मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 सितंबर 2022

अभिनेता मल्होत्रा ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया

अभिनेता मल्होत्रा ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सिद्धार्थ फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे हैं। इसी बीच सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ आसमान के नीचे, पेड़ों से घिरी सड़क पर साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ ग्रे कलर की जींस के साथ ब्लैक जैकेट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, "क्योंकि एकमात्र खराब कसरत वही है, जो नहीं हुई।" सिद्धार्थ के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सोमवार, 12 सितंबर 2022

एक्ट्रेस तंबोली ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की

एक्ट्रेस तंबोली ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की

कविता गर्ग 

मुंबई। एक्ट्रेस निक्की ने अपनी असल पहचान सलमान खान के शो बिग बॉस 14 से हासिल की है। निक्की तंबोली अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिनमें उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।

निक्की तंबोली कई साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

मुफ्त में ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम चलाने का फैसला 

मुफ्त में ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम चलाने का फैसला 

कविता गर्ग 

मुबंई। एक्टर सोनू सूद हमेशा जरूरतमदों की हेल्प करते रहते हैं। समाज सेवा में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस ओर अभिनेता ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। आईएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सोनू सूद ने मुफ्त में ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम चलाने का फैसला लिया है। सोनू ने इस कार्यक्रम को लेकर अपना बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य विभिन्न स्तर के आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले आईएएस उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करना और उन्हें ज्ञान के साथ सशक्त बनाना है। ज्ञान ही शक्ति है।

मुफ्त कोचिंग का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन...

अगर छात्र सोनू के मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो उन्हें फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। संभवम के तहत चयनित होने वाले छात्रों को देश की टॉप सिविल सेवा संस्थानों में आईएएस के लिए मुफ्त में कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा फाउंडेशन की ओर से छात्रों को स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा।

रोजगार और चिकित्सा के क्षेत्र में भी सोनू ने किया काम...

इससे पहले सोनू ने लोगों को रोजगार में मदद करने के लिए भी ‘प्रवासी रोजगार’ नाम से मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम से जुड़ने या मदद लेने के लिए सोनू ने हेल्पलाइन नंबर 1800121664422 भी जारी किया था।’इलाज इंडिया’ मुहिम के जरिए सोनू देशभर के लोगों के इलाज में सहायता करते हैं। इलाज इंडिया की हेल्पलाइन नंबर 02067083686 है। इसके अंतर्गत सोनू वरिष्ठ नागरिकों की भी मदद करते हैं।

रविवार, 11 सितंबर 2022

फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर' का ट्रेलर रिलीज: मुंबई 

फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर' का ट्रेलर रिलीज: मुंबई 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की आने वाली फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। टी सीरीज के बैनर तले बनीं फिल्म धोखा - राउंड डी कॉर्नर में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार, खुशाली कुमार लीड रोल में हैं। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से खुशाली कुमार अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में सभी किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे।इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज में खुशाली और माधवन एक हैप्पी मैरिड कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि, सच्चाई इससे बिलकुल अलग होती है।

जब एक आतंकवादी उनके घर में घुस आता है, तब खुशाली को पता चलता है कि उसका पति उसे ऐसी दवाईयां दे रहा है, जिनकी उसे जरूरत ही नहीं है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना ने आतंकवादी का रोल प्ले किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म धोखा - राउंड डी कॉर्नर 23 सितंबर को रिलीज़ होगी।

शनिवार, 10 सितंबर 2022

देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज: मुंबई 

देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज: मुंबई 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 'थैंक गॉड' में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है। फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन, भगवान चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं।ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया जाता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है और वह यमलोक पहुंच जाता है।

यहां चित्रगुप्त बने अजय देवगन उनके स्वागत करते है और उनके साथ गेम खेलना शुरू करते है। यहीं ये शुरू होता है, कॉमेडी और इमोशन का खेल। फिल्म 'थैंक गॉड' दीवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही है।

शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

मशहूर गायक हनी का पत्नी शालिनी से तलाक 

मशहूर गायक हनी का पत्नी शालिनी से तलाक 

कविता गर्ग 

मुंबई। मशहूर गायक हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया है। जानकारी के मुताबिक, शालिनी ने पिछले साल दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। इसके साथ ही शालिनी ने हनी के खिलाफ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की शिकायत भी दर्ज कराई थी। शालिनी तलवार ने 'घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम' के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था, लेकिन दोनों के बीच एक करोड़ पर समझौता हुआ। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में शालिनी को सौंप दिया।

बता दें कि अदालत ने हनी सिंह को 28 अगस्त 2021 तक के लिए नोटिस जारी किया था। वहीं गुरुवार को दोनों के बीच तलाक के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी, जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई की जाएगी।

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

लाइल, लाइल, क्रोकोडाइल 4 नवंबर को रिलीज होगी

लाइल, लाइल, क्रोकोडाइल 4 नवंबर को रिलीज होगी

कविता गर्ग 

मुंबई। पॉप गायक शॉन मेंडेस और ऑस्कर विजेता जेवियर बार्डेम की एनिमेटेड संगीत कॉमेडी लाइल, लाइल, क्रोकोडाइल चार नवंबर को पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। स्टूडियो सोनी पिक्चर्स देश में फिल्म को रिलीज़ कर रहा है और उसने बुधवार को इसका ट्रेलर भी जारी किया।

बर्नार्ड वेबेर की लाइल, लाइल क्रोकोडाइल नाम से बच्चों की किताब की श्रृंखला पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विल स्पैक और जोश गॉर्डन ने किया है और इसकी पटकथा विलियम डेवीज़ ने लिखी है। फिल्म में अभिनेत्री कॉन्स्टेंस वू, अभिनेता स्कूट मैकनैरी और विंस्लो फ़ेग्ले ने काम किया है।

कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा व छात्रवृति देगी, इम्पा

कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा व छात्रवृति देगी, इम्पा

कविता गर्ग 

मुंबई। फिल्म निर्माताओं के संगठन इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (इम्पा) आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और छात्रवृति देगी। इम्पा ने आर्थिक रूप से कमजोर हुए अपने सदस्यों के बच्चों के लिए एक मजबूत सराहनीय कदम उठाया है, जिसके तहत वे ऐसे सदस्यों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देंगी। साथ ही उनके हायर एजुकेशन के लिए बच्चों को छात्रवृति भी देगी।

इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने कहा कि फ़िल्म निर्माता जिनकी वित्तीय स्थिति वास्तव में अच्छी नहीं है और अपने बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। साथ ही उनके हायर एजुकेशन के लिए छात्रवृति भी दी जायेगी।

बुधवार, 7 सितंबर 2022

अभिनेत्री ने मैगजीन हैलो के लिए फोटोशूट किया 

अभिनेत्री ने मैगजीन हैलो के लिए फोटोशूट किया 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फेमस मैगजीन हैलो के लिए फोटोशूट किया है। कियारा ने हैलो मैगजीन का फोटोशूट करवाया है, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कियारा ने अलग-अलग आउटफिट को कैरी किया है। वह इन सभी ऑउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं।

कियारा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘हैलो’ लिखा है। कियारा के इन लुक्स की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कियारा इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ में काम कर रही हैं।

गुरुवार, 1 सितंबर 2022

अभिनेत्री सारा ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया

अभिनेत्री सारा ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। सारा अली खान अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती है। सारा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की वीडियो साझा करती रहती हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में सारा वर्कआउट करती हुई नजर आईं। वीडियो के बैकग्राउंड में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' का गाना भी सुनाई दे रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

पार्श्वगायक नौटियाल का नया गीत 'मीठी मीठी' रिलीज 

पार्श्वगायक नौटियाल का नया गीत 'मीठी मीठी' रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। जाने-माने पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल का नया गीत 'मीठी मीठी' रिलीज हो गया है। जुबिन नौटियाल के गीत 'मीठी मीठी' को टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत के बोल लिखे हैं रश्मि - विराग ने और संगीत दिया है पायल देव ने।

गीत को जुबिन नौटियाल और पायल देव ने गाया है। गीत के म्यूजिक वीडियो में जुबिन नौटियाल और शानवी श्रीवास्तव नजर आए हैं। गीत को विजय सिंह ने निर्देशित किया है।

शनिवार, 27 अगस्त 2022

मनोरंजन: वेबसीरीज 'शिक्षा मंडल' का टीजर रिलीज

मनोरंजन: वेबसीरीज 'शिक्षा मंडल' का टीजर रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान की आने वाली वेबसीरीज शिक्षा मंडल का टीजर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर शिक्षा मंडल रिलीज होने वाली है। इस वेबसीरीज में गौहर खान की मुख्य भूमिका है। शिक्षा मंडल का टीजर रिलीज हो गया है। 23 सेकेंड के इस टीजर में गौहर खान पुलिस अफसर के रूप में दिखाई दे रही है।

टीजर की शुरुआत होती है गौहर खान की आवाज से जो कहती है 'सर ऐसा क्या है इस केस में की ऑर्डर सीधे होम मिनिस्टर से आए हैं' जिसके बाद एक अवाज आती है 'केस कुछ अलग है'। शिक्षा मंडल में गौहर खान के साथ पवन मल्होत्रा भी नजर आएंगे। इसे सैयद अहमद अफजल ने निर्देशित किया है।

सोमवार, 22 अगस्त 2022

प्रियंका ने बेटी के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर की

प्रियंका ने बेटी के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर की 

कविता गर्ग 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह मां की गोद में बैठकर पूल का तुल्फ उठाती दिख रही है। प्रियंका ने बेटी की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें बिटिया के छोटे-छोटे पांव प्रियंका के फेस पर नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन दोनों तस्वीरों में से जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा है। वह है, प्रियंका की बेटी के हाथ में बंधा काला धागा और पैरों में नजर आ रहे काले मोती का पायल। गोल्ड और काले मोतियों से बने इस पायल में हार्ट शेप का डिजाइन बना है, जिसपर हर किसी की निगाहें थम गई हैं।

सेलेब्स का कमेंट...

प्रियंका ने लिखा, ”प्यार जैसा कोई और नहीं।'' पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दीया मिर्जा ने लिखा, ”सच।” वहीं उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ”मुझे उसकी याद आती है।” इसके साथ ही करीना कपूर खान ने प्रियंका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “पीसी और उसके बच्चे को खूब बड़ा हग”। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा, प्रीति जिंटा से लेकर दीया मिर्जा ने प्रियंका की इस तस्वीर पर डिल वाला इमोजी बनाया है।

प्रियंका की फिल्में...

प्रियंका ने साबित कर दिया है कि वह भले अपने प्रफेशनल लाइफ में हर तरफ से अस्त-व्यस्त रहती हों, लेकिन जब बात फैमिली की आती है तो वह उसमें भी कोई कमी नहीं छोड़तीं। फिलहाल प्रियंका अपने मदरहुड को भी खूब इंजॉय कर रही हैं और ये सच उनकी तस्वीरें ही बता रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में कमबैक को लेकर भी चर्चा में हैं। बताया गया है कि प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की अगली फिल्म ‘जी ले जरा’ में लीड रोल में नजर आएंगी, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी उनके साथ नजर आएंगी।

मशहूर फिल्म निर्माता नाडियाडवाला का निधन: मुंबई 

मशहूर फिल्म निर्माता नाडियाडवाला का निधन: मुंबई 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता एजी नाडियाडवाला का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हुई है। एजी नाडियाडवाला के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। अजय देवगन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है कि "हमारे सिनेमा के स्वर्णिम युग के दौरान...मेरे पिता वीरु देवगन और नाडियाडवाला सहयोगी थे।

गफ्फार भाई नाडियाडवाला के रूप में पहचान बनाने वाले एजी नाडियाडवाला ने वेलकम, हेराफेरी, लहू के दो रंग और झूठा सच फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। वे साजिद नाडियाडवाला के चाचा और फिरोज नाडियाडवाला के पिता हैं। उन्होंने अभिनेत्री शीला कश्मीरी (मुनीरा) से शादी की थी। मुनीरा का 2016 में निधन हो गया था।

शनिवार, 20 अगस्त 2022

एक्ट्रेस कपूर ने बेटे को दिया जन्म, गूंजी किलकारियां 

एक्ट्रेस कपूर ने बेटे को दिया जन्म, गूंजी किलकारियां 

कविता गर्ग 

मुंबई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंजी है, एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई हैं। सोनम ने शनिवार को एक बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की जिंदगी में आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका इंतज़ार उन्हें कई महीनों से होगा। अनिल कपर के घर पर आज निश्चित तौर पर जश्न का मौहाल होगा। क्योंकि, सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंजी हैं, सोनम कपूर मां बन गई हैं।

उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार था। ज़ाहिर है, इस खबर से आहूजा परिवार और कपूर परिवार बहुत खुश है। बताया जा रहा है, कि मां और बेटे दोनों स्वस्थ हैं।

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की 

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद बिपाशा बसु ने खुशखबरी दी है। 43 साल की बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की हैं। बिपाशा ने मंगलवार इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इसमें बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में बिपाशा का बेबी बंप दिख रहा है। बिपाशा ने इसके साथ भावनात्मक नोट भी लिखा है। "एक नया टाइम, नया फेज... एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक यूनिक शेड जोड़ दिया है...हमारा बच्चा जल्द ही हमसे जुड़कर हमारे उल्लास को बढ़ाने वाला है।"

बता दें कि बिपाशा बसु और करण ग्रोवर की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। अब शादी के छह साल बाद दोनों के घर में खुशियां आने वाली हैं। इस खुशी की झलक बिपाशा और करण के चेहरे पर भी नजर आ रही है।

बुधवार, 10 अगस्त 2022

कॉमेडियन-अभिनेता राजू को दिल का दौरा पड़ा, भर्ती 

कॉमेडियन-अभिनेता राजू को दिल का दौरा पड़ा, भर्ती 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। राजू श्रीवास्तव को बुधवार सुबह जिम में वर्कआउट करने के दौरान हल्का दिल का दौरा पड़ा था। उनकी टीम ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा,“राजू सर को वर्कआउट के दौरान हल्का दिल का दौरा पड़ा। वह एम्स में भर्ती हैं, वह ठीक हैं और वह होश में हैं।” बताया जा रहा है कि जिम में वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल पर दौड़ते समय वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। डिस्चार्ज होने से पहले उन्हें कुछ दिनों के लिए निगरानी में रखा जाएगा। यहां बता दें कि राजू टेलीविजन का जानामाना नाम है। वो देश के सबसे सफल स्टैंड-अप कॉमेडियन में से एक हैं, जो कई राजनेताओं की नकल करके लोकप्रिय हुए।

पिछले दिनों इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने एक सफल हास्य अभिनेता होने के सीक्रेट का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि ‘जनता से जुड़ना बहुत जरूरी है। कॉमेडी मूर्खतापूर्ण चुटकुले सुनाने के बारे में नहीं है। यह किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाकर, बारीकी से जीवन की स्थितियों को हास्यप्रद बनाने के बारे में है।” मालूम हो कि, राजू श्रीवास्तव मैंने प्यार किया, बाजीगर, बॉम्बे टू गोवा और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आये थे। उन्होंने टेलीविजन के लोकप्रिय रियेलिटी शो बिग बॉस सीजन तीन में भी हिस्सा लिया था। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में मंच पर आने के बाद दर्शकों को उनकी कॉमेडी के टैलेंट का पता चला। उनके पुराने वीडियोज यूट्यूब पर सर्च किए जाते हैं।

'इंडियन पुलिस फोर्स' का बीटीएस वीडियो शेयर किया 

'इंडियन पुलिस फोर्स' का बीटीएस वीडियो शेयर किया 

कविता गर्ग 

मुंबई। शिल्पा शेट्टी ने अपनी आने वाली वेबसीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए नई कॉप सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'इंडियन पुलिस फोर्स' है। इस वेबसीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की मुख्य भूमिका है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर 'इंडियन पुलिस फोर्स' एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में शिल्पा और सिद्धार्थ एक्शन सीन परफॉर्म कर रहे हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी कैमरा लिए उन्हें शूट करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर कोई ऐसा मोमेंट नहीं होता, जब बोरियत फील हो।" यह सीरिज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

मंगलवार, 2 अगस्त 2022

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी 

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी कर ली है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। रणवीर सिंह ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी कर ली है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का रैप अप वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में कास्ट एंड क्रू मेंबर्स फिल्म का रैप अप सेलिब्रेशन करते हुए दिख रहे हैं। इस मौके पर फिल्म में रानी का रोल प्ले कर रहीं आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल पर पार्टी जॉइन की थी। फिल्म के निर्देशकर करण जौहर के साथ धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी नजर आ रहे हैं। रणवीर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "हंसी, आंसू, शरारत, प्यार, खून और पसीने से मिलकर यह फिल्म बनी है। एक्शन और कट के बीच कहीं इस कहानी ने सेट पर सबके दिलों में एक फैमिली ढूंढ ली है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का यह टॉकी रैप है। जल्द ही बड़े पर्दे पर मुलाकात होगी। गौरतलब है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को प्रदर्शित होगी।

फिल्म ‘सिंघम 3’ से धूम मचाने को तैयार हैं, देवगन 

फिल्म ‘सिंघम 3’ से धूम मचाने को तैयार हैं, देवगन 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर से बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के संग आने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ से बॉलीवुड में धूम मचाने को तैयार हैं। डायरेक्टर ने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि वह जल्द ही ‘सिंघम 3’ की शूटिंग करना शुरू कर देंगे। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी इन दिनों अपने टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को लेकर खबरों हैं।

यह शो अपने आखिरी पड़ाव पर है। जल्द ही इस सीजन को अपना विजेता मिल जाएगा। इसके अलावा रोहित अपने डेब्यू वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि वेब शो की शूटिंग खत्म करते ही वह ‘सिंघम 3’ की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...