रविवार, 16 जुलाई 2023

यूपी में सपा से चुनाव लड़ सकते हैं अभिषेक 

यूपी में सपा से चुनाव लड़ सकते हैं अभिषेक   

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। आगामी लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय सीट सुर्खियों में रह सकती है। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन को यहां से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। चर्चा है कि इस संबंध में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही मुंबई जाकर अमिताभ बच्चन और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन से मुलाकात कर सकते हैं।

अगर अभिषेक बच्चन चुनाव लड़ते हैं तो चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा। अमिताभ बच्चन का यहां से गहरा नाता रहा है। अभिषेक के भी काफी प्रशंसक हैं। ऐसे में अगर वह सपा से प्रत्याशी बने तो उनके चुनाव प्रचार के बिग बी, जया बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का यहां आना तय है। बता दें कि इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट पर अमिताभ बच्चन ने 1984 में लोकसभा का चुनाव जीता था। तब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं तब के दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को शिकस्त देेकर हर किसी को चौंका दिया था। उक्त चुनाव में अमिताभ को 68 फीसदी वोट मिले, जबकि बहुुगुणा के खाते में 25 फीसदी वोट आए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...