शनिवार, 15 जुलाई 2023

अलग-अलग हादसों में 5 कांवड़ियों की मौत

अलग-अलग हादसों में 5 कांवड़ियों की मौत   

श्रीराम मौर्य  

हरिद्वार। डाक कांवड़ की भागमभाग में अलग-अलग हादसों में पांच कांवड़िये की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बाईपास से लेकर हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक और अन्य वाहन टकराने से हादसे हुए।

दोनों जगहों पर कांवड़ियों की इतनी भीड़ थी कि रातभर जाम लगता रहा। जबकि भीड़भाड़ और तेज वाहन रफ्तार हादसों का कारण बने। अलग-अलग हुए हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए हैं।

पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में अमित निवासी दिल्ली, चेतन निवासी नोएडा, हनी निवासी सहारनपुर, हरिराम निवासी दिल्ली और मोहित निवासी कुरुक्षेत्र की हादसों में मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

नीतीश व तेजस्वी की जांच, दल पटना पहुंचा   

नीतीश व तेजस्वी की जांच, दल पटना पहुंचा   

अविनाश श्रीवास्तव  

पटना। भाजपा के 13 जुलाई को पटना में हुए विधानसभा घेराव का प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज मामले की जांच करने के लिए शनिवार को बीजेपी की जांच दल पटना पहुंची। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच दल का एक दिन पहले ही गठन किया था। इसमें दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, झारखंड के पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और हरियाणा के सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल शामिल हैं। जांच दल ने पटना में डाक बंगला बंगला चौराहे पर जाकर उस जगह को देखा जहाँ लाठीचार्च की घटना हुई थी। 

रघुवर दास, मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को स्थानीय भाजपा नेताओं ने 13 जुलाई के घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा के प्रदर्शन को रोकने के लिए कैसे पुलिस ने लाठीचार्च किया और इस दौरान किस तरह से भाजपा के नेताओं को निशाना बनाया गया पूरा विवरण जांच दल को दिया गया। भाजपा नेता मनोज कुमार ने विस्तार से जांच दल को पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही भाजपा नेता विजय सिंह की मौत पर भी जांच दल को विस्तार से बताया गया।

वहीं बाद में जांच दल ने पटना के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल भाजपा ने उन घायल नेताओं और कार्यकर्ताओं का हाल जाना जो लाठीचार्ज में घायल हुए थे। सभी से घटना की पूरा विवरण और कैसे पुलिस की लाठी का लोग शिकार हुए सबकुछ जाना गया। इस बीच, जांच दल ने सबसे बात करने के बाद एक रिपोर्ट भी तैयार की है जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपा जाएगा।

इसके पूर्व जांच दल का पटना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा, 13 जुलाई को महागठबंधन सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को तार-तार कर भाजपा द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण "विधानसभा मार्च" पर पुलिसिया बबर्रता का कहर ढाया था। राज्य सरकार के तानाशाही कार्रवाई के संबंध में बिहार आई भाजपा की उच्च स्तरीय जांच समिति के सदस्य झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह जांच समिति घटना की रिपोर्ट माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी।

यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी   

प्रिया तोमर   

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। एक बार फिर अगले 24 घंटों तक 20 जिलों में भारी बारिश की तो कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में लगातार भारी वर्षा होने के कारण कई नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश व बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में कल देर रात से बारिश हो रही है। हर जगह जलभराव हो गया है। सड़कों में गड्ढे होने की वजह से लोग उसमे गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, औरेया, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, मथुरा, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, रायबरेली, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बदायूं, ललितपुर, मेरठ, बुलन्दशहर, हमीरपुर, फिरोजाबाद, झांसी, बुलन्दशहर, आगरा, एटा, मथुरा, सोनभद्र, कानपुर देहात, जालौन, बागपत, कासगंज, हमीरपुर, इटावा, हापुड, हाथरस, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

राहत आयुक्त द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में आकाशीय विद्युत से 9, डूबने से 7 तथा सर्पदंश से 1 जनहानि हुई हैं। इनमें आकाशीय विद्युत से जनपद सुल्तानपुर व बदायूं में 1-1, गाजीपुर में 5, बलिया में 2, डूबने से सुलतानपुर एवं कानपुर देहात में 1-1, बिजनौर में 3, अमेठी में 2 तथा सर्पदंश से सीतापुर में 1 जनहानि हुई है।

पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 9.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। 1 जून, 2023 से अब तक 236.7 मि.मी. औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 209.4 मि.मी. के सापेक्ष 113 प्रतिशत है। प्रदेश के 19 जनपदों में अत्यधिक वर्षा (60 प्रतिशत अधिक), 13 जनपदों में अधिक वर्षा (20 से 59 प्रतिशत अधिक), 20 जनपदों में सामान्य वर्षा, 18 जनपदों में कम वर्षा (20 से 59 प्रतिशत कम) तथा 5 जनपदों में अत्यधिक कम वर्षा (60 से 99 प्रतिशत कम) दर्ज की गयी है।

विगत 24 घण्टे में प्रदेश के कई जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। जिनमें जनपद मैनपुरी, मुरादाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, कासगंज, सम्भल तथा महाराजगंज में 30 मि.मी. से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सिंचाई विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा जी कचला ब्रिज (बदायूं), यमुना जी मावी (मुजफ्फरनगर) खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। वहीं जनपद अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, शामली, गाजियाबाद, बागपत व मुजफ्फरनगर को छोड़कर कहीं भी अतिवृष्टि या जलभराव के कारण लोगों को बाढ़ शरणालय में ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

जनपद सहारनपुर के 104 गांव तथा 13 नगरीय मोहल्ले, शामली के 25 गांव (केवल कृषि क्षेत्र ही प्रभावित), गौतमबुद्धनगर के 6 गांव, बागपत के 11 (केवल कृषि क्षेत्र ही प्रभावित), मुजफ्फरनगर के 12 गांव, जनपद अलीगढ़ के 10, मथुरा के 12, मेरठ के 15, गाजियाबाद के 9 बाढ़ गांव प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों के कुल 5,043 लोगों को बाढ़ शरणालय में रखा गया है। इनके भोजन एवं रहने की उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

कुल्लू में फटा बादल, आफत की बरसात

कुल्लू में फटा बादल, आफत की बरसात

अजय सूर्या

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगवैली में शनिवार को बादल फटने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। बादल फटने के बाद सरवरी खड्ड में बाढ़ आ गई। कुल्लू में सुबह से मौसम खराब चल रहा है।

गांव के लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी और एहतियातन कुल्लू जा रही बस को तुरंत खाली करवाया गया। अन्य वाहनों को भी सड़क के एक तरफ किया गया।सरवरी खड्ड में आई बाढ़।

उपायुक्त कुल्लू के बोल

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आज सुबह लगवैली के गोरु डुग, फाटी, पिछली पतवार में बादल फटने के कारण छोरक पुल के पास दो मकान के अलावा पांच गोशाला बहने की सूचना है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल व पशुधन को नुकसान नहीं हुआ है।

एसडीएम कुल्लू के बोल

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि सुबह लगभग सात बजे लगवैली के समालंग में बादल फटने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक, सरवरी खड्ड का पानी जरूर बढ़ा है, लेकिन खतरे वाली बात नहीं है।

बादलों में उठा बवंडर, लोगों की रूह कांप गई

बादलों में उठा बवंडर, लोगों की रूह कांप गई 

अखिलेश पांडेय   

मैक्सिको सिटी। वो कहते हैं न जब कुदरत का कहर टूटता है तो इंसान के बस में कुछ नहीं रहता है। कुदरत के कहर के आगे इंसान इतना बेबस हो जाता है कि कुछ नहीं कर पाता है। चाहें कोई भी प्राकृतिक आपदा हो हर किसी के दिल में डर पैदा करती है। सोशल मीडिया पर कई बार तेज बारिश और तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के वीडियो सामने आते रहते हैं। ये वीडियो इतने खतरनाक होते हैं कि इसे देखकर किसी भी इंसान के अंदर डर पैदा हो जाए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे। इस वीडियो में आसमान में बादलों के बीच जबरदस्त हलचल देखी जा सकती है। 

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मैक्सिको का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आसमान में तेज गति घूमता हुआ बादल नजर आ रहा है। वहीं ये बादल आसमान में घूमते हुए टॉरनेडो बन जाता है, जो काफी तबाही मचा देता है। बता दें इस तरह के टॉरनेडो उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको में खूब देखने को मिलते हैं, जिससे वहां बहुत तबाही भी हो चुकी है।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि तेज गति से घूमते हुए बादल से पूंछ की तरह बादल निकलने लगता है। यह बादल कुछ दूरी पर आसमान की तरफ उड़ रही तेज धूल में जाकर मिल जाता है। वहीं इस तेज गति से उड़ रहे धूल का एक सिरा जमीन को छू रही है तो दूसरा सिरा तेज गति से बनने वाले अलग प्रकार के बादल को छू रही है। 

बता दें इस वीडियो को ट्वीट करते हुए वंडर ऑफ साइंस ने इसे टॉरनेडो बनने का शानदार क्लोज अप वीडियो बताया। इस वीडियो में बादल इतनी तेजी के घूम रहा जिससे लगता है कि धरती पर कोई बड़ा आसमानी संकट आने वाला है। तेज गति से घूमता हुआ यह बादल आसमान के कुछ हिस्सों में ही नजर आ रहा है, लेकिन यह बहुत ज्यादा डरावना है।

यूरोप में परमाणु बम तैनात कर रहा अमेरिका

यूरोप में परमाणु बम तैनात कर रहा अमेरिका 
सुनील श्रीवास्तव   
वॉशिंगटन डीसी। संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूरोप में नाटो ठिकानों पर अपने परमाणु बमों की तैनाती को बढ़ाने का काम तेज कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने 6 महीने पहले ब्रसेल्स में बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान नाटो सहयोगियों को बताया था कि उन्नत बी61-12 एयर-ड्रॉप ग्रेविटी बम बनाने का काम खत्म हो चुका है। इसे जल्द ही तैनात किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका लगातार अपने पुराने बमवर्षकों और लड़ाकू विमानों को नया संस्करण दे रहा है, और लगातार यूरोप के कई हिस्सों में परमाणु बम तैनात कर रहा है। रूस ने यूक्रेन युद्ध में परमाणु बम का इस्तेमाल करने की धमकी दी थी। इसके बाद से अमेरिका ने पुराने परमाणु बमों को नया संस्करण देना भी शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में अमेरिका ने बी 61 कार्यक्रम के उन्नयन पर वर्षों से बजट दस्तावेजों और सार्वजनिक बयानों में खुले तौर पर चर्चा की थी। पेंटागन के अधिकारियों ने कहा है कि भंडार का आधुनिकीकरण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्नयन आवश्यक है।
पॉलिटिको में छपी खबर के मुताबिक पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने ईमेल के माध्यम से जवाब दिया ” हम अपने परमाणु शस्त्रागार के विवरण पर चर्चा नहीं करेंगे। अमेरिकी बी 61 परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण सालों से चल रहा है।उन्नत बी 61-12 संस्करणों के लिए पुराने हथियारों को सुरक्षित और जिम्मेदारी से स्वैप करने की योजना लंबे समय से जारी है। यह किसी भी तरह से यूक्रेन में वर्तमान घटनाओं से जुड़ा नहीं है’।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने 2022 के अंत तक यूरोप में 100 B61 परमाणु हथियारों की तैनाती युरोप में की। ये बम दोहरे-सक्षम विमानों द्वारा तैनात किए गए हैं। इस बी 61-12 संस्करण में दक्षता और सटीकता दोनों में सुधार के लिए एक नई टेल किट शामिल है। रणनीतिक और सामरिक उपयोग दोनों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
क्या अमेरिका इसकी जानकारी छुपाता है
2019 में नाटो की एक संस्था ने एक दस्तावेज जारी किया और बाद में हटा दिया। इससे लंबे समय से चला आ रहा शक यकीन में बदल गया। अमेरिकी परमाणु हथियारों को कई यूरोपीय देशों में हवाई ठिकानों पर तैनात कर रहा है। इस दस्तावेज की एक प्रति बेल्जियम के अखबार डी मोर्गेन ने प्रकाशित की थी जिसमें कहा गया था कि बी61 परमाणु बम यूरोप के छह ठिकानों पर रखे हुए हैं।
सेंटर फॉर आर्म्स कंट्रोल एंड नॉन-प्रोलिफरेशन की एक फैक्टशीट के मुताबिक, बेल्जियम में क्लेन ब्रोगेल, जर्मनी में बुचेल, इटली में एवियानो और घेडी, नीदरलैंड में वोल्कल और तुर्की में इनसिरलिक ठिकानों पर अमेरिका ने परमाणु बम तैनात किए हैं।
अमेरिका में परमाणु बमों का इतिहास क्या है
हथियारों की उपस्थिती 1960 के दशक में शीत युद्ध के दौरान एक समझौते से उपजी है। इसका मकसद सोवियत संघ को रोकना और इसमें शामिल देशों को यह समझाना था कि उन्हें अपने खुद के परमाणु हथियार कार्यक्रमों को शुरू करने की कोई जरूरत नहीं है।
ऐतिहासिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका ने ग्रीस और यूनाइटेड किंगडम सहित सभी यूरोपीय देशों में परमाणु बम और परमाणु-सशस्त्र मिसाइलों दोनों को तैनात किया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों ने यूरोप में तैनात किए गए बमों के सटीक आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है। इन सभी हथियारों को भूमिगत तहखानों में रखा गया है। उन्हें कोई भी एक्शन लेने के लिए एक्शन लिंक (पीएएल) कोड अमेरिकी हाथों में रहता है।
1971 में शीत युद्ध के तनाव के दौरान यूरोप में स्थित परमाणु हथियारों की कुल संख्या 7,300 के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गई। हांलाकि अमेरिका ने बाद में परमाणु बमों को कम करने की बात भी कही, लेकिन पिछले 2 सालों में इस बात के सबूत लीक हुए कि अमेरिका यूरोप में परमाणु बम की तैनाती कर रहा है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि पांच नाटो देशों के बीच लगभग 100 ऐसे बम संग्रहीत किए गए हैं, जो जेट विमानों पर लोड करने के लिए तैयार हैं। इस बम का एक संस्करण 11 हिरोशिमा के बराबर विस्फोटक ले जा सकता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-273, (वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, जुलाई 16, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:16, सूर्यास्त: 07:11। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...