शनिवार, 29 जुलाई 2023

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, भारत में बाघिन की मौत

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, भारत में बाघिन की मौत   

श्रीराम मौर्य   

रामनगर। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस  पर कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज के अंतर्गत सावल्दे पुल के नीचे नदी में एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंजर सहित वन कर्मियों ने बाघिन के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट किया जाएगा।

कॉर्बेट के वन कर्मियों ने बताया, जिस स्थान पर बाघिन का शव पड़ा मिला है वह राजस्व भूमि है यानी वह तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत इलाका है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंजर संदीप गिरी ने बताया शनिवार सुबह सावल्दे के ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक बाघिन के शव पड़े होने की सूचना दी।

बाघिन की उम्र करीब 5 से 6 साल के बीच होगी। बाघिन का शव राजस्व भूमि यानी तराई पश्चिम क्षेत्र के आमपोखरा रेंज के इलाके में पड़ा हुआ था। बाघिन की मौत वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगेगा। बता दें कि रामनगर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस का कार्यक्रम आज है और ऐसे में एक बाघिन की मौत होने हड़कंप मचा मच गया है।

मंत्रालय की 13 निर्भया हॉस्टलों को मंजूरी: यूके

मंत्रालय की 13 निर्भया हॉस्टलों को मंजूरी: यूके

श्रीराम मौर्य   

देहरादून। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने राज्य में 13 निर्भया हॉस्टलों को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 48 करोड़ की राशि भी स्वीकृत कर दी गई। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर निर्भया हॉस्टल को स्वीकृति प्रदान किए जाने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मणिपुर उत्पीड़न मामले में सीबीआई करेगी जांच

मणिपुर उत्पीड़न मामले में सीबीआई करेगी जांच 

सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर में मई में भीड़ द्वारा दो महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने संबंधी मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने संबंधी इस घटना का चार मई का वीडियो इस महीने की शुरुआत में वायरल हो गया था। इस घटना की देशभर में कड़ी आलोचना हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है। सीबीआई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मणिपुर पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के संबंध में अपनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक का मुंडन कर किन्नरों ने पेशाब पिलाया

युवक का मुंडन कर किन्नरों ने पेशाब पिलाया   

आदर्श श्रीवास्तव   

अलीगढ़/कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में नामजद किन्नरों ने युवक का मुंडन कर उसे पेशाब पिलाया। मारपीट कर 10 हजार भी लूट लिए। आरोप है कि किन्नर युवक को जबरन किन्नर बनाने का दबाव बना रहे थे। पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए पांचों नामजद किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मामला सहावर क्षेत्र के गांव जौहरी के ईट भट्ठा के समीप का है। पीड़ित युवक सहावर के गांव बसई निवासी रफीकुल ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने लिखा है कि वह कस्बा गंजडुंडवारा के इमामबख्स में चांदनी किन्नर के यहां खाना बनाता है और उनके साथ ड्रांस पार्टी में मजदूरी लेकर नाचने का कार्य करता है। 26 जुलाई को वह कासगंज से सहावर लौट रहा था।

दोपहर लगभग 12 बजे जौहरी गांव के समीप ईट भट्ठा पर आरोपी किन्नर जिला एटा के बागवाला निवासी करीना, एटा के आवगढ़ निवासी लाली, बागवाला निवासी रिचा, गंजडुंडवारा के मुहल्ला इमामबख्त निवासी असीम एवं एटा के अवागढ़ निवासी पवन ने उसे रोक लिया और रूपराम नाम के किन्नर के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगे। जब मना किया तो आरोपितों ने पकड़ लिया और पास में ही झाड़ियों में ले गए। जहां पहले तो उसके सिर का मुंडन कर दिया और फिर जबरन पेशाब पिलाया। 

वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी अपनी बर्बरता से बाज नहीं आए। आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनी तो बचाव के दौड़े तब तक आरोपी भाग चुके थे।पीड़ित की तहरीर के आधार पर सहावर पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' से घबराए पीएम

विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' से घबराए पीएम   

दुष्यंत टीकम   

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इससे बेहद घबराये हुए है। श्री बघेल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखने से मोदी को बहुत तकलीफ है। वह मणिपुर पर तो चुप्पी साधे हुए है लेकिन इंडिया गठबंधन के बारे में बहुत मुखर है। वह हमेशा चुनावी मोड में रहते है और इंडिया गठबंधन की तुलना ईस्ट इंडिया कम्पनी से कर रहे है।

उन्होने कहा कि भाजपा के लोग तो इसी कम्पनी के साथ थे,मुखबिरी करते थे और इंडिया के लोगो को गिरफ्तार करवाते थे। वह किस मुंह से ईस्ट इंडिया कम्पनी का नाम लेते है। उन्हे सवाल उठाने का हक नही है। उन्होने कहा कि मणिपुर में हालात बहुत खराब है। विपक्षी गठबंधन के 20 सदस्य वहां गए है। उन्हे वहां राज्यपाल से भी मिलना चाहिए।

बघेल ने कहा कि राज्यपाल ने स्वयं वहां बहुत खराब हालात होना स्वीकारा है,उनके द्वारा केन्द्र को रिपोर्ट भी भेजी गई है ,पर कुछ नही हुआ। श्री बघेल ने कहा कि मणिपुर की घटना की छत्तीसगढ़ में हुई एक दो घटनाओं से कोई तुलना हो ही नही सकती,इसके जरिए केवल ध्यान भटकाने की कोशिश की गई। उन्होने राज्य में विपक्षी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने या कमी करने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह सब समीक्षा के बाद होता है,वैसे उन्होने पिछले दिनों यूनीफाईड कमान की हुई बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पूरी सुरक्षा का निर्देश दिया है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम आने की खबरों पर उन्होने कहा कि उनका स्वागत है, लेकिन उन्हे मणिपुर भी जरूर जाना चाहिए।

सड़क हादसे में 6 की मौत, 20 से अधिक घायल

सड़क हादसे में 6 की मौत, 20 से अधिक घायल   

कविता गर्ग   

मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात दो निजी बसों की टक्कर में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक सुनील कडास्ने ने बताया कि बस सवार लोग अमरनाथ यात्रा पूरी करके हिंगोली लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर मल्कापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी। उन्होंने कहा कि नासिक जा रही बस ने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की और इसी क्रम में वह सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई।

घटनास्थल की सामने आई तस्वीरों में एक बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई देती है। पुलिस अधीक्षक कडास्ने ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, घायलों को आज अस्पताल से आज छुट्टी मिल सकती है। हम प्राथमिकी दर्ज कर रहे हैं। हादसे की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा।

15 न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी नियुक्ति

15 न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी नियुक्ति    

अकाशुं उपाध्याय  

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच उच्च न्यायालयों के 15 अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित पांच अलग-अलग अधिसूचना जारी की गईं।

अधिसूचना के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्णा राव, न्यायमूर्ति बिभास रंजन डे और न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी को पदोन्नत कर स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बसंत बालाजी, न्यायमूर्ति सी के जयचंद्रन, न्यायमूर्ति सोफी थॉमस और न्यायमूर्ति पी. वी. जी. पी. अजित कुमार को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

गौहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति काखेतो सेमा, न्यायमूर्ति देवाशीष बरुआ, न्यायमूर्ति मालाश्री नंदी, न्यायमूर्ति मार्ली वानकुंग और न्यायमूर्ति अरुण देव चौधरी को पदोन्नत कर स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए ए पानसरे और न्यायमूर्ति एस सी मोरे के अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...