शनिवार, 20 अगस्त 2022

लोक कलाओं की परंपराओं को बचाए रखना जरूरी 

लोक कलाओं की परंपराओं को बचाए रखना जरूरी 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा, कि आधुनिकता के शोरगुल में लोक कलाओं की हमारी परंपराओं को बचाए रखना जरूरी है। उन्होंने लोक कलाओं की पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही विरासत को समय संदर्भों के साथ संरक्षित और विकसित करने का आह्वान किया। मिश्र राजभवन में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा आयोजित ‘कला संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा, “जिस तरह से हमारे यहां शास्त्रीय नृत्य और संगीत के घराने हैं, उसी तरह राजस्थान में लोक कलाओं के घराने हैं। इन घरानों ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी सहेजकर रखा है।” उन्होंने सरकार और समाज द्वारा ऐसे कलाकारों का सहयोग करने और सांस्कृतिक विरासत के दस्तावेजीकरण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। एक बयान के मुताबिक, आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि राजस्थान के राजभवन से लोक कलाकारों से संवाद की पहल की गई है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का प्रयास है कि सुदूर देशों तक भारतीय कलाओं के जरिये हमारी संस्कृति का प्रसार हो।”

इस अवसर पर राज्यपाल और आईसीसीआर अध्यक्ष ने लोक कलाकारों से एक-एक कर संवाद भी किया और उनकी कलाओं तथा योगदान के साथ भविष्य की योजनाओं व सहयोग पर चर्चा की। मिश्र और सहस्त्रबुद्धे ने डॉ. राजेश कुमार व्यास की पुस्तक ‘कला-मन’ का लोकार्पण भी किया। संस्कृतिकर्मी, कवि और कला आलोचक डॉ. व्‍यास राजभवन में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। मिश्र ने कहा कि डॉ. व्यास कला की गहराई में जाकर उसकी व्याख्या इस रोचक ढंग से करते हैं कि ऐसा लगता है मानो हम शब्दों में कलाओं का आस्वाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. व्यास सहज और कलात्मक सौंदर्य वाली अपनी भाषा से पढ़ने वालों को लुभाते हैं। डॉ. व्यास की पुस्तक ‘कला-मन’ वैचारिक निबंधों का संग्रह है।

सीएम को ‘शराब घोटाले का मास्टरमाइंड’ करार दिया 

सीएम को ‘शराब घोटाले का मास्टरमाइंड’ करार दिया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी में हुए कथित ‘शराब घोटाले का मास्टरमाइंड’ करार दिया। ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को आबकारी घोटाले को अन्य मुद्दों की आड़ में छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उसका असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने उन्हें ‘‘मनी श्श्श…’’ बताया और उन पर पैसा बनाने तथा चुप्पी साधने का आरोप लगाया। ठाकुर के साथ भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार सुबह सिसोदिया तथा आईएएस अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के आवास पर छापे मारे थे। जांच एजेंसी ने 19 अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली थी।

प्रदर्शन: कांग्रेस ने सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की 

प्रदर्शन: कांग्रेस ने सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापे के बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में कांग्रेस ने सड़क पर प्रदर्शन कर मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की। इस बीच मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई और पूरे मामले पर अपनी सफाई भी दी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीबीआई छापे के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की है। शनिवार को कांग्रेस ने नारा दिया कि "अब तो यह स्पष्ट है दिल्ली सरकार भ्रष्ट है!" इसके साथ ही सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप कार्यालय का घेराव किया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस आबकारी नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह इस देश की बहुत अच्छी नीति है। अगर दिल्ली के उपराज्यपाल ने 48 घंटे पहले उस नीति को हटाने की साजिश के तहत अपना फैसला नहीं बदला होता तो आज दिल्ली को 10,000 करोड़ रुपए का फायदा होता। उन्होंने ये भी कहा कि अगर इनको शराब के घोटाले की चिंता होती तो यह लोग गुजरात में सीबीआई का पूरा मुख्यालय शिफ्ट करा देते, जहां हर साल 10,000 करोड़ रुपए की एक्साइज चोरी होती है... इनको परेशानी अरविंद केजरीवाल से है। पंजाब चुनाव के बाद उनको राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि "पूरे देश के लोग इनसे दुखी हैं। जनता सरकार चुनती है और मोदी 24 घंटे उसे गिराने में लगे रहते हैं। जनता ने आपको देश का प्रधानमंत्री बनाया है, आप देश के लिए सोचिए। प्रधानमंत्री मोदी बस सरकारें गिराने का सपना देखते हैं। उनको कोई और सपना ही नहीं आता।" उन्होंने आशंका जताई कि अगले 2 से 3 दिन में सीबीआई उन्हें और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लेगी। "हम भगत सिंह की संतान हैं। हम आपकी सीबीआई, ईडी से डरने वाले नहीं है, हम आपके पैसों के आगे बिकने वाले लोग नहीं है। आप हमको नहीं तोड़ पाओगे।"

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-316, (वर्ष-05)

2. रविवार, अगस्त 21, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

नशे में धुत्त पीएम का डांस करते हुए वीडियो वायरल 

नशे में धुत्त पीएम का डांस करते हुए वीडियो वायरल 

अखिलेश पांडेय 

हेल्सिंकी। सोशल मीडिया पर फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम सना मरीन अपने दोस्तों और पार्टी सांसदों के साथ डांस करते, पार्टी करते हुए दिखाई दे रही है। जिसके बाद देश में सियासत गर्म हो गई है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सना मरीन अपने दोस्तों के साथ नाचते, गाते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

शराब के नशे में धुत्त सना मरीन का डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फिनलैंड में विवाद शुरू हो गया है। फिनलैंड के विपक्षी दलों ने इसे लेकर पीएम सना मारिक पर निशाना साधा है। विपक्षी नेताओं ने उन्हें ड्रग टेस्ट करवाने तक की सलाह दे दी है। हालांकि, प्रधानमंत्री सना मरीन ने यह साफ कर दिया है कि उन्होंने सिर्फ शराब का सेवन किया, गाना गाया और डांस भी किया, लेकिन ड्रग्स नहीं लिया। वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये प्राइवेट वीडियो है, इसे इस तरह वायरल नहीं किया जाना चाहिए था।

जलस्तर बढ़ने के बाद फंसे 10 लोगों को बचाया 

जलस्तर बढ़ने के बाद फंसे 10 लोगों को बचाया 

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक जलधारा में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के बाद फंसे 10 लोगों को लगभग नौ घंटे के बचाव अभियान के बाद शुक्रवार को बचा लिया गया। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि सेना की एक टीम, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 22 सदस्यों और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने बचाव अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला आपात अभियान केंद्र ने इससे पहले बताया था कि जल स्तर में अचानक वृद्धि हो जाने के कारण धीरा अनुमंडल स्थित नेगल खड्ड में दो महिलाओं समेत 10 लोग फंस गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार छ: से सात लोग धारा में फंसे थे।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...