रविवार, 30 जुलाई 2023

श्रीलंका की महिला ने भारत आकर शादी की

श्रीलंका की महिला ने भारत आकर शादी की
अखिलेश पांडेय/इकबाल अंसारी 
कोलंबो/विजयवाड़ा। इन दिनों देश में सीमा हैदर और अंजू मीणा से फातिमा बनी महिला की चर्चा जोरों पर है। एक तरफ जहां पबजी पर दोस्ती करके सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आ गईं तो वहीं अंजू फेसबुक पर दोस्ती करके पाकिस्तान चली गईं। अब एक और इसी तरह का केस समाने आया है। 
श्रीलंका की एक 25 साल की महिला ने भारत आकर 28 साल के लक्ष्मण से शादी कर ली। लक्ष्मण आंध्र प्रदेश के चित्तूर के रहने वाले हैं। महिला का नाम विग्नेश्वरी बताया गाय है। जानकारी के मुताबिक 6 साल पहले दोनों की फेसबुक पर ही दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं और यहीं शादी भी कर ली। सोशल मीडिया पर शादी की यह खबर वायरल होने लगी तो पुलिस ने विग्नेश्वरी पर सख्ती की। दरअसल उनका वीजा खत्म हो चुका है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें 15 अगस्त तक या तो वीजा बढ़वाना होगा या फिर देश छोड़ना होगा। सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्लाह का मामला पहले से ही चल रहा था। ऐसे में विग्नेश्वरी और लक्ष्मण के इस रिश्ते पर लोगों की और निगाहे हैं। विग्नेश्वरी 8 जुलाई को आंध्र प्रदेश आई थीं और 20 जुलाई को शादी कर ली। उन्होंने चित्तूर के ही वी कोटा मंदिर में हिंदू परंपरा के हिसाब से शादी की। बता दें कि लक्ष्मण राजमिस्त्री का काम करते हैं। फेसबुक पर 2017 में उन दोनों की दोस्ती हुई थी। 8 जुलाई को जब विग्नेश्वरी चेन्नई पहुंचीं तो लक्ष्मण उन्हें रिसीव करने गए थे। वह विग्नेश्वरी को अपने घर ले आए और परिवार वालों की सहमति से शादी कर ली। इसके बाद चित्तूर जिले की पुलिस को जब जानकारी हुई तो एसपी वाई रिशंत रेड्डी ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। पुलिस ने कहा कि 15 अगस्त तक उन्हें श्रीलंका लौटना है। विग्नेश्वरी ने अपने देश वापस जाने से इनकार कर दिया। विग्नेश्वरी अपना वीजा एक साल तक बढ़ाने के लिए आवेदन कर चुकी हैें। वहीं पुलिस का कहना है कि विग्नेश्वरी को शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने की भी सलाह दी गई है ताकि आगे वह किसी तरह की मुसीबत में ना फंसें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडिया एक्सप्रेस ने 25 क्रू मेंबर्स को बर्खास्त किया

इंडिया एक्सप्रेस ने 25 क्रू मेंबर्स को बर्खास्त किया  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। अचानक एक साथ छुट्टी पर गए क्रू मेंबर्स पर कार्यवाही का डंडा च...