रविवार, 26 फ़रवरी 2023

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की रेसिपी, जानिए 

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की रेसिपी, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 

रंगों का त्योहार होली इस बार 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी और 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस त्योहार का अपना एक अलग ही मजा होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ जमकर होली खेलते हैं साथ ही लजीज पकवान जैसे दही भल्ले, बालू शाही, गुजिया समेत कई तरह के स्वादिष्ट मिठाइयों का मजा लेते हैं।

यूं तो होली पर ढेर सारे पकवान बनाएं जाते हैं, लेकिन इन पकवानों के साथ अगर ठंडाई मिल जाए तो फिर क्या ही कहना। ऐसे में होली का मजा भी दुगुना हो जाता है। अगर आप होली खेलते समय बीच-बीच में इसका सेवन करेंगे तो मजा भी दोगुना हो जाएगा। 

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की सामग्री...

बादाम : एक चौथाई कप (छिला हुआ)
केसर : बारिक कटी हुई
चीनी : डेढ़ कप 
दूध फूल क्रीम : पांच कप
खरबूजे के बीज (थोड़े से)
सौंफ : दो चम्मच
इलायची : 4 से 5
खस-खस : दो चम्मच
काली मिर्च : एक चम्मच 

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की रेसिपी...

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी और चीनी को डालकर अच्छे से उबाल लें। उबलने के बाद अब इसे ठंडा कर लें। इसके बाद खरबूजे के बीज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, बादाम और खस खस को भिगो कर एक घंटे के लिए छोड़ दें। अब पानी से इसे निकाल लें और बादाम का छिलका उतार दें। उसके बाद इन सभी चीजो को चीनी के घोल के साथ पीस लें।

अब इस मिश्रण को किसी कपडे में डाल कर छान लें। उसके बाद इस मिश्रण में दूध में मिला दें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दें। अब आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।  फिर कुछ टाइम बाद फ्रिज में से ठंडाई निकाल कर इसके ऊपर केसर डाल दें। आपकी टेस्टी केसरिया बादाम ठंडाई बनकर तैयार है। इसे आप ठंडा-ठंडा सर्व कर होली का पूरा मजा लें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...