रविवार, 23 अक्तूबर 2022

पेट की चर्बी कम करने में बहुत फायदेमंद है 'पपीता'

पेट की चर्बी कम करने में बहुत फायदेमंद है 'पपीता'

सरस्वती उपाध्याय 

वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। जैसे- वर्कआउट, रनिंग, व्यायाम, डाइट आदि करते हैं। ऐसे में हम पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम, योग व आहार के बारे में बताएंगे, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। कई दिनों से अगर आपको एसिडिटी है या फिर डाइजेशन से जुड़ीं कोई भी परेशानी है, तो आप पपीता खाना शुरू कर दें। इससे न सिर्फ आपका पेट साफ रहेगा बल्कि आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति भी होगी। यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे आपका खाना आसानी से पच जाता है। फायदों की बात करें, तो वेट लॉस के अलावा पेट की चर्बी कम करने में भी पपीता बहुत फायदेमंद है।

फ्रूट यॉगर्ट

आप ब्रेकफास्ट में दही में पपीता काटकर खा सकते हैं। इसमें आप कुछ और फल भी एड कर सकते हैं। इसमें भिगाए हुए ड्रॉय फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट काफी टाइम तक भरा रहेगा।

दूध और पपीता

आपको अगर हैवी ब्रेकफास्ट खाना है, तो इसके लिए आपको कई डिशेज खाने की जरूरत नहीं है बल्कि एक गिलास मलाई वाला दूध और पपीता खाएं। इससे आपको प्रोटीन की मात्रा भी मिल जाएगी और काफी घंंटों तक आपका पेट भरा रहेगा।

पपीते का जूस

आपको अगर ज्यादा पपीता नहीं खाया जाता, तो आप पपीते का जूस निकालकर पी सकते हैं। इसमें एक-दो पत्ते पुदीने के डाल दें। इससे स्वाद भी बढ़ जाएगा और इसके गुण भी।

पपीता शेक

आपको अगर बच्चों को पपीता खिलाना है, तो आप ड्राय फ्रूट्स डालकर पपीता शेक भी बना सकते हैं। साथ ही वनीला फ्लेवर डालना न भूलें। इससे बच्चे तुंरत ही इस शेक को पीना शुरू कर देंगे। आप वेट लॉस के लिए पी रहे हैं, तो सिर्फ जूस ही पिएं।

पपीता चाट

आपको अगर सादा पपीता खाना पसंद नहीं है, तो आप पपीता चाट बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए पपीते को स्लाइस में काटकर इस पर काला नमक, काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें। आप चाहें, तो इसके ऊपर अदरक को बारीक घिसकर भी डाल सकते हैं।

महामुकाबला: राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित

महामुकाबला: राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला हुआ है। सुपर-12 स्टेज में दोनों टीमें आमने-सामने थी और रोहित शर्मा के लिए यह यादगार पल था। रोहित शर्मा पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे। पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभाल रहे रोहित ने महत्वपूर्ण टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान मेलबर्न स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रगान के दौरान रोहित शर्मा भावुक हो गए। 

रोहित शर्मा ने जय हे…जय हे… गाते हुए अपने इमोशन को काबू किया और आंखें बंद कर खुद को संभालते हुए दिखे। इस खास पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और फैंस ने उनकी तस्वीरें भी शेयर की। इमोशनल रोहित शर्मा की वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर तुरंत छा गई और फैंस भी भावुक हो गए। रोहित शर्मा बता दें कि ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2007 में भी टी-20 वर्ल्ड कप खेला था और पाकिस्तान के खिलाफ वह फाइनल खेल चुके हैं। अब 15 साल के बाद रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

विराट कोहली की मदद से और नाबाद पारी में 82 रन बनाकर भारतीय क्रिकेट टीम को जीत दिलाकर अपने दायित्व का निर्वाह किया है। विराट कोहली के द्वारा खेला गया मैच किसी विश्व स्तरीय मैच से कम नहीं था। आज के इस मैच की जीत के कारण विराट कोहली का सम्मान एक बार फिर संरक्षित हो गया है। यह जीत केवल खेल को ध्यान में रखकर नहीं देखी जा सकती है। दो देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर ही देखी जा सकती है। भारत की इस जीत के लिए विराट कोहली एक बार फिर स्टार बन कर उभर गए हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-379, (वर्ष-05)

2. सोमवार, अक्टूबर 24, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:18, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 22 अक्तूबर 2022

धनतेरस एवं दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं 

धनतेरस एवं दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं 


गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। धनतेरस पर्व की बधाई देते हुए अपने संदेश में गृहमंत्री साहू ने कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी प्रदेशवासियों का जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहे एवं आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि और वैभव से परिपूर्ण हो। 

गृहमंत्री साहू ने दीपो के पावन पर्व दीपावली पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की हैं। अपने बधाई सन्देश में उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की अलौकिकता का प्रतीक है। हम सभी भारतीय इस पर्व को हर्ष-उल्लास के साथ मनाते है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को प्रकाशमय करे, यही मेरी कामना है।

राजनीति: बसपा को चुनाव लड़ने के लिए चुना 

राजनीति: बसपा को चुनाव लड़ने के लिए चुना 

अकांशु उपाध्याय/संदीप मिश्र/अमित शर्मा 

नई दिल्ली/लखनऊ/लुधियाना। उत्तराधिकार में निर्वाचित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सदस्यों की समीक्षा की। राज्य की स्थिति के लिए राज्य के पूर्वात्‍व में बैठने की स्थिति में आने के साथ ही वैस्‍व वैभव के मामले में भी अस्तित्‍व में प्रभावित होगा। चुनाव लड़ने के लिए चुनाव लड़ने के बाद उन्हें चुनाव लड़ने के लिए चुना गया। पार्टी की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम की स्थिति में सुरक्षा में सुधार हुआ है और सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को तेज से युवा स्थिति और स्थिति के लिए दिशा-निर्देश। यह भी कहा गया है कि असफल होने के बाद भी 'अच्छे' कार्य 'अच्छे', जनता का अनुभव खराब होगा। यह उचित नीति है, सावधान रहना चाहिए।

उप्र में शामिल होने के लिए उपयुक्त बैटरी के साथ बैठने के लिए उपयुक्त बैटरी के साथ चलने वाली बैटरी के साथ चलने के लिए बैटरी के साथ चलने वाली बैटरी के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए। इस तरह के नियंत्रण को नियंत्रित करने के लिए यह आवश्यक है कि ये नियंत्रित होने के लिए नियंत्रित किया जाए। खतरनाक घटनाओं को अंजाम देने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। निश्चित होगा इसी तरह, इस तरह की स्थिति में यथावत रखा गया है। सुनिश्चित करने के लिए सुनिश्चित करें।

रोडवेज कर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात 

रोडवेज कर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात 

पंकज कपूर 

देहरादून। परिवहन निगम की ओर से लिए गए कई बड़े फैसलों के अंतर्गत रोडवेज कर्मियों को दीपावली पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात दी गई है। रोडवेज कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी करने से उनकी बल्ले बल्ले हो गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 32 वी बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद वर्धन की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय पर हुई बैठक में सचिव परिवहन विभाग उत्तराखंड शासन के अतिरिक्त अन्य निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बोर्ड के लोग मौजूद रहे।

निदेशक मंडल द्वारा बैठक में लिए गए पहले निर्णय के तहत निगम की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के संबंध में अवगत कराते हुए आय एवं व्यय के खर्च की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस साल के सितंबर महीने तक निगम को कुल 16 करोड़ 90 लाख रुपए का लाभ हुआ है। बोर्ड बैठक में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के माध्यम से निगम को अपने रिटेल पंप लगाए जाने की भी सहमति प्रदान की गई। इस दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम के कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि कर महंगाई भत्ता 34ः प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...