बुधवार, 24 अगस्त 2022

वर्ष 2025 तक करीब 80 फीसदी इलेक्ट्रिक बसें होंगी

वर्ष 2025 तक करीब 80 फीसदी इलेक्ट्रिक बसें होंगी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि शहर के समूचे बस बेड़े में वर्ष 2025 तक करीब 80 फीसदी इलेक्ट्रिक बसें होंगी। केजरीवाल ने यहां राजघाट डिपो से 97 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद शहर में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 250 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, “ 1500 बसों के लिए पहले ही ऑर्डर दिया जा चुका है, जिन्हें नवंबर-दिसंबर तक शामिल किया जाएगा।

दिल्ली में इस समय 153 ई-बसें चल रही हैं और आज की बसों के बाद इन बसों की संख्या 250 हो जाएगी।” उन्होंने कहा कि सितंबर तक 50 और ई-बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा।” केजरीवाल ने कहा कि नवंबर 2023 तक दिल्ली की सड़कों पर करीब 1800 ई बसें चल सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “ जिस तरह हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में दिल्ली को विश्वस्तरीय मॉडल बनाया है, वैसे ही शहर को दुनिया में परिवहन का मॉडल भी बनाया जाएगा।” परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना उन लोगों को करारा जवाब है, जो कह रहे थे कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बंद हो जाएगा।

शेरगिल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया 

शेरगिल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया। जयवीर शेरगिल भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पेशे से वकील हैं। सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में शेरगिल ने कहा है कि पार्टी में 'स्वार्थी हितों से प्रभावित' होकर फैसले लिए जा रहे हैं।

उन्होंने लिखा, "मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि अब फैसले जनता और देश के हितों में नहीं लिए जाते हैं, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित हैं जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।" इस्तीफा देने से पहले वह कांग्रेस के सबसे युवा राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-320, (वर्ष-05)

2. बृहस्पतिवार, अगस्त 25, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 23 अगस्त 2022

देवरिया: 50 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण

देवरिया: 50 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जनपद के जिला पंचायत परिसर में स्थित एबीआरसी कार्यालय के परिसर से 50 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने बताया, कि यह मोटराइड ट्राईसाइकिल दिव्यांगजनों के जीवन को सहज व सरल बनाएगी। दिव्यांगजनों के स्वावलंबन में ट्राइसाइकिल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्हें कहीं आने जाने में असुविधा नहीं होगी और वे अपने कई कार्य इसके माध्यम से कर लेंगे।

कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा दिव्यांगजनों के हितों के संवर्धन प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उक्त कार्यक्रम में 50 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय,ब्लॉक प्रमुख देवरिया सदर पवन कुमार गुप्ता, पिंटू जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजयपाल नारायण त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील की 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील की 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। जनपद में अयोग्य चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परीक्षण जनता की जान का जोखिम बना हुआ है। छोटे-मोटे क्लीनिक की बात ना करें, नामचीन अस्पतालों में अयोग्य चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परीक्षण करना बड़े दुर्भाग्य की बात है। ऐसा ही एक मामला प्रताप विहार से संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त जिला अधिकारी गंभीर सिंह एवं नोडल अधिकारी डॉ चरण सिंह की उपस्थिति में सेक्टर 11 स्थित 'आलोक हॉस्पिटल' का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि योग्य चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार को अल्ट्रासाउंड मशीन पर कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई थी। परंतु डॉ अशोक कुमार का देहांत हो चुका है। 

वहीं, विभागीय विधि अनुरूप प्रपत्र संख्या-F की कई महीने से रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही थी। चिकित्सा अधिनियम विरुद्ध पाई गई अनियमितता एवं अल्ट्रासाउंड मशीन के दुरुपयोग को रोकने के लिए तत्काल अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है। नोडल अधिकारी का कहना है कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं ऐसा कुछ पाया जाएगा, तो निश्चित रूप से प्रावधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शामली: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगबाजी

शामली: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगबाजी 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी ने जनहित व समाजहित के लिए यह आवाज उठाई है, जो इस प्रकार है। दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डुडा अधिकारी प्रदीप कान्त से चर्चा की। बताया, कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कुछ प्राइवेट लड़के ठगबाजी कर रहे। यह लड़के आवास पात्र की जानकारी हासिल करके उसके निवास स्थान पर जाकर कहते की आपका नाम लिस्ट मे आ गया है ओर अगर आपने कुछ खर्च नही किया तो आपका आवास कैंसिल हो जाएगा। आवास पात्र इधर-उधर से पैसा उधार लेकर उसकी जेब मे डालना मजबूरी हो गई है। यह ठगबाज बाक़ायदा अपना नाम व फोन नंबर देकर जाते है। वह फोन कुछ दिनो तक मिलता है, उसके बाद बन्द हो जाता है। यह लडके 10 हजार रुपए की मांग करते है, मगर 5 हजार में मान जाते है। गरीब महिला की एक आस लगी रहती है कि मेरा भी एक पक्का मकान हो ?

उस गरीब पात्र को कुछ लोग कहते है, कि तूने रिश्वत क्यो दी ?

आरे भाई यह अपना भारत देश है, यहा कोई भी काम बीना रिश्वत के नही होता है। कहने का तात्पर्य यह है की आवास पात्र इधर से लुट गया ओर अपनी खुद की आस ओर विश्वास से भी लूट गया है, अब जाए तो जाए कहा। इसी विषय पर बडी गम्भीरतापूर्वक बात हुई है अधिकारी महोदय से और जिन पात्रो की आवास किस्त अभी रूक रही है, वो भी जल्द से जल्द मिलनी चाहिए। क्योकि पात्र किराए के मकान मे रहकर उसकी जमा पंजी की भी हानी हो रही है।

क्योंकि, आज रोज़गार बिल्कुल खत्म हो गया है और प्रदीप कान्त ने कहा कि मै खुद अखबार मे भी निकलवा चुका हूं। कभी किसी को भी पैसा नही दो, अगर कोई मांगता है, तो मुझे बताओ मे कानूनी कार्रवाई कराऊंगा। मैं पहले भी एफआईआर दर्ज करा चुका हूं, उसके बाद भी लोग नही मानते है और यह भी कहा, कि आपकी टीम ऐसे ठगबाजो पर नजर बनाए रखे, जो गरीब आवास पात्रो के साथ ऐसी ठगबाजी करके पैसा ऐठने का काम कर रहे है। दीपक सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद झझोट, जिला सचिव अरिफ, एडवोकेट जिला सचिव अकबर अन्सारी, जिला सचिव महाबीर सैनी, वरिष्ठ कांग्रेसी संदीप शर्मा, जिला सचिव राहुल शर्मा, जिला सचिव विशाल झझोट, खुर्शीद, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार आदि शामिल हुए।

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...