है कि मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में शायद उनके पुत्र औऱ सांसद बृजेन्द्र सिंह को मन्त्री बनाने का सन्देश देने के लिए खट्टर उनके निवास पर गए हैं। अन्य इसको किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ मान रहे हैं। मतलब कोई भी हो। हरियाणा की राजनीति में कुछ नया होने की सम्भावना साफ दिख रही है।

पाकिस्तानी कहने पर किसान नेता का पुतला जलाया

राणा ओबरॉय           
हिसार। पंजाब खत्री एकता समिति के सदस्यों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पिछले दिनों पाकिस्तानी कहने पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का आज पुतला जलाया।
हांसी में उमरा गेट पर समिति के सदस्यों ने चढ़ूनी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की। संगठन के प्रधान विनोद जुनेजा ने इस अवसर पर पत्रकारों से कहा कि चढ़ूनी ने ऐसे बयान से सामाजिक भाइचारे को चोट पहुंचाने की कोशिश की है और यह बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि समिति सरकार से मांग करती है कि चढ़ूनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

विनोद मेहता के साथ दुर्भावनापूर्ण भेदभाव का मामला

राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार विनोद मेहता के साथ दुर्भावनापूर्ण भेदभाव का मामला देखने को मिला है। सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार का पद एक और सुधार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सार्वजनिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष और राजनीतिक सचिव से बड़ा है। फिर नेम प्लेट में भेदभाव क्यों। क्योंकि पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोकी मित्तल सार्वजनिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष की भी मंत्रियों वाली बड़ी प्लेट थी परन्तु प्रधान मिडिया सलाहकार की नेम प्लेट निजी सचिव जैसी लगा रखी है। क्या दुर्भावनापूर्ण किया गया कार्य है ? 
अगर नही है तो तुरंत मीडिया सलाहकार की बड़ी नेम प्लेट बननी चाहिए। अथवा सचिवालय में सीएम के साथ नियुक्त सभी की नेम प्लेट एक जैसी बनाई जाए।

भाजपा अध्यक्ष धनखड़ पर दबाव बनाने का प्रयास

राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत सिंह ने हाल ही में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद त्याग कर किसानों का हितैषी बनने और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पर दबाव बनाने का प्रयास दिखता है। कभी देवीलाल के राज में संपतसिंह की तूती बोलती थी। जैसे ही सम्पत सिंह ने देवीलाल और चौटाला की पार्टी को छोड़ा और कांग्रेस में अपनी किस्मत आजमाने के लिए गए, तो मानो उनका राजनीति भविष्य धूमल होता चला गया। 
सम्पत सिंह ने फिर कांग्रेस छोड़ भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी। तब से लेकर अब तक भाजपा में भी वह शून्य के समान दिखाई देते हैं। अब जब भाजपा पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष ओपी धनखड़ ने उनको प्रदेश कार्यकारणी जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति करके उनको मान सम्मान सौंपा तो उन्होंने किसान हितेषी होने का लाभ लेने के लिए और जनता में दिखावा करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के पद को ठुकराकर ओपी धनखड़ और मुख्यमंत्री खट्टर पर दबाव बनाने का प्रयास किया। इस आधुनिक युग में ग्रामीण क्षेत्र अब न समझ औऱ भोला भाला नही रहा। सब समझते हैं कौन किसका हितेषी है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...