बुधवार, 21 जून 2023

सांसद-डीएम द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ 

सांसद-डीएम द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ 


योगाभ्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर सांसद ने किया शुभारंभ 

सांसद ने कहा कि योग भारत की वह प्राचीन विद्या, जो तन-मन व स्वास्थ्य को रखता है स्वस्थ

कौशाम्बी। सांसद विनोद सोनकर एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने 09वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम, टेंवा में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने सभी लोगों को 09वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की हजारों वर्ष पुरानी योग विद्या को देश-दुनिया में पहुंचाने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री के प्रयास से योग केवल भारत में ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में आज 192 देशों में योग मनाया जा रहा है।

योग भारत की वह प्राचीन विद्या है, जो तन-मन व स्वास्थ्य को स्वस्थ्य रखने का कार्य करता है।उन्होंने कहा कि योग का महत्व व उद्देश्य तब पूरा होगा, जब हर घर में-हर ऑगन में योग अपना स्थान बना लेगा। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आवाह्न किया। योग पूरी तरह से प्रमाणित विद्या है, जिसका लोहा पूरी दुनियॉ मानती है। पश्चिम के देश जब तक अपने तर्क एवं वैज्ञानिक दृष्टि से किसी चीज को खरा नहीं पाते, तब तक उसका उपयोग एवं उसको मान्यता नहीं देते। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है, जो इसके महत्व व इसकी ताकत को दर्शाता है।  

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने योग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष 21 जून को हम लोग अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं। हम लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए, योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ्य व मन शान्त रहेगा तथा कई बीमारियॉ भी दूर रहेंगी। उन्होंने आमजन से योग के बारे में विधिवत जानकारी कर स्वयं योग करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का आवाह्न किया।

उन्होंने क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी से कहा कि आपकी टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर योग शिविर का आयोजन किया जाएं तथा योग विद्या का अधिक से अधिक प्रचार भी किया जाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी अपर जिलाधिकारी  जयचन्द्र पाण्डेय एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. अनीता सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

सुशील केसरवानी 

9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योगाभ्यास किया 

9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योगाभ्यास किया 

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। भारत की परम्परागत विरासत योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाएं जाने के उद्देश्य एवं वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ ‘‘हर घर आंगन योग’’ की थीम पर मनाएं जा रहे 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रांगण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में न्यायमूर्तियों, उच्च न्यायालय के अधिकारियों, विधि अधिकारियों एवं विद्वान अधिवक्ताओं के द्वारा पूरे मनोयोग व उत्साह के साथ योगाभ्यास किया गया।

इस अवसर पर न्यायमूर्तियों व उपस्थित अन्य लोगो के द्वारा योग के विभिन्न आसनों का योगाभ्यास व प्राणायाम किया गया। योग प्रशिक्षिका ज्योति पाण्डे के द्वारा सर्वप्रथम वार्मअप कराकर योगाभ्यास कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया तत्पश्चात ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन आदि अन्य आसनों के महत्व एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए प्रत्येक आसन की विधि व सावधानी के बारे में भी बताया गया।

अभिनेत्री पूजा ने बच्चन के साथ तस्वीर शेयर की

अभिनेत्री पूजा ने बच्चन के साथ तस्वीर शेयर की

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अमिताभ बच्चन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। पूजा हेगड़े, अमिताभ बच्चन के साथ फल पेय ब्रांड माज़ा की ब्रांड एंबेसडर हैं।पूजा हेगड़े, अमिताभ बच्चन के लिये अपनी प्रशंसा व्यक्त करने के लिये अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया हैं।

पूजा हेगड़े ने एक श्वेत-श्याम तस्वीर पोस्ट की जब अमिताभ बच्चन के काम को देखते हुए पूजा हेगड़े आश्चर्य में पड़ गईं। अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस लेजेंड को काम पर देखते हुए हमारे द्वारा शूट किए गए नए विज्ञापनों को देखने के लिए आप सभी का इंतजार नहीं कर सकती। क्या मजा है ?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, दुनिया का आभार जताया 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, दुनिया का आभार जताया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को यहां आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में योग दिवस मनाने के लिए दुनिया का आभार जताते हुए कहा कि योग भारत एक अति प्राचीन परंपरा है और भारत की तमाम प्राचीन परंपराओं की तरह यह परंपरा न केवल जीवंत है, बल्कि गतिमान भी है। 

मोदी ने कहा, “योग कॉपी राइट, पेटेंट और रॉयलटी के भुगतान से मुक्त है। योग को हर उम्र, हर लिंग और हर शारीरिक स्थिति में अपनाया जा सकता है। आप इसका अभ्यास घर पर, काम पर और यात्रा के दौरान कहीं भी कर सकते हैं।” इस कार्यक्रम के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77 वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी , न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद उपस्थित थीं। कार्यक्रम को संरा में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संरा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। मोदी नेे कहा, “मुझे बताया गया है कि यहां दुनिया के हर राष्ट्रीयता के लोग उपस्थित हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि योग एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। यह स्वास्थ्य और सुख का एक सम्पूर्ण मार्ग है। इससे कार्य और विचार पर ध्यान केंद्रित रहता है। 

योग स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ समन्यवय पूर्वक जीवन जीने की कला है। मोदी ने इस अवसर पर योग दिवस, मिलेट (ज्वार बाजरा) वर्ष 2023 और संरा मुख्यालय पर वीर शांति सैनिकों के स्मारक की स्थापना जैसे भारत के प्रस्ताव के लिए विश्व समुदाय का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मुझे यहीं संरा में नौ वर्ष पहले का दिन याद है, जबकि मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग मनाने का प्रस्ताव रखने का सौभाग्य मिला था और यह एक देखकर अद्भुत अनुभव हुआ कि पूरी दुनिया ने मिलकर उस समय समर्थन किया था। 

पिछले वर्ष पूरी दुनिया ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया, जो कि एक सुपर फूड या जबरदस्त खाद्य पदार्थ है। मिलेट पूरे स्वास्थ्य को बढ़ाने वाले अनाज है और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं। मोदी ने संरा मुख्यालय पर संरा शांति सेना के वीर शहीदों की स्मृति में भारत के प्रस्ताव के समर्थन के लिए भी विश्व समुदाय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शांति सेना में भारत का योगदान सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ एकता है। हमें संरा मुख्यालय पर योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होते हुए बहुत खुशी है। आइए हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने सुख में वृद्धि करें। संरा मुख्यालय के उद्यान में आयोजित इस कार्यक्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की तमाम हस्तियों ने भाग लिया, जिसमें अमेरिका में योग और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार में लगे कई प्रसिद्ध लोग शामिल हुए। 

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर मोदी ने वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने योगाभ्यास के लिए एकत्रित लोगों के साथ मिलकर योगासन भी किये। सुश्री कंबोज ने योगाभ्यास को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुहिम छेड़े जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का आभार जताया। 

'अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस' के अवसर पर योग किया 

'अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस' के अवसर पर योग किया 

संदीप मिश्र 

मिर्जापुर। मिर्जापुर में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर जीआईसी के मैदान में जिले के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने योग किया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर प्रोटोकाल के मुताबिक योग कराया गया। जीआईसी में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, एमएलसी विनीत सिंह, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने योग किया। नौंवे विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर पतंजलि युवा भारत व जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वाधान में नगर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर राष्ट्रीय योगासन जज योगी ज्वाला ने पावन वेद मंत्रों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सत्र का शुभारंभ कराते हुए विश्व योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्ण अभ्यास कराया। 

इसी प्रकार पुलिस लाइन मैदान में पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा, एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी परमानंद, सीओ मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर के साथ-साथ आलाकमान की विभिन्न अधिकारियों ने मंडूकासन, शशकआसन, वक्रासन, वज्रासन, भद्रासन, पश्चिमोत्तानासन, चक्कीचालन, ताड़ासन, कोणासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन आदि आसनों के साथ-साथ भस्त्रिका , कपालभाति अनुलोम विलोम भ्रामरी एवं उद्गीथ शीतली शीतकारी आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया।

ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है योग

ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है योग

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया में विभिन्न स्थानों पर योग केंद्रों का आयोजन कर योग और आसन किए गए। विश्व को भारत की अनमोल देन के रूप में 'योग' को दुनिया देख रही है। महर्षि पतंजलि के द्वारा प्रचारित योग एक ऐसी पद्धति है। जिसमें प्रणायाम और आसनों के माध्यम से जटिल से जटिल रोगों का उपचार भी किया जा सकता है। नियमित योग करने से मनुष्य स्वस्थ और पुष्ट बना रहता है।

 इसी श्रंखला में लोनी रामेश्वर पार्क स्थित स्प्रिंगफील्ड कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। आयोजन में विद्यार्थियों के द्वारा कई तरह के आसनों का सफल प्रदर्शन किया गया। योग की कई क्रियाओं का भी प्रदर्शन कर, विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। 

स्कूल प्रबंधक रवि चौधरी ने कहा कि योग मूल विद्या का ही एक भाग है। संतुलित दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने से तन और मन दोनों का शुद्धिकरण होता है। स्वास्थ्य शरीर मानव जीवन का प्रथम सुख है। जिसे स्थापित करने में हमें, हमारे पूर्वजों द्वारा विरासत में अभय वरदान के रूप में 'योग' प्रदान किया गया है।

वहीं, प्रधानाचार्य शशि चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य शरीर का गहरा संबंध है। यदि शरीर स्वास्थ्य और पुष्ट है तो विद्यार्थी अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। विद्यार्थियों के शारीरिक और बौद्धिक विकास को ध्यान में रखकर योग से परिचित कराया गया है। हमारे विद्यालय में रविंद्र और फारुख बच्चों को योग अभ्यास कराते हैं। दोनों ही योग-प्राणायाम में निपुण है। योग में निपुण और दक्ष विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कर, उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया गया है। हम निरंतर इस प्रकार के प्रयास करते रहेंगे। अध्यापक मदन सिंह रावत, इन्दु सहगल उपस्थित रहे।

किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ 

किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ 

संदीप मिश्रा  

लखनऊ। दिनों चुनाव की होड़ मची हुई है इस को लेकर सरकार अनेक सरकार की योजनाओं को संचालित कर रही है। सरकार किसानों का कर्ज भी माफ कर रहे हैं। जिससे किसानों को बेहद राहत मिल रहा है। वही, बता दें की सरकार ने हीं किसान कर्ज माफी लिस्ट जारी की है, जिसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं। आप भी किसान का दिमाग पर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं या उसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते तो आपको इसमें संपूर्ण जानकारी दी गई है। 

बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार सीमांत और निम्न वर्ग के किसानों का कर्ज माफ कर रही है। जिसके बाद किसानों को बेहद ही राहत मिलेगी साथ ही इसका उद्देश्य किसानों को कृषि की ओर अग्रसर करना है। वही बता दें कि किसानों ने बैंक से कर्ज लिया है और किसी कारणवश झुका नहीं पा रहे तो ऐसे किसानों का सरकार 200000 तक का कर्ज माफ कर रही है। जिसकी लिस्ट सरकार ने पोर्टल पर चढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों का सरकार कर्ज माफ कर रही है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश निवासी है और किसान है तो आप भी किसान ऋण मुक्ति योजना में आवेदन कर सकते हैं। जिसमें सरकार आपका 200000 तक का कर्ज माफ कर देगी जिसके बाद अगर आपका इस लिस्ट में नाम आया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम देखकर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके बाद आप का कर्ज माफ कर दिया जाएगा साथ ही आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...