गुरुवार, 20 जुलाई 2023

पशु की तरह गाय के साथ अप्राकृतिक कुकर्म

पशु की तरह गाय के साथ अप्राकृतिक कुकर्म

श्रीराम मौर्य   

अल्मोड़ा। पिछले माह हल्द्वानी में हुई घटना की तरह अब अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में गाय के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने की घटना सामने आई है। गाय के मालिक ने जेरुद्दीन अंसारी नाम के आरोपित को खुद पशु बनकर पशु की तरह ऐसा अमानवीय कृत्य करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जेरुद्दीन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। इस घटना से हिंदुओं में भारी आक्रोश नजर आ रहा है। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन कर दुकानें बंद करवाईं और बाजार में आक्रोश रैली निकाली।

आरोप लगाया कि बाजार की ही एक गौशाला में घुस कर एक आरोपित व्यक्ति ने गाय से अप्राकृतिक अमानवीय कृत्य किया है। इसकी शिकायत पशु स्वामी ने द्वाराहाट थाने में की है। गाय के साथ अप्राकृतिक अमानवीय कृत्य का विरोध कर आक्रोश रैली के दौरान आरोपित के धर्म के लोगों की दुकानों को बंद कराया गया। इसके बाद पुलिस ने अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गाय स्वामी ने पुलिस से शिकायत की है कि द्वाराहाट में उसकी गौशाला में घुस कर एक युवक ने बीती रात्रि वहां बंधी गाय के साथ कुकृत्य किया। इसकी भनक लगते ही सुबह हिंदूवादी संगठन द्वाराहाट के त्रिमूर्ति चौक पर एकत्र हुए और गौ माता के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य के विरोध में नारेबाजी की। जिसके बाद वहां पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

गाय स्वामी के अनुसार पिछले कुछ समय से गाय के साथ इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा था। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ रहा था। बीती रात्रि को गाय स्वामी ने आरोपित युवक को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। मामले में हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि इस कृत्य को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

द्वाराहाट के थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि गाय स्वामी कुंदन लाल साह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाय के साथ कुकृत्य करने वाला युवक बिहार के कठवोलिया बेतिया चंपारन निवासी जेरुद्दीन अंसारी पुत्र सलीम अंसारी है। उसका मेडिकल कराया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11क के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...