शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया  

श्रीराम मौर्य 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। लक्सर और खानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को उन्होंने आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी घोषणा की। उन्होंने इस संबंध राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी अनुरोध करने की बात कही।

मुख्यमंत्री धामी ने इससे पहले डामकोठी में उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान और राहत बचाव को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा। इसके साथ मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

एनडीए के सांसदों को 10 समूह में बांटा: भाजपा

एनडीए के सांसदों को 10 समूह में बांटा: भाजपा   

अकाशुं उपाध्याय   

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सांसदों के 10 समूहों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठकें 25 जुलाई से शुरू होने वाली हैं। प्रत्येक समूह में 35 से 40 सांसद शामिल होंगे।

2024 के लोकसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में ये बैठकें महत्वपूर्ण हैं। आपको बता दें कि सांसदों को क्षेत्रीय आधार पर समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह में दो क्षेत्रों के सांसद रहेंगे। पहले दिन यानी 25 जुलाई को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बैठकें तीन अगस्त तक होंगी।

एनडीए की 18 जुलाई की बैठक में विभिन्न दलों ने संवाद कम होने और चुनाव आदि के मौके पर ही बातचीत होने का मुद्दा उठाया था और कहा था कि संवाद बढ़ना चाहिए। इसके बाद अब एनडीए में संवाद को बढ़ाया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सत्र में भाजपा के बजाए एनडीए के सांसदों से विभिन्न समूहों में संवाद करेंगे। ऐसे 10 समूह बनाए गए हैं।

मॉनसून सत्र के दौरान कुछ बैठकें सुबह और कुछ शाम को होंगी। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे। बैठकों में समन्वय के लिए भाजपा के कई प्रमुख नेताओं को सहयोगी दलों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर बैठक के लिए भाजपा के दो पदाधिकारी, दो केंद्रीय मंत्री व दो सहयोगी दल के नेता जिम्मेदारी संभालेंगे।

सांसदों के कामकाज का ब्यौरा लिया जाएगा

हर समूह में लगभग 40 सांसद रहेंगे। अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठकें अहम होंगी। इनमें सांसदों के कामकाज का ब्यौरा भी लिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा के नेता आपस में भी एनडीए में संवाद बढ़ाएंगे। वह आपस में चर्चा कर रिश्तों को मजबूती देंगे। इससे आपसी समझ बेहतर होने के साथ विपक्षी एकता की चुनौती का भी प्रभावी जबाव दिया जा सकेगा। साथ ही एनडीए के विस्तार की भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

आंखों में दिखें ये लक्षण, इग्नोर न करें  

आंखों में दिखें ये लक्षण, इग्नोर न करें   

सरस्वती उपाध्याय   

हमारी बॉडी का हर ऑर्गन एक-दूसरे से कनेक्टेड रहता है। किसी भी एक ऑर्गन में अगर परेशानी होती है, तो इसके संकेत दूसरे ऑर्गन पर भी नजर आने लगते हैं। ठीक इसी तरह से अगर हमें कोई हार्ट संबंधी समस्या होती है या हार्ट अटैक आने वाला होता है तो इसके लक्षण हमारी आंखों से भी समझ में आने लगते हैं। जी हां, कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि आंखों में होने वाली कुछ समस्याएं सीधे दिल की बीमारियों से जुड़ी होती हैं, जिन्हें हमें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

रेटिनल आर्टरी ऑक्लूजन

रेटिनल आर्टरी ऑक्लूजन स्थिति तब होती है जब आंखों तक ब्लड सप्लाई करने वाले रेटिना ब्लॉक हो जाते हैं। ऐसे में कई बार एकदम से दिखना बंद हो जाता है। यह कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज का संकेत देती है कि हार्ट तक ब्लड सर्कुलेट करने वाली कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज हो सकती है।

रेटिनल वेन ऑक्लूजन

हमारी आंखों से जुड़ी रेटिनल वेन ऑक्लूजन प्रॉब्लम भी दिल से जुड़ी बीमारियों का संकेत देती है। दरअसल, इसमें आंखों में ब्लड क्लॉटिंग हो जाती है और इसके कारण नसों में ब्लॉकेज भी हो सकती है और इस लक्षण को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

जैंथेलाजमा

अगर आपकी आंखों की आईलिड के आसपास पीले रंग के चकत्ते पड़ने लगे तो समझ जाएं कि यह कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का संकेत है और जब खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है तो आंखों की आईलिड के आसपास पीले रंग की प्लैक चढ़ने लगती है और ये हार्ट संबंधी समस्याओं का संकेत है।

हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी

हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी एक ऐसी स्थिति है जिसमें रेटिना में मौजूद छोटी-छोटी ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती है, जो इस बात का संकेत देती है कि आपकी शरीर की अन्य ब्लड वेसल्स भी कमजोर हो रही है और दिल तक ठीक तरीके से खून नहीं पहुंच रहा है, जो ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक से जुड़ी बीमारियों का संकेत देती है।

चीन-ताइवान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ा

चीन-ताइवान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ा

अखिलेश पांडेय   

नई दिल्ली। चीन-ताइवान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर है। दोनों के बीच टकराव और तनातनी बनी हुई है। चीन आंखे दिखा रहा है और ताइवान भी उसे बराबरी का जवाब दे रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय शांति को अब खतरा दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अबतक चीन ताइवान के आसपास 300 फाइटर जेट और कई युद्धपोत भेज चुका है। ताजा घटनाक्रम के तहत सीमा पर हालिया तनाव की वजह हर बार की तरह अमेरिका से ताइवान की नजदीकी बताई जा रही है।

ताइवान का दावा

'ताइवान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय ने बीते दो दिनों तक चीन के 26 सैन्य विमानों और 7 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक करने का दावा किया है। डिफेंस डिपार्टमेंट की इस रिपोर्ट के मुताबिक लगातार गुर्रा रहे चीन ने अपने लड़ाकू जहाजों को गुरुवार से आज शुक्रवार तक ट्रैक किया गया है।

रक्षा मंत्रालय का बयान

ताजा बयान के मुताबिक दुश्मन देश की सेना एक्टिव होकर लगातार हमें उकसाने वाली कार्रवाई कर रही है। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स के कई फाइटर जेट और चीनी नौसेना के युद्धपोतों को हमारी सीमा के नजदीक ट्रैक किया गया। खोजे गए विमानों में से 13 ने मध्य रेखा को पार किया या ताइवान के एयर डिफेंस जोन के दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी क्षेत्र में प्रवेश किया। इन विमानों में एक हार्बिन बीजेडके-005 टोही ड्रोन, 5 शेनयांग जे-16 फाइटर जेट, दो चेंगदू जे-10 फाइटर जेट और एक हार्बिन जेड-9 पनडुब्बी रोधी युद्धक हेलीकॉप्टर शामिल थे। हमने वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात करके जवाब दिया। हमारी हालात पर नजर बनी हुई है। हम आगे भी किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

ड्रोन से तस्करी, 12 करोड़ की हेरोइन बरामद

ड्रोन से तस्करी, 12 करोड़ की हेरोइन बरामद   

सुनील श्रीवास्तव  

जोधपुर। बीएसएफ ने भारत पा‎किस्तान सीमा पर एक ड्रोन को मार ‎गिराया है, इसके बाद सं‎दिग्ध हेरोइन के पैकेट बरामद ‎किए हैं। यह घटना 19-20 जुलाई 2023 की रात्रि की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रायसिंहनगर, सेक्टर श्रीगंगानगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों को पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर जवानों ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया।

सुबह इलाके की सघन जांच के दौरान इलाके से 3 पैकेट्स संदिग्ध हेरोइन एवं एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया। इस ऑपरेशन के तहत् 3 पैकेट्स संदिग्ध हेरोइन कुल वजन लगभग 2.3 किलोग्राम बरामद की गयी, जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गयी है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद हेरोइन को विस्तृत जांच के लिए सम्बधित एंजेंसी को सुपुर्द किया जायेगा। इससे पूर्व भी पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पार से ड्रोन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के निरंतर नापाक प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के सजग व सतर्क जवानों द्वारा उनकी कोशिशों को नाकाम किया चुका हैं।

सदी की सबसे गर्म तीसरी रात, रिकॉर्ड गर्मी 

सदी की सबसे गर्म तीसरी रात, रिकॉर्ड गर्मी   

मोहम्मद रियाज  

लखनऊ। यूपी में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दो-चार रोज पहले बारिश से नए-नए रिकॉर्ड बनाने वाले यूपी में गर्मी और उमस से डेरा डाल रखा है। दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई है। कभी बादल तो कभी तेज और कड़क धूप के बीच उमस ने राजधानी और आसपास के लोगों को बेहाल कर रखा है। गर्मी का आलम ये है कि बीते बुधवार की रात इस सदी की अब तक की तीसरी सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अब तक के न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान इस सदी में तीसरी बार 30 के करीब पहुंचा। इससे पहले एक जुलाई 2021 को 30.3 डिग्री सेल्सियस और 8 जुलाई 2018 को 30 डिग्री दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान।बृहस्पतिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन कड़क धूप में खड़े होना मुहाल रहा। दिन का पारा 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जुलाई में अब तक की बात करें अधिकतम तापमान 35 .4 डिग्री तक तो पहुंचा था, बृहस्पतिवार को इसमें 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

लखनऊ विश्वविद्यालय में भू-विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. ध्रुवसेन सिंह कहते हैं कि कई वजहें हैं इस वक्त मानसून के ब्रेक होने की। एक तो एलनीनो सक्रिय है, जिससे मानसून कमजोर पड़ गया। बादल छाए रहने के कारण पृथ्वी से विकिरण अंतरिक्ष तक नहीं जा पा रहा है। इस कारण धरती गरम बनी हुई है। इस वक्त मानसून ट्रफ के गंगा के मैदान में होना चाहिए था, लेकिन वह यहां से बाहर है। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ यहां तक नहीं आ पा रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-279, (वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शनिवार, जुलाई 22, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:14, सूर्यास्त: 07:10। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम- 39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...