मंगलवार, 16 अगस्त 2022

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की 

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद बिपाशा बसु ने खुशखबरी दी है। 43 साल की बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की हैं। बिपाशा ने मंगलवार इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इसमें बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में बिपाशा का बेबी बंप दिख रहा है। बिपाशा ने इसके साथ भावनात्मक नोट भी लिखा है। "एक नया टाइम, नया फेज... एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक यूनिक शेड जोड़ दिया है...हमारा बच्चा जल्द ही हमसे जुड़कर हमारे उल्लास को बढ़ाने वाला है।"

बता दें कि बिपाशा बसु और करण ग्रोवर की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। अब शादी के छह साल बाद दोनों के घर में खुशियां आने वाली हैं। इस खुशी की झलक बिपाशा और करण के चेहरे पर भी नजर आ रही है।

घटना का कारण जांच के बाद सामने आएगा: विधायक 

घटना का कारण जांच के बाद सामने आएगा: विधायक 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान के जालोर में दलित छात्र की कथित पिटाई से हुई मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा है कि घटना का कारण तो जांच के बाद सामने आएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि इस बात को लेकर संशय है क‍ि छात्र को केवल मेघवाल जाति‍ का होने एवं पानी का घड़ा छूने के कारण पीटा गया था। उल्‍लेखनीय है कि जालोर के एक न‍िजी स्‍कूल के अध्‍यापक ने नौ वर्षीय दल‍ित छात्र को कथित तौर पर पानी का घड़ा छूने के ल‍िए बेरहमी से पीटा।

छात्र की बाद में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जालोर के विधायक गर्ग ने कहा कि मामले में पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग अलग-अलग जांच कर रहे है। गर्ग ने कहा, “मैंने ग्रामीणों और अन्य लोगों से बात की है, और उनके अनुसार, इसमें संदेह है कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि लड़का मेघवाल था और उसने घड़े को छुआ था।” साथ ही उन्‍होंने कहा,” इसमें कोई शक नहीं कि शिक्षक ने लड़के को पीटा और उसकी मौत हो गई। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ व जांच की जा रही है। क्या मेघवाल होने और पानी के घड़े को छूने पर उसे पीटा गया था, यह जांच में ही स्पष्ट हो जाएगा और निष्कर्षों के बाद ही बयान दिया जाना चाहिए।” उल्‍लेखनीय है कि नौ वर्षीय दलित छात्र इंद्र कुमार को 20 जुलाई को स्कूल में कथित रूप से मटके को छूने के आरोप में एक शिक्षक ने पीटा था। उसकी शनिवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी शिक्षक छैल सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है और राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए पांच लाख रुपये की राहत की घोषणा की है।

सीएम के नेतृत्व में विकास के कई मॉडल पेश किए

सीएम के नेतृत्व में विकास के कई मॉडल पेश किए 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में विकास के कई मॉडल पेश किए गए हैं। विकास मॉडल के कारण ही देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तेजी से विकास हो रहा है। दिल्ली के विकास मॉडल को पड़ोसी राज्य पंजाब ने भी खूब पसंद किया जिसके कारण पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। अब सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब का तेजी से विकास हो रहा है। दिल्ली सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च स्थान दिया गया है, यहां के शिक्षा मॉडल को देश में एक अलग पहचान मिली है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल को देश के कई राज्यों में लागू किया जा रहा है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल के शिक्षा मॉडल” की सराहना करते हुए ट्विटर पर एक खबर साझा की, जिसमें निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों की जानकारी दी गई थी। उन्होंने लिखा कि निजी स्कूलों से स्थानांतरित होने वाले छात्रों का ब्योरा दिल्ली सरकार की कहानी कहता है। यह अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल है, जो भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए जरूरी है।

टाटा ने स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की

टाटा ने स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की 

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा ने मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों को सेवा के रूप में सहयोग प्रदान करने वाले स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की। हालांकि, निवेश की राशि के बारे में नहीं बताया गया। टाटा समूह से सेवानिवृत्त होने के बाद से रतन टाटा स्टार्टअप के सक्रिय समर्थक रहे हैं। इस नवीनतम निवेश कंपनी की स्थापना शांतनु नायडू ने की है। कॉर्नेल विश्वविद्यालय से शिक्षित 25 वर्षीय नायडू टाटा के कार्यालय में महाप्रबंधक हैं और 2018 से टाटा की सहायता कर रहे हैं।

84 वर्षीय टाटा ने नायडू के विचार की सराहना करते हुए कहा कि जब तक आप वास्तव में बूढ़े नहीं हो जाते, तब तक किसी को भी बूढ़े होने का मन नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि एक अच्छे स्वभाव वाला साथी प्राप्त करना भी एक चुनौती है। नायडू ने टाटा को एक बॉस, एक संरक्षक और एक मित्र के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में पांच करोड़ बुजुर्ग हैं, जो अकेले हैं। स्टार्टअप वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के साथी के रूप में ‘काम’ करने के लिए युवा स्नातकों को काम पर रखता है।

कंपनी वित्तीय राजधानी में अपने बीटा चरण में पिछले छह महीनों से 20 बुजुर्गों के साथ काम कर रही है और आगे पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में सेवाएं देने की योजना बना रही है। नायडू ने कहा कि वह पूरे देश में विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन वह गुणवत्ता से समझौता किए बिना धीमी गति से आगे बढ़ना पसंद करेंगे।

बाढ़: लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश

बाढ़: लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल/विदिशा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच आज सुबह जिला कलेक्टर से चर्चा कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब तक विदिशा जिले से लगभग 200 लोगों का बचाव कार्य कर लिया गया है और मिल रही सूचनाओं के आधार पर ये काम जारी है। आज सुबह से विदिशा के ग्राम बर्री, तहसील गुलाबगंज से जिला प्रशासन और होमगार्ड के जवानों ने बेतवा नदी से 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। ग्राम बैरागढ़, तहसील लटेरी में टैम नदी से 12 लोगों को, विदिशा शहर के नौलक्खी से बेतवा के जलस्तर बढ़ने से 107 लोगों को, रंगाई से 27 लोगों को और ग्राम पमारिया, तहसील नटेरन में संजय सागर डैम के कैचमेंट एरिया में पानी आ जाने से 32 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

वहीं, बासौदा में पाराशरी नदी से 17 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं करारिया में बेस नदी का जलस्तर बढ़ने से वहां फंसी एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं विदिशा से यूनीवार्ता संवाददाता के मुताबिक जिले में हुई अतिवृष्टि तथा भोपाल के बांधों से छोड़े गए पानी के कारण बेतवा नदी खतरे के निशान के लगभग पास पहुंच गई है। जिले के सभी जलाशयों में अधिक जलभराव के कारण बांधों के गेट खुले हुए हैं। इस कारण बेतवा और उनकी सहायक नदियों में जलस्तर अत्यधिक हो गया है। निचली बस्तियों में जलभराव होने से बचाव कार्य किया जा रहा है। गंजबासौदा, अम्बानगर, बर्रीघाट, कागपुर पुल सहित बाह नदी पर पुल के ऊपर पानी होने से यातायात बंद के लिए बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। आज सुबह जिले के संजय सागर बाँध के सभी सातों गेट खोले गए हैं।

अर्धसैनिक बलों के ट्रकों का दुरुपयोग करती है, भाजपा 

अर्धसैनिक बलों के ट्रकों का दुरुपयोग करती है, भाजपा 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने दफ्तरों में ‘अवैध धन’ लाने के ल‍िए अर्धसैनिक बलों के ट्रकों का दुरुपयोग करती है। उन्होंने कहा है कि जहां कहीं भी भाजपा की सरकार होती है, वहां अर्धसैनिक बल या पुलिस के ट्रक पार्टी के मुख्यालय में जमा करने के लिए बक्सों में पैसा भरकर ले आते हैं।

वहीं, भाजपा ने मुख्‍यमंत्री के इस आरोप को बेबुनियादी बताते हुए कहा है कि गहलोत ऐसे बयान देकर देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात अर्धसैन‍िक बलों व पुलिस के जवानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। गहलोत ने सोमवार को जयपुर में शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, “ये (भाजपा वाले) क्या करते हैं, मालूम है आपको? ये अर्धसैनिक बलों या पुलिस वालों को पकड़ते हैं, जहां इनकी सरकारें होती हैं। ट्रक में बक्‍से भरकर पैसा लाते हैं, उसे भाजपा के दफ्तर के पिछले हिस्से में ले जाते हैं और फिर बक्से उतारकर अंदर पहुंचाते हैं। गाड़ी पुलिस की होती है, उसे पकड़े कौन? लोग सोचते हैं इनके रंगरूट आए होंगे मदद करने। गहलोत ने आगे कहा, “यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है देश के साथ। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, सच्चाई आपके साथ है।”

वहीं, भाजपा नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत पर पलटवार करते हुए उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने मंगलवार को कहा, “मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी आदत के अनुसार भाजपा शासित राज्यों में अर्धसैनिक बलों व पुलिस के सहयोग से ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर भाजपा के दफ्तरों में पहुंचाने का जो बेबुनियाद आरोप लगाया है, उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।” राठौड़ ने कहा, “मुख्यमंत्री ऐसे बचकाने बयान देकर देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बलों व पुलिस के जवानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।” भाजपा नेता ने सवाल किया, “अगर मुख्यमंत्री जी के पास कोई ठोस सबूत है तो वह सार्वजनिक क्यों नहीं करते? इतने दिनों तक चुप क्यों रहे?”

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-312, (वर्ष-05)

2. बुधवार, अगस्त 17, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:47, सूर्यास्त: 07:03। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 14 अगस्त 2022

अरक पंचायत में वार्षिक आम सभा का आयोजन

अरक पंचायत में वार्षिक आम सभा का आयोजन 

अविनाश श्रीवास्तव 

चक्की। प्रखंड की अरक पंचायत में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में वर्तमान मुख्य कलावती देवी, पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, गंगासागर सिंह, अशोक सिंह,चंद्रावती देवी, आरती देवी,पद्मावती देवी, लक्ष्मण चौधरी,तथा किसान भी मौजूद रहे। पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार की आमसभा बिहार में पहली बार एक साथ की गई है, जो कि किसानों को जागरूक करने के लिए है।

किसानों के लिए किसान ऋण किस प्रकार देना है। किसान कैसा बीज बोए, जिससे कि उत्तम गेहूं चावल की उपज हो इत्यादि। साथ ही बताया गया कि बिहार सरकार कोई फंड नहीं देती है, खाद खरीदने के लिए। राज्य में सूखा होने के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

'हर घर तिरंगा' लगाने का आह्वान किया: संस्था 

'हर घर तिरंगा' लगाने का आह्वान किया: संस्था 

पंकज कपूर 

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एक्टर साहिल राज के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 अगस्त से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को तिरंगा वितरण कर 'हर घर तिरंगा' लगाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला संस्था मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है। क्योंकि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है।

यह भारत देश की एकता अखंडता प्रगति उन्नति समृद्धि खुशहाली का सूचक है। इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान-सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें, कि हम सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहेंगे। इसीलिए शहीदों ने अपने अद्वितीय साहस और पराक्रम से भारत देश की गौरवगाथा को लिखा है। उनका अद्भुत शौर्य हमारे स्वर्णिम इतिहास की एक मुकुटमणि है, जो मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए कैसी परिश्रम की पराकाष्ठा हो, ये शहीदों का सम्पूर्ण जीवन हम सभी भारतीयों को दृढ़ संकल्प शक्ति साहस के सुपथ पर चलने और भारत माता कि सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। जिससे हम भारतीय देशभक्ति को और विराट रूप से प्रखर कर भारत देश को विश्व के शिखर पर कीर्तिमान स्थापित करने में अपना अहम योगदान देकर भारत देश को विश्वगुरु बनाएंगे। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फोन से छात्राओं को संबोधित कर मार्गदर्शन दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज उप प्रधानाचार्य कल्पना जोशी, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह, अधिकारी मोहिता कांडपाल, बीना, अधिकारी रेखा पंत, मीरा खुल्बे, अनुराधा पंत, रीता परिहार, उर्मिला सिंह, मीना भगत, प्रेमा खोलिया, सीमा सिंह, चित्रा, जीना, मानसी बिष्ट, मनजीत कौर ने अहम योगदान दिया। इस दौरान तिरंगा वितरण करने में कांग्रेस युवा नगर अध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू, संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, संरक्षक रुपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, समाजसेवी कनक चन्द, एक्टर साहिल राज, सूरज मिस्त्री, संदीप यादव, निलेश गुप्ता, अमन कुमार, मनीष साहू, मुकेश कुमार बिष्ट, पूजा जोशी, भावना शाह, विनोद आर्या, सुशील राय, प्रियांशु आर्या, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रकोष्ठ द्वारा मूर्ति प्रांगण में 'तिरंगा' स्थापित किया

प्रकोष्ठ द्वारा मूर्ति प्रांगण में 'तिरंगा' स्थापित किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाजार में तिरंगा रैली एवं प्रभात फेरी निकालते हुए हमारे देश के अनमोल रत्न, जिसमें वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई,बाबा भीमराव अंबेडकर,लाला लाजपत राय, मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मूर्ति प्रांगण में तिरंगा स्थापित किया गया।इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी की आह्वान हर-हर तिरंगा, घर-घर तिरंगा को साकार करने हेतु बाजारों में व्यापारियों को तिरंगा वितरित करते हुए उनको अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल,सह संयोजक ब्रजकिशोर बिट्टू(पुरकाजी),आशीष तोमर,मंडल संयोजक तरुण मित्तल,मंडल संयोजक राजेश साहनी,केशव मंडल संयोजक प्रवीण वर्मा,पिन्ना मंडल सयोजक विनय पवार,कुकडा मंडल संयोजक सुशील गोयल,एव विभिन्न मंडलों के मणी तायल,नीतीश ऐरन,संजय शर्मा, विशाल,अभिनव,कोमल शर्मा,योगेश शर्मा,रमेश कुमार,नरेंद्र शर्मा,पंकज कुमार,प्रदीप उतरेजा,कमल साहनी, गोपाल वर्मा,मीडिया प्रभारी अमन तायल द्वारा उपस्थित रहकर पूरे जोश के साथ भारत माता की जय का उदघोष किया गया।

फाउंडेशन द्वारा आजादी का 'अमृत महोत्सव' बनाया

फाउंडेशन द्वारा आजादी का 'अमृत महोत्सव' बनाया 

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा यू. पी.एस. लोहड्डा स्कूल में बच्चों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव बनाया और साथ साथ ही बच्चों ने राष्ट्रगान गाया ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रवीन कुमार ने अमृत महोत्सव एक रैली भी निकाली। बच्चों ने हाथ में लिए तिरंगे झंडे को लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्य ने बच्चों के साथ इस बार हर घर तिरंगा हर गाँव तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, जिसमें वंदना गुप्ता ने बताया कि बच्चो में अपने देश के लिए बहुत जोश देखने को मिला। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्य्क्ष वंदना गुप्ता उपाध्यक्ष शालू  गुप्ता , सविता,अरुण बाला, मंजू, जैस्मिन, सीमा, मोहनी, विकास गुप्ता,संजय गुप्ता,प्रवीण कुमार, सचिन चौहान आदि रैली सम्मिलित हुए।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...