गुरुवार, 20 जुलाई 2023

प्रमुख रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली

प्रमुख रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली

राणा ओबरॉय 

हिसार। सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। वह कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

राम रहीम का 15 अगस्त को जन्म दिन है, इसलिए सजा मिलने के बाद वह पहली बार जेल से बाहर अपना जन्म दिन प्रेमियों के बीच मनाएगा। राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में राम रहीम की यह 7वीं पैरोल है।

वहीं राम रहीम की बुधवार रात को एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में राम रहीम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भगवान से दुआ मांग रहा है और डेरा प्रेमियों से राहत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील कर रहा है। हालांकि, यह वीडियो राम रहीम की पिछली पैरोल की है। उस समय वह बागपत में गया था, तब असम में बाढ़ आई हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद डेरा प्रेमियों के प्रबंधन के पास फोन पहुंचने शुरू हो गए हैं। तब डेरा प्रबंधन ने उन्हें सूचित किया कि यह पिछला वीडियो नहीं है। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र इंसां का कहना है कि यह वीडियो पुरानी है।

राम रहीम को फरवरी 2022 में जब पैरोल मिली तो पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव थे। तब भी सरकार के इस फैसले को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर सरकार को सफाई देनी पड़ी थी। राम रहीम की पैरोल पर बाहर आते ही भाजपा नेता कतार में लगकर आशीर्वाद लेते हैं। हरियाणा सरकार के मंत्री समेत सांसद और कई भाजपा नेता राम रहीम के दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं। इसमें हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और CM के पूर्व राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, हिसार निगम के मेयर गौतम सरदाना, पानीपत की मेयर अवनीत कौर आदि आशीर्वाद ले चुके हैं।

राम रहीम ने पिछली पैरोल के दौरान ऑर्गेनिक सब्जियों के टिप्स देते समय तिरंगा पैटर्न की बोतल यूज की। इसे यूज करके नीचे फेंक देता है। जिस पर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने खुद ही सफाई देता हुए कहा था ये तिरंगा नहीं है, केवल रंग है।

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर हो गए हैं। राम रहीम और हनीप्रीत ने यूपी के बरनावा आश्रम में इस मौके को सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर केक काटा। राम रहीम ने हनीप्रीत को केक खिलाया।

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम पैरोल पर बाहर आते ही सुर्खियां बटोरने लगा। राम रहीम ने सोमवार को तलवार से केक काटा। मौका था डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन का। उसी को राम रहीम ने अपनी गद्दी सौंपी थी। केक काटने का वीडियो बागपत स्थित बरनावा डेरे का है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...