मंगलवार, 8 नवंबर 2022

महिला प्रोफेसर को ‘अमेजन रिसर्च अवार्ड’ मिला

महिला प्रोफेसर को ‘अमेजन रिसर्च अवार्ड’ मिला

अखिलेश पांडेय/सुनील श्रीवास्तव 

वाशिंगटन डीसी/न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की भारतीय-अमेरिकी महिला प्रोफेसर को नकारात्मक यूजर अनुभवों को कम करने वाला टूल डिजाइन करने के लिए ‘अमेजन रिसर्च अवार्ड’ मिला है। कंसास यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि पवित्रा प्रभाकर अमेजन से पुरस्कार प्राप्त करने वालों में से एक हैं। प्रभाकर वर्तमान में राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन में एक कार्यक्रम निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और फिलहाल अवकाश पर हैं।

टूल का उपयोग मशीन लर्निंग-आधारित सॉफ्टवेयर सिस्टम के यूजर अनुभव में व्यवधान पैदा करने वाले बदलावों को कम करने के लिए किया जाएगा। क्योंकि उत्पाद को समय के साथ परिष्कृत और नए सिरे से प्रशिक्षित किया जाता है। प्रभाकर ने कहा, ‘‘परियोजना का विस्तृत उद्देश्य यह है कि मशीन लर्निंग आधारित प्रणाली के दो संस्करण समान हैं या अलग इस बारे में वे स्वत: बता पाएं।’’

प्रभाकर ने अर्बाना-कैम्पेन में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस से कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट और अप्लायड मैथेमैटिक्स में मास्टर की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सेंटर फॉर द मैथेमैटिक्स ऑफ इन्फॉर्मेशन पोस्टडॉक्टरल फेलोशिप की।

अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करें, आग्रह 

अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करें, आग्रह 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कहा कि उनके पति पर क्रूर हमले का उनके मध्यावधि चुनाव के बाद कांग्रेस में बने रहने के फैसले पर असर पड़ेगा। पेलोसी ने अमेरिका के लोगों से आग्रह किया, ‘अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करें।

डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता पेलोसी ने ‘सीएनएन’ को दिए साक्षात्कार में पार्टी के सदन में बहुमत खोने पर भविष्य को लेकर अपने मंसूबे स्पष्ट नहीं किए। हालांकि कई लोगों का मानना है कि ऐसी स्थिति में पेलोसी और अन्य पद छोड़ेंगे। पति पर हुए हमले की बात करते हुए पेलोसी की आंखे नम हो गई और उन्होंने कहा, पति के साथ जो हुआ उससे दुखी हूं, साथ ही में देश के लिए भी दुखी हूं। उन्होंने कहा, मैं बस चाहती हूं कि लोग मतदान करें और हम चुनाव के नतीजों का सम्मान करेंगे। उम्मीद करते हैं कि दूसरा पक्ष भी नतीजों का सम्मान करेगा।

कांग्रेस में बने रहने के संबंध में किए सवाल पर पेलोसी ने कहा कि वह सिर्फ इतना कहना चाहेंगी कि उनके पति पर हुए हमले से उनकी सोच बदली है। पेलोसी ने पहले भी कभी अपने भविष्य की रणनीतियों को लेकर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की है। पेलोसी ने ‘सीएनएन’ से कहा, पिछले एक दो सप्ताह में जो हुआ उससे मेरा फैसला यकीनन प्रभावित होगा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगियों और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क सहित कई शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं ने पेलोसी के पति पर हुए हमले का मजाक उड़ाया था।

पेलोसी ने कहा, दुष्प्रचार को रोकने के लिए रिपब्लिकन को कुछ तो संदेश देना होगा। हम चाहते हैं कि देश इस सबसे उबरे।’’ गौरतलब है कि मध्यावधि चुनाव से 11 दिन पहले एक व्यक्ति पेलोसी के घर में जबरन घुस गया और उनके पति पॉल पेलोसी पर हमला किया। आरोपी व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि वह परिवार के सैन फ्रांसिस्को स्थित घर में घुस गया और पॉल के सिर पर हथौड़े से वार करने से पहले पेलोसी को ढूंढ रहा था। पॉल को इलाज के बाद गत बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

चोरी: हास्य अभिनेता दास के खिलाफ मामला दर्ज 

चोरी: हास्य अभिनेता दास के खिलाफ मामला दर्ज 

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई पुलिस ने हास्य अभिनेता वीर दास के खिलाफ सहमति के बावजूद कथित तौर पर सामग्री चोरी करने को लेकर मामला दर्ज किया है। दास के खिलाफ अश्विन गिडवानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं निर्माता अश्विन गिडवानी की शिकायत पर मुंबई के कफ पारेड थाने में मामला दर्ज हुआ है।

प्रोडक्शन हाउस ने आरोप लगाया है कि दास ने संयुक्त रूप से बनाई गई एक स्क्रिप्ट से 12 चुटकुले चुराए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्होंने ‘दिल्ली बेली’ के अभिनेता से संपर्क किया और उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन अभी तक उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया है। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत दर्ज की गयी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

विश्व दिवस के रूप में नामित 18 नवंबर, प्रस्ताव 

विश्व दिवस के रूप में नामित 18 नवंबर, प्रस्ताव 

अखिलेश पांडेय 

वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा की रोकथाम और उपचार के लिए हर साल 18 नवंबर को विश्व दिवस के रूप में नामित करने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया है। प्रस्ताव सभी सदस्य देशों, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के प्रासंगिक संगठनों और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों, विश्व नेताओं, विश्वास अभिनेताओं, नागरिक समाज और अन्य प्रासंगिक हितधारकों को प्रत्येक वर्ष इस विश्व दिवस को इस तरह से मनाने के लिए आमंत्रित करता है जिसे वह इसके लिए सबसे उपयुक्त मानते हो। 

यह बाल यौन शोषण से प्रभावित लोगों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा को रोकने और समाप्त करने की आवश्यकता और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने की अनिवार्यता को प्रोत्साहित करता है।

उत्तरजीवियों और पीड़ितों की न्याय और उपचार तक पहुंच सुनिश्चित करना, साथ ही उनके कलंक को रोकने और समाप्त करने, उनके उपचार को बढ़ावा देने, उनकी गरिमा की पुष्टि करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता पर खुली चर्चा की सुविधा प्रदान करना।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-394, (वर्ष-05)

2. बुधवार, नवंबर 9, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:02, सूर्यास्त: 05:36। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 7 नवंबर 2022

चंद्र ग्रहण: आज मनाया जाएगा 'गंगा स्नान' का पर्व

चंद्र ग्रहण: आज मनाया जाएगा 'गंगा स्नान' का पर्व

सरस्वती उपाध्याय 

कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष आठ नवंबर को है। इसे गंगा स्नान भी कहा जाता है। लोग व्रत रखते हैं। भोर में गंगा स्नान कर पूजन, दान करते हैं। इस बार आठ नवंबर को ही साल का आखरी चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। चंद्रग्रहण के चलते कई कार्यों पर प्रभाव पड़ रहा है। बालाजी ज्योतिष संस्थान के पंडित राजीव शर्मा का कहना है कि ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में अरुणोदय काल में गंगा स्नान करना पुण्यकारी होगा।

धार्मिक मान्यता, परंपरा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान भी कहा जाता है। इस वर्ष 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है, पर उसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। यह ग्रहण देश के पूर्वोत्तर एवं पूर्वी भागों में खग्रास के रूप में भी दिखाई देगा। वहीं शेष हिस्सों में खण्डग्रास होगा। जिन स्थानों पर चंन्द्रोदय सांय 5:12 बजे से पूर्व होगा, उन स्थानों पर यह खग्रास भी दिखाई देगा, शेष में यह चंद्रग्रहण खण्डग्रास के रूप में दिखाई देगा। यह ग्रहण आठ नवंबर को भारतीय मानक समय अनुसार अपराह्न 2:39 बजे से सांय 6:19 बजे तक रहेगा जिसमें खग्रास की स्थिति अपराह्न 3:46 बजे से सांय 5:12 बजे तक रहेगी। भारत के विभिन्न छेत्रो में ग्रेस्तोदय के रूप में दिखाई देगा

ग्रहण का सूतक

ग्रहण ग्रस्तोदय होने की वजह से इसका सूतक सूर्योदय से ही माना जायेगा। सामान्य रूप से चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले से मानते हैं। चंद्र ग्रहण मेष राशि एवं भरणी नक्षत्र में हो रहा है इसलिए यह इस राशि एवं नक्षत्र वाले व्यक्तिओं के लिए विशेष रूप से अशुभफलदायक है। इसके अतिरिक्त वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर एवं मीन राशि वालों के लिए अशुभ फलप्रद रहेगा।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...