मंगलवार, 16 अगस्त 2022

बाढ़: लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश

बाढ़: लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल/विदिशा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच आज सुबह जिला कलेक्टर से चर्चा कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब तक विदिशा जिले से लगभग 200 लोगों का बचाव कार्य कर लिया गया है और मिल रही सूचनाओं के आधार पर ये काम जारी है। आज सुबह से विदिशा के ग्राम बर्री, तहसील गुलाबगंज से जिला प्रशासन और होमगार्ड के जवानों ने बेतवा नदी से 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। ग्राम बैरागढ़, तहसील लटेरी में टैम नदी से 12 लोगों को, विदिशा शहर के नौलक्खी से बेतवा के जलस्तर बढ़ने से 107 लोगों को, रंगाई से 27 लोगों को और ग्राम पमारिया, तहसील नटेरन में संजय सागर डैम के कैचमेंट एरिया में पानी आ जाने से 32 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

वहीं, बासौदा में पाराशरी नदी से 17 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं करारिया में बेस नदी का जलस्तर बढ़ने से वहां फंसी एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं विदिशा से यूनीवार्ता संवाददाता के मुताबिक जिले में हुई अतिवृष्टि तथा भोपाल के बांधों से छोड़े गए पानी के कारण बेतवा नदी खतरे के निशान के लगभग पास पहुंच गई है। जिले के सभी जलाशयों में अधिक जलभराव के कारण बांधों के गेट खुले हुए हैं। इस कारण बेतवा और उनकी सहायक नदियों में जलस्तर अत्यधिक हो गया है। निचली बस्तियों में जलभराव होने से बचाव कार्य किया जा रहा है। गंजबासौदा, अम्बानगर, बर्रीघाट, कागपुर पुल सहित बाह नदी पर पुल के ऊपर पानी होने से यातायात बंद के लिए बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। आज सुबह जिले के संजय सागर बाँध के सभी सातों गेट खोले गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...