बुधवार, 27 दिसंबर 2023

2 आतंकियों को 7 साल कैद की सजा सुनाई

2 आतंकियों को 7 साल कैद की सजा सुनाई 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने आज इंडियन सब-कॉन्टिनेंट अल-कायदा (AQIS) के 2 आतंकियों को दोषी ठहराते हुए 7 साल कैद की सजा सुनाई। NIA अदालत ने असम के अख्तर हुसैन लश्कर उर्फ मोहम्मद हुसैन पर 41 हजार और पश्चिम बंगाल के अब्दुल अलीम मंडल उर्फ मोहम्मद जुबा पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 
NIA ने 30 अगस्त 2022 को IPC की धारा 153ए, 153बी, 120बी, 121, 121ए, 114 और 511 और UAPA अधिनियम की धारा 10, 13, 15, 16, 18 और 20 के तहत मामला दर्ज किया था।
अल-कायदा के 2 आतंकियों के खिलाफ एक्शन प्रतिबंधित संगठन अलकायदा के ‘हैंडलर्स’ की पहचान करने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के एनआईए की एक बड़ी सफलता है। एनआईए की जांच के अनुसार दोनों दोषियों को AQIS के विदेशों में बैठे हैंडलर्स ने कट्टरपंथी बनाया था और अपनी टीम में भर्ती किया था और वे सक्रिय रूप से AQIS की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में लगे हुए थे। AQIS द्वारा भर्ती के बाद ये लोग विभिन्न टेलीग्राम समूहों में शामिल हो गए।
NIA की जांच से यह भी पता चला है कि इन लोगों ने हिजरा को अफगानिस्तान के खुरासान प्रांत में ले जाने की साजिश रची थी, जहां उनका ट्रेनिंग लेने का इरादा था। इसके अलावा दोनों ने आतंक और हिंसा के माध्यम से भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए AQIS की साजिश के तहत खुरासान में ट्रेनिंग लेने के बाद भारत में एक विशेष समुदाय के सदस्यों के खिलाफ जिहाद करने की योजना बनाई थी। वे अफगानिस्तान के खुरासान में अन्य युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और एक्यूआईएस में भर्ती करने की प्रक्रिया में भी थे।

ज्ञापन: अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाया

ज्ञापन: अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। बुधवार को जलालाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अधिशासी अधिकारी पर विकास कार्यों अनियमितताएं, दुर्व्यवहार और निकाय की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उन्होने डीएम ने मामले में जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है।

बुधवार को नगर पंचायत जलालाबाद के चेयरमैन जहीर मलिक व सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम रविन्द्र सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होने बताया कि ईओ जितेंद्र राणा हटधर्मिता करते हुए विकास कार्य नहीं होने दे रहे है। पिछले दिनों ईओ ने नियम विरूद्ध जाते हुए अपने सहारनपुर स्थित अपने आवास पर निकाय के सफाईकर्मियों को सफाई करने के लिए बुलाया था। इसमें लौते समय हुए हादसे में एक सफाईकर्मीकी मौत हो गई व कई घायल हो गए।

आरोप लगाया कि ईओ लगातार निकाय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। अनेकों अनियमितताओं के आरोप व प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत बोर्ड ने अपने प्रस्ताव संख्या-7 तिथि 26 दिसंबर को ईओ को नगरीय निकाय अधिनियम-1916 की धारा-58 के तहत एक पक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया।

गत दिवस कलक्ट्रेट पहुंचकर पूरे प्रकरण के मामले में एडीएम को अवगत कराया था। उन्होने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए ईओ के स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को चार्ज देने की मांग की गई।

इस अवसर पर सभासद प्रमिला सैनी, राशिद अहमद, धर्मवीर सैनी, राकेश शर्मा, रीना कौरी, इशाक सैफी, विजय कुमार, गुलाम मोहम्मद, पूनम देवी, संजय सैनी, अशफा, जावेद, इमराना, इकबाल, शमीमा आदि मौजूद रहे।

शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा की शुरुआत

शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा की शुरुआत 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड के चार धामों के लिए बुधवार से शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान उत्तरकाशी के बड़कोट नगर क्षेत्र में उनका स्वागत किया जाएगा।

आज से शुरू हुई शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा

जानकारी के अनुसार ज्याेतिर्मठ के मीडिया प्रभारी डाॅ. बृजेश सती ने जानकारी देते हुए बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य की चारधाम की यात्रा 27 दिसंबर से शुरू होगी। इस दौरान मां यमुना की शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली पहुंचेंगे। इसके साथ ही शाम की पूजा और आरती में शामिल होंगे।

तीन जनवरी को होगा यात्रा का समापन

मीडिया प्रभारी डाॅ. बृजेश सती ने कहा कि शंकराचार्य द्वारा 2500 वर्ष पुराणी स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य शीतकालीन पूजास्थलों की तीर्थयात्रा कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत 27 जनवरी से की की जाएगी। जबकि यात्रा का समापन तीन जनवरी 2024 को हरिद्वार में होगा।

शीतकालीन यात्रा को मिलेगा बढ़ावा

बता दें आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर है। जब ज्योतिषपीठ के आचार्य चारधामों के पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। सूबे की मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने भी शंकराचार्य की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा था कि उनकी तीर्थ यात्रा से चारधामों में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।

छह महीने के लिए यहां विराजमान होते हैं भगवान

बता दें कि हिंदू मान्यता के अनुसार उत्तराखंड के चार धामों में शीतकाल के छह महीने देवता पूजा पाठ करते हैं। इसलिए बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चारों धामों के कपाट छह महीने के लिए बंद हो जाते हैं। इस दौरान उनके गद्दीस्थलों पर पूजा की जाती है।

रूद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में बाबा केदार और पांडुकेश्वर जोशीमठ चमोली जिले में भगवान बद्रीनाथ आ जाते हैं। छह महीने यहीं इनकी पूजा अर्चना होती है। शीतकाल में श्रद्धालु इन्हीं जगहों पर भगवान के दर्शन करते हैं। चारों धामों से चल विग्रह स्वरुप को शीतकाल प्रवास मां गंगा उत्तरकाशी जिले के मुखवा गांव और यमुना मां खरसाली गांव में प्रवास करती है।

शीतकाल में गद्दी की होती है पूजा

बता दें कि शीतकाल में छह महीनों के लिए तीर्थ पुरोहित शीतकाल गद्दी की पूजा अर्चना करते हैं। शीतकाल प्रवास के लिए चारों धामों से जो डोली ले जाई जाती है उसमें चल विग्रह स्वरूप होता है। जिसका मतलब ये है कि भगवान की मुख्य मूर्ति मंदिर परिसर में ही होती है। लेकिन धामों के कपाट होने के साथ ही भगवान की मूर्ति चल विग्रह स्वरूप में शीतकाल के लिए लाई जाती है।

जयंत का 45वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

जयंत का 45वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया 

करारी में धूमधाम से मनाया गया जयंत सिंह का जन्मदिन

कौशाम्बी। राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी कार्यालय करारी कस्बे में प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत सिंह का 45वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया है। 
इस मौके पर उन्होंने जयंत सिंह के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है और मिठाइयों का वितरण किया है। जयंत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी की नीतियों को बताते हुए उन्होंने पार्टी से जुड़ने की लोगों को अपील की है।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत सिंह के 45 वे जन्मदिन पर करारी स्थिति राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में पार्टी के तमाम लोग एकत्रित हुए और बड़े धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी तथा जिला अध्यक्ष नजमुल हसन सहित तमाम लोग मौजूद रहे, तथा और तमाम पार्टी कार्यकर्ताओ ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी उक्त जानकारी इमरान हैदर रिजवी प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल, कौशांबी ने दी है।
मदन कुमार केसरवानी

‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करेगी कांग्रेस

‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करेगी कांग्रेस 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करेगी। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी और इस दौरान 14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया,‘‘ कांग्रेस कार्य समिति में यह राय बनी कि पार्टी नेता राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा करनी चाहिए....अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय किया है।’’ वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक यात्रा थी।
वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अपने अनुभव से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में देश की महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी।’’ वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा में 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और महाराष्ट्र पहुंचने से पहले यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा,‘‘ यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी। ‘भारत न्याय यात्रा’ ज्यादातर बस से होगी लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी।

घना कोहरा छाया, हवाई एवं रेल सेवाएं प्रभावित

घना कोहरा छाया, हवाई एवं रेल सेवाएं प्रभावित 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में दृश्यता कम रही, जिससे हवाई एवं रेल सेवाएं प्रभावित हुई। सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता करीब 50 मीटर रहने के बीच मौसम विभाग ने सुबह आठ बजे ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया।
एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण रेलगाड़ियां अपने निर्धारित वक्त से देरी से चल रही हैं और उड़ानों के परिचालन में भी विलंब हो सकता है या उड़ानें रद्द हो सकती हैं। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर दो उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए। अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे और सवा नौ बजे के बीच उड़ानों को जयपुर की ओर मोड़ा गया।
आईएमडी के अनुसार ‘येलो’ अलर्ट अधिकारियों को सचेत रहने ‘ऑरेंज’ अलर्ट उन्हें तैयार रहने वहीं ‘रेड’ अलर्ट अधिकतम सतर्कता बरतने और कार्रवाई के निर्देश देता है। उपग्रह से प्राप्त सुबह 5.15 बजे की तस्वीरों से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी में घने से बेहद घने कोहरे की स्थिति रही। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई, वहीं पालम में यह 125 मीटर रही।
कोहरे के कारण दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर आने वाली लगभग 25 रेलगाड़ियां देरी से चल रही है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पूर्वाह्न 11बजे स्थिति में सुधार हो सकता है। स्काईमेट के अधिकारी महेश पलावत ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर में बेहद घना कोहरा।
कई जगहों पर दृश्यता लगभग शून्य है। सुबह 7:30 बजे पालम में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। सावधानी बरतें और सावधानी से वाहन चलाएं। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद सुधार की उम्मीद है।’’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘ उड़ानों में देरी हो सकती है या इन्हें रद्द भी किया जा सकता है।
घने कोहरे का असर आज पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में रेल, सड़क, हवाई यातायात पर पड़ सकता है।’’ वायु गुणवत्ता सूचकांक 383 रहा जो ‘बहुत खराब’ की श्रेणी आता है।

इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ हैं: शुक्ल

इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ हैं: शुक्ल

मनोज सिंह ठाकुर 
जबलपुर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ हैं। शुक्ल ने आज यहाँ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के लोकल सेंटर में तीन दिवसीय 38वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने समाज में इंजीनियरों की भूमिका के बारे में बोलते हुए कहा कि इंजीनियरों के पास ज्ञान है, क्षमता है। वे समाज के हर वर्ग के लिए अपना योगदान देते हैं।
इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ता राज्य है, जिसमें इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने “शेपिंग द फ्यूचर थ्रू डिसरप्टिव एंड इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजीस” थीम पर आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में कहा कि प्रदेश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कांग्रेस में प्रस्तुत रिसर्च पेपर्स का अध्ययन किया जाएगा और इसका उपयोग शासन के लाभ के लिए किया जाएगा।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...