रविवार, 30 जुलाई 2023

मुजफ्फरनगर: 11 गांवों को शुद्ध पानी की आपूर्ति

मुजफ्फरनगर: 11 गांवों को शुद्ध पानी की आपूर्ति 
भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के विस्तार में शहर में शामिल हुए 11 गांवों को शुद्ध पानी दिया जाएगा। नगर पालिका ने इन गांवों के ओवरहैड टैंक और नलकूपों का पेयजल नेटवर्क अपने कब्जे में ले लिया है। इस पर प्रतिवर्ष एक करोड़ 11 लाख 32 हजार 772 खर्च किया जाएगा।
नगर पालिका ने शहर में शामिल सभी 11 गांवों के हितों के लिए भी काम करना प्रारंभ कर दिया है। नगरीय सीमा विस्तार में शामिल गांवों और कालोनियों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्लान तैयार कर दिया है। यहां पहले से संचालित पेयजल नेटवर्क को पालिका ने अपने अंडर में ले लिया है। समस्त ओवरहैड टैंक और नलकूपों पर पानी की नियमित व्यवस्था हो रही है।
कुल 22 नलकूप इन क्षेत्रों में चल रहे हैं। इनमें छह ओवर हैंड टैंक के पास और 16 दूरी पर हैं। पेयजल आपूर्ति नियमित बनी रहे इसके लिए पालिका का प्रतिमाह नौ लाख 24 हजार 731 रुपये खर्च आने का अनुमान है। एक वर्ष में कुल एक करोड़ 11 लाख 31 हजार 772 का खर्च पालिका का होगा।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि फिलहाल पालिका के पास विस्तार के हिसाब से कर्मचारी नहीं है इसलिए आउटसोर्सिंग फर्म के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी। जिन कालोनियों में पाइप लाइन नहीं है, वहां अलग से व्यवस्था की जा रही है।

बुजुर्ग को घसीटते हुए ले गई कार, दर्दनाक मौत

बुजुर्ग को घसीटते हुए ले गई कार, दर्दनाक मौत 
भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निजी सहयोगी अनुज गोयल के ससुर राजेश कुमार (60) बारिश के दौरान कार की चपेट में आ गए। कार बुजुर्ग को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नई मंडी क्षेत्र के तुलसी नगर निवासी राजेश कुमार शहर के लोहिया बाजार में दुकान करते थे। शुक्रवार देर रात दुकान बंद करने के बाद वह साइकिल से घर जा रहे थे। बारिश भी हो रही थी। शांतिनगर गेट के पास पीछे से तेज गति के साथ आईकार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। राजेश कुमार कार के नीचे फंस गए। कार चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई।
राहगीरों ने शोर मचाकर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को राजेश कुमार भोपा रोड पर आगे जाकर बुरी तरह घायल हालत में पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोक जताया हैं।

वहां तक जा सकती हूं, तू सोच नहीं सकता: अंजू

वहां तक जा सकती हूं, तू सोच नहीं सकता: अंजू
अखिलेश पांडेय 
इस्लामाबाद। पाकिस्तान पहुंची अंजू के पति अरविंद ने फोन पर बात की। इस दौरान वह अरविंद को धमकाती हुई नजर आई। साथ ही बहुत ही बुरा-भला बोलती नजर आई। दोनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक एक्सक्लूसिव बातचीत आजतक के पास है।
इसके अलावा भी दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ भला-बुरा कहा है। अंजू ने अरविंद को धमकाते हुए यह भी कह डाला है कि मैं किस हद तक जा सकती हूं, तू (अरविंद) सोच भी नहीं सकता।''
पाक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धर्म बदलने के बाद अंजू का इस्लामिक नाम फातिमा रखा गया। शादी जिला अदालत में हुई और अंजू ने इस्लाम अपना लिया है। मालकुंड डिवीजन के डीआइजी नासिर महमूद दस्ती ने अंजू और नसरुल्लाह की शादी की पुष्टि की।
दोनों की शादी जिला और सत्र न्यायाधीश डीआइजी मालकुंद की अदालत में करायी गयी जिसके बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में घर पहुंचाया गया।
पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन ने अंजू से फातिमा बनी भारतीय महिला को प्लॉट (भूखंड) भेंट किया है। साथ ही मदद के तौर पर एक चेक भी सौंपा है‌। हालांकि, चेक में कितने पाकिस्तानी रुपए अंकित हैं, इसका जिक्र नहीं है। राजधानी इस्लामाबाद से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नसरुल्ला के घर तोहफा लेकर पहुंचे बिजनेसमैन ने अंजू उर्फ फातिमा को अपनी कंपनी में भी नौकरी देने का वादा किया है।
पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने कहा कि दूसरे मुल्क से आई महिला ने इस्लाम को अपनाया है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसको किसी भी तरह की दिक्कत न हो। 
पाकिस्तान में कोई कमी महसूस न हो। बिजनेमैन अब्बासी ने बताया कि उनकी पाक सिटी कंपनी रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करती है। हमारे बोर्ड मेंबर्स ने तय किया कि अंजू उर्फ फातिमा को शहर में 10 मरला (272.251 वर्ग फीट) साइज का प्लॉट घर के लिए दिया जाए। इसके साथ ही पाकिस्तान में भारतीय महिला के दस्तावेजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उसे पाक स्टार ग्रुप नौकरी भी देगा और साथ ही घर बैठे सैलरी देगा।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले पहुंचे बिजनेसमैन अब्बासी ने इस्लाम के अंदर दाखिल होने पर ईसाई महिला अंजू का तहेदिल से इस्तकबाल किया। उन्होंने पाकिस्तानी सरकार से भी अंजू और नसरुल्ला की फैमिली को सपोर्ट करने की गुहार लगाई। यही नहीं, बिजनेसमैन अब्बासी ने पाकिस्तान के दूसरे अमीर लोगों से भी अंजू को तोहफे देने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी बहुत पैसे वाले लोग है। उनको भी मदद के लिए आगे आना चाहिए.
मोहसिन खान अब्बासी ने आगे कहा कि भारत से अपना घर-बार छोड़कर पाकिस्तान आई और मुस्लिम बनी अंजू उर्फ फातिमा को अच्छा महसूस कराने की कोशिश की जाए, ताकि अंजू को देखकर दूसरे लोग इस्लाम अपनाएं।
उन्होंने पाकिस्तान के जिम्मेदार लोगों से गुजारिश करते हुए उसे कभी यह महसूस न हो कि किस मुल्क में आ गई, या फिर कभी ऐसा न लगे कि कैसे मजहब में आ गई, जहां कोई अपना नहीं है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मी और उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पली-बढ़ी अंजू राजस्थान के भिवाड़ी (अलवर) में रहती थी। बीते 21 जुलाई को राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अपने पति अरविंद और दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी. अंजू ने पति से कहा था कि वह जयपुर अपनी सहेली से मिलने जा रही है। वहीं, अंजू जिस कंपनी में काम करती थी, वहां उसने बताया था कि वह बहन के पास गोवा जा रही है।
इसके बाद भिवाड़ी से अंजू दिल्ली पहुंची, दिल्ली से अमृतसर और फिर वाघा-अटारी बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान पहुंच गई। इस दौरान अंजू अपने पति अरविंद से वॉट्सएप पर बात करती रही। जब वह पाकिस्तान पहुंची तो उसने पति को बताया, मैं लाहौर में हूं। कुछ दिन में आ जाऊंगी।जब अंजू पाकिस्तान पहुंची तो उसे वहां खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले 29 साल के नसरुल्ला ने आकर रिसीव किया। नसरुल्ला और अंजू की दोस्ती 2019 में फेसबुक के माध्यम से हुई थी।
उधर, पाकिस्तान में इस्लाम अपनाने के बाद अंजू का इस्लामिक नाम फातिमा रखा गया। अंजू और नसरुल्ला की शादी जिला कोर्ट में हुई, जिसका निकाहनामा भी सामने आ चुका है. मालकुंड डिवीजन के डीआईजी नासिर महमूद दस्ती ने अंजू और नसरुल्ला की शादी की पुष्टि की थी. दोनों की शादी जिला और सत्र न्यायाधीश डीआइजी मालकुंद की कोर्ट में कराई गई, जिसके बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में नसरुल्ला के घर पहुंचाया गया था।

श्रीलंका की महिला ने भारत आकर शादी की

श्रीलंका की महिला ने भारत आकर शादी की
अखिलेश पांडेय/इकबाल अंसारी 
कोलंबो/विजयवाड़ा। इन दिनों देश में सीमा हैदर और अंजू मीणा से फातिमा बनी महिला की चर्चा जोरों पर है। एक तरफ जहां पबजी पर दोस्ती करके सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आ गईं तो वहीं अंजू फेसबुक पर दोस्ती करके पाकिस्तान चली गईं। अब एक और इसी तरह का केस समाने आया है। 
श्रीलंका की एक 25 साल की महिला ने भारत आकर 28 साल के लक्ष्मण से शादी कर ली। लक्ष्मण आंध्र प्रदेश के चित्तूर के रहने वाले हैं। महिला का नाम विग्नेश्वरी बताया गाय है। जानकारी के मुताबिक 6 साल पहले दोनों की फेसबुक पर ही दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं और यहीं शादी भी कर ली। सोशल मीडिया पर शादी की यह खबर वायरल होने लगी तो पुलिस ने विग्नेश्वरी पर सख्ती की। दरअसल उनका वीजा खत्म हो चुका है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें 15 अगस्त तक या तो वीजा बढ़वाना होगा या फिर देश छोड़ना होगा। सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्लाह का मामला पहले से ही चल रहा था। ऐसे में विग्नेश्वरी और लक्ष्मण के इस रिश्ते पर लोगों की और निगाहे हैं। विग्नेश्वरी 8 जुलाई को आंध्र प्रदेश आई थीं और 20 जुलाई को शादी कर ली। उन्होंने चित्तूर के ही वी कोटा मंदिर में हिंदू परंपरा के हिसाब से शादी की। बता दें कि लक्ष्मण राजमिस्त्री का काम करते हैं। फेसबुक पर 2017 में उन दोनों की दोस्ती हुई थी। 8 जुलाई को जब विग्नेश्वरी चेन्नई पहुंचीं तो लक्ष्मण उन्हें रिसीव करने गए थे। वह विग्नेश्वरी को अपने घर ले आए और परिवार वालों की सहमति से शादी कर ली। इसके बाद चित्तूर जिले की पुलिस को जब जानकारी हुई तो एसपी वाई रिशंत रेड्डी ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। पुलिस ने कहा कि 15 अगस्त तक उन्हें श्रीलंका लौटना है। विग्नेश्वरी ने अपने देश वापस जाने से इनकार कर दिया। विग्नेश्वरी अपना वीजा एक साल तक बढ़ाने के लिए आवेदन कर चुकी हैें। वहीं पुलिस का कहना है कि विग्नेश्वरी को शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने की भी सलाह दी गई है ताकि आगे वह किसी तरह की मुसीबत में ना फंसें।

सीएम ने अपने प्रयासों का जिक्र किया, सफलता

सीएम ने अपने प्रयासों का जिक्र किया, सफलता
दुष्यंत टीकम 
रायपुर। 12 जातियों को जनजातियों की सूची में शामिल किए जाने के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा पत्र लिखा गया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। मैने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, जिसके बाद यह सफलता हासिल हुई है। डबल इंजन की सरकार थी, लेकिन रमन सिंह की चलती नहीं थी। हमने प्रयास किया, तब जाकर सफलता मिली है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आदिवासियों जातियों की सूची में शामिल किए जाने पर अरुण साव बोल रहे हैं कि 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं केंद्रीय मंत्री 72,000 लोगों को लाभ मिलने की बात कह रहे हैं. भाजपा केवल लाभ लेने का काम कर रही है, पर हमने कई पत्र लिखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि UPA सरकार ने 2008 में ही गारंटी दी थी, जिसमें 5 योजनाएं थी। केंद्र के रेशियो का अंतर पहले ज़्यादा था, अब बहुत कम हो गया है। एक अप्रैल से हमने आर्थिक सर्वेक्षण कराया, जिसमें सबको लाभ मिलेगा. दिल्ली की सरकार ने महंगाई, काला धन, रोज़गार देने जैसे तमाम बातें कही थी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
मणिपुर में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के दौरे पर कहा कि यदि दौरा दिखावा है तो स्वयं क्यों कमेटी बनाते हैं।हवहीं प्रदेश में बाघों की संख्या को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ का ट्रांजिट बना हुआ है। बाघ आते-जाते रहते हैं। वहीं गौठान को लेकर कहा कि मिनरल्स का पैसा हम ज़्यादा देते हैं, पर हमें कम मिलता है। भाजपा के दो मज़बूत साथी ED और IT हैं।
विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे अधिकांश विधायकों की रिपोर्ट ठीक है, तभी तो हमारी सरकार रिपीट होगी। भाजपा समझ गई है कि राज्य सरकार के लिए खिलाफ जो भी करेंगे वो उल्टा ही पड़ेगा, इसलिए अब विधायकों को टारगेट किया जा रहा है।

जापान के व्यक्ति ने खुद को कुत्ते में बदला: रिसर्च 

जापान के व्यक्ति ने खुद को कुत्ते में बदला: रिसर्च 

अखिलेश पांडेय 

टोक्यो। जापान के एक व्यक्ति ने खुद को कुत्ते में बदल लिया है। टोको नाम के इस व्यक्ति को इंसान से कुत्ते में परिवर्तित होने में दो मिलियन येन (11 लाख रुपये से ज्यादा) का खर्च आया। दरअसल, जापान की कंपनी जेतेट, जोकि टीवी विज्ञापनों और फिल्मों के लिए कपड़े बनाती है। उस ने इस व्यक्ति के लिए कुत्ते की पोशाक डिजाइन की है।

जानकारी के अनुसार कंपनी को इसे बनाने में 40 दिन का समय लगा है। व्यक्ति ने इस का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर 'आई वांट टू बी एन एनिमल' नाम से अपलोड भी किया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति कह रहा है मेरा बचपन से ही सपना था कि जानवर बनूं। वीडियो में टोको को पार्क में सैर के लिए  जा रहा है। टोको पार्क में अन्य कुत्तों को सूंघता है और जानवरों की तरह फर्श पर लोटता भी है। पिछले साल  टोको ने एक न्यूज चैनल से बात की थी उस ने बताया कि  उसने मानव कुत्ता बनने का फैसला क्यों किया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-288, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, जुलाई 31, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:16, सूर्यास्त: 07:09।

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...