मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

अक्षय कुमार से शाहरुख को फोन लगाने के लिए कहा

कविता गर्ग                 
मुंबई। अक्षय फैन्स का दिल भी हमेशा रखते हैं, इस बीच हाल ही में अक्षय कुमार से एक फैन ने शाहरुख खान को फोन लगाने के लिए कहा, इसके बाद जो हुआ, वो बेहद मजेदार है। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अभिनेता अक्षय कुमार अपने स्वैग से भरपूर अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और जैकी भगनानी द कपिल शर्मा शो  में नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक फीमेल फैन अक्षय से रिक्वेस्ट करती है कि प्लीज वो उनकी बात फोन पर शाहरुख खान से करवा दें।
फैन की रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार, शाहरुख खान को फोन लगाते हैं, लेकिन ‘किंग खान’ का नंबर स्विच ऑफ बताता है। इसके बाद फैन कहती हैं- ‘सर, दूसरे नंबर पे कॉल कर लो प्लीज।’ इस पर कपिल शर्मा मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘शाहरुख खान पीसीओ में काम करते हैं। फैन का क्रेज यहीं पर खत्म नहीं होता है, इसके बाद फैन कहती है- ‘उनका कोई और नंबर नहीं है क्या, या फिर आप उनकी वाइफ को कॉल लगा दीजिए।’ ये बात सुनकर कपिल कहते हैं,’गौरी भाभी कहेंगी कि अक्षय, आप बिगाड़ रहे हैं हमारे पति को।’ इसके बाद कपिल हंसते हुए कहते हैं, मजाक था। लेकिन आपने कॉल करने की कोशिश की, आप बहुत प्यार हैं।’

सोमवार, 23 अगस्त 2021

एक्टर फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की सर्जरी हुईं

कविता गर्ग                  
मुबंई। एक्टर फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की हाल ही में सर्जरी हुई है। वह यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे और डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था। मुबई के सिर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में महेश की सर्जरी हुई। महेश कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
बता दें कि साल 1992 में महेश ने मराठी फिल्म जीवा सखा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी जिसमें प्लान, जिंदा, मुसाफिर कांटे और दस कहानियां शामिल हैं। सलमान खान की फिल्म दबंग में महेश ने सोनाक्षी सिन्हा के पिता का किरदार निभाया था जो शराबी थे। फिल्म में भले ही महेश का रोल कम था, लेकिन उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।
महेश एक्टर होने के अलावा अच्छे सिंगर और शानदार डायरेक्टर हैं। फिल्म कांटे में महेश ने गाना गाया था। वहीं उन्होंने फिल्म आई, निदान, वास्तव, विरुद्ध जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वैसे महेश डांसर भी अच्छे हैं। साल 2006 में उन्होंने झलक दिखलाजा में भी पार्टिसिपेट किया था और वह सेकेंड रनरअप रहे थे। 2018 में महेश ने बिग बॉस मराठी को होस्ट किया था।
महेश लास्ट फिल्म द पावर में नजर आए थे जो इसी साल रिलीज हुई है। इसमें महेश के साथ विद्युत जामवाल और श्रुति हासन लीड रोल में थे।

रविवार, 22 अगस्त 2021

मुंबई: आश्रम-2 में देओल के प्रचारक की भूमिका

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता फिल्म आश्रम-2 में बॉबी देओल के साथ काम करती नअर आ सकती हैं। प्रकाश झा की क्राइम-ड्रामा सीरीज आश्रम में बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। चर्चा है कि आश्रम-2 में ईशा गुप्ता की एंट्री हो गयी है।
कहा जा रहा है कि ईशा गुप्ता आश्रम-2 में बॉबी देओल के प्रचारक की भूमिका निभाएंगी। जो समाज के निचले तबके के मसीहा के रूप में उनकी छवि बनाने में उनकी मदद करेंगी।
बताया जा रहा है कि फिल्म आश्रम-2 की शूटिंग 10 सितंबर को जयपुर में शुरू होने वाली है। जिसके बाद टीम भोपाल के लिए रवाना होगी, जहां नवंबर के पहले सप्ताह तक शूटिंग की जाने की उम्मीद है।

अभिनेत्री वाणी ने फिल्म बेलबॉटम में काम किया

कविता गर्ग             
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि उन्होंने अक्षय कुमार की वजह से फिल्म बेलबॉटम में काम किया है।
रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बेलबॉटम हाल ही में रिलीज हुयी है। फिल्म में वाणी कपूर ने अक्षय की पत्नी का रोल निभाया है जबकि हुमा कुरैशी, दुबई के एक सपोर्ट ग्रुप का हिस्सा बनी हैं जो इस ऑपरेशन में भारत का साथ देती हैं। फिल्म 'बेल बॉटम' में वाणी कपूर ने छोटी सी भूमिका निभायी है। इस बारे में पूछे जाने पर वाणी कपूर ने कहा, ''इस फिल्म में अक्षय कुमार सर हैं। वह मेगास्टार हैं। ऐक्शन, कॉमिडी हर चीज कमाल करते हैं, तो मेरे लिए सबसे बड़ी बात थी कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मेरे पापा उनके बहुत बड़े फैन हैं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं, उनकी सारी फिल्में मैंने देखी हैं, तो उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना ही मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था।वाणी कपूर ने कहा, "मैं चाहूंगी कि आगे अक्षय सर के साथ फिर काम करूं, जहां मेरा रोल और बड़ा हो, इंपैक्टफुल हो, पर इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है, तो एक अच्छी फिल्म का छोटा हिस्सा बनना भी बुरा नहीं है। कहानी में इतना दम था कि मुझे लगा कि इतनी अच्छी फिल्म का छोटा हिस्सा बनना भी खराब सौदा नहीं है।

सर्बिया और जॉर्जिया में शूटिंग कर सकते हैं ऋतिक

कविता गर्ग                  
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और सैफ अली खान आने वाली फिल्म विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग सर्बिया और जॉर्जिया में कर सकते हैं। सुपरहिट तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक रौशन और सैफ अली खान को फाइनल कर लिया गया है।
हिंदी रीमेक का निर्देशन भी तमिल ‘विक्रम वेधा’ के डायरेक्टर पुष्कर-गायत्री ही करेंगे। फिल्म में सैफ अली खान तमिल स्टार आर माधवन का किरदार निभाते दिखेंगे, जबकि ऋतिक रोशन विजय सेतुपति के किरदार को निभाते दिखेंगे। सैफ और ऋतिक जल्द ही पुष्कर-गायत्री के साथ ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक के प्रमुख हिस्सों की शूटिंग के लिए अक्टूबर में सर्बिया जा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि सर्बिया के बाद ऋतिक और सैफ शूटिंग के लिए जॉर्जिया जा सकते हैं। इसके बाद में फिल्म को खत्म करने से पहले ड्रामेटिक सीन्स की शूटिंग के लिए भारत लौट सकते हैं। फिल्म को 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।

शनिवार, 21 अगस्त 2021

कंगना ने अगली फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू की

कविता गर्ग         

मुंबई। कंगना रनौत ने शनिवार को अपनी अगली फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू की। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा कर रहे हैं। इसमें अभिनेत्री वायु सेना की पायलट की भूमिका में हैं। इंस्टाग्राम पर 34 वर्षीय अभिनेत्री ने निर्देशक के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की।

अभिनेत्री ने लिखा कि शनिवार से तेजस की शूटिंग शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि बेहतरीन टीम की वजह से जोश आसमान पर है। यह फिल्म रोनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी मूवीज बैनर के तहत बन रही है। हाल में अभिनेत्री ने एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग पूरी की थी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी हैं।

दीपिका पादुकोण का व्हाट्सऐप चैट सामने आया

कविता गर्ग               
मुबंई। बॉलीवुड के कई स्टार्स सोशल मीडिया पर व्हाट्सऐप चैट दिखाने में परहेज नहीं रखते है। हाल ही के दिनों में जाह्नवी कपूर और दीपिका पादुकोण का व्हाट्सऐप चैट सामने आ चुका है। लेकिन कई और स्टार्स व्हाट्सऐप चैट को लेकर खुलकर बात कर चुके है। इस लिस्ट में करीना कपूर, अभिषेक बच्चन सहित कई नाम शामिल हैं।
जाह्नवी कपूर की सौतेली बहन अंशुला ने एक बार अपने परिवार के व्हाट्सऐप ग्रुप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, इस चैट में सभी अपने अपने बारे में बता रहे थे कि वे क्या कर रहे हैं। जाह्नवी के पापा बोनी कपूर इस ग्रुप के एक्टिव मेंबर थे। वहीं, इस ग्रुप में अर्जुन कपूर भी शामिल थे।दीपिका ने अपने परिवार के व्हाट्सऐप ग्रुप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें उनके पति रणवीर सिंह, माता-पिता उज्जवला और प्रकाश पादुकोण सहित कई मेंबर्स शामिल थे। चैट से यह भी पता चला था कि दीपिका के कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर रणवीर का नाम क्या सेव था।करण जौहर, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा सभी गट्स नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा हैं। इस ग्रुप में सभी गॉसिप करती हैं। करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया था।
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने 'कॉफ़ी विद करण' शो पर बताया था थी घर के मेंबर्स का एक व्हाट्सऐप ग्रुप है, जहां वे अक्सर बातें करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने बताया था कि उनके परिवार का एक व्हाट्सऐप ग्रुप है, जिसमें 14 सदस्य शामिल हैं। इस ग्रुप को 'द चोपड़ा' नाम दिया गया है। उन्होंने कहा था कि हम जहां भी हों, वहां की तस्वीरें शेयर करना अनिवार्य है।

फिल्मकार फरहान ने 'युधरा' की शूटिंग शूरू की


कविता गर्ग               
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार फरहान अख्तर ने फिल्म 'युधरा' की शूटिंग शूरू कर दी है।
फरहान अख्तर ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'तूफान' में काम किया है। फरहान अख्तर अब रितेश सिद्धवानी के साथ मिलकर फिल्म 'युधरा' बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी की मुख्य भूमिका होगी।
सिद्धांत के साथ इस फिल्म में मालविका मोहनन भी नजर आएंगी।
 सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, लेट्स गो… टीम युधरा। बताया जा रहा है कि युधरा एक रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रवि उदयवर कर रहे हैं।
यह फिल्म वर्ष 2022 में रिलीज होगी।

सुपरस्टार धनुष के साथ काम करेंगीं अभिनेत्री राशि

कविता गर्ग                       
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राशि खन्ना दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष के साथ काम करती नजर आयेंगी।
राशि खन्ना इन दिनों राजेश मापुस्कर की फिल्म रुद्र में काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और अतुल कुलकर्णी नज़र आयेंगे। इसके बाद वह धनुष अभिनीत सन पिक्चर्स प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई जाएंगी। मिथरन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में म्यूजिक मेस्ट्रो अनिरुद्ध का संगीत है, जिन्होंने धनुष के साथ मिलकर ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं है। 
राशी खन्ना ने कहा, "मैं अपने करियर में आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है और इसके परिणामस्वरूप उत्तर और दक्षिण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दिलचस्प अवसर मिले हैं। हर तीन चार दिन में अलग अलग शहरों में यात्रा तय करना आसान नहीं है पर मुझे इस बात की बिलकुल भी शिकायत नहीं है क्योंकि मैं होनहार लोगों के साथ काम करना चाहती हूं और मेरी कला के प्रति मेरे इस जुनून को बरकरार रखता है।"

फिल्म 'आला' के रीमेक में साथ नजर आयेंगी कृति

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की जोड़ी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ के रीमेक में साथ नजर आयेगी। कार्तिक आर्यन बहुत जल्द अल्लू अर्जुन की सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी को लेकर लगातार चल रहे लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया।अब इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होनी है।
गौरतलब है कि तेलुगु फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार में नजर आएंगे। कार्तिक और कृति इसके पहले ‘लुका छुपी’ फिल्म में साथ नजर आए थे।

नेहा जोशी ने 12.5 लाख रुपये का जैकपोट जीता

कविता गर्ग                  
मुबंई। कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में रामनगर की बेटी नेहा जोशी ने 12. 5 लाख रुपये का जैकपोट जीता है। इसका प्रसारण 23 अगस्त को रात 9:00 बजे किया जाएगा। रामनगर के बेटी के उपलब्धि पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने उन्हें बधाई दी है
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के रामनगर के ग्राम धनखोला निवासी डा. नेहा बाठला जोशी वर्तमान में चम्पावत में पशु चिकित्सक तैनात हैं।
नेहा का चयन केबीसी के लिए हुआ। 11 व 12 अगस्त को वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी। 11 सवालों का नेहा ने सही जवाब दिए गए जहां 12 सवाल पर जवाब नहीं देने के बाद उन्होंने गेम छोड़ दिया और 12.50 लाख रुपए का जैकपॉट जीत लिया।



शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

मुंबई: 9 एंट्री के सिक्वल में नजर आएंगे सलमान

कविता गर्ग        

मुंबई। 16 साल बाद नो एंट्री के सिक्वल में सलमान खान फिर नजर आएंगे। इस बार भी सलमान खान ही लीड रोल में धमाल मचाने आ रहे हैं। वहीं, फैंस का मानना है कि सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। खास बात यह है कि पिछली फिल्म में जहां सलमान खान का किरदार एक एक्सटेंडेड कैमियो भर था। वहीं इस बार वह फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।

हालांकि, ‘नो एंट्री’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी पहले ही सीक्वल की खबरों से इनकार कर चुके हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फिल्म का सीक्वल होल्ड पर है। ऐसा इसलिए कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर और सलमान खान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं।

सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। चर्चा है कि सलमान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में काम करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2005 में प्रदर्शित अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिल्म ‘नो एंट्री’ के निर्माता बोनी कपूर और सलमान खान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, इस फिल्म का निर्देशक कौन होगा और इसमें फिल्म की पिछली स्टारकास्ट से और कौन-कौन शामिल होंगे, इसको लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि ‘नो एंट्री’ में अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल, बिपाशा बसु और बोमन ईरानी लीड में थे।

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

3 स्टारकिड्स खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा

कविता गर्ग      

मुंबई। सुहाना खान, इब्राहिम अली खान और तीन स्टारकिड्स खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा काफी समय से हो रही है। हर कुछ दिनों में कोई न कोई शाहरुख की बेटी सुहाना, सैफ के बेटे इब्राहिम और दिवंगत के साथ एक फिल्म लेकर आता। श्रीदेवी की बेटी खुशी का नाम जुड़ा है। अब चर्चा है कि ये तीनों स्टारकिड्स अलग-अलग फिल्मों में नहीं बल्कि एक ही फिल्म में एक साथ डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया अख्तर की फिल्म में तीनों एक साथ नजर आ सकते हैं।

तीनों की शुरुआत लंबे समय से शहर में चर्चा का विषय रही है और यह अनुमान लगाया गया है कि सुहाना, इब्राहिम और खुशी करण जौहर की अलग-अलग फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर नहीं जोया अख्तर बॉलीवुड में ग्रैंड लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जोया अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय कॉमिक बुक ‘आर्ची’ को भारत में अपनाने के लिए तीन नामों को अंतिम रूप दिया है। इसमें सुहा के अलावा इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर भी शामिल हैं। प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सुहा देसी बेट्टी की भूमिका में नजर आएंगी जबकि खुर्शी कपूर वेरोनिका की भूमिका में नजर आएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले प्रोजेक्ट का विवरण फिलहाल गुप्त रखा गया है। कहा जा रहा है कि जोया फिल्म में आर्ची के रोल में सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम को कास्ट करेंगी. हालांकि अभी इन तीनों स्टारकिड्स की कास्टिंग का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

आर्ची एक अंतरराष्ट्रीय हास्य पुस्तक श्रृंखला है। जिसका इंडियन वर्जन जोया अख्तर तैयार कर रही है। इस कॉमिक की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित है। आर्ची एक छोटे शहर का किशोर लड़का है और अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। आर्ची को एक अमीर पिता की बेटी वेरोनिका से प्यार हो जाता है, लेकिन वह बेट्टी से भी प्यार करता है। आर्ची, बेट्टी और वेरोनिका की कॉमिक बुक के कई हिस्से हैं।

बुधवार, 18 अगस्त 2021

फिल्म ‘भूत पुलिस’ का शानदार ट्रेलर रिलीज किया

कविता गर्ग                   
मुंबई। फिल्म ‘भूत पुलिस’ का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सैफ अली खान और अर्जुन कपू के अलावा भूत पुलिस में जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी नजर आ रही है। 
लगभग तीन मिनट का ये ट्रेलर आपको हंसाएगा भी और डराएगा भी। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। ट्रेलर में सैफ का फनी और मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है, तो वहीं अर्जुन कपूर काफी सीरियस मूड में दिखाई दे रहे हैं। रिलीज होते ही फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कैटरीना कैफ ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम किया

कविता गर्ग                       
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक आर.बाल्की महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। कैटरीना कैफ ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बूम, सरकार और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम किया है।
कैटरीना एक बार फिर अमिताभ के साथ काम करती नजर आ सकती है। चर्चा है कि आर.बाल्की की आने वाली फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को साइन कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी साथ नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है यह फिल्म महिला प्रधान होगी।
आर. बाल्की और अमिताभ रिश्ते काफी अच्छे हैं और दोनों ने कई फिल्में साथ में की हैं। आर:बाल्की और अमिताभ बच्चन ने चीनी कम, पा और शमिताभ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

मंगलवार, 17 अगस्त 2021

आलिया को पसंद आईं मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह'

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' बेहद पसंद आयी है।
आलिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' देखी है। आलिया ने फिल्म शेरशाह की जमकर तारीफ की। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी है।
आलिया ने पोस्ट में लिखा, "फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म ने मुझे हंसाया और रुलाया और सब कुछ। सिद्धार्थ मल्होत्रा तुम बहुत खास थे। और मेरी खूबसूरत कियारा आडवाणी आप सच में बस चमक रही हैं। इतनी प्यारी फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम और पूरी कास्ट को बधाई।
गौरतलब कि फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार में हैं। वहीं, कियारा आडवाणी उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं।

दीपिका ने अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी की

कविता गर्ग                 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने निर्देशक शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
दीपिका पादुकोण काफी समय से शकुन बत्रा की आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभी इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। इस फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं। दीपिका और अनन्या ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है।
दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में फिल्म के निर्देशक शकुन, अनन्या और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दीपिका मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। दीपिका ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "प्यार, दोस्ती और यादें जीवन भर के लिए।"
बताया जा रहा है कि शकुन की यह फिल्म रोमांटिक फिक्शन ड्रामा पर आधारित है, जिसमें दीपिका, सिद्धांत, अनन्या और धैर्य कारवा स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के इर्दगिर्द घूमती है। यह फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है।

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, अजय के कई कमेंट आएं

कविता गर्ग                       
मुबंई। रिलीज हुई इस फिल्म के बाद अजय देवगन के कई ऐसे कमेंट आए हैं, जो चर्चा में हैं। ये फिल्म की कहानी 1971 के भारत पाक युद्ध पर है। ऐसे में अजय ने भारत के इतिहास और प्रधानमंत्रियों से जुड़े कुछ सवालों पर पर भी जवाब दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी में से वो किसे बेहतर प्रधानमंत्री मानते हैं?
भुज द प्राइड ऑफ इंडिया को लेकर इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन से पूछा गया कि 1971 में इंदिरा गांदी देश की प्रधानमंत्री थीं, तो पाक से जंग हुआ और नरेंद्र मोदी के रहते सर्जिकल स्ट्राइक हुई।
आपके हिसाब से दोनों में से अधिक सशक्त कौन रहा है? इस पर अजय देवगन ने कहा, आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते हैं। उस वक्त जो उन्होंने किया वो सही था। आज जो मोदी कर रहे हैं वो सही है। दोनों लोगों और दो हालातों की आप तुलना नहीं कर सकते हैं।
अजय देवगन ने एक अन्य बातचीत में ये भी कहा कि देश का इतिहास छुपाया गया है। उन्होंने कहा, भारत का असल इतिहास सामने लाना बहुत जरूरी है ताकि मौजूदा पीढ़ी जान पाए कि देश किनके बलिदानों पर खड़ा है। इतने साल अंग्रेज रहे, उन्होंने इतिहास दबाया। पहले मुगल ते तो मुगलों से पहले के हमारे राजाओं ने जो किया था, उसे भी दबा दिया गया था। इसलिए आज हमारी इतिहास की किताबों में हमारे इतिहास से ज्यादा विदेशी इतिहास है।
फिल्म भुज को अभिषेक दुधैया ने डायरेक्ट किया है। इसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म की कहानी 1971 के भारत पाक युद्ध पर है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान सेना के हमले में भुज एयरबेस पूरी तरह से तबाह हो गयी था। स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से एयरस्ट्रिप को वापस तैयार किया था ताकि भारतीय सेना को लेकर आ रहे विमान को सुरक्षित लैंड कराया जा सके। विजय कार्णिक पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में हीरो नकर उभरे थे। फिल्म में कार्णिक की ही कहानी है।

शनिवार, 14 अगस्त 2021

'हीरामंडी' में साथ काम करती नजर आएंगीं माधुरी

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और माधुरी दीक्षित फिल्म हीरामंडी में साथ काम करती नजर आ सकती हैं। संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। महिलाओं पर केंद्रित इस सीरीज में बॉलीवुड की कई अभिनेत्री काम करती नजर आयेंगी।
हीरा मंडी’ में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस वेब सीरीज में कुल सात एपिसोड हैं। इसके पहले एपिसोड का निर्देशन खुद भंसाली करेंगे और बाकी एपिसोड के निर्देशन की जिम्मेदारी विभु पुरी को दी गई है। चर्चा है कि ‘हीरामंडी’ में माधुरी दीक्षित और रेखा भी नजर आ सकती हैं।
इन दोनों अभिनेत्रियों को आखिरी बार एक साथ फिल्म ‘लज्जा’ में देखा गया था। अब एक बार फिर दोनों 20 साल बाद ‘हीरामंडी’ में एक साथ नजर आ सकती हैं।

'

मुंबई: बेलबॉटम का गाना ‘सखियां 2.0’ रिलीज हुआ

कविता गर्ग                      
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बेलबॉटम का गाना ‘सखियां 2.0’ रिलीज हो गया है। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बेलबॉटम जासूसी थ्रिलर है। बेल बॉटम में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। फिल्म का दूसरा गाना सखियां 2.0 रिलीज हो गया है।अक्षय कुमार सोशल मीडिया अकाउंट से गाना रिलीज होने की जानकारी देते हुए लिखा है, सखियां 2.0 की वाइब्स आपको फील करवाने का इंतजार नहीं कर सकता हूं। ये सॉन्ग आउट हो चुका है। ” इस गाने में अक्षय के साथ वाणी कपूर का रोमांटिक डांस देखने मिल रहा है। यह गाना सखियां का रीमेक सॉन्ग है जिसे मनिंदर बटर और जारा खान ने आवाज दी है। गाने का कम्पोजिशन भी मनिंदर बटर का ही है।
बताया जा रहा है कि फिल्म बेल बॉटम वर्ष 1984 में हुए प्लेन हाईजैक की एक असल घटना पर आधारित है। लगातार पांचवे हाईजैक के बाद भारत सरकार ने रॉ के इस ऑपरेशन के लिए एक खूफिया जासूस को हायर किया था जिसका कोड नाम बेल बॉटम था। इन हाइजैक में लगभग 210 यात्रियों को बंदी बनाया गया था।
फिल्म में वाणी कपूर ने अक्षय की पत्नी का रोल निभाया है जबकि हुमा कुरैशी, दुबई के एक सपोर्ट ग्रुप का हिस्सा बनी हैं जो इस ऑपरेशन में भारत का साथ देती हैं। फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...