रविवार, 16 जुलाई 2023

जिनके दस्तावेज बाढ़ में बहे, उनके लिए शिविर

जिनके दस्तावेज बाढ़ में बहे, उनके लिए शिविर

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि सरकार उन लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी, जिनके आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बाढ़ के पानी में बह गए हैं। केजरीवाल ने उत्तरी दिल्ली के मोरी गेट में एक राहत शिविर का दौरा करने के दौरान यह घोषणा की।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “सरकार उन लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी, जिनके आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बाढ़ के पानी में बह गए हैं। हम छात्रों के लिए फिर से स्कूल की वर्दी और किताबों की व्यवस्था करेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जलभराव की समस्या से जूझ रही सड़कों से पानी निकाल रही है और प्रभावित इलाकों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

दिल्ली में रविवार को दोपहर एक बजे तक यमुना नदी का जलस्तर घटकर 205.85 मीटर पर आ गया था। जब केजरीवाल से पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी (आप) बेंगलुरु में सोमवार और मंगलवार को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी, तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) इस पर फैसला करेगी।

कांग्रेस ने शनिवार को संकेत दिया था कि वह दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी और ‘आप’ का साथ देगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा, “मुझे लगता है कि वे (‘आप’ नेता) कल बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। जहां तक अध्यादेश का सवाल है, हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम इसका समर्थन नहीं करेंगे।”

लोकतंत्र खतरे में, संविधान को नकारा: गादरे

लोकतंत्र खतरे में, संविधान को नकारा: गादरे


भारत में अलग-अलग परंपरा विविधता भाषाओं के देश में सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति को मंदिर में नहीं घुसने दिया जाता यूसीसी के नाम पर लोकतंत्र खतरे में: गादरे

(बहुजन मुक्ति पार्टी का कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में जोरदार सोहार्द पूर्ण भाईचारा कायम करने पर एकजुट)

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। भारत देश में अलग-अलग विविधता परम्परा भाषाओं के देश में सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति को मंदिर में नहीं घुसने दिया जाता, यूसीसी के नाम पर लोकतंत्र खतरे में, संविधान को नकारा जा रहा है।

बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजुद्दीन गादरे, गाजियाबाद जिला कोर्डिनेटर नीरज पटेल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिद्धार्थ जिला उपाध्यक्ष रवि गौतम उपस्थित साथियों का एक-दूसरे का सौहार्द पूर्ण भाईचारा कायम करते हुए सम्मान किया गया।

बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजुद्दीन गादरे ने कहा कि सरकार केंद्र की हो या प्रदेश की हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। पिछड़ों अति पिछड़ों को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ही नहीं, अल्पसंख्यकों को फूल बरसाकर लालायित कर पाखंडवाद बाबावाद गुलाम गिरी व्यवस्था की और अग्रसर कर रही है।

 लेकिन आज समाज को शिक्षित करने की जरूरत है। आज मंहगाई बेरोजगारी ऊंच-नीच पाखंडवाद बाबावाद गुलाम गिरी अत्याचार भ्रष्टाचार निजीकरण जैसी समस्या सर चढ़ कर चर्म सीमा लांघ चुकी है। लेकिन सरकार धर्म-कर्म हिंदू मुस्लिम के मुद्दों में उलझाकर भारत के मूल निवासियों को हक अधिकारों से वंचित कर रही है।

सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति जी को मंदिर में नहीं घुसने दिया जाता और यूसीसी के मुद्दों में उलझाकर भारतीय संविधान को नकारने का काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला गाजियाबाद की कार्यकारिणी में बहुजन मुक्ति पार्टी का परिवार बढ़ाते हुए जिला उपाध्यक्ष के पद पर नसीमुद्दीन सैफी, मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष चौधरी नसीम और चौ अब्दुल वहीद मुल्ला जी चौ महफूज को सलाह‌कार के पद पर मनोनीत किए गए। दर्जनों ने सदस्यता ग्रहण की और लोकतंत्र बचाने की शपथ ली। 

जिला संयोजक नीरज पटेल ने कहा कि आज हमें यूसीसी की जरूरत ही नहीं है। लेकिन देश के मंदिरों से जनता के आभूषणों को लूटा गया देश से दर्जनों लोगों को ऋण देकर भगाया गया हिंदू कोई जाति ऊंचा नीचा बनाकर आजादी के नाम पर कलंक है।  जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई जैन आदि भारत के मूल निवासियों को आपस में लड़ाकर 3% के मनुवादी षड्यंत्रकारी देश की सत्ता पर काबिज हो गए हैं।

कार्यक्रम में लोकेश जसवंत सिंह मोहम्मद असलम एडवोकेट सरिता मोहम्मद फुरकान सुहेल अहमद इदरीसी फोजान सैफी, नूर मोहम्मद आरिफ खान राजू भाई मेहरबान अली रियासत सुखदेव सिंह सुरेश कश्यप महेंद्र वर्मा आदि ने अपने अपने विचार रखे।

कांवड़: हताहत होने वालों को नौकरी-मुआवजा दें

कांवड़: हताहत होने वालों को नौकरी-मुआवजा दें


सरकार कांवड़ सेवा में हताहत होने वालों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा दे: गादरे 

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। सरकार कांवड़ सेवा में हताहत होने वालों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा दे। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजुद्दीन गादरे ने सरकार से कहा कि फूल बरसा नहीं, कांवड़ सेवा में हताहत होने वाले ओबीसी एससी एसटी माइनॉरिटी को फूल बरसाकर लालायित करने के बदले परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए और परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देकर मदद की जानी चाहिए।

राजुद्दीन गादरे ने कहा कि आज ओबीसी एससी एसटी माइनॉरिटी के बच्चों को रोजगार की जरूरत है। जितने युवाओं को कांवड़ यात्रा में लगाया जा रहा है, तमाम प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों को महीनों तक लगाया जा रहा है और आवागमन में आम नागरिकों को बाधाएं आती हैं शोर शराबा नशाखोरी को आम किया जा रहा है। सरकार प्रत्येक कांवड़ यात्रियों को एक एक सरकारी नौकरी देकर सम्मान करना चाहिए। आज मुस्लिम समाज को २-से-५ मिनट की अज़ान पर पाबंदी लगा कर संवैधानिक अधिकार हनन कर रही है ये भी अपराध है। आज समान नागरिकता कानून की बात करने वालों से पूछता है, भारत क्या मंदिरों में सबको चाहिए ?ओबीसी एससी एसटी माइनॉरिटी का हो सबको जाने पूजा करने पुजारी बनने का अधिकार भी होना चाहिए। सबसे गौरवान्वित पद महामहिम राष्ट्रपति को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति का होने पर क्यों बाहर रखा जाता है ?  

भारत देश में अलग-अलग विविधता परम्परा विचारधारा भाषाओं के निवासी रहते है और भारतीय संविधान में सभी को सिख ईसाई बौद्ध मुस्लिम आदिवासी आदि को हक अधिकार सुरक्षित हैं, तब कोई जरूरत नहीं तमाम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और देश में एक वर्ग विशेष को 2-3% के लोगों को लैटरल एंट्री से सभी के हक अधिकारों को खत्म कर दिया जा रहा है। न्याय व्यवस्था खत्म की जा रही है। मान्यवर भारतीय संविधान की सुरक्षा में ओ बी सी, एससी एसटी माइनॉरिटी को इसलिए संख्यानुपात में हिस्सेदारी दी जानी चाहिए।

बहुजन मुक्ति पार्टी चाहती है कि ओबीसी एससी एसटी माइनॉरिटी को शिक्षा की चिकित्सा की रोजगार की सख्त ज़रूरत है।मान्यवर जो वास्तविक समस्या है, उनपर ज्यादा से ज्यादा गौर दिया जाए।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-274, (वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, जुलाई 17, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:16, सूर्यास्त: 07:11। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 18 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी में सपा से चुनाव लड़ सकते हैं अभिषेक 

यूपी में सपा से चुनाव लड़ सकते हैं अभिषेक   

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। आगामी लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय सीट सुर्खियों में रह सकती है। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन को यहां से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। चर्चा है कि इस संबंध में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही मुंबई जाकर अमिताभ बच्चन और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन से मुलाकात कर सकते हैं।

अगर अभिषेक बच्चन चुनाव लड़ते हैं तो चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा। अमिताभ बच्चन का यहां से गहरा नाता रहा है। अभिषेक के भी काफी प्रशंसक हैं। ऐसे में अगर वह सपा से प्रत्याशी बने तो उनके चुनाव प्रचार के बिग बी, जया बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का यहां आना तय है। बता दें कि इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट पर अमिताभ बच्चन ने 1984 में लोकसभा का चुनाव जीता था। तब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं तब के दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को शिकस्त देेकर हर किसी को चौंका दिया था। उक्त चुनाव में अमिताभ को 68 फीसदी वोट मिले, जबकि बहुुगुणा के खाते में 25 फीसदी वोट आए।

केंद्रीय मंत्री तोमर को चुनाव प्रबंधन का दायित्व  

केंद्रीय मंत्री तोमर को चुनाव प्रबंधन का दायित्व   

ओमप्रकाश चौबे  

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें मध्यप्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को ये जिम्मदारी सौंपी है।

मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव को बनाने के बाद भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

नरेंद्र सिंह तोमर की भाजपा संगठन में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2008 और 2013 में नरेंद्र सिंह तोमर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही भाजपा ने सत्ता जीती थी। 2018 के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए अब संगठन एक बार फिर दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी देकर उनका पूरा लाभ लेना चाहता है। वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री के पद पर काबिज नरेंद्र सिंह तोमर की गिनती गृह मंत्री शाह के विश्वस्त नेताओं में होती है।

मौजूदा समय में तोमर मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। इससे पहले वह ग्वालियर से सांसद थे। वह शिवराज सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। भाजपा के विधानसभा चुनाव के मैनेजमेंट का पूरा काम नरेंद्र सिंह तोमर पास के पास रहेगा। शिवराज सिंह चौहान भी मंत्री तोमर को सबसे विश्वसनीय और कर्मठ मानते हैं।

टिकट वितरण, रणनीति से लेकर डैमेज कंट्रोल तक का काम चुनाव प्रबंधन समिति का होता है। केंद्रीय मंत्री तोमर का ग्वालियर-चंबल के कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव है। तोमर बिहार, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी भी रह चुके हैं।

टमाटर की खेती से करोड़पति बना किसान  

टमाटर की खेती से करोड़पति बना किसान   

कविता गर्ग  

पुणे। आप लोगों ने लॉटरी से करोड़पति बनने वाले मामले तो कई सुने होंगे। लेकिन आपने कभी ये सुना है कि कोई शख्स किसी सब्जी से भी करोड़पति बन सकता है। महाराष्ट्र के एक किसान के साथ ऐसा ही हुआ है। बता दें एक किसान ने अपने खेतों में पसीना बहाकर टमाटर उगाया और उसे बेचकर आज वह करोड़पति बन गया। करोड़पति किसान की ये कहानी महाराष्ट्र के पाचघर की है। यहां पुणे और नगर जिले की सीमा पर स्थित एक छोटा सा गांव है जुन्नर। बता दें जून्नर को ग्रीन बेल्ट के रूप में जाना जाता है। राज्य में सबसे अधिक बांध इसी तालुक में हैं। और यही इस गांव के बदलाव का मुख्य कारण है। 

बता दें जुन्नर में काली मिट्टी वाली जमीन है और पानी पूरे साल भर रहता है। इससे यहां प्याज और टमाटर की खेती मुमकिन हो जाती है। गांव में जहां देखो वहां टमाटर की खेती होती है। यही वजह है कि टमाटर ने यहां के कई लोगों की किस्मत बदल दी है। कुछ इसी तरह किसान तुकाराम गायकर परिवार की किस्मत बदल गई है। बता दें पाचघर के तुकाराम भागोजी गायकर के पास 18 एकड़ बागवानी भूमि है।

इसमें से 12 एकड़ पर वे अपने बेटे ईश्वर गायकर और बहू सोनाली की मदद से टमाटर की खेती करते हैं। उनकी यही भूमि आज सोना उगल रही है। बता दें गायकर के टमाटरों ने इलाके की 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया है। इस काम के लिए उनकी बहू सोनाली गायकर टमाटर के बगीचे की जुताई, कटाई, टोकरा भरना, छिड़काव आदि का प्रबंधन करती हैं, जबकि बेटा ईश्वर गायकर बिक्री प्रबंधन और वित्तीय योजना बना रहा है। 

बता दें गायकर ने इस साल टमाटर की फसल से मालामाल हो गए हैं। उन्होंने पिछले महीने से आज तक 13 हजार टमाटर क्रेट की बिक्री से सव्वा करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। शुक्रवार को गायकर परिवार को उनके टमाटर क्रेट के लिए 2100 रुपये (20 किलो क्रेट) की कीमत मिली। गायकर ने कुल 900 टमाटर की क्रेट बेची। जिससे एक ही दिन में उन्हें 18 लाख रुपये मिले। वहीं पिछले महीने उन्हें ग्रेड के आधार पर प्रति क्रेट 1000 से 2400 रुपये मिले थे। गायकर जैसे 10 से 12 किसान भी टमाटर बेचकर मालामाल हो गए हैं। वहीं बाजार समिति का एक महीने में 80 करोड़ का कारोबार हो गया है। 

जुन्नर कृषि उपज बाजार समिति के नारायणगांव स्थित उप-मंडी में शुक्रवार को अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर के टोकरे (20 किलो ग्राम) के लिए टमाटर की उच्चतम कीमत 2500 रुपये यानी 125 रुपये प्रति किलोग्राम मिली। बता दें बाजार में बढ़ी कीमत के कारण कई टमाटर उत्पादक करोड़पति बन गए हैं। इतिहास में पहली बार ऐसी कीमत मिल रही है, इसलिए किसान बहुत खुश हैं। .आमतौर पर किसानी करना घाटे का सौदा ही समझा जाता है; फसल अच्छी आई तो कम दाम के चलते उसे रास्ते पर फेंकने की नौबत आती है। लेकिन पाचघर गांव का किसान तुकाराम गायकर ने टमाटर की ऐसी खेती की कि उसे लाल टमाटरों ने मालामाल कर दिया है।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...