रविवार, 26 फ़रवरी 2023

सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया

सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार के दिन सीबीआई (CBi) ने शराब घोटाले मामलें में पूछताछ के लिए बुलाया। सिसोदिया के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की शायद ही कोई ऐसी सड़क हो, जहां विरोध-प्रदर्शन न किया हो। हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस बीच AAP के कार्यकर्ताओं ने 'मोदी मर गया' के आपत्तिजनक नारे लगाए। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि मोदी अडानी के लिए कुछ नहीं करता और हमारे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना चाहता है।

सीबीआई हेडक्वार्टर के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है। इस वीडियो में एक महिला यह कहते हुए नजर आ रही हैं, 'मोदी मर गया हाय-हाय' 'मोदी मर गया हाय-हाय'। जब उनसे इस नारा लगाने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अडानी के लिए सब कुछ कर रहे हैं, न ही आम आदमी के लिए, इसलिए वह यह नारे लगा रही हैं। 

नागालैंड में अब तक कोई महिला नहीं बनी है 'एमएलए'

नागालैंड में अब तक कोई महिला नहीं बनी है 'एमएलए'

इकबाल अंसारी 

कोहिमा। नगालैंड में नई विधानसभा के गठन के लिए सोमवार को मतदान होना है। ऐसे में सबकी निगाहें उन चार महिला उम्मीदवारों पर टिकी हैं, जो पूर्वोत्तर के इस राज्य में पहली महिला विधायक बनकर इतिहास रचने का प्रयास कर रही हैं। सामाजिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि एक ऐसे राज्य में जहां महिलाएं लगभग सभी सामाजिक मुद्दों पर नेतृत्व की भूमिका में हैं, वहां आज तक कोई महिला विधायक नहीं बन पाई है। नगालैंड में कुल 13,17,632 मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 6,56,143 यानी 49.8 प्रतिशत है। राज्य के चुनावी मैदान में कुल 183 उम्मीदवार हैं, जिनमें से चार महिलाएं हैं। 

इन चार महिला उम्मीदवारों में दीमापुर-3 सीट से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की हेखनी जाखलू, तेनिंग सीट पर कांग्रेस की रोजी थॉम्पसन, पश्चिमी अंगामी सीट पर एनडीपीपी की सलहौतुओनुओ और अतोइजू सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की काहुली सेमा शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषक और लेखक सुशांत तालुकदार ने कहा, यह एक विरोधाभास है कि पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में महिलाएं सामाजिक मुद्दों पर नेतृत्व की भूमिका में हैं, लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में उन्हें जगह नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा, नगालैंड में भी, वे सभी सामाजिक मुद्दों में सबसे आगे हैं, जैसे आफ्सपा-विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करना, उग्रवादी समूहों के साथ शांति वार्ता करना आदि। लेकिन उनके पास पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं है।

साल 1977 में रानो मेसे शाज़िया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं। वह नगालैंड से संसद पहुंचने वाली पहली महिला थीं। उसके बाद, पिछले साल भाजपा ने नगालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में एस. फांगनोन कोन्याक को नामित किया था, जिसके साथ ही नगालैंड से कोई दूसरी महिला संसद पहुंची। नगालैंड में लोकसभा और राज्यसभा की एक-एक सीट है, जबकि विधानसभा में सीटों की संख्या 60 है। 

सामाजिक कार्यकर्ता पोंगलेम कोन्याक महिला विधायक न बन पाने की वजह बताते हुए कहती हैं, परिवार का मुखिया तय करता है कि वे किसे वोट देंगे और इससे अन्य महिलाएं भी एकजुटता दिखाते हुए महिला उम्मीदवारों को वोट नहीं देतीं। महिला उम्मीदवारों के लिए आमतौर पर जन समर्थन की कमी है। उन्होंने कहा, हमें अभी तक राजनीतिक सफलता नहीं मिली है, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में हम सक्रिय हैं। हम एक दिन वहां (विधानसभा में) भी पहुंचेंगे। नगालैंड की 60-सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की रेसिपी, जानिए 

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की रेसिपी, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 

रंगों का त्योहार होली इस बार 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी और 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस त्योहार का अपना एक अलग ही मजा होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ जमकर होली खेलते हैं साथ ही लजीज पकवान जैसे दही भल्ले, बालू शाही, गुजिया समेत कई तरह के स्वादिष्ट मिठाइयों का मजा लेते हैं।

यूं तो होली पर ढेर सारे पकवान बनाएं जाते हैं, लेकिन इन पकवानों के साथ अगर ठंडाई मिल जाए तो फिर क्या ही कहना। ऐसे में होली का मजा भी दुगुना हो जाता है। अगर आप होली खेलते समय बीच-बीच में इसका सेवन करेंगे तो मजा भी दोगुना हो जाएगा। 

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की सामग्री...

बादाम : एक चौथाई कप (छिला हुआ)
केसर : बारिक कटी हुई
चीनी : डेढ़ कप 
दूध फूल क्रीम : पांच कप
खरबूजे के बीज (थोड़े से)
सौंफ : दो चम्मच
इलायची : 4 से 5
खस-खस : दो चम्मच
काली मिर्च : एक चम्मच 

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की रेसिपी...

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी और चीनी को डालकर अच्छे से उबाल लें। उबलने के बाद अब इसे ठंडा कर लें। इसके बाद खरबूजे के बीज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, बादाम और खस खस को भिगो कर एक घंटे के लिए छोड़ दें। अब पानी से इसे निकाल लें और बादाम का छिलका उतार दें। उसके बाद इन सभी चीजो को चीनी के घोल के साथ पीस लें।

अब इस मिश्रण को किसी कपडे में डाल कर छान लें। उसके बाद इस मिश्रण में दूध में मिला दें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दें। अब आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।  फिर कुछ टाइम बाद फ्रिज में से ठंडाई निकाल कर इसके ऊपर केसर डाल दें। आपकी टेस्टी केसरिया बादाम ठंडाई बनकर तैयार है। इसे आप ठंडा-ठंडा सर्व कर होली का पूरा मजा लें। 

गुजरात में भूकंप, 4.3 तीव्रता के झटके महसूस किए

गुजरात में भूकंप, 4.3 तीव्रता के झटके महसूस किए

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर/राजकोट। रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप गुजरात के राजकोट से 270 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में आज दोपहर 3:21 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार की दोपहर 4.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। जिसकी गहराई 10 किमो नीचे थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुजरात के राजकोट से 270 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में दोपहर 3 बजकर 21 मिनट में आया।

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। दरअसल, 22 फरवरी की दोपहर भूकंप के झटके लगे थे और इसका केंद्र नेपाल में था। राहत की बात तो यह थी कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। फरवरी माह के शुरुआती हफ्ते में गुजरात में भूकंप के झटके लगे थे। अधिकारियों ने बताया था कि गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में 4 फरवरी की सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर 3.2 की तीव्रता से भूकंप दर्ज किया गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-137, (वर्ष-06)

2. सोमवार, फरवरी 27, 2023

3. शक-1944, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:09, सूर्यास्त: 06:01। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

नए सिरे से चुनाव कराए जाने पर रोक लगाई: एचसी 

नए सिरे से चुनाव कराए जाने पर रोक लगाई: एचसी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छ: सदस्यों के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जाने पर शनिवार को रोक लगा दी। यह चुनाव 27 फरवरी को होने का कार्यक्रम था। न्यायमूर्ति गौरंग कंठ ने अदालत की छुट्टी के दिन एक विशेष सुनवाई में कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि 24 फरवरी को हुए चुनाव के परिणाम घोषित किये बगैर महापौर सोमवार को नये सिरे से चुनाव करा रही हैं, जो नियमों का उल्लंघन है।

उल्लेखनीय है कि महापौर निर्वाचन अधिकारी भी हैं। उच्च न्यायालय ने कहा कि यहां नियमों से यह प्रदर्शित होता है कि दिल्ली के महापौर के पास स्थायी समिति के चुनाव को अवैध एवं अमान्य घोषित करने की शक्ति है। उच्च न्यायालय ने पिछले चुनाव के परिणाम घोषित किये बगैर नये सिरे से चुनाव कराने के निर्णय को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर निर्वाचन अधिकारी और अन्य को नोटिस जारी किया। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इस बारे में नोटिस जारी किया जाए कि सुनवाई की अगली तारीख तक नए सिरे से चुनाव कराने पर रोक लगी रहेगी।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...