शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

मौज मस्ती के लिए मां ने 2 लाख में बच्चा बेचा 

मौज मस्ती के लिए मां ने 2 लाख में बच्चा बेचा    

मीनाक्षी लोढी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में रहने वाले पति-पत्नी ने नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए अपने आठ महीने के बच्चे को बेच दिया। मोबाइल खरीदने के बाद पैसे बच गए तो दोनों ने राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा की और हनीमून मनाया।

पड़ोसी ने जब पति-पत्नी के हाथ में नया मोबाइल फोन देखा और बच्चे को गायब पाया तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि दंपति ने बच्चे को बेच दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंपति के पास पहले से एक बेटी है। दोनों दीघा और मंदारमणि जैसे समुद्री तटों सहित कई जगहों पर घूमने गए थे।

पुलिस ने पति-पत्नी को पकड़ा, बच्चा बरामद

दंपति ने डेढ़ महीने पहले बच्चे को बेच दिया था। रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने पति-पत्नी को पकड़ लिया है। दोनों की पहचान जयदेव घोष और साथी के रूप में हुई है। पुलिस ने बेचे गए बच्चे को भी मुक्त करा लिया है।

2 लाख में किया था बच्चे का सौदा

दंपति की पड़ोसी लक्ष्मी कुंडू के अनुसार जयदेव और साथी ने अपने बच्चे को 2 लाख रुपए में बेचा था। इसी पैसे से दोनों ने मोबाइल फोन खरीदा और हनीमून मनाने के लिए कई जगहों पर गए। उसने यह भी आरोप लगाया कि साथी दूसरे लोगों को अपने घर लाती थी। दोनों अफीम और गांजा का नशा करते हैं। पुलिस ने बच्चा खरीदने वाली महिला प्रियंका घोष को भी गिरफ्तार किया है।

जयदेव के पिता कामई चौधरी ने बताया कि मुझे तो बेटे ने कहा था कि बच्चे को उसके मामा के घर भेज दिया है। बाद में मुझे पता चला कि बच्चे को बेच दिया गया था। मैं नहीं कह सकता कि बच्चे को क्यों और किसको बेच दिया गया था। बच्चे को बेचने के बाद मेरा बेटा और उसकी पत्नी दीघा और मंदारमणि समुद्री तटों पर गए थे। वे तारापीठ काली मंदिर भी गए थे।

मोदी एंड कंपनी देश व लोकतंत्र के लिए खतरा

मोदी एंड कंपनी देश व लोकतंत्र के लिए खतरा   

अमित शर्मा   

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी एंड कंपनी देश के लोकतंत्र के लिए खतरा खड़ा कर रही है। अगर देश को पीएम, गृह मंत्री और 28 राज्यपालों के द्वारा ही चलाना है तो देश में चुनाव करवाकर पैसा बर्बाद करने की क्या जरूरत है।

लोकतंत्र में इस खतरनाक प्रवृति को तुरन्त रोकने की जरूरत है। सीएम मान ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर विपक्ष की आवाज ‘‘दबाने’’ तथा देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में बात करना पसंद करते हैं लेकिन वह देश के लोगों की बात सुनने के लिए कभी तैयार नहीं रहते। उन्होंने कहा कि देश के बुद्धिमान और लोकतंत्र पसंद लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे और वे बीजेपी तथा उसके सहयोगियों को करार सबक सिखाएंगे।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मणिपुर में कानून व्यवस्था खराब होने के चलते जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। वहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। वहां के राज्यपाल प्रदेश में हो रही जघन्य घटनाओं के बावजूद सिर्फ मूक दर्शक बनकर देख रहे हैं। सीएम मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मणिपुर की घटना पर संज्ञान लेने और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है एक तरफ मणिपुर जल रहा है दूसरी तरफ पीएम मोदी दूसरे देशों की यात्राओं का आनंद ले रहे है।

राज्यसभा-लोकसभा में हंगामा, सदन स्थगित

राज्यसभा-लोकसभा में हंगामा, सदन स्थगित 

अकाशुं उपाध्याय 

नईदिल्ली। आज शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र का सातवां दिन है। अब तक के छह दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध के बीच बीते। मणिपुर हिंसा और विवादित वायरल वीडियो पर विपक्षी दल प्रधानमंत्री मोदी से बयान की मांग कर रहे हैं। यही वजह है कि गुरुवार को भी सारा दिन दोनों सदनों में मणिपुर मुद्दा और लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराने को लेकर सरकार और विपक्षी सांसदों के बीच हंगामा होता रहा।

लोकसभा से पारित हुए ये बिल

स्थगन से पहले लोकसभा ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2023 ध्वनि मत से पारित कर दिया। ‘द नेशनल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कमीशन बिल, 2023’ और ‘द नेशनल डेंटल कमीशन बिल, 2023’ भी लोकसभा में पारित हुए। इंडिया ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर दौरे पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि विपक्ष जहां चाहें वहां जा सकते हैं, उन्हें पाकिस्तान, श्रीलंका और चीन भी जाना चाहिए।

मणिपुर की स्थिति पर उच्च सदन में भी भारी नारेबाजी हुई। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद राज्यसभा को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष शांतिपूर्ण ढंग से चर्चा में भाग नहीं लेते और संसद में किसी भी विधेयक को पारित करने में सहयोग नहीं करते। हम उनसे रचनात्मक सुझाव लेने को तैयार हैं, लेकिन वे अचानक अविश्वास प्रस्ताव ले आए। जब भी जरूरत होगी, हम अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और चूंकि हमारे पास संख्या है, इसलिए हमें कोई समस्या नहीं है। अगर वे चाहते हैं कि मणिपुर के संबंध में सच्चाई सामने आए, तो संसद से बेहतर कोई मंच नहीं है।

60 करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जल की खोज की

60 करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जल की खोज की  

मोहम्मद रियाज  

बेंगलुरु। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और निगाता विश्वविद्यालय, जापान के वैज्ञानिकों ने हिमालय में करीब 60 करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जल की खोज की है। समुद्री जल की ये बूंदें खनिज भंडारों के बीच थीं। बेंगलुरु स्थित आईआईएससी ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार वहां एकत्र निक्षेपण में कैल्शियम और मैग्नीशियम कार्बोनेट दोनों थे। इसमें कहा गया है कि निक्षेपण के विश्लेषण से टीम को उन संभावित घटनाओं की जानकारी मिली जिनके कारण पृथ्वी के इतिहास में एक बड़ी ऑक्सीजनिकरण की घटना हुई होगी।

बयान के अनुसार, वैज्ञानिकों का मानना है कि 70 से 50 करोड़ वर्ष पहले, पृथ्वी बर्फ की मोटी चादरों से ढकी थी। इसमें कहा गया है कि इसके बाद पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि हुई जिससे जटिल जीवन रूपों का विकास हुआ।

आईआईएससी ने कहा कि वैज्ञानिक अब तक, यह ठीक से नहीं समझ पाए हैं कि अच्छी तरह से संरक्षित जीवाश्मों की कमी और पृथ्वी के इतिहास में मौजूद सभी पुराने महासागरों के लुप्त होने की वजह का आपस में क्या संबंध था। उसने कहा कि हिमालय में ऐसी समुद्री चट्टानों का पता चलने से कुछ उत्तर मिल सकते हैं।

सेंटर फॉर अर्थ साइंसेज (सीईएएस), आईआईएससी के शोधार्थी और 'प्रीकैम्ब्रियन रिसर्च' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के पहले लेखक प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा, ‘‘ हम पुराने महासागरों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।

वे वर्तमान महासागरों की तुलना में कितने अलग या समान थे? क्या वे अधिक अम्लीय या क्षारीय, पोषक तत्वों से भरपूर, गर्म या ठंडे थे, उनकी रासायनिक और समस्थानिक संरचना क्या थी?" उन्होंने कहा कि इस तरह के विश्लेषण से पृथ्वी पर प्राचीन जलवायु के बारे में जानकारी मिल सकती है।

रतन टाटा को 'उद्योग रतन' पुरस्कार मिलेगा

रतन टाटा को 'उद्योग रतन' पुरस्कार मिलेगा   

कविता गर्ग  

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद को बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, विशिष्ट लोगों को दिए जाने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि एक समिति ने इस संबंध में फैसला किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार और उद्योग मंत्री के तौर पर वह इस समिति के सदस्य थे।

अब तक का सबसे गर्म जुलाई महीना, रिकॉर्ड

अब तक का सबसे गर्म जुलाई महीना, रिकॉर्ड   

अकाशुं उपाध्याय  

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों के एक नए विश्लेषण के अनुसार, इस साल का जुलाई महीना रिकॉर्ड के अनुसार अब तक का सबसे गर्म महीना होने वाला है जिसका औसत तापमान जुलाई 2019 की तुलना में काफी अधिक है। यूरोपीय संघ द्वारा वित्तपोषित कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने गौर किया कि तापमान में वृद्धि उत्तरी अमेरिका, एशिया और यूरोप के बड़े हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण हुयी है। 

इससे कनाडा और यूनान सहित कई देशों में दावानल के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्थाओं पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। आंकड़ों के अनुसार पिछला सबसे गर्म महीना जुलाई 2019 था। एक नए विश्लेषण के अनुसार, जुलाई 2023 के पहले 23 दिन के दौरान वैश्विक औसत तापमान 16.95 डिग्री सेल्सियस था जो जुलाई 2019 के पूरे महीने के लिए दर्ज 16.63 डिग्री से काफी अधिक है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्तर पर, यह लगभग निश्चित है कि जुलाई 2023 का मासिक औसत तापमान जुलाई 2019 से काफी अधिक हो जाएगा, जिससे यह रिकॉर्ड के अनुसार सबसे गर्म जुलाई और सबसे गर्म महीना बन जाएगा। डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेटेरी तालास ने एक बयान में कहा कि जुलाई में जिस प्रतिकूल मौसम ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है, वह दुर्भाग्य से जलवायु परिवर्तन की कठोर वास्तविकता और भविष्य के लिए एक संकेत है। 

उन्होंने कहा कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती पहले से कहीं अधिक आवश्यक है और जलवायु संबंधी कार्रवाई कोई विलासिता नहीं, बल्कि जरूरत है। डब्ल्यूएमओ ने कहा कि छह जुलाई को दैनिक औसत तापमान अगस्त 2016 के उच्चतम स्तर को पार कर गया जिससे यह रिकॉर्ड पर सबसे गर्म दिन बन गया। पांच जुलाई और सात जुलाई उससे कुछ ही पीछे थे।

भारत: 40 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी एएमडी

भारत: 40 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी एएमडी   

इकबाल अंसारी  

गांधीनगर। एएमडी ने शुक्रवार को भारत में पांच वर्षों में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की और कहा कि कंपनी भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में एक मजबूत भागीदार होगी।

कंपनी बेंगलुरु में एक नया अनुसंधान एवं विकास परिसर खोलेगी, जो दुनिया में उसका सबसे बड़ा संयंत्र होगा। एएमडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) मार्क पेपरमास्टर ने यहां 'सेमीकॉन इंडिया 2023' सम्मेलन में कहा, एएमडी पांच वर्षों में भारत में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि एएमडी भारत में अपने दो दशकों के विस्तार व सफल उपस्थिति को आगे बढ़ाएगी। पेपरमास्टर ने कहा कि कंपनी देश में अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं का विस्तार कर रही है, जिसके चलते उसे 2028 तक भारत में 3,000 अतिरिक्त इंजीनियर के साथ काम करने की उम्मीद है।

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...