बुधवार, 1 मई 2024

हेल्थ के लिए फायदेमंद है 'हिमालयन लहसुन'

हेल्थ के लिए फायदेमंद है 'हिमालयन लहसुन' 

सरस्वती उपाध्याय 
जमीन के अंदर उगने वाले लहसुन की कली को खाने के फायदे से शायद ही कोई अनजान होगा। आयुर्वेद के बाद अब एलोपैथिक ट्रीटमेंट में भी लहसुन को अपने डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसलिए लहसुन को लेकर किसी के भी मन में कोई शक नहीं होता। आजकल एक नए किस्म के हिमालयन लहसुन की जमकर चर्चा हो रही है। हेल्थ और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट अब डाइट में हिमालयन लहसुन को शामिल करने की सलाह देते हैं। आइए, जानते हैं कि हिमालयन लहसुन क्या है, इसको खाने से हेल्थ को क्या फायदे मिलते हैं और हिमालयन लहसुन खाने का तरीका क्या है ?

हिमालयन लहसुन और उसके फायदे

हिमालयन लहसुन को ‘हिमालयी सिंगल क्लोव लहसुन’ के नाम से भी जाना जाता है। यह हिमालय के इलाके में पाया जाता है। बेहद पौष्टिक हिमालयन लहसुन आपकी कुकिंग को शानदार बनाने के अलावा सेहत को भी ढेर सारा फायदा पहुंचाता है। हिमालयन लहसुन इंसानों के लिए काफी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन सी और बी, मैंगनीज, सेलेनियम और एलिसिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं।

क्या होता है हिमालयन लहसुन ?

हिमालयन लहसुन को कश्मीरी लहसुन, जम्मू लहसुन, और पोथी लहसुन के नाम से भी जाना जाता है। इसे साल में सिर्फ़ एक बार काटा जाता है। इस लहसुन की खास बात यह है कि इसे ऊंचाई वाले इलाकों में ही उगाया जाता है। यह लहसुन कठोर होता है और रंग में सुनहरे भूरे रंग का होता है।

इम्युनिटी बूस्टर

हिमालयन लहसुन में पाए जाने वाले कंपाउंड्स जैसे एलिसिन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये इंफेक्शन से बचाते हैं और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं।

दिल को सेहतमंद बनाने में मददगार

स्टडीज से पता चलता है कि हिमालयन लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करके और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बैलेंस करके दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मदद कर सकता है। डाइट में हिमालयन लहसुन को शामिल करना आपके हृदय रोग के खतरे को कम करता है।

एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण

हिमालयन लहसुन में भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर कंपाउंड्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पुरानी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

डाइजेशन सिस्टम में सुधार

हिमालयन लहसुन डाइजेशन के लिए बेहद जरूरी एंजाइमों को एक्टिव करने और आंत की सेहत को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। यह आंत में सूजन और अपच या बदहजमी जैसी पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है।

शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालना

माना जाता है कि हिमालयन लहसुन लीवर समेत शरीर के कई अंगों से टॉक्सिक चीजों को खत्म करने में मदद करता है। अपने डाइट में हिमालयन लहसुन को शामिल करने से लिवर हेल्दी रखने में मदद मिलती है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि हिमालयन लहसुन का सेवन आपकी बॉडी में कैंसर सेल्स के बनने और उसको बढ़ने से रोकने में भी मदद कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...