गुरुवार, 20 जुलाई 2023

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, दिशा-निर्देश दिए 

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, दिशा-निर्देश दिए 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ, आयुक्त सहारनपुर मण्डल, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

गौरतलब है कि जनपद मुजफ्फरनगर में थानाक्षेत्र भोपा स्थित शुक्रताल में दिनांक 22.07.2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ राजीव सभरवाल, आयुक्त सहारनपुर मण्डल डा0 ऋषिकेश भास्कर यशोद पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अजय साहनी, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ आज दिनांक 20.07.2023 को शुक्रताल स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

साथ ही सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए पुलिस बल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, असामाजिक तत्वों/सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने, छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया। दिनांक 22.07.2023 को उक्त कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ महोदय के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अधिकारीगण द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारीगण द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वीवीआईपी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हो। 

आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व बैरिकेडिंग को चेक करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रमुख रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली

प्रमुख रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली

राणा ओबरॉय 

हिसार। सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। वह कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

राम रहीम का 15 अगस्त को जन्म दिन है, इसलिए सजा मिलने के बाद वह पहली बार जेल से बाहर अपना जन्म दिन प्रेमियों के बीच मनाएगा। राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में राम रहीम की यह 7वीं पैरोल है।

वहीं राम रहीम की बुधवार रात को एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में राम रहीम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भगवान से दुआ मांग रहा है और डेरा प्रेमियों से राहत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील कर रहा है। हालांकि, यह वीडियो राम रहीम की पिछली पैरोल की है। उस समय वह बागपत में गया था, तब असम में बाढ़ आई हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद डेरा प्रेमियों के प्रबंधन के पास फोन पहुंचने शुरू हो गए हैं। तब डेरा प्रबंधन ने उन्हें सूचित किया कि यह पिछला वीडियो नहीं है। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र इंसां का कहना है कि यह वीडियो पुरानी है।

राम रहीम को फरवरी 2022 में जब पैरोल मिली तो पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव थे। तब भी सरकार के इस फैसले को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर सरकार को सफाई देनी पड़ी थी। राम रहीम की पैरोल पर बाहर आते ही भाजपा नेता कतार में लगकर आशीर्वाद लेते हैं। हरियाणा सरकार के मंत्री समेत सांसद और कई भाजपा नेता राम रहीम के दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं। इसमें हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और CM के पूर्व राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, हिसार निगम के मेयर गौतम सरदाना, पानीपत की मेयर अवनीत कौर आदि आशीर्वाद ले चुके हैं।

राम रहीम ने पिछली पैरोल के दौरान ऑर्गेनिक सब्जियों के टिप्स देते समय तिरंगा पैटर्न की बोतल यूज की। इसे यूज करके नीचे फेंक देता है। जिस पर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने खुद ही सफाई देता हुए कहा था ये तिरंगा नहीं है, केवल रंग है।

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर हो गए हैं। राम रहीम और हनीप्रीत ने यूपी के बरनावा आश्रम में इस मौके को सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर केक काटा। राम रहीम ने हनीप्रीत को केक खिलाया।

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम पैरोल पर बाहर आते ही सुर्खियां बटोरने लगा। राम रहीम ने सोमवार को तलवार से केक काटा। मौका था डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन का। उसी को राम रहीम ने अपनी गद्दी सौंपी थी। केक काटने का वीडियो बागपत स्थित बरनावा डेरे का है।

भारत तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: वुल्फ

भारत तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: वुल्फ

अकाशुं उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से दुनिया में‘तेजी से एक बड़ी ताकत’ बनने की ओर अग्रसर है और 2050 तक इसका आकार अमेरिका के बराबर होगा। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और टिप्पणीकार मार्टिन वुल्फ ने यह बात कही है। वुल्फ ने इसके साथ ही कहा कि पश्चिमी देशों के नेता सोच-विचार कर भारत पर दांव लगा रहे हैं। वुल्क ने ‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ में लिखे लेख में कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि भारत 2050 तक प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि को पांच प्रतिशत या इसके आसपास बनाए रख सकता है। बेहतर नीतियों से वृद्धि इससे ऊंची भी रह सकती है। हालांकि, यह इससे कुछ कम भी रह सकती है।’’ 

उन्होंने कहा कि भारत ‘चीन प्लस वन’ रणनीति को अपनाने वाली कंपनियों के लिए एक प्रमुख गंतव्य है। बड़े घरेलू बाजार की वजह से इस मामले में अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में भारत लाभ की स्थिति में है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। क्रय शक्ति के मामले में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2050 तक देश की जनसंख्या 1.67 अरब पर पहुंच जाएगी। अभी भारत की आबादी 1.43 अरब है। वुल्फ ने कहा कि देश के बैंकों का बही-खाता बेहतर हो गया है। ऋण वृद्धि भी अब बेहतर आकार ले रही है। 

उन्होंने लिखा कि आगामी दशकों में देश की अर्थव्यवस्था और आबादी दोनों तेजी से बढ़ेगी। इससे भारत, चीन को टक्कर देगा। भारत के पश्चिमी देशों के साथ भी अच्छे संबंध हैं, जो एक अच्छी बात है। वुल्फ ने कहा, ‘‘ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कभी प्रतिबंधित रहे नरेन्द्र मोदी का वॉशिंगटन में गर्मजोशी से स्वागत किया। पेरिस में इमैनुएल मैक्रों ने भी भारतीय नेता को उतनी ही गर्मजोशी से गले लगाया। यह एक ऐसे देश के साथ नजदीकी संबंधों को दर्शाता है, जो चीन के लिए शक्तिशाली प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या यह पश्चिमी ताकतों का अच्छा दांव है? हां, निश्चित रूप से भारत तेजी से बढ़ती ताकत है। उनके हितों में भी सामंजस्य है।’’

नोएडा सीईओ के पद से ऋतु को हटाया, राहत 

नोएडा सीईओ के पद से ऋतु को हटाया, राहत 

किसानों के धरने पर सीएम योगी हुए थे नाराज, सुप्रीम कोर्ट में होनी थी सुनवाई, 200 एफडी में अनियमित की जांच शुरू

नोएडा सीईओ के पद से रितु को हटाया 

अश्वनी उपाध्याय   

गौतम बुध नगर। ऋतु महेश्वरी के हटाए जाने को लेकर तीन कारण सामने निकल के सामने आ रहे हैं। पहला मामला है।किसानों को मुआवजे का भुगतान न किए जाने पर हाई कोर्ट के द्वारा ऋतु महेश्वरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। फिलहाल इस मामले में आईएएस ऋतु महेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट में मामले की जल्द सुनवाई करने की अपील की थी। इस पूरे प्रकरण की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।दूसरा मामला नोएडा अथॉरिटी के बाहर किसानों के दो महीने से अधिक समय तक चले धरने को समाप्त कराने को लेकर प्राधिकरण स्तर से किसी तरह का कोई प्रयास नहीं किया गया था। किसानों की मांगों को हल करने के लिए भी किसी प्रकार का कोई ठोस प्रयास नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री योगी भी गौतमबुद्ध नगर दौरे पर रहे थे। उससे एक दिन पहले किसानों का धरना समाप्त कराया गया था। माना जाता है प्राधिकरण के तरीके से मुख्यमंत्री खासे नाराज थे। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी जल्द ही हटाया जा सकता है। तीसरा मामला नोएडा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में प्राधिकरण के द्वारा 200 करोड़ की एफडी से अनियमित तरीके से 3करोड़ 80 रुपए ट्रांसफर किए जाने का है। फिलहाल इस पूरे मामले में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी समेत तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में भी ऋतु महेश्वरी का नाम सामने आया है।

कौन हैं ऋतु महेश्वरी, पति भी आईएएस

रितु माहेश्वरी का जन्म 14 जुलाई 1978 को पंजाब में हुआ था। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल होने से पहले, उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। रितु माहेश्वरी ने गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया था। वह आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह यूपी के अमरोहा, गाजीपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर की डीएम रह चुकी हैं। वह यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।

रितु माहेश्वरी ने कानपुर इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया था। रितु माहेश्वरी के पति भी आइएएस अधिकारी हैं। उनका नाम मयूर माहेश्वरी है। वह यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी भी हैं।

महिला आयोग, मणिपुर घटना का संज्ञान लिया   

महिला आयोग, मणिपुर घटना का संज्ञान लिया   

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मणिपुर घटना का संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए घटना की निंदा की और मणिपुर के डीजीपी को तुरंत उचित कार्रवाई करने के लिए कहा।

घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने कहा कि ये बिल्कुल चौंकाने वाली बात है। एनसीडब्ल्यू ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। चेयरमैन रेखा शर्मा ने ट्वीट किया है। एक मानवीय समाज के रूप में हमारा सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।

खुशबू सुंदर ने कहा कि हम सभी को राजनीतिक दोष को एक तरफ रखना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। हमें महिलाओं के खिलाफ अपराध से सामूहिक रूप से लड़ने की जरूरत है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

बृंदा करात ने पूछा- जवाबदेह कौन होगा?

मणिपुर की घटना पर सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने कहा कि घटना 4 मई की है। अब तक मणिपुर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीएम मोदी कह रहे हैं कि पूरे देश को इस घटना की निंदा करनी चाहिए, लेकिन जवाबदेह कौन होगा? पीएम और केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए। पूरा देश मणिपुर सरकार, केंद्र सरकार और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराएगा।

ओवैसी बोले- न्याय तभी होगा, जब पीएम सीबीआई जांच के आदेश देंगे

मणिपुर पर बोलते हुए एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं,पीएम को वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि यह अब वायरल हो गया है। वहां नरसंहार हो रहा है। न्याय तभी होगा जब सीएम को हटाया जाएगा और पीएम सीबीआई जांच के आदेश देंगे।

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा 

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा   

अकाशुं उपाध्याय 

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। मणिपुर में जारी हिंसा के चलते मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। हिंसा के बीच मणिपुर से विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है और कथित तौर पर गैंगरेप का भी आरोप है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गई है। मणिपुर मामले पर हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई थी लेकिन हंगामा जारी रहने पर अब कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पार्टियां मणिपुर की घटना को राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। ठाकुर ने कहा कि हमने सदन में कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष इससे भागना चाहता है। विपक्षी राज्यों में भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं लेकिन विपक्ष इन घटनाओं पर मूकदर्शक बना हुआ है। मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बीच लोकसभा कक्ष में संक्षिप्त बातचीत हुई।

दिन का सत्र शुरू होने से पहले, पीएम मोदी ने कई नेताओं का अभिवादन किया और इस बातचीत के दौरान, वह विपक्षी बेंच पर सोनिया गांधी के साथ थोड़ी बातचीत करने के लिए रुके। संसद सत्र के पहले दिन नेताओं द्वारा एक-दूसरे को बधाई देने की प्रथा है।

पशु की तरह गाय के साथ अप्राकृतिक कुकर्म

पशु की तरह गाय के साथ अप्राकृतिक कुकर्म

श्रीराम मौर्य   

अल्मोड़ा। पिछले माह हल्द्वानी में हुई घटना की तरह अब अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में गाय के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने की घटना सामने आई है। गाय के मालिक ने जेरुद्दीन अंसारी नाम के आरोपित को खुद पशु बनकर पशु की तरह ऐसा अमानवीय कृत्य करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जेरुद्दीन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। इस घटना से हिंदुओं में भारी आक्रोश नजर आ रहा है। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन कर दुकानें बंद करवाईं और बाजार में आक्रोश रैली निकाली।

आरोप लगाया कि बाजार की ही एक गौशाला में घुस कर एक आरोपित व्यक्ति ने गाय से अप्राकृतिक अमानवीय कृत्य किया है। इसकी शिकायत पशु स्वामी ने द्वाराहाट थाने में की है। गाय के साथ अप्राकृतिक अमानवीय कृत्य का विरोध कर आक्रोश रैली के दौरान आरोपित के धर्म के लोगों की दुकानों को बंद कराया गया। इसके बाद पुलिस ने अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गाय स्वामी ने पुलिस से शिकायत की है कि द्वाराहाट में उसकी गौशाला में घुस कर एक युवक ने बीती रात्रि वहां बंधी गाय के साथ कुकृत्य किया। इसकी भनक लगते ही सुबह हिंदूवादी संगठन द्वाराहाट के त्रिमूर्ति चौक पर एकत्र हुए और गौ माता के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य के विरोध में नारेबाजी की। जिसके बाद वहां पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

गाय स्वामी के अनुसार पिछले कुछ समय से गाय के साथ इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा था। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ रहा था। बीती रात्रि को गाय स्वामी ने आरोपित युवक को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। मामले में हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि इस कृत्य को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

द्वाराहाट के थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि गाय स्वामी कुंदन लाल साह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाय के साथ कुकृत्य करने वाला युवक बिहार के कठवोलिया बेतिया चंपारन निवासी जेरुद्दीन अंसारी पुत्र सलीम अंसारी है। उसका मेडिकल कराया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11क के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...