उत्तर प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तर प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन किए

सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन किए 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या नगरी में मंगलवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के साथ श्री रामलला के अलौकिक दर्शन कर देशवासियों की सुख समृद्धि और जगत कल्याण की कामना की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ आज अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टस्ट के के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र अग्रवाल, श्रीमती रेखा आर्य, डा. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी अयोध्या धाम पहुंचे। इस अवसर पर सभी नेताओं ने रामलला के अलौकिक दर्शन कर पूजा अर्चना की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर अयोध्या की कई तस्वीरें भी साझा की है। सीएम धामी ने अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में श्री रामलला के दर्शन किये। उन्होंने रामलला के दिव्य मूर्ति के समक्ष दंडवत होकर प्रणाम किया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि सियावर रामचंद्र की जय! शताब्दियों के लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद 22 जनवरी को हुई प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात आज रघुकुलनंदन के दर्शन कर उल्लसित, प्रफुल्लित व हर्षित हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भव्य श्रीराम मंदिर का मूर्त स्वरुप आज हम सभी के समक्ष है। निश्चित तौर पर श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय स्थापित हुआ है।

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

विजय की ओर प्रस्थान करने वाला राष्ट्र बना 'भारत'

विजय की ओर प्रस्थान करने वाला राष्ट्र बना 'भारत'

संदीप मिश्र 
संभल। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए संभल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब पराभव से विजय की ओर प्रस्थान करने वाला राष्ट्र बन गया है। हम पर सैकड़ो वर्षों से आक्रमण हुए। कोई और देश होता तो नष्ट हो गया होता। हम फिर भी डटे हैं। सदियों के बलिदान अब फलीभूत हो रहे हैं। जैसे लंबे समय से पड़ा बीज वर्षा काल में अंकुरित होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे प्रमोद कृष्णम् यहां मंदिर बना रहे हैं, वैसे ही ईश्वर ने मुझे राष्ट्र रूपी मंदिर के निर्माण का जिम्मा सौंपा है। उसको भव्यता दे रहा हूं। 
भारत पहली बार उस मुकाम पर है कि अब वह अनुसरण नहीं दुनिया भर में उदाहरण पेश कर रहा है। हम इनोवेशन और आईटी सेक्टर में संभावना के तौर पर देखे जा रहे हैं। हम दुनिया में पांचवी अर्थव्यवस्था हैं। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले देश हैं। वंदे भारत, नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया गया है। जल्द ही बुलेट ट्रेन चलने जा रही है। अब देश का हर व्यक्ति गौरव गौरवान्वित महसूस करता है। अब हमारी शक्ति अनंत और संभावनाएं अपार हैं।

कालचक्र बदल गया है, नए युग की शुरुआत हो चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री कल्कि धाम मंदिर परिसर 5 एकड़ में बनकर तैयार होगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने में 5 साल लगेंगे। इस मंदिर का निर्माण भी बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से होगा। सोमनाथ मंदिर और अयोध्या का राम मंदिर भी बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से ही बना है। मंदिर के शिखर की ऊंचाई 108 फीट होगी। इसमें स्टील या लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा। श्री कल्कि धाम मंदिर में 10 गर्भगृह होंगे। जिनमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों के विग्रह स्थापित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कालचक्र बदल चुका है अब नए युग की शुरुआत हो चुकी है। 

पीएम बोले मां के लिए प्रमोद कृष्णम ने खपा दिया अपना पूरा जीवन

पीएम ने कहा कि पिछले दिनों प्रमोद कृष्णम जब निमंत्रण देने आए थे। उसके आधार पर कह रहा हूं, आज जितना आनंद उन्हें हो रहा है, उससे ज्यादा सुख उनकी मां की आत्मा को मिल रहा होगा। मां के वचन के लिए बेटा कैसे जीवन खपा सकते हैं। ये प्रमोद जी ने बता दिया है। मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं है, मैं सिर्फ भावना व्यक्त कर सकता हूं।

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के साक्षी बने अब कल्कि धाम में
पीएम मोदी ने विपक्ष पर इशारों ही इशारों में हमला बोला। उन्होंने चंदे पर चुटकी लेत हुए कहा है कि आज जमाना ऐसा बदल गया है कि सुदामा अगर पोटली में चावल देते, वीडियो निकल जाती तो सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर हो जाती है कि भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि रामलला के विराजमान होने का अलौलिक अनुभव है। अभी भी क्षण भावुक कर जाता है। इसी बीच देश से सैकड़ों किमी दूर अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के वे साक्षी बने हैं। कल्पना से परे काम भी हकीकत बन रहे हैं। काशी का कायाकल्प और इसी दौर में महाकाल के महालोक की महिमा हम सबने देखी है। आज एक ओर तीर्थों का विकास हो रहा है, तो शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। मंदिर बन रहे हैं, तो कॉलेज भी बन रहे हैं। विदेशी निवेश भी आ रहा है। ये परिवर्तन प्रमाण है, समय का चक्र घूम चुका है।

कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्कि धाम में आज कई संत, धर्मगुरु और अन्य जाने-माने लोग शामिल हुए हैं। वहीं, उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर से जुड़े महात्मा वैदिक मंत्र के बीच पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया है। उन्होंने कहा कि यहां 10 गर्भगृह होंगे, भगवान के दसों रूपों को रखा जाएगा। यहां ईश्वरीय अवतार को अलग-अलग तरह से प्रस्तुत किया जाएगा। ये ईश्वर की कृपा है कि भगवान ने मुझे इस काम का माध्यम बनाया है। उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है. इसका निर्माण कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जगतगुरु अवधेशानंद गिरि, कैलाशानंद गिरी समेत देशभर से आए कई संत महात्मा उपस्थित थे।

रविवार, 18 फ़रवरी 2024

पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, काबू पाया

पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, काबू पाया 

संदीप मिश्र 
रुड़की। नगर क्षेत्र के नारसन स्थित गंगोत्री पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने से करीब एक करोड़ का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नारसन से झबरेड़ा की तरफ जाने वाले रोड पर स्थित गंगोत्री पेपर मिल है। मिल के गोदाम में बीती देर रात अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद हरिद्वार जिले से अग्निशमन की गाड़िया बुलाई गई, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि इन गाड़ियों से आग काबू नहीं पाया जा सका।
इस पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भी दमकल की अतिरिक्त गाड़िया बुलाई गई। तब कहीं जाकर दमकल की टीम ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। दमकल की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024

अयोध्या दर्शन को पहुंचे सीएम सावंत व कैबिनेट

अयोध्या दर्शन को पहुंचे सीएम सावंत व कैबिनेट 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। मुख्यमंत्री के साथ राम की नगरी अयोध्या पहुंची गोवा सरकार की कैबिनेट राम मंदिर पहुंचकर रामलला के सम्मुख नतमस्तक हुई। एयरपोर्ट पर उतरी कैबिनेट का परंपरागत अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए अयोध्या दर्शन को पहुंचे।  अयोध्या एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ उतरे कैबिनेट के सभी 51 सदस्यों का परंपरागत अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का काफिला सीधा राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचा। ई- बस में सवार होकर राम मंदिर पहुंची गोवा कैबिनेट ने रामलला के दरबार में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई और भगवान राम का दर्शन पूजन किया। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह द्वारा सभी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।

सोमवार, 12 फ़रवरी 2024

दो मुख्यमंत्रियों ने रामलला के दर्शन किए

दो मुख्यमंत्रियों ने रामलला के दर्शन किए

संदीप मिश्र 
अयोध्या। यूपी कैबिनेट व सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के अयोध्या में रामलला के दरबार में माथा टेकने के बाद सोमवार को दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने रामलला के दर्शन किए।
सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अयोध्या में अपने परिजनों संग रामलला के दर्शन किए।
राम मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या नित नए आयाम गढ़ रही है। हर रोज लाखों की संख्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके साथ सत्ता पक्ष व विपक्ष के 330 विधायक मौजूद थे। यह पहला मौका था जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे थे।
रविवार को अयोध्या जाने वालों में भाजपा के 296, अपना दल एस के 13, रालोद के पांच, बसपा व कांग्रेस का एक-एक विधायक, निषाद पार्टी के छह और सुभासपा के पांच विधायक शामिल रहे। विधायकों के साथ उनके परिवार के 100 सदस्य भी साथ पहुंचे थे।

सीएम योगी ने ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया

सीएम योगी ने ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शुकतीर्थ बांगर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले वर्ष का 99 प्रतिशत से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश में क्रियाशील 119 चीनी मिल में से 105 चीनी मिलें 10 दिन से कम समय में गन्ना किसानों का भुगतान कर रही हैं। बाकी बची मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार अन्नदाता किसानों की मेहनत का पैसा दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर का दंगा कई महीनों तक चला था, उसे कोई नहीं भूल सकता है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। 2017 में हमने आपसे सुरक्षा का वादा किया था। आज पूरा प्रदेश सुरक्षित है और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुजफ्फरनगर की पहचान उसके ऑर्गेनिक गुड़ के कारण हो रही है। यहां का गुड़ प्रदेश ही नहीं वरन देश दुनिया में अपनी मिठास घोल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की बड़ी वजह अन्नदाता किसान हैं। हमारे एजेंडे में किसान सबसे पहले हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारें सरकारी नौकरियों में डाका डालती थी। अपने भाई, भतीजों और परिवार के लोगों को सरकारी नौकरियों में भरते थे। प्रदेश का नौजवान ठगा रह जाता था। आज प्रदेश में लगभग 60000 हजार नागरिक पुलिस आरक्षियों की बिना भेदभाव के भर्ती हो रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही ग्राम परिक्रमा यात्रा 9 संकल्पों को लेकर चल रही है। ये संकल्प जल संरक्षण, डिजिटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, घरेलू पर्यटन, जैविक खेती, मिलेट्स, ग्रामीण खेल, स्वास्थ्य और आर्थिक रुप से वंचित किसानों की मदद है। यात्रा के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सभी 9 संकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री संजीव कुमार बलियान, उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

रविवार, 11 फ़रवरी 2024

बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद की दावेदारी

बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद की दावेदारी

आदिल अंसारी 
बिजनौर। एक ओर जहां भाजपा-रालोद के गठबंधन का उदय हो रहा है, वहीं बिजनौर सीट पर भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वालों के अरमान अस्त होते नजर आ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल से लेकर सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी समेत कई नेता टिकट मांग रहे थे। अब यह सीट रालोद के खाते में जाना लगभग तय ही माना जा रहा है। ऐसे में जहां भाजपा के दावेदार परेशान हैं। उधर, लोकसभा की कम सीट मिलने से रालोद के दावेदारों में भी बेचैनी है।
पिछले एक सप्ताह से जिले में राजनीतिक परिदृश्य बदल सा गया है। सबसे ज्यादा असर बिजनौर सीट पर नजर आ रहा है। जब से भाजपा-रालोद गठबंधन के पक्के होने की बात हो रह है, तभी से दावेदार परेशान हैं। जनवरी के अंत तक जहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल चांदपुर और बिजनौर लोकसभा में जमकर जनसभाएं कर रहे थे। वोटर के बीच जा रहे थे। सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी भी कई बड़े कार्यक्रम कर चुके हैं। इनके अलावा पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी गांवों का दौरान करने में जुटे हुए थे। इनके अलावा दावेदारों की सूची में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, कविता चौधरी, रामेंद्र सिंह का नाम भी चर्चाएं भी चल रही थी।
अब जब से बिजनौर सीट नए गठबंधन के साथ रालोद के खाते में जाने की बात हुई तो यह सभी दावेदार परेशान होते दिख रहे हैं। इनमें से कई टिकट की दौड़ से बाहर होते दिख रहे हैं तो कुछ पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलकर दूसरी लोकसभा में अपने टिकट की उम्मीद तलाशने में जुट चुके हैं। भाजपा-रालोद का गठबंधन और बिजनौर सीट पर रालोद के खाते में जाने की चर्चाओं से यहां के दावेदार भी परेशान हैं। अब रालोद बिजनौर सीट पर किस पर भरोसा जताती है, यह तो जल्द साफ हो जाएगा, लेकिन पिछले तीन दिन से बसपा से सांसद मलूक नागर द्वारा रालोद के शीर्ष नेताओं से संपर्क साधने की चर्चा तेज है।
इसके अलावा बिजनौर के राजनीतिक खेमे में रालोद से विधायक मदन भैया का नाम भी चर्चाओं है। ऐसे में बिजनौर से टिकट का दावा कर रहे डॉ. नीरज चौधरी भी शीर्ष नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। इनके अलावा विधायक चंदन चौहान, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह चौधरी के नाम भी दावेदारों की सूची में है। रालोद के सपा का हाथ छोड़ने की बात पक्की हुई तो सपा से टिकट मांग रही पूर्व विधायक रुचिवीरा का नाम अब सबसे आगे चलने लगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि सपा के टिकट पर बिजनौर लोकसभा से अब पूर्व विधायक रुचिवीरा ही चुनाव लड़ सकती हैं। इनके अलावा बिजनौर से सपा से डॉ. रमेश तोमर का नाम भी दावेदारों की सूची में है।
बिजनौर लोकसभा सीट का गठन 2009 में हुआ था। पहली ही बार में रालोद से संजय चौहान जो गुर्जर बिरादरी से रहे हैं, जीत गए थे। इसके बाद जाट बिरादरी से 2014 में भाजपा से भारतेंद्र सिंह इस सीट से सांसद बने। 2019 के चुनाव में भले ही पार्टी बदल गई हो, लेकिन गुर्जर बिरादरी से बसपा के सिंबल से चुनाव लड़े मलूक नागर ने जीत दर्ज की।

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

परिवार के लिए नई योजना का ऐलान किया: यूपी

परिवार के लिए नई योजना का ऐलान किया: यूपी 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में रह रहे हर परिवार के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही फैमिली आईडी कार्ड के नाम से एक नया कार्यक्रम शुरू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अपनी सरकार के एक नए कार्यक्रम की घोषणा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार जल्दी ही फैमिली आईडी कार्ड के नाम से एक नया कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में रह रहे हर परिवार के पास अपना एक फैमिली कार्ड होगा। इस फैमिली कार्ड के माध्यम से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन परिवारों तक पहुंचाया जाएगा जो अभी तक इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन योजनाओं में मुख्य रूप से सात योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि सरकार की ओर से लाई जाने वाली इस योजना का काम पूरी तरह प्रगति के रास्ते पर है और अभी तक 6 करोड़ 64 लाख परिवारों के ब्योरे की फीडिंग इस कार्यक्रम के अंतर्गत की जा चुकी है। उन्होंने कहा है कि फैमिली आईडी कार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

सीएम को कल्कि धाम आने का न्योता दिया

सीएम को कल्कि धाम आने का न्योता दिया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचने के बाद कांग्रेस के चर्चित नेता प्रमोद कृष्णम ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्होंने सीएम को कल्कि धाम आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा है कि भगवान राम सबके हैं और मैं भी भगवान राम का हूं। मंगलवार को कांग्रेस के चर्चित नेता एवं कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के लिए उन्हें कल्कि धाम आने का न्योता दिया। इस मौके पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि भगवान राम सबके हैं और मैं भी भगवान राम का ही हूं।उन्होंने कहा कि मैं सभी को कल्कि धाम आने का निमंत्रण दे रहा हूं और यह न्योता मैंने राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी को भी दिया है। अब वह मेरे निमंत्रण पर कल्कि धाम आते हैं या नहीं? यह उनकी मर्जी पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कल्कि धाम आने का निमंत्रण देने आया था और इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मैं कल्कि धाम आने का न्योता दे चुका हूं। उन्होंने कहा है कि सियासत संभावनाओं का खेल है, लेकिन आज की गई मेरी मुलाकात राजनीतिक नहीं थी। मैंने कांग्रेस के नेताओं को भी बुलाया है, अभी ना मैंने कुछ छोड़ा है ना पकड़ा है और ना ही अभी तक चुनाव लड़ने की बाबत मैंने कोई फैसला किया है।

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

विधायकों ने प्रदेश सरकार पर बडा हमला बोला

विधायकों ने प्रदेश सरकार पर बडा हमला बोला 

संदीप मिश्र 
लखनऊ/मुजफ्फरनगर/शामली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज जारी किए गए बजट को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने प्रदेश सरकार पर बडा हमला बोला है।
मुजफ्फरनगर जनपद की पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक अनिल कुमार ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में प्रदेश की 85 प्रतिशत किसान, मज़दूर,नौजवान,बेरोज़गार,दलितों एवं पिछड़ो को कुछ भी नहीं मिला। यह सिर्फ़ सिर्फ़ 15 प्रतिशत धनवान लोगो को लाभ पहुँचाने वाला ग़रीब विरोधी बजट है। ना ही किसान को कोई राहत देने को बात हुई।
बजट में गन्ने के मूल्य में की गई बढ़ोतरी में कोई अतिरिक्त वृद्धि की कोई बात नहीं की गई। नौजवानों को रोज़गार देने की कोई व्यवस्था नहीं। ओल्ड पेंशन देने की कोई बात नहीं कही गई। सविंदा व आउटसोर्सिंग में आरक्षण देने की कोई बात नहीं कही गयी। विधायक अनिल कुमार ने कहा कि बजट में पुरक़ाज़ी खादर में बाँध बनाने की कोई बात नहीं की गई।
शामली से रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों, मजदूरों, आम लोगों को ये उम्मीद थी इस बजट में उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। इस बार पिछले बजट मे किसानो को फ्री बिजली का वादा हुआ था उस पर इस बार कोई चर्चा नहीं हुई।
किसानों को आवारा पशुओ से निजात दिलाने के लिये सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। पश्चिम यूपी से सरकार ने किनारा करते हुए शामली, मुज़फ्फरनगर के किसानो को बजट के नाम पर उठ के मुँह मे जीरा वाली बात हुई। इस बजट से साफ है ये सरकार किसान, कमेरे लोगो का हित नहीं चाहती है, इसका जवाब जनता आगामी चुनाव मे देगी।

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

सीएम योगी ने सकारात्मक चर्चा की अपील की

सीएम योगी ने सकारात्मक चर्चा की अपील की

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वर्ष 2024 के उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र शुभारंभ के अवसर पर सभी विपक्षी सदस्यों से दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए सदन में सकारात्मक चर्चा की अपील की। सत्र शुभारंभ के पूर्व उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में प्रदेश के बारे में जो सकारात्मक माहौल बना है, विरोधी दल भी उसका लाभ लेकर सकारात्मक चर्चा में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर सीएम योगी ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भी सभी को बधाई दी।
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सकुशल संपन्न होने की आप सभी को ह्रदय से बधाई देता हूं और आज से प्रारंभ हो रहे वर्ष 2024 के उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र शुभारंभ अवसर पर सभी माननीय सदस्यों का ह्रदय से स्वागत करता हूं। सत्र का शुभारंभ माननीय राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ। अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। किसी भी वर्ष के शुभारंभ के पहले का सत्र का जो बिजनेस होता है वह विधानमंडल में माननीय राज्यपाल के अभिभाषण से ही शुरू होता है।

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

यूपी दिवस 2024 का सम्मान समारोह समापन

यूपी दिवस 2024 का सम्मान समारोह समापन

संदीप मिश्र 
लखनऊ। राजधानी के मवैया क्षेत्र में स्थित मवैया पार्क में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस 2024 के समापन समारोह के मौके पर लखनऊ कम्यूनिकेशन सोसाइटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर नृत्य के रूप में गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ वैष्णवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
इसके उपरांत शहर की कई सम्मानित विभूतियां को मंच पर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वैश्य व्यापारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुलहर वैश्य, चरणजीत राजीव गांधी पार्षद मवैया, सचिन कुमार वैद्य अध्यक्ष श्री कृष्णा एजुकेशनल ट्रस्ट, जगदीश वैश्य ओएसी मनकामेश्वर मंदिर, रेनबो से राजेश गुप्ता, महानगर महिला मोर्चा बीजेपी की मंत्री अनीता वर्मा, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शिप्रा इन सभी को कार्यक्रम संयोजक विजयलक्ष्मी गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेविका अध्यक्ष नव अंशिका फाउन्डेशन नीशू त्यागी, लखनऊ कम्युनिकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष दबीर सिद्दीकी ने सम्मानित किया। उसके उपरांत मंच पर सौरभ कमल और मधु सिंह ने लोक नृत्य पेश करके, सभी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ प्रस्तुत की। जिसमें स्टेप 1 डांस एकेडमी के बच्चों ने ए वतन गीत पर नृत्य पेश करके पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रदेश की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शिप्रा ने राम बधाई गीत जैसे ही पेश किया चारों तरफ जय 'श्री राम' के नारों की आवाज़ गूंज गई। वहीं सुशील कुमार और प्रदीप ने भूले बिसरे गीत सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया। भोजपुरी  गीतकार परमहंस मौर्य ने अपनी नवीन रचनाएं सुना कर लोगों से खूब तालियां बटोरी। मवैया के स्थानीय बच्चों ने अपने नृत्य से अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे, जिसमें निम्न रूप से अंजली गुप्ता निदेशक लक्ष्य आराध्य समाज सेवा समिति पलक रिया अभिनंदन शामिल रहे।

बुधवार, 31 जनवरी 2024

मुसलमानों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई

मुसलमानों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। 5 दिन तक लगातार नंगे पांव चलकर अयोध्या पहुंचे सैकड़ो मुसलमानों ने रामलला के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हुए लंबे इंतजार के बाद तैयार हुए भव्य एवं दिव्य श्री राम मंदिर के दर्शन किए और जाति, धर्म एवं मजहब से ऊपर उठकर एकजुटता का संदेश दिया। बुधवार को सैकड़ों मुसलमानों के द्वारा अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे मुसलमानों के एक जत्थे का होना बताया जा रहा है।  वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक सैकड़ों मुस्लिम भक्तों का यह जत्था 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या के लिए निकला था। सैकड़ों मुसलमानों के इस जत्थे में शामिल मुस्लिम भक्त प्रभु राम के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए हैं और उन्होंने लखनऊ से अयोध्या तक नंगे पांव रोजाना 25 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है। एक दिन में 25 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचे यह मुस्लिम भगवान राम को अपना पूर्वज मानते हैं। अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे इन भक्तों ने कहा है कि आज हम भगवान राम से यही कामना कर रहे हैं कि लखनऊ का नाम अब लक्ष्मण पुरी किया जाए और लक्ष्मण की प्रतिमा भी लगाई जाए। इन भक्तों ने कहा है कि भगवान राम को लेकर हमारे मन के भीतर बहुत ही प्रेम एवं उत्साह है।

यूपी: प्रशांत को चौथी बार 'डीजीपी' नियुक्त किया

यूपी: प्रशांत को चौथी बार 'डीजीपी' नियुक्त किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। यूपी को लगातार चौथी बार कार्यवाहक डीजीपी मिला है। स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है।
डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को राज्य सरकार ने प्रदेश पुलिस का नया मुखिया बना दिया है। उन्होंने बुधवार शाम को कार्यभार संभाल लिया। कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के बुधवार को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रशांत कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वर्ष 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार 16 अफसरों को सुपरसीड करके कार्यवाहक डीजीपी बने हैं। बीते करीब साढ़े तीन वर्ष से वह कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा उनके पास ईओडब्ल्यू और स्टेट एसआईटी की जिम्मेदारी भी है। यह लगातार चौथी बार है जब यूपी में कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति हुई है। कार्यवाहक डीजीपी ने नियुक्ति के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।
बता दें कि मूल रूप से बिहार के सीवान निवासी प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसरों में शामिल माना जाता है। एडीजी जोन मेरठ रहने के दौरान उन्होंने कई अपराधियों का एनकाउंटर किया था, जिसके बाद उनको एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया था। तत्पश्चात उन्होंने प्रदेश के 66 माफियाओं की सूची तैयार कर कानून का शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उनके नेतृत्व में एसटीएफ और जिलों की पुलिस ने एनकाउंटर करने का सिलसिला जारी रखा।
उल्लेखनीय है कि प्रशांत कुमार को चार बार राष्ट्रपति का वीरता पदक मिल चुका है। उन्होंने एमएससी, एमफिल और एमबीए की शिक्षा ग्रहण की है। उनकी पत्नी डिंपल वर्मा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में रेरा में सदस्य हैं।

इन अफसरों को किया सुपरसीड
मुकुल गोयल, आनंद कुमार, शफी अहसान रिजवी, आशीष गुप्ता, आदित्य मिश्रा, पीवी रामाशास्त्री, संदीप सालुंके, दलजीत सिंह चौधरी, रेणुका मिश्रा, बिजय कुमार मौर्या, सत्य नारायन साबत, अविनाश चंद्रा, संजय एम. तरडे, एमके बशाल, तनूजा श्रीवास्तव, सुभाष चंद्रा।
अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
यूपी में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि लगता है एक बार फिर उप्र को कार्यवाहक डीजीपी मिलनेवाला है। जनता पूछ रही है कि हर बार कार्यवाहक डीजीपी बनाने का खेल दिल्ली-लखनऊ के झगड़े की वजह से हो रहा है या फिर अपराधियों के संग सत्ता की सांठगांठ के कारण।

मंगलवार, 30 जनवरी 2024

यूपी: 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए

यूपी: 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। शासन की ओर से पुलिस विभाग में चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। एक ही जिले में 3 साल से तैनात एवं प्रमोशन पाने वाले अफसरों का शासन तबादला कर दिया है। मंगलवार को शासन की ओर से गृह विभाग में चलाई गई ट्रांसफर एक्सप्रेस के अंतर्गत 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखे जा रहे इन तबादलों के अंतर्गत एक ही जनपद में 3 साल से तैनात अफसरों के साथ-साथ प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का मंगलवार की दोपहर तबादला कर दिया गया है। ट्रांसफर किए गए अफसरों में आईपीएस शलभ माथुर भी शामिल है, जिन्हें अलीगढ़ का आईजी बनाया गया है। लखनऊ एवं कानपुर कमिश्नरेट में तैनात जेसीपी आकाश कुलहरी एवं आनंद प्रकाश को उनके पद से हटाते हुए दोनों का ट्रांसफर किया गया है। मंगलवार की दोपहर चलाई गई ट्रांसफर एक्सप्रेस से पहले कई जनपदों के जिलाधिकारी के ट्रांसफर शासन द्वारा किए गए थे।

शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां 'गणतंत्र दिवस'

हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां 'गणतंत्र दिवस'

संदीप मिश्र 
बरेली। शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने तिरंगा फहराने के बाद गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और बरेली जोन कार्यालय पर एडीजी पीसी मीना ने ध्वजारोहण किया। जिलेभर के स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय और गैर सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। 
गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया गया। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सजावट की गई। मैदान में रंगोली सजाई गई। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने खुली जीप में परेड की सलामी ली। कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा होने के बावजूद परेड में शामिल जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। परेड के दौरान पूरा मैदान तालियों से गूंजता रहा। जवानों का उत्साह देख दर्शक भी देशभक्ति से सराबोर हो गए।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक इकाइयों और आवासीय कॉलोनियों आदि में तिरंगा फहराया गया। सुबह आठ बजे से कार्यक्रमों की शुरूवात हो गई। महापुरुषों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया गया। बाजार में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। पूर्व संध्या पर लोगों ने दुकानों से तिरंगा, बैज, बैंड और स्टीकर आदि की खरीददारी की। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमग हो उठा।

एसएसपी को मिला डीजीपी कमेंडेशन, पुलिस कर्मी भी हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान 2012 बैच के हैं। एडीजी पीसी मीना व आईजी डॉ. राकेश सिंह ने डीजीपी का प्रशस्ति पत्र दिया। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें पिछले साल सावन के दिनों में जब शहर दंगे की चपेट में आया था तो तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी की जगह उन्हें भेजा गया था। उन्होंने न केवल स्थिति सुधारी बल्कि प्रदेश में पहली बार दो स्मैक तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट लगाकर उल्लेखनीय काम किया। वह कासगंज में एसपी के रूप में डीजी का गोल्ड मेडल, मऊ में डीजी का सिल्वर मेडल और सीतापुर में डीजी के प्लेटिनम डिस्क से सम्मानित हो चुके हैं। अब उन्हें एक बार उनके उत्कर्ष काम के लिए समान्नित किया गया है। इसके साथ ही एसटीएफ यूनिट के प्रभारी सीओ अब्दुल कादिर को शौर्य के आधार पर डीजी के प्रशंसा चिह्न सिल्वर दिया गया। एसटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र दिया गया। बरेली रेंज आईजी कार्यालय के इंस्पेक्टर गोपनीय पद पर तैनात मोहम्मद शोएब को डीजी का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। साथ ही दरोगा मिलाप सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर राणा, अनीस अहमद और आरक्षी चालक रामविलास को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पीएसी के गुल्म नायक जयप्रकाश शर्मा को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस, सीएम योगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

गणतंत्र दिवस, सीएम योगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और सभी से ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।
योगी आदित्यनाथ ने लिखा-आस्था भी, विरासत भी, विकास भी… ‘कर्तव्य पथ’ पर ‘नया उत्तर प्रदेश’! योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया ”प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!’’
उन्होंने कहा,” यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों! जय हिंद!” मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस मौके पर पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज भी फहराया।
देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सलामी लेने के साथ हुई। परेड की कमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली क्षेत्र, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभाल रहे हैं। मेजर जनरल सुमित मेहता, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र परेड के सेकेंड-इन-कमांड हैं।
परमवीर चक्र और अशोक चक्र समेत सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता परेड कमांडर के पीछे चल रहे हैं। इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार (सेवानिवृत्त), अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पीठावाला (सेवानिवृत्त), कर्नल डी श्रीराम कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल जसराम सिंह (सेवानिवृत्त) शामिल हैं।
परमवीर चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के सबसे विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है, जबकि अशोक चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के अलावा अन्य कार्यों के लिए भी दिया जाता है। परेड में सशस्त्र बल स्वदेश विकसित आयुधों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनमें मिसाइल प्रणाली, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली और बीएमपी-2 इन्फेंट्री लड़ाकू वाहन आदि मुख्य आकर्षण हैं। पहली बार कर्त्तव्य पथ पर मार्च करते हुए तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी शामिल हो रही है, जिसका नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या कर रही हैं।
इसमें तीन अतिरिक्त अधिकारी कैप्टन शरण्या राव, सब लेफ्टिनेंट अंशू यादव और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शृष्टि राव हैं। पहली बार, परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों ने भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की। परेड की शुरुआत इन महिला कलाकारों ने शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि बजाते हुए मधुर संगीत के साथ की।
परेड में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 16 झांकियां भाग ले रही हैं, वहीं केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां इसका हिस्सा बन रही हैं। गणतंत्र दिवस परेड की अवधि करीब 90 मिनट है।

टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड निकाली

टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड निकाली

संदीप मिश्र 
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धामपुर नगर क्षेत्र में ट्रैक्टर परेड निकाली। परेड में करीब 100 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इससे पहले तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि देश और प्रदेश में जब से डबल इंजन की सरकार आई है। किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। यहां तक की गन्ने का रेट भी महंगाई को देखते हुए घोषित नहीं किया, जबकि महंगाई चरम पर है।
शुक्रवार को किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने परेड निकालने से पहले भारत माता के जयकारे लगाए। उसके बाद सभा की। जिसमें तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरीराज सिंह, महेंद्र सिंह, पदम सिंह, चंद्रपाल सिंह, राम कुमार सिंह, नरदेव सिंह आदि ने कहा कि उन्हें ट्रैक्टर परेड निकालने की कोई खुशी नहीं है, बल्कि ट्रैक्टर परेड निकालकर उन्होंने प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार को किसान विरोधी होने का एतराज दर्ज किया है।
बताया कि भाजपा सरकार में किसान दुखी हैं। इस सरकार से किसानों को काफी उम्मीद थी। लेकिन भरोसे पर सरकार ने पानी फेर दिया। कोई भी मांग आज तक पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 750 से अधिक किसान पिछले दिनों दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन के चलते शहीद हो गए। सरकार ने शहीदों की आज तक मदद करना तो दूर सुध तक नहीं ली।
इसके बाद ब्लॉक संरक्षक रामकुमार सिंह जाट ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टर परेड को रवाना किया। ट्रैक्टर परेड पंडित मदन मालवीय चौक से शुरू होकर नगीना चौक, पुराना धामपुर चुंगी, शेरकोट चुंगी,आरएसएम चौक, शीला टॉकीज, रानी बाग चौकी और शुगर मिल होते हुए तहसील में पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।

गुरुवार, 25 जनवरी 2024

यूपी के 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया

यूपी के 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। यूपी में ठंड अभी और कहर ढाएगी। मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, प्रदेश का 70 फीसदी हिस्सा गलन और ठिठुरन की चपेट में है। प्रदेश के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में कोहरे व गलन से जनता को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस भविष्यवाणी से प्रदेश का 70 फीसदी हिस्सा ठंड और शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का प्रभाव ऐसे ही रहा तो गलन और ठिठुरन और बढ़ेगी।

प्रदेश के इन जिलों में है कोल्ड और फॉग का रेड अलर्ट
लखीमपुर खीरी, ज्योतिबा फुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, बरेली, काशीराम नगर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी ,गोंडा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में दिखेगा ऑरेंज अलर्ट का असर
मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, एटा, बिजनौर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, गौतम बुद्ध नगर, जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार, 24 जनवरी 2024

26 को निकलने वाली परेड का पूर्वाभ्यास किया

26 को निकलने वाली परेड का पूर्वाभ्यास किया

संदीप मिश्र 
लखनऊ। राजधानी में 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर से चल रही हैं। बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी में 26 जनवरी को निकलने वाली परेड का बुधवार पूर्वाभ्यास किया गया। एनसीसी केडेट व स्कूल के बच्चों ने फुल ड्रेस के साथ परेड का रिहर्सल किया। जिसमें सेना के शौर्य के साथ सेना के टैंक, बख्तरबन्द गाड़ियों व सेना के बैंड ने हजरतगंज में परेड का अभ्यास किया।
आगामी 26 जनवरी 2024 को देश अपना 75 वाँ गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर में राजधानी में प्रत्येक वर्ष की भांति भव्य झांकियां की और परेड की तैयारी की जा रही हैं।

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...