बुधवार, 1 मई 2024

राष्ट्रपति की यात्रा चुनावी माहौल बनाने की कवायद

राष्ट्रपति की यात्रा चुनावी माहौल बनाने की कवायद 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। शिवसेना उद्धव के नेता संजय राउत ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चुनाव में माहौल बनाने के लिए अयोध्या भेजा गया है, क्योंकि जिस समय प्रभु श्री राम जी की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, उस समय उन्हें वहां पर नहीं बुलाया गया था। बुधवार को शिवसेना उद्धव के नेता संजय राउत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन को चुनावी माहौल बनाने की कवायद बताया है। शिवसेना उद्धव के नेता संजय राउत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया चल रही है, इसीलिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन की यात्रा पर भेजा गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस समय अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, उस समय राष्ट्रपति को वहां पर नहीं बुलाया गया था। उस समय महामहिम राष्ट्रपति को बड़े धार्मिक कार्यक्रम से दूर रखा गया था। लेकिन अब लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण चल रहा है, इसलिए चुनावी माहौल बनाने के लिए राष्ट्रपति को अयोध्या भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...