शनिवार, 29 जुलाई 2023

मेट्रो ट्रेन में रिया के गरबा नाच ने उड़ाया गर्दा

मेट्रो ट्रेन में रिया के गरबा नाच ने उड़ाया गर्दा   

सरस्वती उपाध्याय  

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। यहां तक लोग धार्मिक स्थलों से लेकर बीच बाजार रील्स बनाते हुए आपको दिख ही जाएंगे। लेकिन अब तो ट्रेन और मेट्रो भी इससे अछूते नहीं रहे। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां पर मेट्रो के अंदर लड़की फुल स्वैग के साथ गरबा करती नजर आ रही है।

मेट्रो में युवती ने गरबा किया।

वायरल हो रहा वीडियो इंस्टाग्राम पर गरबा क्वीन रिया के एकाउंट से शेयर किया गया है। लड़की नाम का नाम रिया ऐजनर है। हांलाकि युवती ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि-गुज्जू कभी भी और किसी भी वक्त गरबा कर सकती है।

वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि युवती गरबा करने के लिए पूरी तरह से एथनिक आउटफिट में नजर आ रही है और वह मेट्रो के अंदर सबके सामने गरबा कर रही है। लेकिन इस दौरान कई लोग उसकी ये हरकत देखकर हैरान हो जाते हैं।

भाजपा केंद्रीय कार्यकारिणी में यूपी का दबदबा 

भाजपा केंद्रीय कार्यकारिणी में यूपी का दबदबा   

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डिक्लेअर की गई पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश का एक बार फिर से दबदबा दिखाई दिया है। यूपी के 5 सांसदों को बीजेपी की केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह देते हुए उन्हें महत्वपूर्ण पद भी सौंपे गए हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा कार्यकारिणी में समायोजित किए गए। पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सांसद रेखा वर्मा को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 

उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सांसद अरुण सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद राधामोहन अग्रवाल भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के विधायक डॉ रमन सिंह, राजस्थान की एमएलए वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के रघुवर दास, मध्यप्रदेश के सौदान सिंह, ओडिशा के बैजयंत पांडा छत्तीसगढ़ की सरोज पांडा, तेलंगाना की डीके अरुणा, नागालैंड के एम चौबा एओ, केरल के अब्दुल्ला कुट्टी, छत्तीसगढ़ की लता उसेंडी बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त की गई है। मध्यप्रदेश के कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली के दुष्यंत कुमार गौतम, पंजाब के तरुण चुग, महाराष्ट्र के विनोद तावडे, राजस्थान के सुनील बंसल, तेलंगाना के संजय बेदी सांसद को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

चैंपियंस, मलेशिया की हॉकी टीम भारत पहुंची  

चैंपियंस, मलेशिया की हॉकी टीम भारत पहुंची  

मोमिन अहमद

चेन्नई। मलेशिया पुरुष हॉकी टीम यहां होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में हिस्सा लेने के लिये शनिवार को भारत पहुंची।

टूर्नामेंट का आयोजन तीन से 12 अगस्त के बीच मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में होना है। मलेशिया इस आयोजन में पांच बार तीसरे स्थान पर रहा है और इस बार सेमीफाइनल की बाधा को पार कर खिताब जीतना चाहेगा। बीते कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन करती आयी मलेशियाई टीम ने 2018 एशियाई खेलों  में रजत जीता था, जबकि पिछले साल के एशिया कप में भी यह टीम दूसरे स्थान पर रही थी।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया का मुकाबला जापान, कोरिया, पाकिस्तान, चीन और मेज़बान भारत से होगा। टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार, लीग चरण में सभी टीमें एक-दूसरे का सामना करेंगी और शीर्ष चार टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। मलेशियाई पुरुष अपने अभियान की शुरुआत तीन अगस्त को पाकिस्तान के विरुद्ध करेंगे।

मलेशिया के कप्तान मरहान जलील ने भारत में आगमन पर कहा, “मैं भारत लौटकर बेहद खुश और रोमांचित हूं। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिये हमारी तैयारियां सही रास्ते पर हैं और हम इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे। मैं मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम को पूरी तरह भरा हुआ देखने की उम्मीद कर रहा हूं।”

मलेशिया के कोच अरुल एंथनी ने कहा, “हमने खेल का नया ढांचा तैयार किया और बीते कुछ मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मरहान की अगुवाई में खिलाड़ी नयी योजनाओं में अच्छी तरह ढले हैं। मैं उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसी की उम्मीद कर रहा हूं।”

डबल स्मार्ट में संजूबाबा का लुक रिलीज हुआ 

डबल स्मार्ट में संजूबाबा का लुक रिलीज हुआ   

कविता गर्ग  
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की आने वाली फिल्म डबल स्मार्ट से उनका लुक रिलीज हो गया है। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने फिल्मकार जगन्नाथ पुरी फिल्म ‘आईस्मार्ट शंकर’ का सीक्वल ‘डबल इस्मार्ट’ बना रहे हैं। इस फिल्म से संजय दत्त का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। पोस्टर में संजय दत्त सिगार जलाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर सीरियस लुक है। कानों में बाली और माथे के बायीं तरफ टैटू बना है। इस फिल्म में राम पोथिनेनी की मुख्य भूमिका है।
फिल्म से अपने लुक के पोस्टर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने पुरी जगन्नाथ के साथ काम करने की खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘निर्देशक पुरी जगन्नाथ जी और युवा ऊर्जावान उस्ताद राम पोथिनेनी के साथ काम करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस साइंस-फिक्शन मास एंटरटेनर डबल इस्मार्ट में बिगबुलका किरदार निभाकर खुशी हुई। इस अति-प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं और 8 मार्च, 2024 को स्क्रीन पर फिल्म के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहा हूं। ‘डबल इस्मार्ट’ हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

नेशनल हाईवे का 50 मीटर हिस्सा पानी में बहा   

नेशनल हाईवे का 50 मीटर हिस्सा पानी में बहा   

श्रीराम मौर्य   

देहरादून। बुरी तरह से लोगों को हलकान कर रही बारिश जरा भी चैन नहीं लेने दे रही है। चमोली जनपद में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का 50 मीटर हिस्सा बारिश के पानी में बह जाने की वजह से बद्रीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु बुरी तरह से फंस गए हैं। भारी बारिश के बाद नाले का जलस्तर इस कदर बढ़ गया था कि हाईवे का हिस्सा पानी के साथ बह गया। उत्तराखंड के चमोली जनपद में जमकर कहर बरपा रही बारिश की वजह से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे- 7 का तकरीबन 50 मीटर हिस्सा पानी में बह गया है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद लांबगढ़ नाले का जल स्तर इस कदर बढ़ गया था कि बारिश का पानी हाईवे के हिस्से को बहाकर अपने साथ ले गया। 

 बद्रीनाथ नेशनल हाईवे-7 का तकरीबन 50 मीटर हिस्सा बह जाने की वजह से बद्रीनाथ धाम आए श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए हैं। इस बीच बद्रीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं को भी रोक देना पड़ा है। उधर राजस्थान की राजधानी जयपुर में सवेरे तकरीबन 4.00 बजे से हो रही जोरदार बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न करते हुए वहां पर एक 1 फीट पानी खड़ा कर दिया है। इसी के चलते जयपुर से चलने वाली कई रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है, जिससे अपने गंतव्य की ओर जाने वाले लोगों को भारी निराशा उठानी पड़ी है।

मोहर्रम की दसवीं पर कर्बला की 72 शहादतें

मोहर्रम की दसवीं पर कर्बला की 72 शहादतें

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। माहे मोहर्रम की दसवीं को देश कर्बला के 72 शहादतो का गमे हुसैन रहे है, पहले बुड्ढा ताजिया उठाया गया। हुसैन के शेदाईयो ने बुड्ढा ताजिया को कंधे पर लेकर गस्त कराने लगे, या अली, या हुसैन सदाएं बुलंद होने लगी। पूरे रास्ते लंगर  पानी और शरबत पिलाया जा रहा था। बुड्ढा ताजिया नुरुल्लाह रोड खुल्दाबाद हिम्मतगंज होता हुआ, लगभग शाम के आसपास कर्बला पहुंचा। बड़े ताजिए पर अकीदत मंद लोगों ने मन्नते मांगी। फूल चढ़ाएं और लंगर करते रहे, बाद नमाज जोहर, बड़ा ताजिया जोरदार नारे लगाए गए, नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर ऐसा लग रहा था जमीन और आसमान दोनों अल्लाह हो अकबर से गूंज रहा है। 

बड़ा ताजिया उठाया जाता है अकीदत मंद अपने कंधों पर ताजिया लेकर निकल पड़ते हैं। ताजिया उठते ही ताजिए के रास्ते में एक सैलाब उमड़ पड़ता है। पूरे रास्ते या अली या हुसैन की सदाएं बुलंद होती रही। घर के छत पर औरतें और बच्चे ताजिया का दीदार के लिए इंतजार करते रहे। हजारों शहादतो के बाद दीन ए इस्लाम की नींव रखी गई। पूरी दुनिया में दीन -ए- इस्लाम का परचम लहरा रहा है। बड़ा ताजिया जॉनसन गंज चौक घंटाघर कोतवाली सेवई मंडी खलीफा मंडी, नखास कोना पर, हुसैनी सैलाब को देखकर ऐसा लग रहा था। जैसे पूरा शहर यहां पर उमड़ पड़ा हो। हर कोई बड़े ताजिया का दीदार करना चाहता था। अकीदत के फूल और अपने बच्चों को बोसा कराना चाहा रहा था। हर तरफ सर ही सर दिखाई दे रहा था। या अली, या हुसैन के सदाएं लग रही थी, पूरा एरिया हुसैनी हो चुका था। सभी धर्म के लोग ताजिया में शामिल हुए।

धीरे-धीरे बड़ा ताजिया खुल्दाबाद हिम्मतगंज होते हुए कर्बला की तरफ रवां दवा था। बड़ा ताजिया कर्बला पहुंचकर अकीदत के फूल को दफनाया गया। हुसैन के सौदाई नम आंखों के साथ अपने घर की तरफ लौटने लगे। दीन -ए- इस्लाम जिंदाबाद हुसैन जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस प्रशासन प्रशासन समाजसेवी, पत्रकार, मेहंदी ताजिया के मेंबर, बड़े  ताजिए के रेहान खान, इमरान खान, फरहत खान, आमिर खान, जफर खान, असरार नियाजी, फैयाज अहमद, गुलाम नबी, मोहम्मद गुलाम, मोहम्मद आमिर मोहम्मद महबूब, डाबर अजीम, पहलवान चांद मियां, अनीस अहमद, सरफराज अहमद, नदीम शिराजी, अली उमर, राम कुमार अग्रहरी, गौरी शंकर, शेरू याकूब, हजारों हुसैनियो ने शिरकत की।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-287, (वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, जुलाई 30, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:14, सूर्यास्त: 07:10।

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...