बुधवार, 7 सितंबर 2022

‘भारत जोड़ो यात्रा’ आरंभ करने से पहले श्रद्धांजलि दी 

‘भारत जोड़ो यात्रा’ आरंभ करने से पहले श्रद्धांजलि दी 

विमलेश यादव 

श्रीपेरंबदूर। कांग्रेस की कन्याकुमारी से श्रीनगर की पांच माह से अधिक समय तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आरंभ करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार सुबह यहां अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर जाकर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले पूर्व प्रधानमंत्री के शहीद स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा के बाद राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद श्री गांधी शाम को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कन्याकुमारी के विवेकानंद स्मारक के बाद महान संत तिरुवल्लुवर स्मारक स्थल, कामराज स्मारक और गांधी मंडपम में जाएंगे और फिर भारत यात्रा की शुरुआत करेंगे।

गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पैदल यात्री के रूप में कन्याकुमारी से अन्य पैदल यात्रियों श्रीनगर जाएंगे। यात्रा करीब पांच माह से अधिक समय तक चलेगी जिसमें 100 यात्री कन्याकुमारी से, 100 यात्री संबंधित राज्य से तथा तथा 100 यात्री अन्य उन राज्यों से शामिल होंगे जो भारत यात्रा के मार्ग में नही पड़ते है।

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बिना लौट जाने पर विवाद

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बिना लौट जाने पर विवाद 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। फिल्म कलाकार रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बिना लौट जाने पर उठे विवाद के बीच गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि प्रशासन ने सभी के लिए दर्शनों के बंदोबस्त किए थे, दोनों कलाकारों ने विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए खुद ही दर्शन नहीं किए। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि किसी पर भी दर्शन के लिए काेई रोक नहीं थी। दोनों कलाकारों के साथियों ने मंदिर में दर्शन किए। प्रशासन ने सभी के लिए पूरी व्यवस्था की थी। प्रशासन ने दोनों से दर्शन का भी आग्रह किया, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए दोनों खुद ही महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए नहीं गए। इसके साथ ही गृह मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए ये भी कहा कि लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग कलाकारों को नहीं करना चाहिए।  गृहमंत्री फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने के पहले ये दोनों फिल्म कलाकार कल श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। इसी बीच कई हिंदूवादी संगठनों को दोनों के यहां आने के बारे में खबर मिल गई, जिसके बाद संगठनों ने दोनों के विरोध में प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। इन परिस्थितियों में इन दोनों कलाकारों ने मंदिर के दर्शन नहीं किए। हालांकि फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और विधिविधान से पूजा की। बताया जा रहा है कि कई संगठन रणवीर कपूर के गौमांस पर दिए कथित बयान को लेकर उनका विरोध कर रहे थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-334, (वर्ष-05)

2. बृहस्पतिवार, सितंबर 8, 2022

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

दीवान पोखरा, विकास खण्ड-गौरीबाजार का निरीक्षण

दीवान पोखरा, विकास खण्ड-गौरीबाजार का निरीक्षण

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मंगलवार को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत- दीवान पोखरा, विकास खण्ड-गौरीबाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस परियोजना से ग्राम पंचायत-दीवान एवं सेखुई में पानी की आपूर्ति किया जाना है। निरीक्षण में पाया गया कि इस कैम्पस की बाउन्ड्री टूट गई है तथा टंकी के नीचे जो फर्श बनाये गये हैं वह भी धस गया है।
ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि इस टैंक का निर्माण लगभग डेढ़ साल पहले किया गया है तथा जलापूर्ति एक भी बार नहीं किया गया है। इस टैंक से जिन मजरों में पानी की आपूर्ति की जानी है। वहां पर बिछाई गयी पाईप जगह-जगह लीकेज है। इसके लिए दोषी ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, देवरिया को निर्देशित किया गया है।

शामली: अध्यक्षता व संचालन में बैठक आयोजित 

शामली: अध्यक्षता व संचालन में बैठक आयोजित 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा पंजीकृत जिला शामली परिवार की एक बैठक मौo राजपत राय नगर स्थिति पंडित विपिन शास्त्री के आवास पर अरविंद कौशिक की अध्यक्षता में एवं राजेंद्र शर्मा के संचालन में आयोजित की गई। जिसमें शिक्षक दिवस के अवसर पर पंडित पंकज शर्मा प्रवक्ता इतिहास श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत को पंडित विपिन शास्त्री प्रदेश सचिव व पंडित अनिल शर्मा, प्रधानाचार्य श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली को अरविंद कौशिक जिला अध्यक्ष आदि ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए पंकज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि गुरु ही शिष्य को शिक्षा देकर देश का भविष्य बनाता है।

क्योंकि जब सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के राष्ट्रपति थे, तो उन्होंने कहा था मेरा जन्मदिन एक शिक्षक के रूप में मनाया जाए तभी से शिक्षा दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। क्योंकि शिक्षक ही एक सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। अनिल शर्मा ने कहा गुरु का पद बहुत बड़ा होता है। क्योंकि शिक्षक ही शिष्य को मन लगाकर शिक्षा देता है, जिससे शिष्य पढ़ लिख कर देश के बड़े-बड़े पदों पर आसीन होते हैं, जिससे देश चलता है। इस अवसर पर रवि दत्त शर्मा, संजय कौशिक, नीरज शर्मा, अमरीश शर्मा, पंडित मुन्नालाल चौबे, राधेश्याम शर्मा, शिवदत्त शर्मा, विपिन शर्मा, उमेश शर्मा, वरुण भारद्वाज, अरुण वशिष्ठ, दीपक शर्मा, अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

प्रभावित परिवारों को सहायता राशि जारी, कार्य शुरू


प्रभावित परिवारों को सहायता राशि जारी, कार्य शुरू 

नरेश राघानी 

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले में अतिवर्षा के कारण आवासीय क्षेत्रों में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि जारी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पीपल्दा तहसील में 207 आवासों एवं चार केटलशेड में क्षति होने पर 93 लाख 70 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि कोटा जिले में अधिक वर्षा के कारण आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि पीपल्दा तहसील में सर्वे कराकर तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि स्वीकृत कर सीधे खातों में जमा कराई जाएगी।

बुनकर ने बताया कि प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के निरंतर सम्पर्क में रहकर सहायता उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि तहसील पीपल्दा में 67 कच्चे मकानों आंशिक क्षति होने के कारण प्रभावित परिवारों को दो लाख 14 हजार 400 रूपये तथा 23 पक्के मकान में आंशिक क्षति होने पर एक लाख 19 हजार 600 की सहायता राशि स्वीकृत की है।

सर्वे में 94 कच्चे मकानों के पूर्ण क्षतिग्रस्त पाए जाने पर 89 लाख 39 हजार 400 रूपये एवं 14 झोंपड़ियों के पूर्ण क्षतिग्रस्त पाए जाने पर प्रभावित परिवारों को 57 हजार 400 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 4 केटलशेड में क्षति होने के कारण प्रभावित परिवारों को आठ हजार 400 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। वहीं 9 कच्चे व पक्के मकानों में आंशिक क्षति होने पर 30 हजार 800 रूपये सहायता राशि स्वीकृत की है। इस प्रकार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 93 लाख 70 हजार रूपये की सहायता राशि एसडीआरएफ नियमों के तहत कुल 383 आवासों के लिए स्वीकृत कर जारी की गई है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...