बुधवार, 21 जून 2023

ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है योग

ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है योग

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया में विभिन्न स्थानों पर योग केंद्रों का आयोजन कर योग और आसन किए गए। विश्व को भारत की अनमोल देन के रूप में 'योग' को दुनिया देख रही है। महर्षि पतंजलि के द्वारा प्रचारित योग एक ऐसी पद्धति है। जिसमें प्रणायाम और आसनों के माध्यम से जटिल से जटिल रोगों का उपचार भी किया जा सकता है। नियमित योग करने से मनुष्य स्वस्थ और पुष्ट बना रहता है।

 इसी श्रंखला में लोनी रामेश्वर पार्क स्थित स्प्रिंगफील्ड कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। आयोजन में विद्यार्थियों के द्वारा कई तरह के आसनों का सफल प्रदर्शन किया गया। योग की कई क्रियाओं का भी प्रदर्शन कर, विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। 

स्कूल प्रबंधक रवि चौधरी ने कहा कि योग मूल विद्या का ही एक भाग है। संतुलित दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने से तन और मन दोनों का शुद्धिकरण होता है। स्वास्थ्य शरीर मानव जीवन का प्रथम सुख है। जिसे स्थापित करने में हमें, हमारे पूर्वजों द्वारा विरासत में अभय वरदान के रूप में 'योग' प्रदान किया गया है।

वहीं, प्रधानाचार्य शशि चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य शरीर का गहरा संबंध है। यदि शरीर स्वास्थ्य और पुष्ट है तो विद्यार्थी अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। विद्यार्थियों के शारीरिक और बौद्धिक विकास को ध्यान में रखकर योग से परिचित कराया गया है। हमारे विद्यालय में रविंद्र और फारुख बच्चों को योग अभ्यास कराते हैं। दोनों ही योग-प्राणायाम में निपुण है। योग में निपुण और दक्ष विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कर, उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया गया है। हम निरंतर इस प्रकार के प्रयास करते रहेंगे। अध्यापक मदन सिंह रावत, इन्दु सहगल उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...