शनिवार, 15 जुलाई 2023

नीतीश व तेजस्वी की जांच, दल पटना पहुंचा   

नीतीश व तेजस्वी की जांच, दल पटना पहुंचा   

अविनाश श्रीवास्तव  

पटना। भाजपा के 13 जुलाई को पटना में हुए विधानसभा घेराव का प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज मामले की जांच करने के लिए शनिवार को बीजेपी की जांच दल पटना पहुंची। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच दल का एक दिन पहले ही गठन किया था। इसमें दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, झारखंड के पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और हरियाणा के सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल शामिल हैं। जांच दल ने पटना में डाक बंगला बंगला चौराहे पर जाकर उस जगह को देखा जहाँ लाठीचार्च की घटना हुई थी। 

रघुवर दास, मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को स्थानीय भाजपा नेताओं ने 13 जुलाई के घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा के प्रदर्शन को रोकने के लिए कैसे पुलिस ने लाठीचार्च किया और इस दौरान किस तरह से भाजपा के नेताओं को निशाना बनाया गया पूरा विवरण जांच दल को दिया गया। भाजपा नेता मनोज कुमार ने विस्तार से जांच दल को पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही भाजपा नेता विजय सिंह की मौत पर भी जांच दल को विस्तार से बताया गया।

वहीं बाद में जांच दल ने पटना के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल भाजपा ने उन घायल नेताओं और कार्यकर्ताओं का हाल जाना जो लाठीचार्ज में घायल हुए थे। सभी से घटना की पूरा विवरण और कैसे पुलिस की लाठी का लोग शिकार हुए सबकुछ जाना गया। इस बीच, जांच दल ने सबसे बात करने के बाद एक रिपोर्ट भी तैयार की है जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपा जाएगा।

इसके पूर्व जांच दल का पटना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा, 13 जुलाई को महागठबंधन सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को तार-तार कर भाजपा द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण "विधानसभा मार्च" पर पुलिसिया बबर्रता का कहर ढाया था। राज्य सरकार के तानाशाही कार्रवाई के संबंध में बिहार आई भाजपा की उच्च स्तरीय जांच समिति के सदस्य झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह जांच समिति घटना की रिपोर्ट माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...