मंगलवार, 25 अक्तूबर 2022
बलरामपुर: जंगली सुअर के हमले से युवक की मौंत
हमीरपुर सीट से वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया
हमीरपुर सीट से वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया
श्रीराम मौर्य
हमीरपुर/शिमला। कांग्रेस ने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को हमीरपुर सीट से डॉ पुष्पेंद्र वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। वह राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री रंजीत सिंह वर्मा के बेटे हैं। राज्य की 68 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी की गयी थी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
मनोरंजन: फिल्म मिली का गाना 'सुन ए मिली' रिलीज
मनोरंजन: फिल्म मिली का गाना 'सुन ए मिली' रिलीज
कविता गर्ग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'मिली' का गाना सुन ए मिली रिलीज हो गया है। जान्हवी फिल्म मिली में मिली का किरदार निभा रही हैं। मिली में जाह्नवी कपूर,मनोज पाहवा और सनी कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म मिली का गाना 'सुन ए मिली' रिलीज हो गया है। इस गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है और इसकी धुन ए.आर. रहमान ने बनाई है। गीत को आवाज विशाल मिश्रा ने दी है। 'मिली' वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म 'हेलन' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशिक मुत्थुकुट्टी ज़ेवियर ने ही निर्देशित किया है। मिली का स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 04 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-380, (वर्ष-05)
2. बुधवार, अक्टूबर 26, 2022
3. शक-1944, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 06:25, सूर्यास्त: 05:44।
5. न्यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
(सर्वाधिकार सुरक्षित)
रविवार, 23 अक्तूबर 2022
पार्टी के नेतृत्व और पीएम पद के लिए चुनाव, घोषणा
पार्टी के नेतृत्व और पीएम पद के लिए चुनाव, घोषणा
अखिलेश पांडेय
लंदन। ब्रिटेन के राजकोष के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की। ऋषि सुनक ने एक ट्वीट में कहा,“ब्रिटेन एक महान देश है। लेकिन हम एक गहन आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसलिए मैं कंजरवेटिव पार्टी का नेता और आपका अगला प्रधान मंत्री बनने के लिए खड़ा हूं। मैं अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहता हूं, अपनी पार्टी को एकजुट करना और अपने देश के लिए काम करना चाहता हूं।”
ऋषि सुनक और ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को कंजर्वेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए और बाद में प्रधानमंत्री की भूमिका के लिए शीर्ष दो दावेदार माना जाता है क्योंकि वे दोनों नेतृत्व की दौड़ में भाग लेने के लिए आवश्यक 100 कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे हैं। ब्रिटेन की निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनीं। वह अपने उत्तराधिकारी के चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी। कंजरवेटिव पार्टी के सांसद 24-28 अक्टूबर तक अपना नया नेता और अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए ऑनलाइन वोट करेंगे।
251 दीयें जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
251 दीयें जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
पंकज कपूर
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से दीपावली के शुभ अवसर पर भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दिया। शहीदों के नाम से संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा पार्क में 251 दीयें जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक अलका जीना ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है, तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है।
तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है। इसलिए हम सभी भारतीयों का यह फर्ज है कि हमारी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत व भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है, तो हम सभी भारतीयों को भी अपनी भारतीय सेना के प्रति सच्ची श्रद्धा आस्था निष्ठा रखते हुए हमेशा भक्ति भाव प्रकट करना चाहिए। इसलिए संस्था पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम, 251 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति भक्ति भाव प्रकट किया।
इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, सचिव नन्दकिशोर आर्या, मार्गदर्शक आशा शुक्ला, पूजा लटवाल, अलका जीना, काजल खत्री, प्रगति जीना, निशिता शुक्ला, रितिक साहू, जगदीश बिष्ट, भरत चिलवाल, अभिषेक साहू, शालीन शिखर शुक्ला, संदीप यादव, सुशील राय, सूरज मिस्त्री, अमित आर्या, मनीष साहू, गणेश बिष्ट, विशाल कुमार, नवीन तिवारी, दीपांशु वर्मा, नवीन मूलनिवासी, विनोद आर्या, नीलेश गुप्ता, मुकेश बिष्ट, रॉबिन भारती, अमन कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।
राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा
राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...