रविवार, 14 अप्रैल 2024

अंबेडकर की जयंती, विचार गोष्ठी का आयोजन

अंबेडकर की जयंती, विचार गोष्ठी का आयोजन 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। उनके जीवन एवं उनके कार्यों पर उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। पूर्व विधायक मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने जो मार्ग दिखाया आज भाजपा एवं उसके कार्यकर्ता उसी मार्ग पर चलते हुए समाज में व्याप्त ऊंच नीच की खाई को पाटने का प्रयास कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी की सरकार ने अनुसूचित जाति को मान सम्मान दिलाया है।
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि बाबा साहेब ने जिस सपने को साकार करने को लेकर संविधान बनाया उसे भाजपा की सरकार के पहले की सरकारों ने धूमिल करने का काम किया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत बाबा साहेब के सपनो को साकार करने की ओर बढ़ रहा है। भाजपा के शासन वाले राज्यों में दलित पिछड़े समाज को सम्मान मिल रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में डॉ भीमराव अंबेडकर को वो सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। 
एम एल सी निर्मला पासवान ने कहा कि बाबा साहेब सभी जाति वर्ग के लिए लड़े। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही देश व समाज विकास के पथ पर अग्रसर हो सकता है। वे अनुसूचित वर्ग से आती हैं भाजपा ने उन्हें एम एल सी बनाया। अन्य पार्टियां तो अनुसूचित जाति के नाम पर सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करती हैं। एम एल सी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बाबा साहब सर्व समाज के लिए थे। आज भाजपा सरकार ने समाज में भेदभाव छुआ छूत की खाई को पाटा है। यदि अनुसूचित वर्ग को किसी सरकार में सम्मान मिला है तो वो है भाजपा सरकार।

सभी 1216 बूथों पर मनाई गई जयंती

बाबा साहब की जयंती महानगर के कुल 15 मंडलों के सभी 1216 बूथों पर मनाई गई। अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश गोंड के नेतृत्व में हाईकोर्ट स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नवाब खान के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता की जयंती मनाई। अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर बाबा साहब की जयंती मनाई।
इस अवसर पर डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, अनुज सिंह परिहार, मुरारी लाल अग्रवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश पासी, निर्मला पासवान, छाया देवी, अर्चना शुक्ला, कृष्ण मोहन मिश्रा, नीरज पांडेय, संगीता गोस्वामी, विक्रम सिंह भदौरिया, कुलदीप मिश्रा, राजेश गोंड, विजयलक्ष्मी सिंह, प्रशांत शुक्ला, आनंद दुबे, रविन्द्र गांधी, शिवा त्रिपाठी, राकेश भारती, अवनीश तिवारी, नवाब खान, भोला सिंह, महेंद्र तिवारी, ऋषभ महाजन, रवि केशरवानी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...